तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे वानखेड़े में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रवींद्र जडेजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मुझे इनाम से नवाज़ा गया और मेरी टीम ने जीत हासिल किया है| आगे जडेजा ने कहा कि मैं जब बल्लेबाज़ी करने आया तो विकेट काफी गिरे हुए थे तो मैंने अंत तक बल्लेबाज़ी करने की कोशिश की जिसमे मैं सफल रहा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने गेंदबाज़ी में फुल लेंथ की बॉल रखने की कोशिश की जिसपर बल्लेबाज़ को शॉट लगाने में दिक्कत हो रही थी|
विनिंग कप्तान रियान पराग ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि जीत और दो अंक हासिल करके काफी अच्छा लग रहा है| आगे बताया कि इस मुकाबले की जीत से काफी सुकून मिला है| हाँ हम बल्ले से आज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया| हम एक ऐसी टीम हैं जो परिस्थितियों को परखते हुए खेलेंगे| सलामी जोड़ी पर बात करते हुए कहा कि उनको बताया हुआ है कि अगर फ्लैट विकेट रहे तो तबाड़तोड़ क्रिकेट खेलना है और अगर मुश्किल विकेट रहे तो समय लेकर खेलना है| जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर की गेंदबाजी पर कहा कि उनके टीम में रहने से हमें काफी फायदा पहुँच रहा है|
मैच गंवाकर बात करने आए लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं किस तरह से बताऊँ कि आज के मैच में क्या हुआ| आगे पंत ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हमारी बल्लेबाज़ी अपने काम को पूरा करने में असफल साबित हो रही है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम कोशिश कर रहे हैं कि अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया जाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
जड्डू ने पूरन का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा| वहां से हिम्मत सिंह (15) ने मार्श का साथ देना चाहा लेकिन ये भी साझेदारी महज 37 रनों की ही पनप पाई| मार्श ने इस बीच अपना अर्ध शतक तो पूरा किया लेकिन बर्गर की एक स्लोवर डेलिवरी का शिकार बन गया| आखिरी 27 गेंदों पर 55 रनों की दरकार थी और एक बार फिर से मुकुल चौधरी क्रीज पर अकेले खड़े रहे| ऐसा लगा था कि मुकुल एक बार फिर से कोलकाता के खिलाफ खेली गई पारी को यहाँ दोहरा सकेंगे लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों के इरादे आज कुछ और ही थे| अपनी तगड़ी गेंदबाजी के दमपर पराग एंड कम्पनी ने इस मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया|
टीम इस गहरे सदमे से उभर पाती उससे पहले आर्चर ने अगले ओवर में इनफॉर्म बल्लेबाज एडन मार्करम का भी विकेट लिया और लखनऊ की टीम को महज 11 रनों पर तीन बड़े झटके देते हुए उन्हें पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| वहां से निकोलस पूरन (22) और मिचेल मार्श (55) ने मिलकर पारी को सम्भालने का काम किया| इस बीच मार्श समझदारी से खेलते हुए दिखे जबकि पूरन अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे थे इस वजह से सिंगल डबल पर ध्यान दे रहे थे| दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो राजस्थान की तरफ से आज बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल (22), रियान पराग (20), शिमरन हेटमायर (22) और रवीन्द्र जडेजा (43) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 159 के फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए लखनऊ के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऋषभ पन्त की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| टीम ने रन चेज के पहले ही ओवर में रन आउट के रूप में आयुष बदोनी का विकेट गंवा दिया| उसके बाद कप्तान ऋषभ पन्त ने आकर काउंटर अटैक करना चाहा लेकिन बर्गर ने उन्हें भी अपना खाता नहीं खोलने दिया और पवेलियन भेज दिया|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स को 40 रन से मात दी है| इस जीत के साथ राजस्थान टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चली गई है| टॉस आज लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| राजस्थान रॉयल्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 159 रनों के जवाब में एलएसजी टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर गई| लखनऊ टीम के लिए इस रन चेज में मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 55 रनों की पारी खेली|
ओवर 18 : 119/10
5 रन
117.1
417.2
W
17.3
017.4
017.5
W
17.6
म. खान
0 (3)
द. सिंह
2 (2)
ज. आर्चर
4-1-20-3
17.6
W
जोफ्रा आर्चर To मोहसिन खान OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 40 रनों से शिकस्त दे दी है!! जोफ्रा आर्चर को मिली तीसरी विकेट!! मोहसिन खान बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद की गति से चकमा खा गए मोहसिन और बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी| जिसके बाद राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.5
0
जोफ्रा आर्चर To मोहसिन खान
इस बार तेज गति से डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा गेंदबाज की तरफ गई| रन नहीं मिला|
17.4
0
जोफ्रा आर्चर To मोहसिन खान
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ|
मोहसिन खान लखनऊ टीम के लिए अब आखिरी बल्लेबाज़ के रूप में मैदान पर आये हैं...
17.3
W
जोफ्रा आर्चर To मयंक यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! लखनऊ टीम को लगता हुआ एक और झटका!! ध्रुव जुरेल के द्वारा पकड़ा गया शानदार कैच यहाँ पर!! मयंक यादव 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी दूसरी विकेट| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और थर्ड मैन की ओर गाइड करने गए| तभी कीपर जुरेल ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा जिसको थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बल्लेबाज़ को आउट दिया| 119/9 लखनऊ|
17.2
4
जोफ्रा आर्चर To मयंक यादव
चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
17.1
1
जोफ्रा आर्चर To दिग्वेश सिंह
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर 17 : 114/8
3 रन
W
16.1
1 WD
16.2
116.2
W
16.3
116.4
016.5
016.6
म. यादव
1 (3)
द. सिंह
1 (1)
ब. शर्मा
3-0-18-2
16.6
0
ब्रिजेश शर्मा To मयंक यादव
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
16.5
0
ब्रिजेश शर्मा To मयंक यादव
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की ओर टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|
16.4
1
ब्रिजेश शर्मा To दिग्वेश सिंह
सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ दिग्वेश सिंह हैं...
16.3
W
ब्रिजेश शर्मा To मोहम्मद शमी OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! ब्रिजेश शर्मा यू ब्यूटी!! अपनी सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज शमी को चारो खाने चित कर दिया| 6 रन बनाकर मोहम्मद शमी बने ब्रिजेश शर्मा का दूसरा शिकार| जड़ में डाली गई गेंद| शमी उसपर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद गेंद सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई और बूम| 113/8 लखनऊ सुपर जायंट्स|
16.2
1
ब्रिजेश शर्मा To मयंक यादव
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| प्लेस किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.2
wd
ब्रिजेश शर्मा To मयंक यादव
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
मयंक यादव अगले बल्लेबाज हैं...
16.1
W
ब्रिजेश शर्मा To मुकुल चौधरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच मुकुल चौधरी 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ब्रिजेश शर्मा के हाथ लगी सफलता| शॉर्टपिच डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के स्टीकर के पास लगती और शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| तभी फील्डर रियान पराग ने अपने आगे की ओर भागकर एक लो कैच पकड़ा| 111/7 लखनऊ|
ओवर 16 : 111/6
12 रन
615.1
015.2
W
15.3
015.4
015.5
615.6
म. शमी
6 (3)
म. चौधरी
7 (2)
न. बर्गर
4-0-27-2
15.6
6
नंद्रे बर्गर To मोहम्मद शमी
छक्का!! इसी के साथ ओवर की शुरुआत और अंजाम दोनों सिक्स के साथ हुआ है लेकिन बीच की गेंदों पर मार्श जैसे सेट बल्लेबाज़ ने अपना विकेट गंवा दिया है!! ऐसे में शमी ने अपना खाता सिक्स लगाकर खोल लिया है| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| अब लखनऊ की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 49 रनों की ज़रुरत है|
15.5
0
नंद्रे बर्गर To मोहम्मद शमी
एक और डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.4
0
नंद्रे बर्गर To मोहम्मद शमी
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शमी ने शॉर्ट कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से रन नहीं मिल सका|
अगले बल्लेबाज़ मोहम्मद शमी हैं...
15.3
W
नंद्रे बर्गर To मिचेल मार्श OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ सेट बल्लेबाज़ मिचेल मार्श 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं!! नंद्रे बर्गर के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ परख नहीं सके और हवा में शॉट खेल बैठे| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद शॉर्ट कवर फील्डर की तरफ गई| ऐसे में रियान पराग ने अपने दाहिने तरफ उल्टा भागकर कैच पकड़ा| 105/6 लखनऊ|