Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, एलिमिनेटर Match Summary

लखनऊ vs मुंबई, 2023 - टी-20 Summary

लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
एलिमिनेटर, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , May 24, 2023
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
101 (16.3)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
182/8 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    आकाश मधवाल
    5/5(3.3)
मुंबई 182/8
Bat टॉप बैट्समैन
कैमरन ग्रीन
कैमरन ग्रीन
41 (23)
  • 6x4s
  • 1x6s
  • 178.26SR
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
33 (20)
  • 2x4s
  • 2x6s
  • 165SR
Bowl टॉप बॉलर्स
लखनऊ 101/10
Bat टॉप बैट्समैन
मार्कस स्टोइनिस
मार्कस स्टोइनिस
40 (27)
  • 5x4s
  • 1x6s
  • 148.14SR
काईल मेयर्स
काईल मेयर्स
18 (13)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 138.46SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस शानदार मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, 26 मई शाम 07.00 बजे होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के क्वालीफायर-2 मुकाबले के साथ जो मुंबई और गुजरात के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश मधवाल को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने पहले टेनिस बॉल क्रिकेट खेला और फिर इंजीनियरिंग की और उसके बाद यहाँ तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत की है| आगे मधवाल ने कहा कि मैं अपनी गेंदबाज़ी पर काफी ध्यान देता हूँ| क्रिकेट मेरा जूनून है और मैं नेट्स में इसके लिए काफी अभ्यास करता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि आज मुझे सबसे ज़्यादा ख़ुशी तब हुई जब मैंने निकोलस पूरन को आउट किया|  
विनिंग कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| आगे कहा कि जिस तरह से आज टीम ने खेला है वो काबिले तारीफ है| रोहित ने ये भी बताया कि हाँ मैंने दो हफ़्तों पहले भी ये सोचा था कि हम यहाँ तक पहुँच सकते हैं| हमने इससे पहले ऐसा कई बार किया है| आकाश मधवाल पर कहा कि वो हमारे साथ पिछले साल भी थे लेकिन उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन इस साल जोफ्रा आर्चर के जाने के बाद हमने उनको मौका दिया और उनकी मेहनत ने हमें जीत का तोहफा दिया है| युवा खिलाड़ियों से अपनी बात चीत पर कहा कि मैं उन्हें ये अहसास दिलाता हूँ कि वो हमारी टीम का हिस्सा हैं| वो जब मैदान पर जायें तो आत्मविश्वास से भरे रहें| अपनी फील्डिंग पर कहा कि आज हमने अच्छी फील्डिंग की और इस मैदान पर इसकी अधिक ज़रुरत भी थी|  
मैच गंवाकर बात करने आए लखनऊ टीम के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने बताया कि हम एक बेहतर स्तिथि में थे लेकिन जैसे ही मेरा विकेट गिरा उसके बाद सब कुछ गलत होता गया और हमने लगातार विकटों को गंवाना शुरू कर दिया| आगे क्रुणाल ने कहा कि क्विंटन डी कॉक एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं लेकिन काईल मेयर्स का यहाँ पर बेहतर रिकॉर्ड है इसलिए आज उन्हें टीम में शामिल किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुंबई के बल्लेबाज़ तेज़ गेंदबाजों को अच्छा खेलते हैं जिसको देखते हुए मैंने स्पिनर्स के साथ शुरुआत करने का सोचा था|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को अपने बल्लेबाजों से काफी उम्मीद थी जो ग़लत साबित हो गई| महज़ 32 रनों पर अपने 8 विकेट गंवाते हुए इस टीम ने मुंबई के हाथों में जीत का तोहफा सा दे दिया| मार्कस स्टोइनिस (40) को छोड़ दें तो कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ 20 रनों के आंकड़े तक को पार नहीं कर पाया| आकाश मधवाल, इस गेंदबाज़ की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी| महज़ 5 रन देकर 5 विकेट लेते हुए आकाश ने लखनऊ की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी| टोटल डॉमिनेंस इस मुकाबले में हिटमैन शर्मा और टीम से देखने को मिला|
इस रन चेज़ में लखनऊ की पारी आज लड़खड़ाई नहीं बल्कि बिखर सी गई है| खराब बल्लेबाज़ी और साथ ही साथ विकटों के बीच खराब रनिंग आज लखनऊ की टीम को ले डूबी| एक बड़ा कोलैप्स हमें इस रन चेज़ में लखनऊ की तरफ से देखने को मिला| 69/2 से 101 रनों पर ऑल आउट हो जाना ये इस टीम की हार का कारण बन गया| वहीँ आज मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता था टॉस और मुकाबला भी उनके पक्ष में ही गया|
आकाश मधवाल आपके क्या कहने| पिछले मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत के अहम सूत्र बने थे और आज यहाँ भी करो और मरो के मुकाबले में अपना पंजा खोलते हुए टीम को एक तरफ़ा जीत दिलाई| निराशाजनक प्रदर्शन लखनऊ की तरफ से आज देखने को मिला| अब क्वालीफायर-2 के मुकाबले में मुंबई का सामना गुजरात से नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा और जो वहां जीतेगी वो चेन्नई से खेलेगी इस सीज़न का फाइनल मुकाबला|
आली रे आली मुंबई पलटन आली| चेपॉक के मैदान पर हर तरफ नीला रंग छाया| तीन रन आउट और साथ में आकाश मधवाल के पांच विकटों का एक यादगार स्पेल लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| 81 रनों की एक शानदार जीत की बदौलत मुंबई अपने छठे खिताब से बस दो कदम दूर!! एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने दी लखनऊ को करारी शिकस्त| लगातार दो साल एलिमिनेटर मुकाबले में एलिमिनेट हुई लखनऊ की टीम|
ओवर 16.3 : 101/10
1 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • W16.3
म. खान
0 (7)
नवीन
1 (5)
आ. मधवाल
3.3-0-5-5
16.3
W
आकाश मधवाल To मोहसिन खान OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! इसी के साथ मुंबई पलटन ने लखनऊ की टीम को 81 रनों से शिकस्त दे दी है!!! इसी दौरान यहाँ पर आकाश मधवाल ने इंडियन टी20 लीग में अपना पहला फाईफ़ार पूरा किया!!! इंडियन टी20 लीग के इतिहास में ये पहली बार है जब प्ले ऑफ्स के मुकाबले में किसी गेंदबाज़ ने 5 विकेट अपने नाम किया है| मोहसिन खान भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद की गति से बीट हो गए| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| जिसके बाद मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
16.2
1
आकाश मधवाल To नवीन-उल-हक़
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
16.1
0
आकाश मधवाल To नवीन-उल-हक़
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर 16 : 100/9
0 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 015.6
म. खान
0 (6)
नवीन
0 (3)
क. जॉर्डन
2-1-7-1
15.6
0
क्रिस जॉर्डन To मोहसिन खान
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल कीपर के हाथ में गई| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| थर्ड अम्पयार ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद वाइड लाइन के अंदर से जा रही थी| नॉट बॉल आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
15.5
0
क्रिस जॉर्डन To मोहसिन खान
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
15.4
0
क्रिस जॉर्डन To मोहसिन खान
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
15.3
0
क्रिस जॉर्डन To मोहसिन खान
एक और डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| बल्ले और गेंद का ताल मेल नहीं हो सका|
15.2
0
क्रिस जॉर्डन To मोहसिन खान
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
15.1
0
क्रिस जॉर्डन To मोहसिन खान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर 15 : 100/9
2 रन
  • 1 LB14.1
  • 114.2
  • W14.3
  • 014.4
  • W14.5
  • 014.6
नवीन
0 (3)
म. खान
0 (0)
आ. मधवाल
3-0-4-4
14.6
0
आकाश मधवाल To नवीन-उल-हक़
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
14.5
W
आकाश मधवाल To नवीन-उल-हक़ OUT!
आउट!! रन आउट!!! एक और विकेट का पतन| ऐसा लग रहा कि लखनऊ की टीम कुछ ज्यादा जल्दी में है| इस बार हूडा रन आउट हुए| फील्डर रोहित ने बेल्स उड़ाते ही रन आउट की अपील की| थर्ड अम्पायर तक जाने की ज़रुरत नहीं समझी और फील्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| नवीन ने शॉट खेला पॉइंट की तरफ जहाँ से रन की मांग हुई हूडा द्वारा| दूसरे बल्लेबाज़ सहमत नहीं दिखे और दोनों बल्लेबाज़ एक ही एंड पर आ गए| इस बीच बोलिंग एंड पर रोहित के पास थ्रो आया और उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए हूडा का काम तमाम कर दिया| 100/9 लखनऊ|
14.4
0
आकाश मधवाल To नवीन-उल-हक़
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद तेज़ी से पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
14.3
W
आकाश मधवाल To रवि बिश्नोई OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई की पलटन यहाँ पर मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई!! आकाश मधवाल के हाथ लगी चौथी विकेट!! रवि बिश्नोई 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ और गेंद सीधा फील्डर क्रिस जॉर्डन के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 100/8 लखनऊ|
14.2
1
आकाश मधवाल To दीपक हूडा
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.1
lb
आकाश मधवाल To रवि बिश्नोई
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
ओवर 14 : 98/7
4 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
र. बिश्नोई
3 (4)
द. हूडा
14 (12)
ज. बेहरनडोर्फ़
3-0-21-0
13.6
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To रवि बिश्नोई
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गैप में गेंद को पुश कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया|
13.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To दीपक हूडा
छोटी गेंद| स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया गेंद को और एक रन हासिल किया|
13.4
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To रवि बिश्नोई
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.3
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To रवि बिश्नोई
इस बार भी टैप एंड रन का प्रयास था लेकिन फील्डर ने तेज़ी से गेंद को उठाया और बल्लेबाज़ को रन लेने से रोक दिया|
13.2
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To दीपक हूडा
सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
13.1
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To दीपक हूडा
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
16 OV
0 रन
क. जॉर्डन to म. खान
  • 015.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 015.6
15 OV
2 रन
आ. मधवाल to र. बिश्नोई द. हूडा नवीन
  • 1 LB14.1
  • 114.2
  • W14.3
  • 014.4
  • W14.5
  • 014.6
14 OV
4 रन
ज. बेहरनडोर्फ़ to द. हूडा र. बिश्नोई
  • 013.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
4 रन
प. चावला to क. गौतम द. हूडा र. बिश्नोई
  • 112.1
  • 112.2
  • W12.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
12 OV
4 रन
क. ग्रीन to म. स्टोइनिस द. हूडा क. गौतम
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 011.4
  • W11.5
  • 111.6
11 OV
11 रन
प. चावला to द. हूडा म. स्टोइनिस
  • 610.1
  • 1 WD10.2
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
10 OV
1 रन
आ. मधवाल to आ. बदोनी न. पूरन द. हूडा
  • 09.1
  • 09.2
  • 09.3
  • W9.4
  • W9.5
  • 19.6
9 OV
6 रन
प. चावला to म. स्टोइनिस क. पंड्या आ. बदोनी
  • 18.1
  • W8.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 4 LB8.6
8 OV
3 रन
क. ग्रीन to म. स्टोइनिस क. पंड्या
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 07.6
7 OV
11 रन
प. चावला to क. पंड्या म. स्टोइनिस
  • 16.1
  • 1 WD6.2
  • 06.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 46.5
  • 06.6
6 OV
18 रन
ऋ. शौकीन to क. पंड्या म. स्टोइनिस
  • 15.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 65.4
  • 1 WD5.5
  • 25.5
  • 05.6
5 OV
8 रन
क. ग्रीन to म. स्टोइनिस क. पंड्या
  • 24.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 14.6
4 OV
7 रन
क. जॉर्डन to क. मेयर्स म. स्टोइनिस क. पंड्या
  • 23.1
  • W3.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
9 रन
ज. बेहरनडोर्फ़ to क. मेयर्स
  • 42.1
  • 02.2
  • 2 B2.3
  • 22.4
  • 02.5
  • 12.6
2 OV
2 रन
आ. मधवाल to प. मांकड क. पंड्या
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 21.4
  • W1.5
  • 01.6
1 OV
10 रन
ज. बेहरनडोर्फ़ to क. मेयर्स प. मांकड
  • 00.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 40.4
  • 10.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच आकाश मधवाल
  • अंपायर ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड, विरेंदर शर्मा, क्रिस गॅफने
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement