Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 54 Match Summary

लखनऊ vs कोलकाता, 2024 - टी-20 Summary

लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 54, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ , May 05, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
137 (16.1)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
235/6 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सुनील नरेन
    81(39)&1/22(4)
कोलकाता 235/6
Bat टॉप बैट्समैन
सुनील नरेन
सुनील नरेन
81 (39)
  • 6x4s
  • 7x6s
  • 207.69SR
फिलिप साल्ट
फिलिप साल्ट
32 (14)
  • 5x4s
  • 1x6s
  • 228.57SR
Bowl टॉप बॉलर्स
लखनऊ 137/10
Bat टॉप बैट्समैन
मार्कस स्टोइनिस
मार्कस स्टोइनिस
36 (21)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 171.42SR
लोकेश राहुल
लोकेश राहुल
25 (21)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 119.04SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो मुंबई और हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सुनील नरेन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मेरे लिए एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में सबसे महत्वपूर्ण बात अच्छी शुरुआत देना है| आगे सुनील ने कहा कि मुझे काफी अच्छा लगा रहा है कि मैं अपनी टीम के लिए बेहतर करने में कामयाब हो रहा हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे सभी खिलाड़ी काफी मेहनत करते हैं और टीम को जीत दिलाने की कोशिश में लगे रहते हैं|
विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर यहाँ पर बात करते हुए आये और वो काफी खुश दिखाई दिए| आगे उन्होंने कहा कि हम टॉस भले ही ना जीत रहे हों लेकिन मुकाबला जीत रहे वो अच्छी बात है| कहा कि 200 रन इस विकेट पर अच्छा स्कोर था लेकिन उसके बाद हम जितने बटोर ले वो बोनस रन होता| बल्लेबाज़ी में हमारी सलामी जोड़ी ने एक बार फिर से अच्छा काम किया है| युवाओं पर बताया कि उनपर कोई दबाव नहीं है| उन्हें खुलकर खेलने की अनुमति दी गई है| हमेशा ये सफल नहीं होता लेकिन काफी बार हमने सफलता हासिल की है| सलामी जोड़ी पर कहा कि वो शानदार काम कर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी को हम ड्रेसिंग रूम में बैठकर एन्जॉय कर रहे हैं|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए लखनऊ टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने बताया कि दूसरी पारी में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी बड़े-बड़े शॉट लगाने की ज़रुरत होती है और इस प्रयास में आप विकटों को भी गंवा देते हैं| आगे राहुल ने कहा कि सच कहूं तो हम आज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं| ये भी कहा कि पॉवर प्ले के दौरान फिलिप साल्ट और सुनील नरेन को हमने देखा कि वो किस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहे थे और चौके छक्के लगा रहे थे| हाँ हमारे युवा गेंदबाज़ इस दवाब को झेल नहीं पाए और विपक्षी टीम ने एक बड़ा लक्ष्य हमारे सामने रख दिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे युवा गेंदबाजों ने बेहतर करने की कोशिश की है और वो इन परिस्थितियों से काफी कुछ सीखेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
नरेन के अलावा इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए जबकि गोल्डन आर्म आंद्रे रसेल को 2 और स्टार्क को 1 सफलता हाथ लगी है| 236 रनों के इस विशाल रन चेज़ का पीछा करते हुए लखनऊ को मार्कस स्टोइनिस (36), लोकेश राहुल (25) और निकोलस पूरन (10) से बड़ी उम्मीद थी जिसे कोलकाता के गेंदबाजों ने सिरे से खारिज कर दिया| अब इस बड़ी जीत के बाद कोलकाता का मनोबल काफी ऊपर चला गया है वहीँ लखनऊ इस बड़ी हार से किस तरह से उभर पाती है ये तो आगे आने वाला वक़्त ही बताएगा|
ऐसे में बाक़ी टीमों को भी इससे फायदा हो सकता है| आज टॉस जीतकर अपने घरेलु मैदान पर लोकेश राहुल का गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह से ग़लत साबित हो गया| कोलकाता के लिए एक बार फिर से उनके हरफन मौला खिलाड़ी सुनील नरेन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार काम किया और अपनी टीम की बड़ी जीत दिलाने में मूल मन्त्र बने हैं| नरेन ने पहले 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और फिर गेंदबाजी में अपने 4 ओवर के स्पेल में महज़ 22 रन देकर 1 बड़ी विकेट हासिल की| आपको बता दें कि ये लखनऊ की इस लीग में सबसे बड़ी हार है|
कोलकाता ने लखनऊ को उन्हीं के मैदान पर दी है 98 रनों की करारी शिकस्त| इस जीत के साथ दो महत्वपूर्ण अंक श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी के खाते में गए हैं| इन दो अंकों के साथ कोलकाता की टीम 16 पॉइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के चलते अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुँच गई है| साथ ही साथ उन्होंने प्ले ऑफ्स के क्वालिफिकेशन में लगभग खुद को बना लिया है| वहीँ इस हार के बाद लखनऊ की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आएँगी| ना केवल उन्होंने दो अंक गंवाए बल्कि एक बड़े मार्जिन से हारने की वजह से उनके नेट रन रेट में भी काफी गिरावट आई है|
16.1
W
हर्षित राणा To रवि बिश्नोई OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! इसी के साथ कोलकाता ने लखनऊ की टीम को 98 रनों से बड़ी शिकस्त दे दी है!! लखनऊ के लिए अंतिम विकेट के रूप में रवि बिश्नोई 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हर्षित राणा के हाथ लगी तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने फिर एलबीडबल्यू की अपील किया और अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लेना सही समझा| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप्स को किस करती हुई जा रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| इसी दौरान पूरी कोलकाता की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 16 : 137/9
7 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 615.4
  • 015.5
  • W 15.6
य. सिंह
7 (7)
र. बिश्नोई
2 (2)
व. चक्रवर्ती
3-0-30-3
15.6
W
वरुण चक्रवर्ती To युधवीर सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट लखनऊ की टीम यहाँ पर गंवाती हुई!! युधवीर सिंह 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने फिर से बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| इस बार गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेती हुई कवर की ओर हवा में गई| फील्डर आंद्रे रसेल वहां मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 137/9 लखनऊ|
15.5
0
वरुण चक्रवर्ती To युधवीर सिंह
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.4
6
वरुण चक्रवर्ती To युधवीर सिंह
छक्का!! युधवीर सिंह ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे ताकत के साथ लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
15.3
0
वरुण चक्रवर्ती To युधवीर सिंह
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.2
0
वरुण चक्रवर्ती To युधवीर सिंह
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.1
1
वरुण चक्रवर्ती To रवि बिश्नोई
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर 15 : 130/8
5 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 214.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 014.6
य. सिंह
1 (2)
र. बिश्नोई
1 (1)
ह. राणा
3-0-24-2
14.6
0
हर्षित राणा To युधवीर सिंह
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिल सका|
14.5
1
हर्षित राणा To रवि बिश्नोई
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
नए बल्लेबाज़ रवि बिश्नोई अब क्रीज़ पर आये हैं...
14.4
W
हर्षित राणा To क्रुणाल पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट फिलिप साल्ट बोल्ड हर्षित राणा| एक और विकेट का पतन| अब जीत से महज़ 2 विकेट दूर लखनऊ| क्रुणाल पंड्या 5 रन बनाकर हर्षित राणा का दूसरा शिकार बने हैं| इस बार कीपर का एक बढ़िया कैच देखने को मिला है| सही समय पर छलांग लगाकर कीपर साल्ट ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| शॉर्ट बॉल गेंद पर अपर कट शॉट लगाने गए| आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जिसे उड़ते हुए साल्ट ने लपक लिया| 129/8 कोलकाता|
14.3
2
हर्षित राणा To क्रुणाल पंड्या
कैच ड्रॉप!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद हवा में ऊँची गई| मिड ऑन से उल्टा भागकर श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया| इसी बीच गेंद उनके उँगलियों पर लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने इसका फ़ायदा उठाते हुए भागकर 2 रन ले लिया|
14.2
1
हर्षित राणा To युधवीर सिंह
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
14.1
1
हर्षित राणा To क्रुणाल पंड्या
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
युधवीर सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर 14 : 125/7
14 रन
  • 613.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 613.5
  • W 13.6
ए. टर्नर
16 (9)
क. पंड्या
2 (3)
व. चक्रवर्ती
2-0-23-2
13.6
W
वरुण चक्रवर्ती To एश्टन टर्नर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट एंड बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| बदकिस्मती के शिकार बने एश्टन टर्नर| इन साइड एज लेकर उन्हीं के जूतों से टकराई गेंद और सीधा गेंदबाज़ की तरफ हवा में गई| चक्रवर्ती ने अपने आगे की तरफ भागते हुए कैच को पूरा किया और अपील की| थर्ड अम्पायर ने उसे बिग स्क्रीन पर चेक किया और पाया कि ये बंप बॉल नहीं थी और क्लीन कैच है| एश्टन टर्नर की 16 रनों की पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से घसीटने गए शॉट और अंदरूनी किनारा दे बैठे थे| 125/7 लखनऊ|
13.5
6
वरुण चक्रवर्ती To एश्टन टर्नर
90 मीटर लम्बा छक्का!!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ टर्नर का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
13.4
1
वरुण चक्रवर्ती To क्रुणाल पंड्या
सिंगल हासिल किया है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.3
0
वरुण चक्रवर्ती To क्रुणाल पंड्या
डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका| फील्डर को भेद नहीं पाते पंड्या|
13.2
1
वरुण चक्रवर्ती To एश्टन टर्नर
सिंगल से इस बार काम चलाया है| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
13.1
6
वरुण चक्रवर्ती To एश्टन टर्नर
छक्का!!! बड़ा शॉट टर्नर के बल्ले से आता हुआ| ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
ओवर 13 : 111/6
4 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
ए. टर्नर
3 (5)
क. पंड्या
1 (1)
स. नरेन
4-0-22-1
12.6
1
सुनील नरेन To एश्टन टर्नर
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
16 OV
7 रन
व. चक्रवर्ती to र. बिश्नोई य. सिंह
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 615.4
  • 015.5
  • W 15.6
15 OV
5 रन
ह. राणा to क. पंड्या य. सिंह र. बिश्नोई
  • 114.1
  • 114.2
  • 214.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 014.6
14 OV
14 रन
व. चक्रवर्ती to ए. टर्नर क. पंड्या
  • 613.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 613.5
  • W 13.6
13 OV
4 रन
स. नरेन to आ. बदोनी ए. टर्नर क. पंड्या
  • 112.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
12 OV
7 रन
आ. रसेल to आ. बदोनी न. पूरन ए. टर्नर
  • 111.1
  • W 11.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 1 WD 11.5
  • 1 WD 11.5
  • 1 LB 11.5
  • 111.6
11 OV
4 रन
स. नरेन to न. पूरन आ. बदोनी
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
11 रन
आ. रसेल to म. स्टोइनिस आ. बदोनी न. पूरन
  • W 9.1
  • 1 WD 9.2
  • 69.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 29.6
9 OV
9 रन
व. चक्रवर्ती to म. स्टोइनिस द. हूडा न. पूरन
  • 18.1
  • W 8.2
  • 68.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
8 OV
11 रन
ह. राणा to म. स्टोइनिस ल. राहुल द. हूडा
  • 17.1
  • 47.2
  • W 7.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
10 रन
स. नरेन to ल. राहुल म. स्टोइनिस
  • 16.1
  • 26.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 46.5
  • 16.6
6 OV
8 रन
ह. राणा to ल. राहुल म. स्टोइनिस
  • 15.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 1 WD 5.5
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
4 रन
स. नरेन to ल. राहुल
  • 04.1
  • 04.2
  • 1 WD 4.3
  • 24.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
4 OV
13 रन
म. स्टार्क to ल. राहुल म. स्टोइनिस
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 03.6
3 OV
19 रन
व. अरोड़ा to ल. राहुल म. स्टोइनिस
  • 02.1
  • 22.2
  • 1 WD 2.3
  • 02.3
  • 12.4
  • 62.5
  • 02.6
2 OV
9 रन
म. स्टार्क to ल. राहुल अ. कुलकर्णी
  • 41.1
  • 11.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 01.5
  • W 1.6
1 OV
11 रन
व. अरोड़ा to ल. राहुल अ. कुलकर्णी
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन
  • अंपायर रोहन पंडित, -, अनिल चौधरी
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement