मिचेल मार्श को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 07.30 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
वहीं अब्दुल समद (7) भी कुछ खास नहीं कर सके और स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए| जिसके बाद एक तरफ से निकोलस पूरन (32) ने संभलकर खेला और मिले हुए मौकों पर बाउंड्री लगाया जबकि मुकुल चौधरी (13) ने भी उनका पूरा साथ देते हुए चौथे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को 16.4 ओवरों में लक्ष्य के पार पहुँचा दिया| इसी बीच चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया जबकि और किसी गेंदबाज़ के हाथ सफ़लता नहीं लगी और चेन्नई की टीम 7 विकटों से हार गई|
ऐसे में दोनों ने पॉवर प्ले के दौरान ही 86 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में काफी आगे कर दिया था| वहीं एक तरफ से मिचेल मार्श (90) ने भी तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और बड़े-बड़े शॉट लगाया इस सीज़न में अपना एक और अर्धशतक पूरा कर लिया| ऐसे में दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की शतकीय साझेदारी हुई| तभी गेंदबाज़ी करने आए मुकेश चौधरी ने जोश इंगलिस (36) को कैच आउट करवाते हुए लखनऊ टीम को पहला झटका दे दिया| जिसके बाद अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे वो दुर्भाग्य से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए और अपने शतक से 10 रन दूर रह गए|
लखनऊ टीम ने अपनी सरज़मीन पर पहले गेंदबाज़ी तो बाद में बल्लेबाज़ी में अपना जलवा दिखाते हुए अपने दर्शकों को ख़ुश कर दिया है!! जी हाँ मिचेल मार्श के द्वारा खेली गई 90 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स हासिल कर लिया है!! हालाँकि लखनऊ की टीम तो इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई है लेकिन इस बड़ी जीत के कारण अब चेन्नई के प्ले ऑफ्स में जाने का रस्ते मुश्किल हो गया है| ऐसे में 188 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आए लखनऊ टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया और चौके छक्के की बौछार लगा दिया|
16.4
6
अंशुल कंबोज To निकोलस पूरन
छक्का!! चार गेंदों पर चार सिक्स लगाकर निकोलस पूरन ने मुकाबले को समाप्त कर दिया है!! इसी के साथ लखनऊ ने चेन्नई की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी बीच लखनऊ की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.3
6
अंशुल कंबोज To निकोलस पूरन
छक्का!! निकोलस पूरन ने लगाया हैट्रिक सिक्स यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| 21 गेंदों पर अब 6 रनों की ज़रुरत है|
16.2
6
अंशुल कंबोज To निकोलस पूरन
कैच ड्रॉप और छक्का मिल गया!! निकोलस पूरन के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बॉल हवा में ऊँची गई और बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर कार्तिक ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद को जज नहीं कर सके और बॉल उनकी उँगलियों में लगकर मैदान के बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए| 22 गेंदों पर अब 12 रनों की ज़रुरत है|
16.1
6
अंशुल कंबोज To निकोलस पूरन
छक्का!! निकोलस पूरन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े पूरे ताकत के साथ मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 23 गेंदों पर अब 18 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 16 : 164/3
8 रन
115.1
1 LB
15.2
415.3
015.4
015.5
215.6
म. चौधरी
13 (10)
न. पूरन
8 (13)
म. चौधरी
3-0-24-1
15.6
2
मुकेश चौधरी To मुकुल चौधरी
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया| ऐसे में अब लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंदों पर 24 रनों की ज़रुरत है|
15.5
0
मुकेश चौधरी To मुकुल चौधरी
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
15.4
0
मुकेश चौधरी To मुकुल चौधरी
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
15.3
4
मुकेश चौधरी To मुकुल चौधरी
चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ खेलते हुए नज़र आए हैं!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
15.2
lb
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
15.1
1
मुकेश चौधरी To मुकुल चौधरी
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 15 : 156/3
10 रन
114.1
014.2
014.3
414.4
114.5
414.6
न. पूरन
8 (12)
म. चौधरी
6 (5)
ग. सिंह
3-0-34-0
14.6
4
गुरजापनीत सिंह To निकोलस पूरन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| लखनऊ को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 32 रनों की ज़रुरत है|
14.5
1
गुरजापनीत सिंह To मुकुल चौधरी
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.4
4
गुरजापनीत सिंह To मुकुल चौधरी
चौका!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| टप्पा खाने के बाद गेंद अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के बाँए ओर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
14.3
0
गुरजापनीत सिंह To मुकुल चौधरी
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| ऐसे में पूरन रन लेने आगे आए लेकिन मुकुल ने मना कर दिया| जिसके बाद पूरन क्रीज़ की तरफ पलटे| फील्डर ने गेंद को नॉट स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई|
14.2
0
गुरजापनीत सिंह To मुकुल चौधरी
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की लेकिन फील्ड अम्पायर ने मना कर दिया|
14.1
1
गुरजापनीत सिंह To निकोलस पूरन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
ओवर 14 : 146/3
8 रन
613.1
W
13.2
113.3
013.4
013.5
113.6
न. पूरन
3 (10)
म. चौधरी
1 (1)
स. जॉनसन
4-0-39-1
13.6
1
स्पेंसर जॉनसन To निकोलस पूरन
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है| लखनऊ को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 42 रनों की ज़रुरत है|
13.5
0
स्पेंसर जॉनसन To निकोलस पूरन
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद एक टप्पा खाती हुई कीपर के पास गई| रन नहीं मिल सका|
13.4
0
स्पेंसर जॉनसन To निकोलस पूरन
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.3
1
स्पेंसर जॉनसन To मुकुल चौधरी
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ मुकुल चौधरी हैं...
13.2
W
स्पेंसर जॉनसन To अब्दुल समद OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ अब्दुल समद 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! स्पेंसर जॉनसन के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का प्रयास किया| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा मिडिल शॉट को जाकर लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 144/3 लखनऊ|
13.1
6
स्पेंसर जॉनसन To अब्दुल समद
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
ओवर 13 : 138/2
2 रन
112.1
112.2
012.3
012.4
012.5
012.6
न. पूरन
2 (7)
अ. समद
1 (1)
न. अहमद
4-0-21-0
12.6
0
नूर अहमद To निकोलस पूरन
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
12.5
0
नूर अहमद To निकोलस पूरन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
12.4
0
नूर अहमद To निकोलस पूरन
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|