तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच शाम 07.30 बजे नवी मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आई मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार के साथ ऑरेंज कैप भी दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि हमने बल्लेबाज़ी रनरेट को नज़र में रखते हुए किया| आगे हरमनप्रीत ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 200 रनों से ऊपर बनाने की कोशिश होती है जबकि चेज़ करते हुए दिमाग में रनरेट चलता रहता है| इसी लिए मैं चेज़ करना पसंद करती हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अमनजोत कौर हमेशा टीम के लिए किसी भी पॉजिशन पर बल्लेबाज़ी करने को तैयार रहती हैं|
मुकाबला गंवाकर बात करने आई गुजरात जायंट्स टीम की कप्तान ऐश्ले गार्डनर ने बताया कि हमने कुछ कैच ड्रॉप कर दिया जिसके कारण मुकाबले को गंवा बैठे| आगे गार्डनर ने कहा कि हमारी टीम में काफी बेहतर खिलाड़ी हैं और सभी ने पिछले दोनों मैचों में बेहतर खेल भी दिखाया है लेकिन आज हम अच्छा नहीं कर सके| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अब अगले मैच में बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस जोड़ी ने महज 44 गेंदों पर 72 रन जोड़े और टीम को रन चेज की पटरी पर ला दिया| इस साझेदारी के बाद मुंबई को निकोला कैरी (38) और हरमन के रूप में और शानदार साझेदारी मिली जिसने 84 रन जोड़ते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| इस बीच कप्तान हरमनप्रीत ने इस लीग का अपना एक और अर्ध शतक पूरा किया और गेम में पलटन को ऊपर रखा जबकि दूसरे एंड से निकोला ने अपना ताबड़तोड़ रुख दिखाया जिससे गुजरात की तगड़ी से तगड़ी गेंदबाज भी तकलीफ में नजर आई| अब इस शानदार जीत के बाद मुंबई के हौंसले और भी बुलंद हो गए हैं| वहीँ इस बीच गुजरात की फील्डिंग आज उस स्तर की नहीं रही जिसके लिए वो जानी जाती हैं|
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब एमआई की टीम उतरी तो उन्हें कमलिनी जी के रूप में 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा| हालाँकि कमलिनी एक छोर से रन अ बॉल वाली पारी खेल रही थी जबकि दूसरे एंड से हेली मैथ्यूज ने अपना आक्रामक रुख अपना लिया था| इसके बाद मुंबई के लिए सब कुछ सही चल रहा था तभी कश्वी गौतम ने आकर मैथ्युज का विकेट लिया और मुंबई को बैक फुट पर ढकेलने का काम किया| यहाँ से हरफनमौला खिलाड़ी अमनजोत कौर (40) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (71) ने पारी को सम्भाला और गुजरात के गेंदबाजों को आड़े हाथ लेते हुए तेजी के साथ रन्स बनाना शुरू कर दिया|
दूसरे विकेट के लिए कनिका और बेथ की इस जोड़ी ने 42 रन जोड़ा और गुजरात की गाड़ी को पटरी पर लाया| इसके बाद मध्यक्रम में कप्तान ऐशेल गार्डनर (20), जॉर्जिया वारहम (43) और लोअर ऑर्डर में भारतीय फुलमाली ने महज 15 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेलकर टीम को 192 रनों के शानदार स्कोर तक पहुंचा दिया| इस बीच मुंबई के लिए शबनिम इस्माइल, हेली मैथ्यूज, निकोला कैरी और एमेलिया कर को 1-1 सफलता हासिल हुई| मुंबई की टीम ने आखिरी के पांच ओवरों में करीब 60 के आस पास रन दिए जिसकी वजह से गुजरात इस विशाल स्कोर तक पहुँच पाई|
टॉस जीतकर आज मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में ड्यू को मद्दे नजर रखते हुए रन चेज करने का फैसला किया जो अंत में जाकर बिलकुल सही साबित हुआ| हरमन ने गुजरात की टीम को डीवाई पाटिल की इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| बेथ मूनी (33) और सोफी डिवाइन (8) अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत नहीं कर पाई| इन फॉर्म बल्लेबाज सोफी आज सस्ते में आउट हुई| शबनिम इस्माइल ने टीम के तीसरे ही ओवर में गुजरात को सोफी के रूप में बड़ा झटका दिया| उसके बाद कनिका अहूजा (35) ने आकर मोर्चा सम्भाला|
मुंबई इंडियंस विजयी!! गुजरात के सामने अब उनकी विनिंग स्ट्रीक 8-0 की हो गई है| विमेंस प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले एमआई की टीम ने गुजरात जायंट्स को 7 विकटों से करारी शिकस्त दे दी है| इस जीत के साथ मुंबई ने दो बहुमूल्य अंक अपने खाते में दर्ज करा लिए हैं और बेहतर नेट रन रेट की वजह से अंक तालिका में अब वो दूसरे पायदान पर पहुँच गई हैं| वहीँ इस हार के बाद गुजरात की टीम को मिली है इस सीजन की उनकी पहली हार| पिछले मैच में सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में 7 रन तो डिफेंड कर लिया था लेकिन आज वो आखिरी ओवर में मुंबई के सामने 5 रन डिफेंड नहीं कर पाई|
19.2
4
सोफी डिवाइन To हरमनप्रीत कौर
चौका!! कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बाउंड्री लगाकर मुकाबले को समाप्त किया!! इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद और टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार हो गई चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.1
1
सोफी डिवाइन To निकोला कैरी
सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| मुंबई को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 4 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 188/3
9 रन
118.1
218.2
118.3
218.4
118.5
218.6
ह. कौर
67 (42)
न. कैरी
37 (22)
क. गौतम
4-0-33-1
18.6
2
कश्वी गौतम To हरमनप्रीत कौर
कैच ड्रॉप!! ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया!! अब मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद पॉइंट की दिशा में गई| तभी फील्डर से वहां पर हुई गलती और कैच ड्रॉप हो गया| बल्लेबाजों ने इसका फ़ायदा उठाते हुए दो रन भागकर पूरा किया|
18.5
1
कश्वी गौतम To निकोला कैरी
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.4
2
कश्वी गौतम To निकोला कैरी
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर दो रन हासिल किया|
18.3
1
कश्वी गौतम To हरमनप्रीत कौर
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.2
2
कश्वी गौतम To हरमनप्रीत कौर
दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में पहला रन तेज़ी से भागकर बल्लेबाजों ने पूरा किया| जिसके बाद गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई लेकिन वहां पर मिसफील्ड कर बैठी सोफी डिवाइन| तभी बल्लेबाजों ने भागकर दूसरा रन भी पूरा किया|
18.1
1
कश्वी गौतम To निकोला कैरी
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर 18 : 179/3
16 रन
217.1
117.2
4 B 17.3
117.4
417.5
417.6
ह. कौर
62 (39)
न. कैरी
33 (19)
र. गायकवाड
2-0-22-0
17.6
4
राजेशवरी गायकवाड To हरमनप्रीत कौर
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री हरमनप्रीत कौर के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 14 रन चाहिए|
17.5
4
राजेशवरी गायकवाड To हरमनप्रीत कौर
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.4
1
राजेशवरी गायकवाड To निकोला कैरी
रिवर्स स्वीप खेलकर की ओर से एक रन लिया|
17.3
b
राजेशवरी गायकवाड To निकोला कैरी
चौका!! बाई के रूप में मिली बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद लेग स्टंप के ऊपर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने बाई का के रूप में चार रनों का इशारा किया|
17.2
1
राजेशवरी गायकवाड To हरमनप्रीत कौर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.1
2
राजेशवरी गायकवाड To हरमनप्रीत कौर
कैच ड्रॉप!! इसी बीच दो रन मिल गया हरमन को यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले का लीडिंग एज लेकर डीप कवर्स की ओर गई| तबहू शॉर्ट कवर से उल्टा भगाकर फील्डर ने कैच पकड़ा चाहा लेकिन असफ़ल रही और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर 17 : 163/3
9 रन
216.1
116.2
416.3
116.4
016.5
116.6
ह. कौर
51 (35)
न. कैरी
32 (17)
क. गौतम
3-0-24-1
16.6
1
कश्वी गौतम To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 30 रनों की ज़रुरत है|
16.5
0
कश्वी गौतम To हरमनप्रीत कौर
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
16.4
1
कश्वी गौतम To निकोला कैरी
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
16.3
4
कश्वी गौतम To निकोला कैरी
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
16.2
1
कश्वी गौतम To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! इसी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना अर्धशतक पूरा किया यहाँ पर!! कमाल की बल्लेबाज़ी करती हुई नज़र आ रही है कप्तान हरमन!! इस बार क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.1
2
कश्वी गौतम To हरमनप्रीत कौर
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|
ओवर 16 : 154/3
20 रन
415.1
015.2
4 LB 15.3
415.4
415.5
415.6
न. कैरी
27 (15)
ह. कौर
47 (31)
र. सिंह
4-0-39-1
15.6
4
रेणुका सिंह To निकोला कैरी
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| इस ओवर से आए कुल 20 रन!! वहीं निकोला कैरी के बल्ले से आती हुई हैट्रिक बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|