आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही अब हम र्रुख करते हैं दिन के दूसरे मुकाबले की तरफ जहाँ हैदराबाद ने पंजाब के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है| कहीं जाइएगा नहीं, जल्द ही हाज़िर होंगे एक नए मुकाबले के साथ, नमस्कार...
मध्यक्रम भी पूरी तरह से गड़बड़ाया और एक के बाद एक सभी बल्लेबाज़ वरुण चक्रवर्ती का शिकार होते चले गए| अपना पहला फाईफ़र हासिल करते हुए वरुण ने अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिलाई है| उनके अलावा पैट कमिंस ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए 3 बड़े विकेट हासिल किये जबकि फर्गसन के हाथ एक सफलता लगी| सुनील नारेन ने एक्शन बदलने के बाद बेहतरीन गेंदबाज़ी की जिसकी वजह से रन रेट काफी ऊपर चला गया और दिल्ली लक्ष्य से दूर रह गई|
शानदार जीत कोलकाता द्वारा!! दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए ऊपर की तरफ बढ़ जायेगी हालाँकि इस हार से दिल्ली को कोई फर्क नहीं पड़ेगा| लेकिन ये जीत टीम के मनोबल को बढ़ाने में मदद ज़रूरी प्रदान करेगी| पहले बल्लेबाज़ी और फिर गेंदबाज़ी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम को चारो खाने चित कर दिया| 194 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत इस बार काफी खराब रही| पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे और फिर उसके बाद इनफॉर्म बल्लेबाज़ शिखर धवन पवेलियन की राह चल दिए| कप्तान श्रेयस अय्यर (47) ने रिशभ पन्त (27) के साथ मिलकर पारी को संभाला ज़रूर लेकिन कसी हुई गेंदबाज़ी और बढ़ते रन रेट के कारण विकेट गंवा बैठे|
ओवर 20 : 135/9
3 रन
119.1
119.2
019.3
119.4
W
19.5
019.6
र. अश्विन
14 (13)
ऐ. नॉर्टजे
0 (0)
ल. फर्गसन
4-0-30-1
19.6
0
लौकी फर्गसन To रविचंद्रन अश्विन
डॉट बॉल और इसी के साथ कोलकाता ने दिल्ली को 59 रनों से करारी शिकस्त दे दी है| दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किया| इस आखिरी गेंद को अश्विन ने थर्ड मैन की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
19.5
W
लौकी फर्गसन To तुषार देशपांडे OUT!
आउट!!! कैच आउट!! 9वां झटका दिल्ली को लगता हुआ| 1 रन बनाकर तुषार लौटे पवेलियन| लौकी के नाम एक और सफलता| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर कप्तान मॉर्गन का एक आसान सा कैच| लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ मारा और सीधा फील्डर की तरफ मार बैठे| कप्तान मॉर्गन ने कोई ग़लती नहीं करते हुए कैच को लपका|
19.4
1
लौकी फर्गसन To रविचंद्रन अश्विन
जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा और एक ही रन से संतुष्ट हुए| महज़ 2 गेंद जीत से दूर कोलकाता|
19.3
0
लौकी फर्गसन To रविचंद्रन अश्विन
डॉट बॉल!!! रूम बनाकर मारने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए|
19.2
1
लौकी फर्गसन To तुषार देशपांडे
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए| लक्ष्य से 62 रन दूर|
19.1
1
लौकी फर्गसन To रविचंद्रन अश्विन
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ खेला एक रन के लिए|
ओवर 19 : 132/8
5 रन
418.1
118.2
018.3
018.4
W
18.5
018.6
त. देशपांडे
0 (1)
र. अश्विन
12 (9)
प. कमिन्स
4-0-17-3
18.6
0
पैट कमिन्स To तुषार देशपांडे
यॉर्कर लाइन की बॉल को बल्लेबाज़ ने से सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
18.5
W
पैट कमिन्स To कगिसो रबाडा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता जीत के काफी करीब| आठवां विकेट दिल्ली का गिरता हुआ यहाँ पर| कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैट कमिंस ने किया अपना तीसरा शिकार| आगे डाली हुई बॉल को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला फील्डर पीछे और आसान सा कैच करने में हुए कामयाब| 132/8 दिल्ली|
18.4
0
पैट कमिन्स To कगिसो रबाडा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को रबाडा मिड ऑफ की ओर खेलने गए| बल्ले पर नही आई बॉल| कीपर के हाथ में गई| रन नही आया|
18.3
0
पैट कमिन्स To कगिसो रबाडा
फुल लेंथ की बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
18.2
1
पैट कमिन्स To रविचंद्रन अश्विन
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
18.1
4
पैट कमिन्स To रविचंद्रन अश्विन
चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई बॉल मिला चार रन|
ओवर 18 : 127/7
8 रन
117.1
117.2
417.3
017.4
117.5
117.6
र. अश्विन
7 (7)
क. रबाडा
9 (7)
व. चक्रवथी
4-0-20-5
17.6
1
वरुण चक्रवथी To रविचंद्रन अश्विन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 12 गेंद 68 रनों की दरकार| मुकाबला दिल्ली के हाथों से निकल चूका है यहाँ पर| महज़ औपचारिकता बची है|
17.5
1
वरुण चक्रवथी To कगिसो रबाडा
विकटों के बीच डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया एक रन के लिए|
17.4
0
वरुण चक्रवथी To कगिसो रबाडा
जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला, रन नहीं हुआ|
17.3
4
वरुण चक्रवथी To कगिसो रबाडा
चौका!! आगे डाली गई गेंद को रबाडा ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ मारा| गैप मिला और गेंद एक टप्पे के बाद सीमा रेखा पार कर गई|
17.2
1
वरुण चक्रवथी To रविचंद्रन अश्विन
मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुश करते हुए रन हासिल किया|
17.1
1
वरुण चक्रवथी To कगिसो रबाडा
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
ओवर 17 : 119/7
7 रन
116.1
016.2
016.3
116.4
116.5
416.6
र. अश्विन
5 (5)
क. रबाडा
3 (3)
प. कमिन्स
3-0-12-2
16.6
4
पैट कमिन्स To रविचंद्रन अश्विन
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को अश्विन ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल और मिला चार रन|
16.5
1
पैट कमिन्स To कगिसो रबाडा
गुड लेंथ पर पटकी हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर रबाडा ने पंच करते हुए तेज़ी से सिंगल पूरा किया|
16.4
1
पैट कमिन्स To रविचंद्रन अश्विन
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन निकला|
16.3
0
पैट कमिन्स To रविचंद्रन अश्विन
फुल टॉस बॉल को शॉट कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल, रन नही मिला|
16.2
0
पैट कमिन्स To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को अश्विन कट करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही हो सका|
16.1
1
पैट कमिन्स To कगिसो रबाडा
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए रबाडा ने सिंगल लिया|
ओवर 16 : 112/7
2 रन
W
15.1
015.2
115.3
115.4
W
15.5
015.6
र. अश्विन
0 (1)
क. रबाडा
1 (1)
व. चक्रवथी
3-0-12-5
15.6
0
वरुण चक्रवथी To रविचंद्रन अश्विन
डॉट बॉल के साथ वरुण के एक और बेहतरीन और कामयाब ओवर की हुई समाप्ति| 24 गेंद 83 रनों की दरकार|
आर अश्विन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.5
W
वरुण चक्रवथी To अक्षर पटेल OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! इस सीज़न का पहला फाइव विकेट हॉल!!! वरुण का दिन है आज!! बड़े शॉट के चक्कर में एक और बल्लेबाज़ पवेलियन लौटते हुए| लेंथ बॉल थी विकेट लाइन पर डाली हुई जिसे क्रॉस मारने गए लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए| गेंद जाकर सीधा मिडिल स्टम्प उड़ा गई और बूम| 112/7 दिल्ली|