लॉर्कन टकर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ओमान की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| समाली बल्लेबाज आमिर कलीम (50) एक एंड से टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से कप्तान जतिंदर सिंह और आशीष ओडेदरा के विकेट का पतन हुआ| वहां से हम्माद मिर्जा (46) ने आमिर का साथ दिया और पॉवर प्ले में टीम के स्कोर को 63 रनों तक ले गए| तीसरे विकेट के लिए इनके बीच 73 रनों की साझेदारी हुई लेकिन फिर बैरी मैकार्थी ने आकर आमिर का विकेट लिया और उसके बाद तो मानो जैसे विकटों की झड़ी सी लग गई| एक के बाद एक विकेट लेते हुए आयरलैंड की टीम ने इस मुकाबले पर पूरी तरह से अपना शिकंजा कस लिया और बड़े मार्जिन से इसे जीत गई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो आयरलैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही| टॉप ऑर्डर ने भले ही बड़े रन्स ना बनाए हो लेकिन मध्य क्रम ने उन्हें शानदार तरीके से सम्भाला| कप्तान लॉर्कन टकर (94) और गैरेथ डेलानी (56) ने पांचवें विकेट के लिए महज 56 गेंदों पर 101 रन जोड़े और टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया| इस बीच दोनों एंड से बड़े हिट्स लगते नजर आये| शाह फैसल ने आकर गैरेथ के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन कप्तान टकर एक एंड से टिके रहे| लोअर ऑर्डर में जॉर्ज डॉकरेल के बल्ले से महज 9 गेंदों पर 35 रनों की तेज तर्रार पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में एक विशाल काय स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान ओमान टीम के लिए शकील अहमद ने 3 जबकि शाह फैसल और आमिर कलीम को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से मात दी है| इस जीत के साथ आयरलैंड टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज ओमान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| आयरलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 235 रनों के जवाब में ओमान की टीम की बल्लेबाजी आज चली नहीं| ओमान टीम के लिए इस रन चेज में आमिर कलीम ने सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली|
ओवर 18 : 139/10
3 रन
117.1
017.2
017.3
117.4
117.5
W
17.6
स. मेहमूद
10 (11)
फ. शाह
9 (6)
ब. मैकार्थी
3-0-32-2
17.6
W
बैरी मैकार्थी To सूफयान मेहमूद OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रॉस अडायर बोल्ड बैरी मैकार्थी| आखिरी विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| इसी के साथ 96 रन से आयरलैंड ने ओमान को मात दे दी है| मिड ऑन पर पीछे की तरफ साइड ऑन भागते हुए रॉस अडायर ने एक बढ़िया कैच पकड़ा है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई तेज गति की गेंद| बल्लेबाज ने उसपर पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन उछाल से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ और हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने शानदार तरीके से लपक लिया है|
17.5
1
बैरी मैकार्थी To फैसल शाह
स्लोवर बाउंसर| नीचे रखते हुए पुल शॉट खेला फाइन लेग की तरफ| टप्पा खाकर फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया है|
17.4
1
बैरी मैकार्थी To सूफयान मेहमूद
सिंगल!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट खेला नीचे रखते हुए लेग साइड की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
17.3
0
बैरी मैकार्थी To सूफयान मेहमूद
प्ले एंड मिस!! बहार डाली गई इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
17.2
0
बैरी मैकार्थी To सूफयान मेहमूद
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
17.1
1
बैरी मैकार्थी To फैसल शाह
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
ओवर 17 : 136/9
12 रन
116.1
016.2
116.3
1 WD
16.4
416.4
116.5
416.6
स. मेहमूद
9 (7)
फ. शाह
7 (4)
म. अडायर
3-0-36-0
16.6
4
मार्क अडायर To सूफयान मेहमूद
चौका!!! शरीर पर डाली गई शॉर्ट बॉल बाउंसर!! ठीक तरह से बल्ले पर तो नहीं आई गेंद लेकिन फिर भी इस पुल शॉट पर फाइन लेग बाउंड्री के पार कर गई|
16.5
1
मार्क अडायर To फैसल शाह
सिंगल!! पुल शॉट लगाया| लेग साइड पर गई गेंद| एक बार फिर से नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
16.4
4
मार्क अडायर To फैसल शाह
चौका!!! चिप शॉट!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा गेंदबाज के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
16.4
wd
मार्क अडायर To फैसल शाह
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
16.3
1
मार्क अडायर To सूफयान मेहमूद
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर पुल शॉट खेला जो हवा में गया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
16.2
0
मार्क अडायर To सूफयान मेहमूद
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
16.1
1
मार्क अडायर To फैसल शाह
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| गैप से एक रन हासिल हुआ है|
ओवर 16 : 124/9
8 रन
115.1
415.2
015.3
W
15.4
115.5
215.6
स. मेहमूद
4 (4)
फ. शाह
1 (1)
म. हम्फ्रीज़
4-0-27-2
15.6
2
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To सूफयान मेहमूद
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट किया और गैप से दो रन हासिल कर लिया गया है|
15.5
1
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To फैसल शाह
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
फैसल शाह आखिरी बल्लेबाज हैं..
15.4
W
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To शकील अहमद OUT!
आउट!! कैच आउट!! 9वें विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 4 रन बनाकर शकील अहमद बने मैथ्यू हम्फ्रीज़ का दूसरा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर बड़ा शॉट लगाने गए और मिस टाइम कर बैठे मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद| ये एक शानदार कॉट एंड बोल्ड है| पहले बल्लेबाज़ को अपनी टर्न से चकमा दिया और फिर उलटा भागते हुए एक बेहतरीन कैच लपका| 121/9 ओमान|
15.3
0
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To शकील अहमद
डॉट गेंद यहाँ पर आई है| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बनेगा|
15.2
4
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To शकील अहमद
चौका! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.1
1
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To सूफयान मेहमूद
सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
ओवर 15 : 116/8
2 रन
W
14.1
014.2
114.3
W
14.4
014.5
1 WD
14.6
014.6
श. अहमद
0 (2)
स. मेहमूद
1 (2)
ज. लिटिल
4-0-16-3
14.6
0
जोशुआ लिटिल To शकील अहमद
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
14.6
wd
जोशुआ लिटिल To शकील अहमद
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई जहाँ से अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
14.5
0
जोशुआ लिटिल To शकील अहमद
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
शकील अहमद अब क्रीज पर आये हैं...
14.4
W
जोशुआ लिटिल To नदीम खान OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट का पतन यहाँ पर होता हुआ| जोशुआ लिटिल ऑन फायर| बिना खाता खोले नदीम खान बने जोशुआ लिटिल का तीसरा शिकार| विकेट लाइन पर तेज गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर लेग साइड की तरफ जोर से शॉट लगाना चाहा लेकिन गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए लेग स्टम्प को जाकर लगी गेंद और बूम| 115/8 ओमान|
14.3
1
जोशुआ लिटिल To सूफयान मेहमूद
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया है| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|