तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाईटन्स के बीच शाम 07.30 बजे बेंगलुरु में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने मुंबई जैसी टीम के सामने वानखेड़े के मैदान पर शतक लगाया| आगे संजू ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान नहीं थी और हमारी टीम ने भी विकटों को गंवा दिया था लेकिन हमारे लिए अच्छी बात ये रही कि छोटी-छोटी साझेदारी हम करते चले गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं जो बेहतर खेल दिखाने के लिए तैयार हैं|
विनिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| हमें यहाँ से काफी आत्मविश्वास मिलेगा| आगे बताया कि मुकेश ने जिस तरह की स्थिति से आकर मैच खेला है उनकी सराहना करनी होगी| टॉस पर मुझे लगा था कि पहले बल्लेबाजी ही करनी थी और वही हमें मिला| जब मैं और संजू बल्लेबाजी कर रहे थे तो विकेट से गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी तो हमने उसी वक़्त मन बनाया कि अगर ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं भी बना तो हम गेम में बने रह सकते हैं| संजू की बल्लेबाजी पर बताया कि मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ क्योंकि उन्होंने समझदारी के साथ खेलते हुए टीम को उस बड़े स्कोर तक पहुंचाया| गेंदबाजी में आकर अकील ने जो काम किया वो काबिले तारीफ है| कुछ दिन बाद अब हमारा मुकाबला डे गेम के रूप में होगा जिसके लिए हमें तैयारी करनी है|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि हमने पॉवर प्ले में ही अपने टॉप तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया था जिसके कारण हम मैच में पीछे हो गए| आगे हार्दिक ने कहा कि संजू ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन हम लक्ष्य तक पहुँच सकते थे अगर हमारी टीम भी पॉवर प्ले में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होती| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अगले मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब मुंबई इंडियंस की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पारी के पहले ही ओवर में अकील ने दानिश मालेवर का विकेट लिया और मुंबई को बैक फुट पर रखने का काम किया| विकेट पतन यहाँ नहीं रुका और उसके बाद क्विंटन डी कॉक को मुकेश ने और फिर नमन धीर को अकील ने आउट करते हुए महज 11 रनों पर मुंबई को तीन बड़े झटके दे दिए| वहां से तिलक वर्मा (37) और सूर्यकुमार यादव (36) ने मिलकर समय तो लिया लेकिन धीमी गति से पारी को बुनते हुए चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े| इस बीच ज़रूरी रन रेट काफी तेजी के साथ ऊपर की तरफ बढ़ता चला जा रहा था| सेट होने के बाद इस जोड़ी ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन फिर तिलक, हार्दिक, शरफेन और स्काई का विकेट बैक टू बैक गिरा जिसके बाद मुंबई की जीत की उम्मीद पूरी तरह से समाप्त हो गई| 87 रनों पर टीम ने अपने 7 बल्लेबाजों को गंवा दिया था| बाकी बची 42 गेंदों पर 121 रनों की दरकार थी जिसे हासिल कर पाना बाक़ी के बल्लेबाजों के लिए मुमकिन नहीं हो पाया| पॉवर प्ले में ही तीन विकेट गंवाने की वजह से एमआई टीम इस रन चेज में पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई थी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो सीएसके की तरफ से आज बल्लेबाजी में संजू सैमसन (101) ने कमाल का काम किया और अपने आईपीएल करियर का पांचवां शतक जड़ दिया| संजू के अलावा गायकवाड (22), डेवाल्ड ब्रेविस (21), कार्तिक शर्मा (18) और जेमी ओवरटन (15) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 207 के स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए मुंबई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से मात दी है| आईपीएल इतिहास में चेन्नई के लिए ये सबसे बड़ी जीत है| इस जीत के साथ चेन्नई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में ऊपर की तरफ छलांग लगाते हुए पांचवें पायदान पर चली गई है| टॉस आज मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 207 रनों के जवाब में मुंबई की टीम की बल्लेबाजी आज बिखर सी गई| एमआई टीम के लिए इस रन चेज में तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 37 रनों की पारी खेली|
ओवर 19 : 104/10
2 रन
018.1
118.2
018.3
118.4
018.5
W
18.6
ज. बुमराह
2 (5)
अ. कुमार
1 (6)
ग. सिंह
2-0-7-1
18.6
W
गुरजापनीत सिंह To जसप्रीत बुमराह OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 103 रनों से शिकस्त दे दी है!! जसप्रीत बुमराह 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! गुरजापनीत सिंह को मिली पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने अपने दाहिने ओर जाकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा| जिसके बाद चेन्नई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5
0
गुरजापनीत सिंह To जसप्रीत बुमराह
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंद एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ की तरफ गई जहाँ से उन्होंने अपने बाँए हाथ से गेंद को पकड़ा| रन नहीं हुआ|
18.4
1
गुरजापनीत सिंह To अश्विनी कुमार
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और भागकर एक रन लिया है|
18.3
0
गुरजापनीत सिंह To अश्विनी कुमार
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.2
1
गुरजापनीत सिंह To जसप्रीत बुमराह
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
18.1
0
गुरजापनीत सिंह To जसप्रीत बुमराह
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को जोर से खेलने का प्रयास किया लेकिन बॉल की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं मिल सका|
ओवर 18 : 102/9
2 रन
W
17.1
1 WD
17.2
117.2
017.3
017.4
017.5
017.6
अ. कुमार
0 (4)
ज. बुमराह
1 (1)
अ. कंबोज
3-0-10-1
17.6
0
अंशुल कंबोज To अश्विनी कुमार
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.5
0
अंशुल कंबोज To अश्विनी कुमार
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ|
17.4
0
अंशुल कंबोज To अश्विनी कुमार
ओहो!! इस बार रन आउट का मौका बन गया था लेकिन फील्डर के द्वारा किया गया थ्रो स्टंप्स को मिस कर गया!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला और अश्वनी रन लेने भागे| तभी बुमराह ने उन्हें मना कर दिया| फील्डर ने फिर गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन बॉल स्टंप को मिस करती हुई कीपर के पास गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़|
17.3
0
अंशुल कंबोज To अश्विनी कुमार
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
17.2
1
अंशुल कंबोज To जसप्रीत बुमराह
सिंगल!! लेग साइड की ओर आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
17.2
wd
अंशुल कंबोज To जसप्रीत बुमराह
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| फील्ड अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
आखिरी बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह हैं...
17.1
W
अंशुल कंबोज To शार्दूल ठाकुर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड अंशुल कंबोज| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 6 रन बनाकर शार्दूल ठाकुर बने अंशुल कंबोज का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से आगे डाली गई गेंद| शार्दूल उसपर सामने की तरफ बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खाए और मिस टाइम कर बैठे| हवा में लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| 100/9 मुंबई इंडियंस|
अश्वनी कुमार अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 17 : 100/8
1 रन
016.1
116.2
016.3
016.4
016.5
W
16.6
क. भगत
7 (15)
श. ठाकुर
6 (11)
ज. ओवरटन
2-0-14-1
16.6
W
जेमी ओवरटन To कृष भगत OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ कृष भगत 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेमी ओवरटन के हाथ लगी सफ़लता| लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े फाइन लेग बाउंड्री की ओर हवा में फ्लिक शॉट खेला| तभी बॉल वहां मौजूद फील्डर गुरजापनीत सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 100/8 मुंबई|
16.5
0
जेमी ओवरटन To कृष भगत
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
16.4
0
जेमी ओवरटन To कृष भगत
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.3
0
जेमी ओवरटन To कृष भगत
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
16.2
1
जेमी ओवरटन To शार्दूल ठाकुर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.1
0
जेमी ओवरटन To शार्दूल ठाकुर
डॉट गेंद!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और लेग साइड की ओर गई| तभी शार्दूल रन लेने भागे लेकिन गेंदबाज़ को बॉल पकड़ता हुआ देख कृष ने रन लेने से मना कर दिया| जिसके बाद शार्दूल अपने क्रीज़ की ओर लौटे|
ओवर 16 : 99/7
5 रन
015.1
115.2
215.3
115.4
115.5
015.6
क. भगत
7 (11)
श. ठाकुर
5 (9)
ग. सिंह
1-0-5-0
15.6
0
गुरजापनीत सिंह To कृष भगत
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 24 गेंदों पर 109 रनों की ज़रुरत है|