मैट होलार्ड को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस टी20 श्रंखला के दूसरे मैच के साथ जो 28 जून को शाम 06.00 बजे इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
वहीं दूसरी तरफ से विकटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा| ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर (3) के आउट होने के बाद अभिषेक भी फील्डर को कैच थमा बैठे| जिसके बाद भारतीय टीम लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही थी लेकिन शिवम दुबे (25) ने आकर कुछ बेहतरीन शॉट लगाया| इसी बीच गेंदबाज़ी करने आए जय मूंदरा ने ख़तरनाक दिख रहे दुबे को पवेलियन की तरफ रवाना किया| जिसके बाद तो बल्लेबाजों का मैदान में आना और आउट होकर पवेलियन की तरफ जाने का सिलसिला जारी हो गया और देखते ही देखते पूरी टीम 148 रनों पर ऑल आउट हो गई और आयरलैंड ने 34 रनों से मुकाबले को जीत लिया| इसी बीच आयरलैंड के लिए मैथ्यू हम्फ्रीज़ और मैट होलार्ड ने 3-3 विकेट निकालकर दिया| वहीं जय मूंदरा ने 2 तो गैरेथ डेलानी और लियाम मैकार्थी के हाथ 1-1 सफलता लगी|
जीत गई है आयरलैंड की सेना!! जी हाँ आयरलैंड की टीम ने भारत को पहली बार टी20 क्रिकेट में शिकस्त दी है!! ऐसे में आयरलैंड ने इस दो मैचों की टी20 श्रंखला में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है!! हालाँकि पहले शानदार बल्लेबाज़ी तो अब बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया है!! ऐसे में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आये भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज़ गति से रन बनाना शुरू किया| तभी अपने डेब्यू मैच को खेल रहे आयरलैंड के जय मूंदरा ने संजू सैमसन (5) को बोल्ड करते हुए अपने टी20 करिकर का पहला शिकार किया| जिसके बाद ईशान किशन (1) भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए| वहीं एक तरफ से अभिषेक शर्मा (50) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया|
18.5
W
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To अर्शदीप सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से शिकस्त दे दिया है!! अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मैथ्यू हम्फ्रीज़ को मिली तीसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद लॉन्ग ऑन की ओर हवा में गई| तभी फील्डर टिम टेक्टर ने बाउंड्री लाइन से सामने की ओर भागकर कैच पकड़ा| जिसके बाद पूरी आयरलैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.4
0
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To अर्शदीप सिंह
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.3
1
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To प्रसिद्ध कृष्णा
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.2
0
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To प्रसिद्ध कृष्णा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
भारत के लिए आखिरी बल्लेबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा हैं...
18.1
W
मैथ्यू हम्फ्रीज़ To हर्षित राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हर्षित राणा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मैथ्यू हम्फ्रीज़ के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हुआ और बाउंड्री पर मौजूद फील्डर बेंजामिन कालित्ज़ ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 147/9 भारत|
ओवर 18 : 147/8
9 रन
117.1
017.2
617.3
017.4
017.5
1 WD
17.6
117.6
ह. राणा
8 (8)
अ. सिंह
2 (2)
जय मूंदरा
4-0-26-2
17.6
1
जय मूंदरा To हर्षित राणा
कैच ड्रॉप!! इसी बीच हर्षित राणा को 7 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ने कैच पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर छिटकी और ज़मीन पर जाकर गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| भारत को अब 12 गेंदों पर 36 रनों की ज़रुरत है|
17.6
wd
जय मूंदरा To हर्षित राणा
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
17.5
0
जय मूंदरा To हर्षित राणा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.4
0
जय मूंदरा To हर्षित राणा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.3
6
जय मूंदरा To हर्षित राणा
छक्का!! शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद सीधा दर्शकों के बीच जाकर रुकी और फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया| 15 गेंदों पर 38 रनों की ज़रुरत है|
17.2
0
जय मूंदरा To हर्षित राणा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
जय मूंदरा To अर्शदीप सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 17 : 138/8
3 रन
116.1
016.2
016.3
116.4
W
16.5
116.6
अ. सिंह
1 (1)
ह. राणा
1 (3)
ग. डेलानी
1-0-3-1
16.6
1
गैरेथ डेलानी To अर्शदीप सिंह
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर अब 45 रनों की ज़रुरत है|
अगले बल्लेबाज़ अर्शदीप सिंह हैं...
16.5
W
गैरेथ डेलानी To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारतीय टीम यहाँ पर मुश्किल में नज़र आ रही है!! इस बार अक्षर पटेल 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! गैरेथ डेलानी के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी वहां मौजूद फील्डर टिम टेक्टर ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 137/8 भारत|
16.4
1
गैरेथ डेलानी To हर्षित राणा
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
16.3
0
गैरेथ डेलानी To हर्षित राणा
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
16.2
0
गैरेथ डेलानी To हर्षित राणा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
16.1
1
गैरेथ डेलानी To अक्षर पटेल
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
अगले बल्लेबाज़ हर्षित राणा हैं...
ओवर 16 : 135/7
6 रन
215.1
015.2
115.3
115.4
115.5
1 WD
15.6
W
15.6
श. दुबे
25 (14)
अ. पटेल
14 (14)
जय मूंदरा
3-0-17-2
15.6
W
जय मूंदरा To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा अभी तक का सबसे बड़ा झटका!! सेट बल्लेबाज़ शिवम दुबे 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जय मूंदरा के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के स्टीकर के पास लगी और सामने की ओर हवा में गई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 135/7 भारत|
15.6
wd
जय मूंदरा To शिवम दुबे
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.5
1
जय मूंदरा To अक्षर पटेल
मिड विकेट की ओर अक्षर पटेल ने पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
15.4
1
जय मूंदरा To शिवम दुबे
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
15.3
1
जय मूंदरा To अक्षर पटेल
मिड ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
15.2
0
जय मूंदरा To अक्षर पटेल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|