तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के आखिरी डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई में 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 07.30 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद सरपंच साब बेहद खुश नजर आये| बात करते हुए श्रेयस ने कहा कि ये जीत हमारे लिए बेहद जरूरी थी| ये मेरा पहला शतक है इस लीग का जो बिलकुल सही समय पर आया है| गेंदबाजों ने उन्हें 200 के अंदर रखते हुए काफी अच्छा काम किया है| अजमत ने इस बीच आकर गेंदबाजी में सम्भाला और मिडिल ओवर्स में यूजी ने सही समय पर पन्त का विकेट लिया जिससे हम उनपर दबाव बना पाए| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मुझे पता था कि अगर मैं विकेट पर समय बिताकर टिका रहा तो मेरे बल्ले से रन्स निकलते रहेंगे| इस दौरान प्रभ ने मेरा काफी अच्छा साथ दिया| जब मैं बल्लेबाजी करके मैच फिनिश करते हुए आता हूँ तो काफी अच्छा महसूस करता हूँ| हाँ इस रन चेज में साझेदारियां बेहद अहम थी जो हमें आज मिली है| हम चीजों को सिम्पल रखते हुए मुकाबले में जीत हासिल करने को उतरते हैं|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि ये सीज़न हमारे लिए काफी मुश्किल वाला रहा है| आगे पंत ने कहा कि आज के मैच में हमने बोर्ड पर ठीक ठाक रन्स लगाया था लेकिन अगर 5 से 10 रन अधिक बनाते तो मैच और भी नजदीक जा सकता था| हमने इस पूरे सीजन अच्छा क्रिकेट खेला है लेकिन कुछ ग़लतियाँ भी की जिससे सीखते हुए अगले साल और बेहतर करने को देखेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी टीम ने पिछले दो मैचों से अच्छा खेल दिखाया है| हाँ हम अगले सीज़न अपने फैन्स के लिए और भी बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
श्रेयस और प्रभसिमरन की इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 140 रनों की साझेदारी निभाई और रन चेज में अपनी टीम को पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ला दिया| इस बीच 20 के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह को कैच ड्रॉप के रूप में एक जीवनदान भी मिला था जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा था| इस साझेदारी के दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने लखनऊ के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और सही समय पर उनपर बाउंड्री लगाते हुए उन्हें दबाव में डाले रखा| प्रभ के आउट होने के बाद पंजाब टीम को बाकी बची 30 गेंदों पर 35 रनों की दरकार थी जिसे देखते हुए कप्तान श्रेयस ने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार लेकर जाने का ज़िम्मा अपने ऊपर ले लिया| 16वें ओवर में कप्तान श्रेयस ने मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज गेंदबाज को एक ओवर में तीन छक्के लगाए और गेम के रुख को पूरी तरह से अपनी टीम की तरफ झुका दिया| अंत में कप्तान के बल्ले से आया विनिंग सिक्स जिसकी वजह से उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी पूरा किया|
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब पंजाब किंग्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने प्रियांश आर्या का विकेट लेकर पीबीकेएस को दबाव में डाल दिया| कूपर कोन्नोल्ली (18) ने प्रभसिमरन सिंह (69) के साथ मिलकर पारी को सम्भालना चाहा लेकिन अपने स्पेल के दूसरे ओवर में आकर शमी ने उनको भी क्लीन बोल्ड कर दिया| महज 22 रनों पर अपने टॉप टू बल्लेबाजों को गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (101) ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और इस रन चेज में एक नयी राह प्रदान की|
लखनऊ सुपर जायन्ट्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 196 रनों के जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी आज सही समय पर कमाल कर गई| पीबीकेएस टीम के लिए इस रन चेज में श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 101 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एलएसजी की तरफ से आज बल्लेबाजी में जोश इंग्लिस (72), आयुष बदोनी (43), ऋषभ पन्त (26) और अब्दुल समद (37) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 196 के स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए लखनऊ के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
सरपंच साब यू ब्यूटी!!! कप्तान चला है सीना तान!! कमाल की मैच विनिंग पारी खेली है यहाँ पर| करीब एक महीने बाद पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है और खुद को प्ले ऑफ्स की रेस में अभी भी बनाए रखा है| अब यहाँ से सब कुछ राजस्थान वाले मुकाबले पर निर्भर करेगा| अगर आरआर जीती तो वो इन और अगर वो हारी तो पीबीकेएस का थ्रू होने का चांस बन जाएगा| इन्डियन प्रीमियर लीग के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स को 7 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ पंजाब टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी सातवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में चौथे पायदान पर चली गई है| टॉस आज पंजाब किंग्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए इस करो या मरो के मुकाबले में उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ|
ओवर 18 : 200/3
13 रन
417.1
117.2
017.3
117.4
117.5
617.6
श. अय्यर
101 (51)
स. शेड़गे
9 (7)
म. खान
4-0-48-0
17.6
6
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
छक्का!! इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना शतक पूरा किया है!! वहीं पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की सेना को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट लगाया| जिसके बाद बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए| जिसके बाद अय्यर ने अपने शतक और टीम की जीत का जश्न मनाया|
17.5
1
मोहसिन खान To सूर्यांश शेड़गे
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.4
1
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
17.3
0
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का मन बनाया| इसी बीच गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
17.2
1
मोहसिन खान To सूर्यांश शेड़गे
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.1
4
मोहसिन खान To सूर्यांश शेड़गे
चौका!! सूर्यांश शेड़गे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| पंजाब को जीत के लिए 6 रन चाहिए|
ओवर 17 : 187/3
5 रन
016.1
116.2
116.3
116.4
116.5
116.6
स. शेड़गे
3 (4)
श. अय्यर
94 (48)
अ. तेंदुलकर
4-0-36-1
16.6
1
अर्जुन तेंदुलकर To सूर्यांश शेड़गे
एक रन!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया है| पंजाब को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 10 रन चाहिए|
16.5
1
अर्जुन तेंदुलकर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर एक रन हासिल किया|
16.4
1
अर्जुन तेंदुलकर To सूर्यांश शेड़गे
सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
16.3
1
अर्जुन तेंदुलकर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
16.2
1
अर्जुन तेंदुलकर To सूर्यांश शेड़गे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.1
0
अर्जुन तेंदुलकर To सूर्यांश शेड़गे
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
ओवर 16 : 182/3
20 रन
615.1
015.2
615.3
215.4
015.5
615.6
श. अय्यर
92 (46)
स. शेड़गे
0 (0)
म. शमी
4-0-45-2
15.6
6
मोहम्मद शमी To श्रेयस अय्यर
छक्का!! ऐसे में अब कप्तान श्रेयस अय्यर अपने शतक से बस 8 रन दूर हैं!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में जोर से शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| पंजाब अब जीत से 15 रन दूर है|
15.5
0
मोहम्मद शमी To श्रेयस अय्यर
बाउंसर डाली गई गेंद को अय्यर ने पुल लगाना चाहा लेकिन बल्ले के निचले भाग को लेकर गेंद टप्पा खाती हुई कीपर के पास गई| रन नहीं हुआ|
15.4
2
मोहम्मद शमी To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने शॉर्टपिच डाली गई गेंद को अपर कट शॉट ;लगाकर 2 रन हासिल किया है|
15.3
6
मोहम्मद शमी To श्रेयस अय्यर
छक्का!! कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ने मैदान के बाहर डाईव लगाकर कैच तो पकड़ा लेकिन गेंद के साथ वो भी सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी| फील्ड अम्पायर ने छह रन दिया|
15.2
0
मोहम्मद शमी To श्रेयस अय्यर
इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
15.1
6
मोहम्मद शमी To श्रेयस अय्यर
छक्का!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| ऐसे में बॉल गई मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज़ सूर्यांश शेडगे हैं...
ओवर 15 : 162/3
12 रन
114.1
214.2
414.3
414.4
114.5
W
14.6
प. सिंह
69 (39)
श. अय्यर
72 (40)
अ. तेंदुलकर
3-0-31-1
14.6
W
अर्जुन तेंदुलकर To प्रभसिमरन सिंह OUT!
आउट!!! एलबीडब्ल्यू!! 140 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अर्जुन तेंदुलकर के हाथ लगी पहली सफलता| 69 रन बनाकर प्रभसिमरन सिंह बने अर्जुन तेंदुलकर का पहला शिकार| सटीक यॉर्कर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज उसपर लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन गेंद की गति से चकमा खाए और बल्ले को मिस करते हुए जूतों पर जा लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| 162/3 पंजाब किंग्स, लक्ष्य से 35 रन दूर|
14.5
1
अर्जुन तेंदुलकर To श्रेयस अय्यर
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया है| डीप में पूरन ने उसे फील्ड किया है|
14.4
4
अर्जुन तेंदुलकर To श्रेयस अय्यर
एक और चौका कप्तान के बल्ले से निकलता हुआ| स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| लेग स्टम्प के काफी बाहर जाकर अपने लिए रूम बनाया| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ बॉल को दिशा दिखाई और बल्लेबाज को बीट करते हुए बाउंड्री हासिल कर ली है|