तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धरमशाला में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 07.30 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सुनील नरेन को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपनी गेंदबाज़ी पर काफी मेहनत करता हूँ| आगे नरेन ने कहा कि मैं लगातार यही कोशिश करता हूँ कि विकेट टू विकेट गेंदबाज़ी की जाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं लंबे समय से खेल रहा हूँ तो एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते अपनी टीम के गेंदबाजों की मदद करता हूँ|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि काफी अच्छा मुकाबला हुआ| फिन, अंगकृष और ग्रीन ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| उनके पास अच्छा गेंदबाजी अटैक था लेकिन बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया| सौरभ दुबे पर बात करते हुए कहा कि वो एक शानदार टैलेंट हैं जो डोमेस्टिक में अच्छा करते हुए आये हैं और वही उन्हें यहाँ भी काम दे रहा है| श्रय इन खिलाड़ियों को जाता है क्योंकि वो जीत के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं| सुनील और वरुण ने भी अच्छा किया है| वरुण ने चोटिल होने के बाद भी टीम के लिए मुकाबला खेला जो अपने आपमें काफी बड़ी बात है|
मैच गंवाकर बात करने आए गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस पिच पर 200 से 210 रनों का लक्ष्य होना चाहिए था लेकिन हमने कुछ कैच ड्रॉप किया है जो हार के कारणों में से एक बना है| आगे गिल ने कहा कि हमारी टीम काफी बेहतर खेल दिखाती हुई आई है लेकिन आज के मैच को हम याद नहीं रखना चाहते हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने अगले मैच में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले तीन ओवर में 42 रन आये थे लेकिन अगले तीन ओवर में कोलकाता के गेंदबाजो ने अच्छी वापसी की और महज 14 ही रन दिए| इस बीच जोस बटलर (57) अपने कप्तान गिल का साथ देते हुए दिखे| पॉवर प्ले की समाप्ति के बाद शुभमन गिल ने अपना क्लास दिखाना शुरू किया और गेंद को मैदान के बाहर भेजते दिखे| इस बीच दूसरे एंड से जोस बटलर अपना समय लेकर खेल रहे थे जबकि गिल एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार भेज रहे थे| जरूरी रन रेट 13 के ऊपर निकल गया था और आखिरी के पांच ओवरों में वो 17 रन प्रति ओवर तक पहुँच गया था| गिल इसे नीचे लाने में जुटे हुए थे लेकिन बटलर से उन्हें बड़ा शॉट्स लगातार नहीं मिल पा रहा था| 17वें ओवर में आकर सुनील नरेन ने गिल का बड़ा विकेट लिया| वहां से साई सुदर्शन को फिर से बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और वो बड़े शॉट्स लगाने में जुट गए| बटलर ने भी दूसरे एंड से उनका साथ दिया लेकिन रन्स काफी चाहिए था जिसे गुजरात के बल्लेबाज पकड़ नहीं सके|
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब गुजरात टाईटन्स की टीम उतरी तो उन्हें उनकी सलामी जोड़ी से शुरुआत शानदार मिली| महज 3 ओवर के अंदर साई सुदर्शन (53) और शुभमन गिल (85) की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 रन जड़ दिए| इसी दौरान कार्तिक त्यागी की एक तेज गति की गेंद साई के बाएँ हाथ की कोहनी में लगी और वो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए| उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने आये निशांत सिन्धु (1) कुछ ख़ास नहीं कर पाए और सुनील नरेन के स्पेल की पहली ही गेंद पर आउट हो गए|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो केकेआर की तरफ से आज बल्लेबाजी में फिन ऐलेन (93) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया| कुछ महीने पहले इसी मैदान पर उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 33 गेंदों के अस पास शतक लगाया था और आज भी वैसी ही पारी खेलते हुए नजर आये| उनके अलावा कोलकाता के लिए बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी (82) और कैमरन ग्रीन (52) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 247 के एक विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए कोलकाता के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने गुजरात टाईटन्स को 29 रन से मात दी है| इस जीत के साथ कोलकाता टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है और खुद को प्ले ऑफ्स की रेस में अभी भी बनाए रखा है| टॉस आज गुजरात टाईटन्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 247 रनों के जवाब में गुजरात की टीम की बल्लेबाजी आज बड़े स्कोर का पीछा नहीं कर पाई| जीटी टीम के लिए इस रन चेज में शुभमन गिल ने सबसे अधिक 85 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 218/4
10 रन
1 LB
19.1
119.2
119.3
619.4
119.5
W
19.6
र. तेवतिया
2 (4)
स. सुदर्शन
53 (28)
क. ग्रीन
3-0-25-1
19.6
W
कैमरन ग्रीन To राहुल तेवतिया OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ कोलकाता ने गुजरात की टीम को 29 रनों से शिकस्त दे दी है!! राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कैमरन ग्रीन को मिली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर फाइन लेग की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और तेवतिया के ग्लव्स को लगकर सीधा कीपर अंगकृष रघुवंशी के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| जिसके बाद पूरी कोलकाता की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
कैमरन ग्रीन To साई सुदर्शन
मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
19.4
6
कैमरन ग्रीन To साई सुदर्शन
छक्का!!! इसी के साथ साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए|
19.3
1
कैमरन ग्रीन To राहुल तेवतिया
सिंगल!! कोलकाता की टीम ने अब मुकाबले को अपनी पकड़ में कर लिया है!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
19.2
1
कैमरन ग्रीन To साई सुदर्शन
सिंगल ही मिला यहाँ पर| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया| एक ही रन मिल पाया है|
19.1
lb
कैमरन ग्रीन To राहुल तेवतिया
लेग बाई का एक रन आया है| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद डाली थी| टप्पा खाकर अंदर आई| उसे लेग साइड पर पुल करने गए| गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पेट से लगी गेंद और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिला|
ओवर 19 : 208/3
5 रन
018.1
018.2
1 WD
18.3
218.3
118.4
W
18.5
118.6
र. तेवतिया
1 (1)
स. सुदर्शन
45 (25)
स. दुबे
2.4-0-23-1
18.6
1
सौरभ दुबे To राहुल तेवतिया
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 40 रन की दरकार है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| घुटना टिकाते हुए मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन से काम चलाया गया है|
अगले बल्लेबाज राहुल तेवतिया हैं...
18.5
W
सौरभ दुबे To जोस बटलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच जोस बटलर 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! सौरभ दुबे के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बल्ले के निचले भाग को लगाकर गेंद लॉन्ग ऑफ पर मौजूद फील्डर रमनदीप सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 207/3 गुजरात, 7 गेंदों पर अब 41 रनों की ज़रुरत है|
18.4
1
सौरभ दुबे To साई सुदर्शन
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है| 8 गेंदों पर अब 41 रनों की ज़रुरत है|
18.3
2
सौरभ दुबे To साई सुदर्शन
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.3
wd
सौरभ दुबे To साई सुदर्शन
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
18.2
0
सौरभ दुबे To साई सुदर्शन
एक और डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 10 गेंदों पर अब 45 रनों की ज़रुरत है|
18.1
0
सौरभ दुबे To साई सुदर्शन
इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
ओवर 18 : 203/2
21 रन
617.1
417.2
017.3
417.4
117.5
617.6
ज. बटलर
57 (34)
स. सुदर्शन
42 (21)
क. त्यागी
4-0-59-0
17.6
6
कार्तिक त्यागी To जोस बटलर
छक्का!! खूबसूरत शॉट बटलर के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में खेला| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में और मिला छह रन| 12 गेंदों पर अब 45 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
कार्तिक त्यागी To साई सुदर्शन
सिंगल!! पैडल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने कवर्स से सिंगल हासिल किया है|
17.4
4
कार्तिक त्यागी To साई सुदर्शन
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.3
0
कार्तिक त्यागी To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए| तभी लेग अम्पायर ने वेस्ट हाईट का नो बॉल दिया| ऐसे में कोलकाता के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद वेस्ट हाईट के नीचे थी| इसी वजह से थर्ड अम्पायर ने लीगल बॉल दिया|
17.2
4
कार्तिक त्यागी To साई सुदर्शन
चौका!! बाहरी किनारा और बाउंड्री मिल जाएगी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कीपर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके दस्तानों को लगकर थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
17.1
6
कार्तिक त्यागी To साई सुदर्शन
छक्का!! साई सुदर्शन के बल्ले से आया सिक्स!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| तभी बल्ले के बीच में लगकर मैदान के बाहर गई चार रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 60 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 17 : 182/2
5 रन
016.1
W
16.2
116.3
116.4
216.5
116.6
स. सुदर्शन
27 (16)
ज. बटलर
51 (33)
स. नरेन
4-0-29-2
16.6
1
सुनील नरेन To साई सुदर्शन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है| गुजरात को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 66 रनों की ज़रुरत है|