तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच शाम 07.30 बजे मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे बताया कि कल भी मुझे अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन मैं उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाई थी| आगे कहा कि पिछले कुछ समय में मेरी बल्लेबाजी और भी निखरी है| मैं अपनी बल्लेबाजी को काफी एन्जॉय करती हूँ| कल आखिरी ओवर में हम मुकाबला गंवा बैठे थे लेकिन आज हमने अपनी ग़लतियों से सीखा और बेहतर किया है| इस फ़ॉर्मेट में आप हर बार 10 विकेट नहीं ले पाते लेकिन गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है|
मैच गंवाकर बात करने आई दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने बताया कि हमने गेंदबाज़ी में अच्छा किया था और ये रन चेज़ होने वाला था लेकिन हमने बल्लेबाज़ी में बेहतर नहीं किया और मैच गंवा बैठे| आगे रॉड्रिग्स ने कहा कि शुरुआत में विकटों को जल्दी-जल्दी गंवाना ही हमारी हार का कारण बना है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी टीम काफी मज़बूत है और हम अपने अगले मैच में वापसी ज़रूर करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच मुंबई की तरफ से शबनिम इस्माइल और नताली स्कीवर ने कसी हुई गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा| ब्रंट ने टीम को ली के रूप में पहली सफलता दिलाई जिसके बाद मुंबई की गेंदबाज एक के बाद एक विकेट लेते हुए गेम में काफी ऊपर आ गई| 15/1 से 46/5 हो गई थी दिल्ली की टीम| इसमें शफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स और मरियेन कैप जैसी दिग्गज शामिल थी| इन विकटों के पतन की वजह से दिल्ली इस रन चेज में काफी पीछे रह गई| सिनेले हेनरी (56) ने लोअर आर्डर में अपने बल्ले का जौहर तो दिखाया लेकिन जरूरी रन रेट 15 के ऊपर निकल गया था जिसे हासिल करने से चूक गई दिल्ली की टीम|
उनके विकेट पतन के बाद मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत (74) ने स्कीवर ब्रंट के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को बड़े स्कोर की तरफ तेजी के साथ बढ़ा दिया| लोअर ऑर्डर में निकोला कैरी ने 21 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 195 तक पहुंचा दिया| इस बीच दिल्ली के लिए नंदनी शर्मा को 2, श्री चरणी और सिनेले हेनरी को 1-1 सफलता हासिल हुई| 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दिल्ली की टीम उतरी तो लिजली ली (10) और शफाली वर्मा (8) की सलामी जोड़ी ने शुरुआत में समय लेकर खेलने का मन बनाया|
टॉस जीतकर आज दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने इस मुकाबले में ड्यू को मद्दे नजर रखते हुए रन चेज करने का फैसला किया जो अंत में जाकर ग़लत साबित हुआ| जेमी ने मुंबई को डीवाई पाटिल की इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| एमेलिया कर (0) और कमलिनी जी (16) अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत नहीं कर पाई| सिनेले हेनरी ने अपने पहले ही ओवर में मुंबई को एमेलिया के रूप में बड़ा झटका दिया| उसके बाद नताली स्कीवर ब्रंट (70) ने आकर मोर्चा सम्भाला| एक छोर से कमलिनी टिकी हुई थी| दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 49 रन जोड़ा और मुंबई की गाड़ी को पटरी पर लाया|
मुंबई इंडियंस विजयी!! विमेंस प्रीमियर लीग में इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अंकों का खाता खोल लिया है| बल्ले से कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली स्कीवर ब्रंट ने अपना जलवा बिखेरा तो गेंदबाजी में निकोला कैरी ने अपना आतिशी रूप दिखाया और दिल्ली के दिलेरों को चारो खाने चित कर दिया| वहीँ इस लीग में 50 रनों की हार के साथ दिल्ली ने अपना आगाज किया है जिसे वो आगे चलकर सुधारना चाहेंगी| अब इस जीत के आत्मविश्वास के साथ मुंबई की टीम आगे की तरफ बढ़ेगी|
ओवर 19 : 145/10
9 रन
418.1
418.2
118.3
018.4
018.5
W
18.6
न. शर्मा
0 (3)
एन चरणी
10 (6)
स. गुप्ता
1-0-9-1
18.6
W
संस्कृति गुप्ता To नंदनी शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 50 रनों से शिकस्त दे दी है!! कमाल की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी हरमनप्रीत की पलटन ने की है!! इस बार नंदनी शर्मा शून्य पर पवेलियन लौटी!! संस्कृति गुप्ता के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी अपने बल्ले का मुँह जल्दी बंद कर बैठी| तभी बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद पॉइंट की ओर हवा में गई| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर अमनजोत कौर ने आगे आकर दोनों हाथों से कैच किया और पूरी मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5
0
संस्कृति गुप्ता To नंदनी शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.4
0
संस्कृति गुप्ता To नंदनी शर्मा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
18.3
1
संस्कृति गुप्ता To एन चरणी
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन बटोर लिया है|
18.2
4
संस्कृति गुप्ता To एन चरणी
चौका!!! एक और बाउंड्री यहां पर आती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| दूर से उसे बैक वार्ड पॉइंट की तरफ खेला| एक बड़ा गैप मिला जहाँ से चार रन हासिल हुआ है|
18.1
4
संस्कृति गुप्ता To एन चरणी
चौका! कड़क ड्राइव किया है यहाँ पर| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
अगली बल्लेबाज अब क्रीज पर आई हैं|
ओवर 18 : 136/9
3 रन
W
17.1
1 B
17.2
117.3
017.4
117.5
W
17.6
म. मणि
7 (6)
एन चरणी
1 (3)
ए. कर
4-0-24-3
17.6
W
एमेलिया कर To मिन्नू मणि OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई अब जीत से बस एक विकेट दूर है!! मिन्नू मणि 7 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! एमेलिया कर के हाथ लगी एक और विकेट| ऊपर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले के लीडिंग एज को लेकर हवा में गई| जिसके बाद कीपर कमलिनी जी ने आगे आकर कैच किया| 136/9 दिल्ली कैपिटल्स|
17.5
1
एमेलिया कर To एन चरणी
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
17.4
0
एमेलिया कर To एन चरणी
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.3
1
एमेलिया कर To मिन्नू मणि
सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाल लिया है|
17.2
b
एमेलिया कर To एन चरणी
बाई के रूप में सिंगल आया है| लेग स्पिन हुई गेंद| स्वीप शॉट लगाने गई| बीट हुई| बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई गेंद| वो भी उसे रोक नहीं सकी| दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल पाया है|
अब दिल्ली की पकड़ से मुकाबला पूरी तरह से निकल गया है|
अगली बल्लेबाज हैं एन चरणी हैं...
17.1
W
एमेलिया कर To सिनेले हेनरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली को लगता हुआ बड़ा झटका यहाँ पर!! सिनेले हेनरी 56 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! एमेलिया कर के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर निकोला कैरी के हाथों में गई जहाँ पर उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 133/8 दिल्ली कैपिटल्स|
ओवर 17 : 133/7
15 रन
116.1
416.2
116.3
616.4
216.5
116.6
स. हेनरी
56 (32)
म. मणि
6 (4)
न. कैरी
4-0-37-3
16.6
1
निकोला कैरी To सिनेले हेनरी
बैकफुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिला|
16.5
2
निकोला कैरी To सिनेले हेनरी
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
16.4
6
निकोला कैरी To सिनेले हेनरी
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
16.3
1
निकोला कैरी To मिन्नू मणि
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से रन लेने भागी| तभी फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| हालाँकि गेंद स्टंप्स को मिस कर गई और बल्लेबाज़ के हाथों में जाकर लगी| तभी मिन्नू मणि दर्द में नज़र आई|
16.2
4
निकोला कैरी To मिन्नू मणि
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
16.1
1
निकोला कैरी To सिनेले हेनरी
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 16 : 118/7
10 रन
115.1
115.2
1 WD
15.3
015.3
415.4
215.5
115.6
स. हेनरी
46 (28)
म. मणि
1 (2)
अ. कौर
2-0-17-0
15.6
1
अमनजोत कौर To सिनेले हेनरी
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| ऐसे में अब 24 गेंदों पर 78 रनों की ज़रुरत है|