तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ मुंबई ने कोलकाता को 49 रनों से हराते हुए अपनी पहली जीत हासिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात पंजाब और बैंगलोर के बीच होने वाले मैच के साथ जो कि दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री.
मैच जीतने के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि हाँ मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हम आज का मैच जीतकर अपना दूसरा मुकाबला भी अपने नाम कर पाए| मुझे बल्लेबाज़ी करते हुए काफी मज़ा आ रहा था और जैसे जैसे मुझे छोटी बॉल मिल रही थी उसे मेरे अन्दर आत्मविश्वास बढता जा रहा था| तेज़ गेंदबाजों को खेला मुझे काफी पसंद है और उसे गेंद बल्ले पर भी अच्छी तरह से आती है वानखड़े में भी जिस तरह की पिच है वहां की तरह ही मुझे यहाँ बल्लेबाज़ी करने में मज़ा आ रहा था|
दिनेश कार्तिक ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि ये पहला मुकाबला है, खिलाडियों को सेट होने में वक़्त लगेगा| सभी काफी लम्बे समय के बाद मैदान पर उतरे हैं इस वजह से उन्हें वक़्त देना ज़रूरी होगा| आगे कार्तिक ने मुस्कुराते हुए कहा आगे के मुकाबलों में टीम का मनोबल ऊपर आता हुआ दिखेगा|
बड़े स्कोर को बोर्ड पर खड़ा करने के बाद रोहित ने अपनी कप्तानी से टीम को 49 रनों से जीत दिलाते हुए मुकाबले को फ़तह कर लिया| मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| इसमे से उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे चार गेंदबाज़ जिनमें जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुम्राह जिन्होंने 2-2 सफलता अपने नाम किया| साथ ही साथ लम्बे समय बाद गेंदबाज़ी करते हुए काईरन पोलार्ड ने 1 विकेट हासिल किया| जिसके कारण मुंबई ने कोलकाता पर अपनी 10वीं जीत हासिल कर लिया|
बूम बूम बुम्राह का तूफ़ान आया और कोलकाता उसमें बह गया| 196 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई कोलकाता की शुरुआत सही नही रही| पहला झटका मात्र 14 रनों पर शुबमन गिल (7) के रूप में लगा| वहीँ अपने बड़े-बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हुए बल्लेबाज़ सुनील नारेन (9) भी जल्द ही अपना विकेट गँवा बैठे| हालाकिं दिनेश कार्तिक (30) और नितीश राणा (24) के बीच एक छोटी सी 46 रनों की साझेदारी देखने को ज़रूर मिली लेकिन पहले कार्तिक तो बाद में राणा आउट होते हुए टीम को बीच मजधार में छोड़ गए| रसेल मसल के बल्ले से भी लम्बे-लम्बे सिक्स देखने को नही मिला और बूम बूम की गेंद पर बोल्ड हो गए| इयोन मॉर्गन ने ज़रूर 16 रन बनाया लेकिन वो भी जूझ रहे थे और अंत में अपना विकेट बुम्राह को दे बैठे| आखिरी के ओवर्स में पैट कमिंस (33) तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए जसप्रीत बुम्राह के एक ओवर में 4 सिक्स लगा दिया| लेकिन अपने टीम को जीत नही दिला सके और वो भी आउट हो गए| जिसके बाद मुंबई ने कोलकाता को 49 रनों से शिकस्त दे दिया|
ओवर 20 : 146/9
4 रन
019.1
119.2
019.3
119.4
219.5
W
19.6
श. मावी
9 (10)
क. यादव
1 (2)
र. चहर
4-0-26-2
19.6
W
राहुल चहर To शिवम मावी OUT!
आउट!!! स्टम्प!!! इसी के साथ मुंबई ने कोलकाता को 49 रनों से शिकस्त दे दी है| साथ ही इस लीग में अपना जीत का खाता खोला| टीम का शानदार प्रदर्शन कह सकते हैं इसे, कोलकाता को चारो खाने चित कर दिया| इस आखिरी गेंद को आगे आकर मारने गए थे बल्लेबाज़ और गेंद की टर्न से बीट हुए| क्रीज़ के काफी बाहर थे इसलिए कीपर द्वारा स्टम्प कर दिए गए|
19.5
2
राहुल चहर To शिवम मावी
पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को और दो रन हासिल किया|
19.4
1
राहुल चहर To कुलदीप यादव
सिंगल लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा| मुंबई जीत से दो गेंद दूर|
19.3
0
राहुल चहर To कुलदीप यादव
टर्न से इस बार बीट हुए बल्लेबाज़| कुछ अलग करने गए थे यहाँ पर|
19.2
1
राहुल चहर To शिवम मावी
छोटी गेंद को पुल कर दिया लेकिन सिंगल ही मिला|
19.1
0
राहुल चहर To शिवम मावी
कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर 19 : 142/8
3 रन
118.1
1 WD
18.2
W
18.2
018.3
018.4
018.5
118.6
श. मावी
6 (6)
क. यादव
0 (0)
ज. पैटिंसन
4-0-25-2
18.6
1
जेम्स पैटिंसन To शिवम मावी
सिंगल के साथ स्ट्राइक लेते हुए मावी अपने पास| 6 गेंदों पर 54 रनों की दरकार|
18.5
0
जेम्स पैटिंसन To शिवम मावी
बाहर डाली गई गेंद को कट किया पॉइंट फील्डर की तरफ लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
18.4
0
जेम्स पैटिंसन To शिवम मावी
ओह!! बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर तक गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
18.3
0
जेम्स पैटिंसन To शिवम मावी
छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए लेकिन चूके|
18.2
W
जेम्स पैटिंसन To पैट कमिन्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कमिंस की आतिशी पारी का हुआ अंत| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की तरफ मारने गए और समपर्क अच्छा नहीं हुआ| गेंद बाउंड्री लाइन के काफी आगे फील्डर के हाथों में गई| मुकाबला अब पूरी तरह से मुंबई के खाते में जाता हुआ|
18.2
1WD
जेम्स पैटिंसन To पैट कमिन्स
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
18.1
1
जेम्स पैटिंसन To शिवम मावी
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
ओवर 18 : 139/7
27 रन
617.1
017.2
617.3
217.4
617.5
1 WD
17.6
617.6
प. कमिन्स
33 (11)
श. मावी
4 (1)
ज. बुमराह
4-0-32-2
17.6
6
जसप्रीत बुमराह To पैट कमिन्स
सिक्स!!! वाह भाई वह!!! बुम्राह को एक ओवर में चार छक्के लगाना आसान नहीं, कमिंस ने अपने खाए हुए रन लौटाने की कसम खा ली है शायद| इस बार और भी खूबसूरत शॉट सामने की ओर और छह रन हासिल किये| क्या मैं सपना तो नहीं दे रहा|12 गेंदों पर 57 रनों की दरकार|
17.6
1WD
जसप्रीत बुमराह To पैट कमिन्स
वाइड लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.5
6
जसप्रीत बुमराह To पैट कमिन्स
छक्का!!! ओहोहो!! एक और मैक्सिमम, लगता है रसेल की आत्मा कमिंस के अंदर घुस गई है| लो फुल टॉस बॉल थी जिसे हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| हार्दिक भी इस बार गेंद को पकड़ने में असमर्थ हुए| गेंद सीमा रेखा के ठीक बाहर जाकर गिरी|
17.4
2
जसप्रीत बुमराह To पैट कमिन्स
इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और दो रन हासिल किया|
17.3
6
जसप्रीत बुमराह To पैट कमिन्स
छक्का!!! दूसरा मैक्सिमम इस ओवर से आता हुआ| छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए| टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद| ये बुम्राह की गति का कमाल है भाई|
17.2
0
जसप्रीत बुमराह To पैट कमिन्स
पुल करने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|
17.1
6
जसप्रीत बुमराह To पैट कमिन्स
छक्का!!! कमिंस के बल्ले से आता हुआ लेकिन अब शायद काफी देर हो गई है| पैड्स की गेंद को फ्लिक किया और बुम्राह की गति की वजह से गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए|
ओवर 17 : 112/7
10 रन
116.1
016.2
W
16.3
416.4
116.5
416.6
श. मावी
4 (1)
प. कमिन्स
7 (5)
ट. बोल्ट
4-1-30-2
16.6
4
ट्रेंट बोल्ट To शिवम मावी
चौका !!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| लगाइए जितनी बाउंड्री लगा सकते है आप|
16.5
1
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिन्स
यॉर्क लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर ओर किया| 1 रन आया|
16.4
4
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिन्स
चौका !!! जगह बनाकर कवर्स के ऊपर से खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को| फील्डर पीछे मौजूद नही एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
शिवम मावी बल्लेबाज़ी करने आए...
16.3
W
ट्रेंट बोल्ट To निखिल नाईक OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक और विकेट!!! 1 रन बनाकर निखिल लौटे पवेलियन| एक और कैच हार्दिक पांड्या के खाते में जाती हुई| कैच पकड़ते हुए गेंद को चूमा भी लेकिन क्या ये इस माहौल में सही है? खैर, एक बेहतरीन गेंदबाजी का परिणाम मुंबई को मिलता हुआ| धीरे धीरे एक बड़ी जीत की ओर बढ़ते हुई|