आगामी मैच
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 69 Match Summary
मुंबई vs दिल्ली, 2022 - टी-20 Summary
मैच खत्म
मैच 69, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , May 21, 2022
160/5 (19.1)
159/7 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकटों से हराया
% Chance to Win
मुंबई
दिल्ली
Inn Break

- प्लेयर ऑफ द मैचजसप्रीत बुमराह3/25(4)
दिल्ली 159/7
रोवमन पॉवेल
43 (34)
- 1x4s
- 4x6s
- 126.47SR

ऋषभ पंत
39 (33)
- 4x4s
- 1x6s
- 118.18SR
मुंबई 160/5
ईशान किशन
48 (35)
- 3x4s
- 4x6s
- 137.14SR

डेवाल्ड ब्रेविस
37 (33)
- 1x4s
- 3x6s
- 112.12SR
Advertisement
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ मुंबई ने दिल्ली को 5 विकटों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात हैदराबाद और पंजाब के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद बात करने आये बूम-बूम ने कहा कि आज के अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| आगे बताया कि सीज़न का लास्ट गेम था और होम ग्राउंड था इसलिए मैंने इसे पूरी तरह से एन्जॉय किया| आज की विकेट गेंदबाजों के लिए मददगार थी, बाउंस कम थी और विकेट में ग्रिप था जिसका मैंने फायदा उठाया| मैंने प्लान बनाया हुआ था और उसी पर टिका रहा| परिस्थिति को समझते हुए युवाओं को मदद किया ताकि टीम का माहौल अच्छा रह सके| हाँ इन युवाओं के साथ मैं संपर्क में रहूँगा ताकि अगले साल से पहले हम ये साफ़ कर सकें कि हम अपनी ग़लतियों से सीखते हुए लीग में एंट्री करें|
मैच जीतने के बाद बात करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम इस मैच को जीतने के लिए देख रहे थे| मुझे पता है कि हमारे मुकाबले पर कुछ टीमों की नज़र थी लेकिन हम वो सब नहीं सोच रहे थे और अपने खेल पर ध्यान दे रहे थे| आगे रोहित ने कहा कि हम अगले सीज़न में अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे| रोहित ने ये भी बोला कि जब दिल्ली ने 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया तो मैं घबरा गया था क्योंकि पिच में स्विंग,बाउंस और टर्न भी था जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी| रोहित ने पूरे सीज़न के बारे में बोला कि हमने कई जगह पर गलतियाँ की| जब गेंदबाजों ने बेहतर किया तो बल्लेबाजों ने नहीं किया और जब बल्लेबाज़ चले तो गेंदबाज़ अपना बेहतर नही दे पाए| जाते-जाते रोहित ने बोला कि मैं कोहली को बधाई देता हूँ कि उनकी टीम ने क्वालीफाई कर लिया और अंत में मैं चारों टीमों को शुभकामनाएं देता हूं|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने बताया कि हमने अपने टोटल स्कोर में 5 से 10 रन कम बनाए| आगे पंत ने कहा कि गेंदबाज़ी के दौरान हमारे गेंदबाजों को ड्यू से परेशानी हो रही थी और गेंद को सम्भालना मुश्किल हो रहा था| कुछ अहम मौकों पर हमसे चूक हुई जिसका खामियाजा मुकाबला गंवाकर चुकाना पड़ा| अपने प्लान को लेकर हम और भी अच्छा कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं कर पाए| जाते-जाते पंत ने कहा कि अपनी ग़लतियों से सीख लेते हुए अब हम अगले साल इस लीग में और भी बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अब हमें मिल गई है प्ले ऑफ्स की टॉप चार टीम| गुजरात, राजस्थान, लखनऊ और बैंगलोर| ये चार टीमें अब इस साल आखिरी चार मुकाबलों में खेलती नज़र आएँगी| पहले गुजरात और राजस्थान का होगा मुकाबला और फिर लखनऊ के सामने होगी बैंगलोर| ये तो है आगे का समीकरण लेकिन आज दिल्ली के कप्तान पन्त खुद से खुश नहीं नज़र आयेंगे| बल्लेबाज़ी तो उनसे कमाल की हुई लेकिन कीपिंग और कप्तानी में एक बड़ी चूक मुकाबले में हार का कारण बन गई| एक कड़ाके के मुकाबले में दिल्ली को भले ही हार मिली हो लेकिन इस टीम ने पूरे सीज़न क्रिकेट काफी अच्छा खेला है|
कप्तान पन्त से इस दौरान दो ग़लतियाँ हुई| एक तो ब्रेविस का आसान सा कैच छोड़ा और फिर उसके बाद टिम डेविड का कैच था जिसपर रिव्यु नही लिया जो अंत में टीम को महंगा पड़ा| 24 गेंदों पर 46 रनों की दरकार थी जहाँ से डेविड ने मोर्चा सम्भाला और पोलार्ड वाला काम अपनी टीम के लिए करना शुरू कर दिया| फिर 18 गेंदों पर 29 रनों की दरकार हुई जहाँ डेविड ने दो छक्के लगाकर समीकरण को हल्का कर दिया| लेकिन फिर ट्विस्ट आया और शार्दूल की अगली गेंद पर ये खतरनाक बल्लेबाज़ आउट हो गया| डेविड के आउट होने के बाद 15 रन बचे थे जिसे तिलक ने कुछ बाउंड्री लगाकर हल्का कर दिया और अंत में रमनदीप ने चौका जड़ते हुए मुकाबले को अपनी टीम की झोली में डाल दिया|
टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का फैसला अंत में सही साबित हो गया| पहले गेंदबाजी करते हुए सामने वाली टीम को शुरुआत में तो करारे झटके दिए और बड़े स्कोर तक जाने से रोका लेकिन फिर कप्तान पन्त और पॉवेल की साझेदारी ने गाड़ी को पटरी पर लाया और अंत में बोर्ड पर 159 रन लगे| 160 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही| कप्तान रोहित तो फ्लॉप रहे लेकिन किशन (48) और ब्रेविस (37) की जोड़ी ने समझदारी से खेलते हुए टीम को रन चेज़ में बनाये रखा| उसके बाद मुंबई की गाड़ी तेज़ी से चलने लगी|
उम्मीदों वाला मुकाबला हुआ समाप्त!! मुंबई ने दिल्ली को 5 विकटों से हराया| इसी के साथ प्ले ऑफ्स में बैंगलोर अंदर और दिल्ली बाहर!! रोहित की टीम ने कोहली की टीम के लिए आगे का रास्ता साफ़ किया| जीत का जश्न सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि बैंगलोर में भी मनाया जा रहा होगा| दिल्ली के हारने का दुःख तो होगा लेकिन बैंगलोर के आगे जाने की ख़ुशी से कम| दिल्ली लड़ी, दिल्ली भिड़ी लेकिन अंत में बाज़ी मुंबई के साथ साथ बैंगलोर ने मारी| क्या कमाल का दिल दहला देने वाला मैच था जहाँ हिट मैन शर्मा की टीम फिनिशिंग लाइन के पार चली गई| इसी जीत के साथ मुंबई का इस सीज़न का सफ़र हुआ समाप्त| कप्तान पन्त द्वारा टिम डेविड का रिव्यु न लेना कहीं ना कहीं उनकी टीम को महंगा पड़ गया|
ओवर 19.1 : 160/5
5 रन
- 1 NB 19.1
- 419.1
र. सिंह
13 (6)
ड. सैम्स
0 (1)
ख. अहमद
3.1-0-24-0
19.1
4
खलील अहमद To रमनदीप सिंह
चौका! इसी के साथ मुंबई ने दिल्ली को 5 विकटों से शिकस्त दे दी| यानी अब दिल्ली प्ले ऑफ्स से बाहर और बैंगलोर अंदर| वाह जी वाह!! मजा आ गया| मुंबई ने जाते-जाते पन्त को किया निराश और कोहली को किया खुश| लेकिन खेल कमाल का दिखाया मुंबई पलटन ने यहाँ पर| फ्री हिट गेंद पर लेग साइड पर मारने गए| फुलटॉस गेंद थी, बल्ले का टॉप एज लेती हुई थर्ड मैन की ओर गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
19.1
nb
खलील अहमद To रमनदीप सिंह
पहली ही गेंद बीमर डाल दी खलील अहमद ने यहाँ पर!! ओहोहो!!! नो बॉल हो गई ये तो!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! अब मुंबई को जीत के लिए 6 गेंद पर 4 रन चाहिए| ये मौका है बड़ा शॉट लगाने का बल्लेबाज़ के लिए!! हाथ से गेंद छूटी और सीधा बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से कीपर के हाथ में गई| अम्पायर ने नो बॉल का इशारा किया|
ओवर 19 : 155/5
9 रन
- 418.1
- 118.2
- 118.3
- 318.4
- W 18.5
- 018.6
ड. सैम्स
0 (1)
र. सिंह
9 (4)
ए. नॉर्तजे
4-0-37-2
18.6
0
एनरिक नॉर्तजे To डैनियल सैम्स
फुल टॉस गेंद लेकिन सीधा मिड विकेट फील्डर की तरफ खेल बैठे| रन का मौका नहीं बन सका यहाँ पर| अब 6 गेंद 5 रन की दरकार|
18.5
W
एनरिक नॉर्तजे To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट यहाँ पर मुंबई टीम का गिरता हुआ!! एनरिक नॉर्तजे के हाथ लगी दूसरी विकेट| तिलक वर्मा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति से चकमा खा गए और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| हवा में गई गेंद, कीपर ने उसे पकड़ा और कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 155/5 मुंबई, जीत के लिए 7 गेंद पर 5 रन चाहिए|
18.4
3
एनरिक नॉर्तजे To रमनदीप सिंह
तिग्गी!! अब 8 गेंद 5 रनों की दरकार होगी| लैप शॉट लगाया था| थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर खलील ने गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोकने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी| कुलदीप भी डाईव लगाकर वहां तक पहुंचे| खलील द्वारा गेंद को रोका गया| चौका तो बचाया लेकिन तीन रन मिल गए|
18.3
1
एनरिक नॉर्तजे To तिलक वर्मा
लो फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर तेज़ी से बॉल पर आये, एक ही रन मिला| 9 गेंद 8 रन की दरकार|
18.2
1
एनरिक नॉर्तजे To रमनदीप सिंह
डीप कवर्स की ओर फिर से रमनदीप सिंह ने ड्राइव किया| इस दफ़ा एक रन ही मिल सका| मुंबई को जीत के लिए 10 गेंद पर 9 रन चाहिए|
18.1
4
एनरिक नॉर्तजे To रमनदीप सिंह
चौका!!! रमनदीप सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 11 गेंद पर 10 रन चाहिए|
ओवर 18 : 146/4
15 रन
- 017.1
- 117.2
- 617.3
- 617.4
- 1 WD 17.5
- W 17.5
- 117.6
र. सिंह
1 (1)
त. वर्मा
20 (15)
श. ठाकुर
3-0-32-2
17.6
1
शार्दूल ठाकुर To रमनदीप सिंह
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार| फ्रंट फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिला| 146/4 मुंबई|
रमनदीप सिंह अब क्रीज़ पर आयेंगे| 13 गेंद 15 रनों की दरकार|
17.5
W
शार्दूल ठाकुर To टिम डेविड OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगा चौथा झटका!!! मैच में फिर से ट्विस्ट आता हुआ!! टिम डेविड 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ लेग साइड की ओर फ्लिक करने गए| गेंद की गति से चकमा खा गए और बल्ले का लीडिंग एज दे बैठे| बॉल शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई जहाँ से पृथ्वी शॉ ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 145/4 मुंबई, जीत के लिए 13 गेंद पर 15 रन चाहिए|
17.5
wd
शार्दूल ठाकुर To टिम डेविड
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4
6
शार्दूल ठाकुर To टिम डेविड
छक्का! एक और सिक्स!! अपनी कद काठी के हिसाब से शॉट लगा रहे हैं| 14 गेंद 16 रनों की दरकार| मुंबई पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| हालांकि ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी लेकिन ताक़त इतनी थी कि लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार कर गई गेंद|
17.3
6
शार्दूल ठाकुर To टिम डेविड
छक्का!!! टिम डेविड ने यहाँ पर अपना पॉवर दिखाया और गेंद को स्टैंड्स तक पहुँचाया!! आगे की गेंद पर करारा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 15 गेंद पर 22 रन चाहिए|
17.2
1
शार्दूल ठाकुर To तिलक वर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ बॉल| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| एक रन मिल गया|
17.1
0
शार्दूल ठाकुर To तिलक वर्मा
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
ओवर 17 : 131/3
17 रन
- 416.1
- 116.2
- 416.3
- 116.4
- 116.5
- 616.6
ट. डेविड
22 (8)
त. वर्मा
19 (13)
ख. अहमद
3-0-19-0
16.6
6
खलील अहमद To टिम डेविड
छक्का!!! टिम डेविड के बल्ले से आता एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर वॉर्नर ने हवा में डाईव लगकर गेंद को पकड़ने का भरपूर प्रयास किया लेकिन गेंद उनके पकड़ से दूर रह गई और सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 18 गेंद पर 29 रन चाहिए|
16.5
1
खलील अहमद To तिलक वर्मा
फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आ गया|
16.4
1
खलील अहमद To टिम डेविड
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
16.3
4
खलील अहमद To टिम डेविड
चौका!!! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से मुंबई के बल्लेबाज़ हासिल करते हुए!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
16.2
1
खलील अहमद To तिलक वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19 OV
9 रन
ए. नॉर्तजे to र. सिंह त. वर्मा ड. सैम्स
- 418.1
- 118.2
- 118.3
- 318.4
- W 18.5
- 018.6
18 OV
15 रन
श. ठाकुर to त. वर्मा ट. डेविड र. सिंह
- 017.1
- 117.2
- 617.3
- 617.4
- 1 WD 17.5
- W 17.5
- 117.6
17 OV
17 रन
ख. अहमद to त. वर्मा ट. डेविड
- 416.1
- 116.2
- 416.3
- 116.4
- 116.5
- 616.6
16 OV
13 रन
ए. नॉर्तजे to त. वर्मा ट. डेविड
- 115.1
- 115.2
- 015.3
- 615.4
- 1 LB 15.5
- 415.6
15 OV
9 रन
श. ठाकुर to ड. ब्रेविस त. वर्मा ट. डेविड
- 1 WD 14.1
- 114.1
- 114.2
- W 14.3
- 014.4
- 014.5
- 614.6
14 OV
4 रन
क. यादव to त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 113.1
- 013.2
- 113.3
- 113.4
- 013.5
- 113.6
13 OV
10 रन
अ. पटेल to ड. ब्रेविस त. वर्मा
- 612.1
- 012.2
- 112.3
- 112.4
- 112.5
- 112.6
12 OV
4 रन
क. यादव to ई. किशन ड. ब्रेविस त. वर्मा
- 111.1
- 111.2
- W 11.3
- 111.4
- 011.5
- 111.6
11 OV
12 रन
अ. पटेल to ड. ब्रेविस ई. किशन
- 110.1
- 610.2
- 110.3
- 110.4
- 210.5
- 110.6
10 OV
18 रन
क. यादव to ई. किशन ड. ब्रेविस
- 19.1
- 69.2
- 49.3
- 19.4
- 09.5
- 69.6
9 OV
4 रन
अ. पटेल to ड. ब्रेविस ई. किशन
- 08.1
- 18.2
- 18.3
- 08.4
- 18.5
- 18.6
8 OV
7 रन
क. यादव to ड. ब्रेविस
- 07.1
- 07.2
- 07.3
- 07.4
- 67.5
- 17.6
7 OV
6 रन
म. मार्श to ई. किशन ड. ब्रेविस
- 06.1
- 06.2
- 16.3
- 06.4
- 16.5
- 46.6
6 OV
2 रन
ए. नॉर्तजे to र. शर्मा ड. ब्रेविस ई. किशन
- 05.1
- W 5.2
- 05.3
- 05.4
- 15.5
- 15.6
5 OV
1 रन
म. मार्श to र. शर्मा ई. किशन
- 14.1
- 04.2
- 04.3
- 04.4
- 04.5
- 04.6
4 OV
8 रन
श. ठाकुर to ई. किशन र. शर्मा
- 03.1
- 03.2
- 63.3
- 13.4
- 03.5
- 13.6
3 OV
1 रन
ख. अहमद to र. शर्मा
- 02.1
- 02.2
- 02.3
- 02.4
- 1 WD 2.5
- 02.5
- 02.6
2 OV
14 रन
ए. नॉर्तजे to ई. किशन
- 41.1
- 01.2
- 41.3
- 01.4
- 61.5
- 01.6
1 OV
1 रन
ख. अहमद to ई. किशन र. शर्मा
- 00.1
- 00.2
- 00.3
- 10.4
- 00.5
- 00.6
मैच की जानकारी
- स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
- मौसम साफ़
- टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह
- अंपायर नितिन मेनन, तपन शर्मा, सैय्यद खालिद
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


