Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 36 Match Summary

कोलकाता vs बेंगलुरु, 2024 - टी-20 Summary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 36, ईडन गार्डन्स, कोलकाता , Apr 21, 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
222/6 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
221 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    आंद्रे रसेल
    27(20)&3/25(3)
कोलकाता 222/6
Bat टॉप बैट्समैन
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर
50 (36)
  • 7x4s
  • 1x6s
  • 138.88SR
फिलिप साल्ट
फिलिप साल्ट
48 (14)
  • 7x4s
  • 3x6s
  • 342.85SR
Bowl टॉप बॉलर्स
बेंगलुरु 221/10
Bat टॉप बैट्समैन
विल जैक्स
विल जैक्स
55 (32)
  • 4x4s
  • 5x6s
  • 171.87SR
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार
52 (23)
  • 3x4s
  • 5x6s
  • 226.08SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस शानदार पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| आइये अब हम रुख करते हैं सुपर संडे धमाल के दूसरे गेम की तरफ जहाँ पंजाब की टीम ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है|
इसी बीच रजत पाटीदार (52) ने भी अपनी बल्लेबाज़ी का बेहतरीन नमूना पेश किया और अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करवा दिया| तभी कोलकाता टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया और आंद्रे रसेल के हाथों में बॉल थमाया जिसके बाद उन्होंने के ही ओवर में दोनों खतरनाक बल्लेबाजों को आउट करते हुए अपनी टीम को मैच में ला दिया| हालाँकि इन दोनों के आउट होने के बाद लगातार विकटों का सिलसिला बरकरार हो गया और बल्लेबाज़ आते रहे हैं और पवेलियन की तरफ जाते रहे| ऐसे में अंतिम ओवर में जब 21 रनों की दरकार थी तब कर्ण शर्मा (20) ने स्टार्क को तीन सिक्स लगाकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया| हालाँकि 2 गेंदों पर जब 3 रन चाहिए था तब कर्ण आउट हो गए और अंतिम गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन के रन आउट होते ही बेंगलुरु की टीम ने 1 रन से मुकाबले को गंवा दिया|
हालाँकि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता की टीम ने अपने घरेलु मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर (50) के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज़ फिलिप साल्ट की 14 गेंदों पर खेली गई 48 रनों की तेज़ तर्रार पारी की बदौलत बोर्ड पर 222 रन लगा दिए थे| उनके पास जिस तरह के स्पिनर्स थे उसे देखते हुए इस रन चेज़ में बेंगलुरु का ऊपर आना बेहद ही मुश्किल लग रहा था| 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने बल्ले से शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन जैसे ही उनका विकेट पतन हुआ उसके बाद कप्तान फाफ भी अपना विकेट गंवाकर उनके पीछे-पीछे चल दिए| हाँ विल जैक्स ने 32 गेंदों पर 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को इस रन चेज़ में बनाए रखने का प्रयास किया लेकिन कोलकाता के स्पिनरों के सामने वो भी अपनी पारी को आगे लेकर नहीं जा सके|
कोलकाता ने एक बार फिर से बेंगलुरु को हराया!! जी हाँ एक रोमांचक मैच में श्रेयस अय्यर की सेना ने फाफ की आर्मी को 1 रन से शिकस्त दे दी है!! वहीँ इस हार के साथ बेंगलुरु की टीम का अब प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने का समीकरण बेहद ही मुश्किल हो गया है| दर्शकों के लिए ये मुकाबला भूलने वाला होना चाहिए क्यों कि एक तो बेंगलुरु की हार उसपर से विराट कोहली का वो विकेट जो लम्बे समय तक चर्चा में रहने वाला है| दो महत्वपूण अंक कोलकाता के खाते में गए हैं और इन दो पॉइंट्स के साथ अय्यर एंड कम्पनी अब अंक तालिका में दूसरे पायदान पर जा पहुंची है| वहीँ आज टॉस जीतकर फाफ का रन चेज़ करने का फैसला अंत में जाकर ग़लत साबित हो गया|
ओवर 20 : 221/10
19 रन
  • 619.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 619.4
  • W 19.5
  • W 19.6
ल. फर्ग्यूसन
1 (1)
म. सिराज
0 (0)
म. स्टार्क
3-0-55-1
19.6
W
मिचेल स्टार्क To लॉकी फर्ग्यूसन OUT!
आउट!!! रन आउट!! इसी के साथ एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने बेंगलुरु टीम को 1 रन से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से भागकर लिया| जिसके बाद दूसरा रन लेने दोनों बल्लेबाज़ भागे| ऐसे में फील्डर रमनदीप सिंह ने गेंद को उठाया और कीपर की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद फिलिप साल्ट ने गेंद को पकड़कर हवा में डाईव लगाते हुए स्टंप्स पर गेंद को लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| इसी दौरान कोलकाता की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
W
मिचेल स्टार्क To कर्ण शर्मा OUT!
आउट!!! कॉट एंड बोल्ड मिचेल स्टार्क!! ये क्या एक दफ़ा फिर से मैच कोलकाता की तरफ हो गया!! क्या हो रहा हैं यहाँ पर!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंदबाज़ ने अपने दोनों हाथों से गेंद को पकड़ा और कैच आउट की अपील करने लगे| जिसके बाद अम्पायर ने आउट करार दिया| 220/9 बेंगलुरु|
19.4
6
मिचेल स्टार्क To कर्ण शर्मा
छक्का!! ये लीजिए एक और सिक्स कर्ण शर्मा के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर!! मुकाबला एक बार फिर से बेंगलुरु की तरफ होता हुआ नज़र आ रहा हैं!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 2 गेंदों पर अब 3 रनों की दरकार है|
19.3
6
मिचेल स्टार्क To कर्ण शर्मा
छक्का!!! बेहतरीन कवर ड्राइव बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला!!! शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स| बेंगलुरु को अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है|
19.2
0
मिचेल स्टार्क To कर्ण शर्मा
नॉट आउट!! कोलकाता टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर के पास गई| इसी बीच हुई कैच की अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले का तो बाहरी किनारा लगा था लेकिन गेंद एक टप्पा खाकर कीपर के दस्तानों में गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
19.1
6
मिचेल स्टार्क To कर्ण शर्मा
छक्का!! कर्ण शर्मा ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 5 गेंदों पर अब 15 रनों की दरकार है|
ओवर 19 : 202/8
10 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 618.3
  • 018.4
  • 418.5
  • W 18.6
द. कार्तिक
25 (18)
क. शर्मा
2 (2)
आ. रसेल
3-0-25-3
18.6
W
आंद्रे रसेल To दिनेश कार्तिक OUT!
आउट!! कैच आउट!! बेंगलुरु टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आंद्रे रसेल के हाथ लगी तीसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच ग्लव्स को लगकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में गई जहाँ से कीपर फिलिप साल्ट ने भागकर कैच पकड़ा| 202/8 बेंगलुरु, जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है|
18.5
4
आंद्रे रसेल To दिनेश कार्तिक
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे| 7 गेंदों पर अब 21 रनों की दरकार है|
18.4
0
आंद्रे रसेल To दिनेश कार्तिक
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.3
6
आंद्रे रसेल To दिनेश कार्तिक
छक्का!! दिनेश कार्तिक के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर सिक्स!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां पर मौजूद थे लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए| 9 गेंदों पर अब 25 रनों की ज़रुरत है|
18.2
0
आंद्रे रसेल To दिनेश कार्तिक
एक और डॉट गेंद!! इस पैड्स लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
18.1
0
आंद्रे रसेल To दिनेश कार्तिक
डॉट गेंद!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को लगकर ऑफ साइड की तरफ गई| रन नहीं आ सका|
ओवर 18 : 192/7
6 रन
  • 117.1
  • W 17.2
  • 1 WD 17.3
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
द. कार्तिक
15 (12)
क. शर्मा
2 (2)
ह. राणा
4-0-33-2
17.6
1
हर्षित राणा To दिनेश कार्तिक
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैअक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 12 गेंदों पर अब 31 रनों की दरकार है|
17.5
1
हर्षित राणा To कर्ण शर्मा
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.4
1
हर्षित राणा To दिनेश कार्तिक
सिंगल!! स्लोवर गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे पुल किया| डीप में सीमा रेखा पर फील्डर रसेल ने भागते हुए गेंद को फील्ड किया| एक ही रन मिल पाया|
17.3
1
हर्षित राणा To कर्ण शर्मा
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
17.3
wd
हर्षित राणा To कर्ण शर्मा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दे दिया|
कर्ण शर्मा अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं| 16 गेंद 36 रनों की दरकार है...
17.2
W
हर्षित राणा To सुयश प्रभुदेसाई OUT!
आउट!! कैच आउट!! बेंगलुरु टीम को लगता हुआ सातवां झटका!! हर्षित राणा के हाथ लगी दूसरी विकेट!! सुयश प्रभुदेसाई 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में ऊंचा शॉट लगाया| फील्डर अंगकृष रघुवंशी वहां मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 187/7 बेंगलुरु, जीत के लिए 16 गेंदों पर 36 रनों की दरकार है|
17.1
1
हर्षित राणा To दिनेश कार्तिक
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर 17 : 186/6
5 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 416.5
  • 016.6
स. प्रभुदेसाई
24 (17)
द. कार्तिक
12 (9)
व. चक्रवर्ती
4-0-36-1
16.6
0
वरुण चक्रवर्ती To सुयश प्रभुदेसाई
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बेंगलुरु टीम को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 37 रनों की दरकार है|
16.5
4
वरुण चक्रवर्ती To सुयश प्रभुदेसाई
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.4
0
वरुण चक्रवर्ती To सुयश प्रभुदेसाई
नॉट आउट!! कोलकाता टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| बल्ले के करीब से होती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| इसी बीच गेंदबाज़ और कीपर ने की कैच की अपील, अम्पायर ने नकारा| इसी बीच फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में देखा तो पता लगा कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.3
0
वरुण चक्रवर्ती To सुयश प्रभुदेसाई
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
16.2
0
वरुण चक्रवर्ती To सुयश प्रभुदेसाई
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाया चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को लगी जिसके बाद सीधा कीपर के हेलमेट को जा लगी| रन नहीं आ सका|
16.1
1
वरुण चक्रवर्ती To दिनेश कार्तिक
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
20 OV
19 रन
म. स्टार्क to क. शर्मा ल. फर्ग्यूसन
  • 619.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 619.4
  • W 19.5
  • W 19.6
19 OV
10 रन
आ. रसेल to द. कार्तिक
  • 018.1
  • 018.2
  • 618.3
  • 018.4
  • 418.5
  • W 18.6
18 OV
6 रन
ह. राणा to द. कार्तिक स. प्रभुदेसाई क. शर्मा
  • 117.1
  • W 17.2
  • 1 WD 17.3
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
5 रन
व. चक्रवर्ती to द. कार्तिक स. प्रभुदेसाई
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 416.5
  • 016.6
16 OV
7 रन
ह. राणा to द. कार्तिक स. प्रभुदेसाई
  • 015.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
15 OV
10 रन
व. चक्रवर्ती to स. प्रभुदेसाई
  • 414.1
  • 214.2
  • 214.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 214.6
14 OV
9 रन
आ. रसेल to स. प्रभुदेसाई द. कार्तिक
  • 1 LB 13.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 413.6
13 OV
10 रन
स. नरेन to क. ग्रीन म. लोमरोर
  • 012.1
  • 612.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 412.5
  • W 12.6
12 OV
8 रन
आ. रसेल to व. जैक्स क. ग्रीन र. पाटीदार स. प्रभुदेसाई
  • W 11.1
  • 1 LB 11.2
  • 011.3
  • W 11.4
  • 1 WD 11.5
  • 411.5
  • 211.6
11 OV
15 रन
स. नरेन to व. जैक्स र. पाटीदार
  • 110.1
  • 010.2
  • 610.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 610.6
10 OV
22 रन
स. शर्मा to र. पाटीदार
  • 49.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 69.4
  • 29.5
  • 49.6
9 OV
11 रन
व. चक्रवर्ती to र. पाटीदार व. जैक्स
  • 08.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 68.4
  • 08.5
  • 48.6
8 OV
11 रन
स. शर्मा to व. जैक्स र. पाटीदार
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 67.4
  • 1 WD 7.5
  • 17.5
  • 07.6
7 OV
4 रन
स. नरेन to र. पाटीदार व. जैक्स
  • 16.1
  • 06.2
  • 1 B 6.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 06.6
6 OV
22 रन
म. स्टार्क to व. जैक्स
  • 65.1
  • 65.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 65.5
  • 45.6
5 OV
7 रन
स. नरेन to व. जैक्स र. पाटीदार
  • 04.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 1 LB 4.4
  • 14.5
  • 14.6
4 OV
10 रन
व. चक्रवर्ती to डु प्लेसिस र. पाटीदार व. जैक्स
  • W 3.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 43.6
3 OV
8 रन
ह. राणा to व. कोहली व. जैक्स
  • W 2.1
  • 02.2
  • 22.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
15 रन
म. स्टार्क to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 1 WD 1.1
  • 21.1
  • 1 LB 1.2
  • 61.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 41.6
1 OV
12 रन
ह. राणा to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 60.6
मैच की जानकारी
  • स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच आंद्रे रसेल
  • अंपायर -, -, माइकल गौफ
  • रेफ़री अमित शर्मा
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement