तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे चेन्नई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नीतीश कुमार रेड्डी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि मैंने एक लंबे समय के बाद अपनी टीम के लिए मैच जीताने वाला प्रदर्शन किया है| आगे नीतीश ने कहा कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी पर काफी काम किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं आगे भी अपनी टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन करना चाहता हूँ|
मुकाबला जीतकर बात करने आए एसआरएच टीम के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने मैच को जीत लिया| आगे ईशान ने कहा कि आज जिस तरह से ट्रैविस और अभिषेक ने शुरुआत की वो देखने लायक था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हर्ष दुबे के युवा गेंदबाज़ हैं और उन्होंने ने भी बेहतर खेल दिखाया है| हाँ हम अगले मैच में भी इसी तरह से खेलना चाहेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आए केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि हमने कुछ बड़ी साझेदारी की लेकिन जो बल्लेबाज़ क्रीज़ पर सेट हो गए थे वो अंत तक नहीं खेल पाए| आगे रहाणे ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने 7 से 8 ओवरों के बाद अच्छी वापसी की| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अब अगले मैच में और भी बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
तभी गेंदबाज़ी करने आए जयदेव उनादकट ने रहाणे को आउट करते हुए अपनी टीम को बड़ी विकेट दिलाई| ऐसे में रघुवंशी ने एक तरफ से खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया| वहीं पहले कैमरन ग्रीन (2) तो उसके बाद अंगकृष एक रन लेने के चककर में रन आउट हो गए| हालाँकि एक तरफ से फिर रिंकू सिंह (35) ने बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर वो भी कैच थमा बैठे| जिसके बाद तो विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और देखते ही देखते पूरी केकेआर की टीम बस 161 रनों पर ऑल आउट हो गए और 65 रनों से हार गई| ऐसे में हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और इम्पैक्ट प्लेयर ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया| वहीं हर्ष दुबे के हाथ 1 सफलता लगी|
इंडियन प्रीमियर लीग के इस 19वें सीज़न में अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब हो गई सनराइज़र्स हैदराबाद की आर्मी!! जी हाँ पहली बेहतरीन बल्लेबाज़ी तो अब शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने कोलकाता नाईट राइडर्स की सेना को 65 रनों से शिकस्त दे दी है!! ऐसे में 227 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई रहाणे की सेना ने शुरुआत तो ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया| इसी बीच लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप बल्लेबाज़ी कर रहे फिन ऐलेन (28) के रूप में टीम को पहला झटका लग गया| जिसके बाद अंगकृष रघुवंशी (52) ने आकर पारी को संभाला और अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे (8) के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को बढ़ाने लगे| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई|
ओवर 16 : 161/10
2 रन
015.1
115.2
015.3
115.4
W
15.5
W
15.6
व. चक्रवर्ती
0 (1)
व. अरोड़ा
1 (2)
ज. उनादकट
3-0-21-3
15.6
W
जयदेव उनादकट To वरुण चक्रवर्ती OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर!!! जयदेव उनादकट के हाथ लगी तीसरी विकेट!! वरुण चक्रवर्ती बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं| इसी के साथ हैदराबाद ने कोलकाता की टीम को 65 रनों से शिकस्त दे दिया है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद ऑफ स्टंप से टकराई| बल्लेबाज़ निराश हो गए| तभी हैदराबाद की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
अगले बल्लेबाज़ वरुण चक्रवर्ती हैं...
15.5
W
जयदेव उनादकट To कार्तिक त्यागी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच केकेआर टीम का रिव्यु हुआ असफल!! ऐसे में कार्तिक त्यागी 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जयदेव उनादकट के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले के काफी करीब से होती हुई कीपर के दस्तानों में गई| इसी बीच गेंदबाज़ और कीपर ने की कैच की अपील, अम्पायर ने आउट दिया| तभी बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल कीपर के पास गई थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 161/9 कोलकाता|
15.4
1
जयदेव उनादकट To वैभव अरोड़ा
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
15.3
0
जयदेव उनादकट To वैभव अरोड़ा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
15.2
1
जयदेव उनादकट To कार्तिक त्यागी
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
15.1
0
जयदेव उनादकट To कार्तिक त्यागी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
अगले बल्लेबाज़ वैभव अरोड़ा हैं...
ओवर 15 : 159/8
8 रन
114.1
1 WD
14.2
1 WD
14.2
014.2
W
14.3
414.4
1 LB
14.5
W
14.6
र. सिंह
10 (9)
क. त्यागी
4 (2)
ई. मलिंगा
2-0-14-2
14.6
W
ईशान मलिंगा To रमनदीप सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कोलकाता की टीम को लगता हुआ आठवां झटका!! रमनदीप सिंह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ईशान मलिंगा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में कट शॉट खेला| तभी वहां मौजूद खिलाड़ी ने कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 159/8 कोलकाता|
14.5
lb
ईशान मलिंगा To कार्तिक त्यागी
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
14.4
4
ईशान मलिंगा To कार्तिक त्यागी
चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज़ कार्तिक त्यागी हैं...
14.3
W
ईशान मलिंगा To सुनील नरेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच सुनील नरेन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ईशान मलिंगा के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर अनिकेत वर्मा के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने एक बेहतर कैच पकड़ा| 154/7 केकेआर|
14.2
0
ईशान मलिंगा To सुनील नरेन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
14.2
wd
ईशान मलिंगा To सुनील नरेन
वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
14.2
wd
ईशान मलिंगा To सुनील नरेन
वाइड!! इसी बीच बल्लेबाज़ के द्वारा वाइड के लिए लिया गया रिव्यु सही साबित हुआ!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| फील्ड अम्पायर ने उसे बॉल दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने वाइड के लिए रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद वाइड लाइन के बाहर थी| इसी वजह से वाइड का इशारा अम्पायर ने दिया|
14.1
1
ईशान मलिंगा To रमनदीप सिंह
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर 14 : 151/6
14 रन
013.1
113.2
113.3
W
13.4
613.5
613.6
स. नरेन
12 (2)
र. सिंह
9 (7)
न. रेड्डी
2-0-17-2
13.6
6
नीतीश कुमार रेड्डी To सुनील नरेन
छक्का!! इसी बीच कैच ड्रॉप कर बैठे फील्डर वहां पर!! सुनील नरेन को 6 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट खेला| तभी वहां पर मौजूद फील्डर ने अपने दाहिने ओर भागकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
13.5
6
नीतीश कुमार रेड्डी To सुनील नरेन
छक्का!!! इसी के साथ सुनील नरेन ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज़ सुनील नरेन हैं...
13.4
W
नीतीश कुमार रेड्डी To रिंकू सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कोलकाता की टीम को लगा बड़ा झटका यहाँ पर!! जी हाँ रिंकू सिंह 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! नीतीश कुमार रेड्डी के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद फील्डर जयदेव उनादकट के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 139/6 केकेआर|
13.3
1
नीतीश कुमार रेड्डी To रमनदीप सिंह
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|