लॉर्कन टकर इस बीच चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाते हुए दिखाई दिए जिसके बाद आयरलैंड टीम भी उनके साथ जुड़ी है| तो क्रिकेट फैन्स सीरीज के इस आखिरी मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले के साथ जो 1 जुलाई को रात 10.00 बजे चेस्टर-ले-स्ट्रीट के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए आयरलैंड टीम के कप्तान लॉर्कन टकर ने बताया कि मैं काफी ख़ुश हूँ क्योंकि हमारी पूरी टीम ने मिलकर इस कारनामे को अंजाम दिया है| आगे लॉर्कन ने कहा कि ये हमारे लिए काफी बड़ा पल है जब हमने भारत जैसी टीम को शिकस्त दिया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी टीम के सभी युवा खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया है|
मैच गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि ये टी20 श्रंखला हमारे लिए बेहतर नहीं आई लेकिन मैं आयरलैंड टीम को बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया है| आगे अय्यर ने कहा कि प्रिंस यादव एक शानदार खिलाड़ी है और उन्हें गेंदबाज़ी करता हुआ देखकर मज़ा आता है|
प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार जय मूंदरा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया है जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है| आगे मूंदरा ने कहा कि सभी ने यहाँ पर मेरा साथ दिया और मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में लाइन और लेंथ को बेहतर रखने की कोशिश की थी जिसपर मुझे सफलता भी मिली|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
जिसके बाद भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर 44 रनों की दरकार थी| तभी तिलक वर्मा के रूप में टीम को बड़ा झटका लग गया| जिसके बाद हर्षित राणा (21) ने आकर बाउंड्री लगाना शुरू किया और 6 गेंदों पर जब 20 रनों की ज़रुरत थी तब उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट लगाकर अपनी टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर वो कैच आउट हो गए| जिसके बाद भारतीय टीम 1 रन से मैच को हार गई| इसी बीच आयरलैंड के लिए जय मूंदरा और मैट होलार्ड ने 3-3 विकेट निकालकर दिया| वहीं मैथ्यू हम्फ्रीज़ और हैरी टेक्टर के हाथ 1-1 सफलता लगी|
वो सिंगल लेने के चक्कर में रन आउट हो गए| ऐसे में भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाती हुई नज़र आई लेकिन तिलक वर्मा (55) ने एक तरफ से संभलकर खेलना शुरू किया और देखते ही देखते अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया जबकि अक्षर पटेल ने उनका पूरा साथ दिया| तभी बारिश ने आकर मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया लेकिन बारिश के बंद होने के बाद जब मैच स्टार्ट हुआ तब अक्षर पटेल (14) ने बाउंड्री लगाना चाहा और कैच आउट हो गए| हालाँकि दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई थी| ऐसे में शिवम दुबे (20) ने आकर कुछ बेहतरीन शॉट लगाया लेकिन वो भी सिक्स लगाने गए और फील्ड को कैच दे बैठे|
आयरलैंड की सेना इतिहास रच दिया है यहाँ पर!!! जी हाँ आयरलैंड की टीम ने भारत को पहली बार टी20 सीरीज़ में 2-0 से शिकस्त दी है!! हालाँकि पहले शानदार बल्लेबाज़ी तो अब बेहतरीन गेंदबाज़ी के बदौलत आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराया है!! ऐसे में 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आये भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक ही ओवर में बिना अपना खाता खोले हुए कैच आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (10) ने मैदान पर आकर कुछ बेहतरीन शॉट लगाया लेकिन जय मूंदरा की गेंद पर वो भी अपना अहम विकेट दे बैठे| हालाँकि ईशान किशन (12) जो बेहतर बल्लेबाज़ी कर रहे थे|
ओवर 20 : 153/9
18 रन
1 WD
19.1
119.1
3 NB
19.2
419.2
119.3
1 WD
19.4
119.4
W
19.5
619.6
प. यादव
6 (1)
अ. सिंह
4 (5)
ह. टेक्टर
4-0-40-1
19.6
6
हैरी टेक्टर To प्रिंस यादव
छक्का!! इसी के साथ आयरलैंड ने भारत को 1 रन से शिकस्त देते हुए 2 मैचों की टी20 सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम कर लिया है!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी आयरलैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
W
हैरी टेक्टर To हर्षित राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हर्षित राणा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! हैरी टेक्टर के हाथ लगी विकेट| फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर टिम टेक्टर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 147/9 भारत|
19.4
1
हैरी टेक्टर To अर्शदीप सिंह
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है| 2 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
19.4
wd
हैरी टेक्टर To अर्शदीप सिंह
नॉट आउट और वाइड मिल जाएगा!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| इसी बीच स्टंपिंग की हुई अपील, लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| लेग स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर जोर से शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और स्टंपिंग की अपील करने लगे| लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| जिसके बाद रिप्ले में देखने को मिला की गेंद स्टंप्स पर लगने से पहले ही बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर आ गया था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
19.3
1
हैरी टेक्टर To हर्षित राणा
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है| 3 गेंद पर अब 10 रन चाहिए|
19.2
4
हैरी टेक्टर To हर्षित राणा
चौका!! फ्री हिट गेंद पर हर्षित ने बाउंड्री लगा दिया है!! भारत अब मैच में पकड़ बनाती हुई नज़र आ रही है!! अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ| 4 गेंदों पर अब 11 रनों की ज़रुरत है|
19.2
nb
हैरी टेक्टर To हर्षित राणा
नो बॉल और दो रन बल्लेबाजों ने भागकर लिया है!! ऐसे में अगली गेंद अब फ्री हिट होगी!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर 2 रन भागकर लिया है| 5 गेंदों पर अब 15 रनों की ज़रुरत है|
19.1
1
हैरी टेक्टर To अर्शदीप सिंह
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है| 5 गेंदों पर अब 18 रनों की ज़रुरत है|
19.1
wd
हैरी टेक्टर To अर्शदीप सिंह
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है| 6 गेंदों पर अब 19 रनों की दरकार है|
ओवर 19 : 135/8
14 रन
118.1
118.2
418.3
618.4
1 B
18.5
118.6
अ. सिंह
2 (3)
ह. राणा
14 (6)
जय मूंदरा
4-0-32-3
18.6
1
जय मूंदरा To अर्शदीप सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रनों की ज़रुरत है|
18.5
b
जय मूंदरा To हर्षित राणा
बाई के रूप में आया एक रन!! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में पूरा किया|
18.4
6
जय मूंदरा To हर्षित राणा
छक्का!! शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद सीधा दर्शकों के बीच जाकर रुकी और फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया| भारत को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 22 रनों की ज़रुरत है|
18.3
4
जय मूंदरा To हर्षित राणा
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.2
1
जय मूंदरा To अर्शदीप सिंह
सिंगल!! पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
18.1
1
जय मूंदरा To हर्षित राणा
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 18 : 121/8
10 रन
617.1
W
17.2
217.3
1 WD
17.4
117.4
W
17.5
017.6
अ. सिंह
0 (1)
ह. राणा
3 (2)
म. होलार्ड
4-0-26-3
17.6
0
मैट होलार्ड To अर्शदीप सिंह
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.5
W
मैट होलार्ड To सूर्यांश शेड़गे OUT!
आउट!! कैच आउट!! मैच में आयरलैंड की टीम आगे नज़र आ रही है!! इस बार सूर्यांश शेड़गे 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मैट होलार्ड के हाथ लगी एक और विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया लेकिन बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल हवा में ऊँची गई| तभी बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर टिम टेक्टर ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 121/8 भारत|
17.4
1
मैट होलार्ड To हर्षित राणा
मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.4
wd
मैट होलार्ड To हर्षित राणा
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
17.3
2
मैट होलार्ड To हर्षित राणा
दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर दो रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ हर्षित राणा हैं...
17.2
W
मैट होलार्ड To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ तिलक वर्मा 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मैट होलार्ड के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर लियाम मैकार्थी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 117/7 भारत|