शफाली वर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस विमेंस एशिया कप टी20, 2026 में टीम इंडिया के अगले मैच के साथ जो हांग कांग, चाइना के खिलाफ 3 सितम्बर को रात 08.00 बजे दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब थाईलैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पहले ही ओवर में टीम को क्रान्ति गौड़ ने बड़ा झटका दिया| कोनचरोएनकई एक एंड से टिकी रही लेकन दूसरे एंड से विकटों का पतन लगातार जारी रहा| कोई भी बल्लेबाज कोनचरोएनकई का साथ नहीं दे पाई| टीम को इस रेन चेज में साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें किसी जोड़ी से नहीं मिली| नन्नापट को छोड़ दें तो दूसरी कोई भी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े तक को पार नहीं कर पाई| थाईलैंड की टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी तो कमाल की रही लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो धार नहीं दिखी जो उनकी इस बड़ी हार का कारण बनी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में शफ़ाली वर्मा ने सबसे अधिक 64 रन बनाया था| उनके अलावा स्मृति मंधाना (19) और प्रतीका रावल (22) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम अपनी इस पारी में 159 के स्कोर तक पहुँच पाई| बेहतरीन शुरुआत के बाद भारतीय टीम आज अपने इस बल्लेबाजी प्रदर्शन से बेहद खुश नहीं होगी क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी में कुछ ऐसे बड़े नाम थे जो उस परिस्थिति से टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ आसानी से लेकर जा सकते थे| दुबई की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था लेकिन भारतीय गेंदबाजी कमाल की रही|
विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के तीसरे मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रन से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की और दो महत्वपूर्ण अंक भी हासिल किया है| इस बड़ी जीत की वजह से टीम इंडिया का नेट रन रेट बेशक ही काफी अच्छा हो गया है| टॉस आज थाईलैंड की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 159 रनों के जवाब में थाईलैंड टीम की बल्लेबाजी आज बिखर गई| थाईलैंड टीम के लिए इस रन चेज में नन्नापट कोनचरोएनकई ने सबसे अधिक 41 रनों की पारी खेली|
16.1
W
दीप्ति शर्मा To नन्नापट कोनचरोएनकई OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रिचा घोष बोल्ड दीप्ति शर्मा| आखिरी विकेट का भी हुआ पतन| 94 रनों से भारत ने इस मुकाबले को जीत लिया है| अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई| 41 रन बनाकर नन्नापट कोनचरोएनकई बनी दीप्ति शर्मा का तीसरा शिकार| शार्प ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| टर्न होकर अंदर आई| बल्लेबाज ने उसपर कट शॉट खेलना चाहा लेकिन उसी बीच बल्ले के उपरी भाग को लेकर हवा में गई गेंद| कीपर ने अपने आगे की तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर एक बेहतरीन कैच को अंजाम दिया|
ओवर 16 : 65/9
5 रन
W
15.1
015.2
415.3
115.4
015.5
015.6
थ. पुठावोंग
0 (2)
न. कोनचरोएनकई
41 (47)
क. गौड़
4-0-26-1
15.6
0
क्रांति गौड़ To थिपत्चा पुठावोंग
डॉट गेंद!!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.5
0
क्रांति गौड़ To थिपत्चा पुठावोंग
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
15.4
1
क्रांति गौड़ To नन्नापट कोनचरोएनकई
सिंगल लेकर स्ट्राइक को बदला है यहाँ पर| आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
15.3
4
क्रांति गौड़ To नन्नापट कोनचरोएनकई
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड ऑन पार कर गई चार रनों के लिए|
15.2
0
क्रांति गौड़ To नन्नापट कोनचरोएनकई
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हो सका|
15.1
W
क्रांति गौड़ To नन्नापट कोनचरोएनकई OUT!
आउट!! रन आउट!! स्मृति मंधाना के डायरेक्ट हिट ने ओनिचा के विकेट का पतन कर दिया है| स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| इसपर सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला और रन के लिए आगे निकली| दूसरे एंड से ओनिचा भी रन लेने भागी लेकिन मिड ऑन फील्डर स्मृति ने गेंद को फील्ड किया और गेंदबाजी एंड पर थ्रो कर दिया जहाँ बल्लेबाज आधी क्रीज पर पाई गई| ओनिचा कोनचरोएनकई को क्रॉस नहीं कर पाई थी इस वजह से वो रन आउट हुई| 60/9 थाईलैंड|
ओनिचा अगली बल्लेबाज हैं..
ओवर 15 : 60/8
2 रन
114.1
014.2
114.3
014.4
W
14.5
W
14.6
स. चतुरोंग्रताना
0 (1)
न. कोनचरोएनकई
36 (43)
न. शर्मा
4-0-18-3
14.6
W
नंदनी शर्मा To सुनिदा चतुरोंग्रताना OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रिचा घोष बोल्ड नंदनी शर्मा| आठवें विकेट का हुआ पतन| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर शॉट खेलना चाहा| ऐसे एमिन गेंद स्विंग हुई और बल्ले का महीन सा किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई| कैच की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| 60/8 थाईलैंड|
सुनिदा चतुरोंग्रताना नयी बल्लेबाज हैं...
14.5
W
नंदनी शर्मा To सुलीपोर्ण लोमी OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट शफ़ाली वर्मा बोल्ड नंदनी शर्मा| सातवें विकेट का हुआ पतन| 6 रन बनाकर सुलीपोर्ण लोमी बनी नंदनी शर्मा का दूसरा शिकार| स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर लॉन्ग ऑन के ऊपर से जोर से शॉट लगाने गई| उछाल और गति से चकमा खाई| मिस टाइम हुआ और हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया| 60/7 थाईलैंड|
14.4
0
नंदनी शर्मा To सुलीपोर्ण लोमी
स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर शॉट खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
14.3
1
नंदनी शर्मा To नन्नापट कोनचरोएनकई
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर लिया| लेग साइड पर स्कूप शॉट का इस्तेमाल किया और सिंगल हासिल किया है|
14.2
0
नंदनी शर्मा To नन्नापट कोनचरोएनकई
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
14.1
1
नंदनी शर्मा To सुलीपोर्ण लोमी
हवा में थी गेंद लेकिन थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी है|बड़े शॉट के लिए गई थी लेकिन लीडिंग एज लेकर हवा में चली गई थी गेंद| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर 14 : 58/6
4 रन
013.1
213.2
013.3
013.4
113.5
113.6
स. लोमी
5 (12)
न. कोनचरोएनकई
35 (41)
प. रावत
4-1-11-0
13.6
1
प्रेमा रावत To सुलीपोर्ण लोमी
सिंगल के साथ हुई है ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
13.5
1
प्रेमा रावत To नन्नापट कोनचरोएनकई
स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
13.4
0
प्रेमा रावत To नन्नापट कोनचरोएनकई
टर्न होकर बाहर की तरफ गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार पाई|
13.3
0
प्रेमा रावत To नन्नापट कोनचरोएनकई
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.2
2
प्रेमा रावत To नन्नापट कोनचरोएनकई
2 रन से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से दो रन मिला|
13.1
0
प्रेमा रावत To नन्नापट कोनचरोएनकई
स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर 13 : 54/6
3 रन
112.1
012.2
112.3
012.4
112.5
012.6
स. लोमी
4 (11)
न. कोनचरोएनकई
32 (36)
एन चरणी
3-0-10-2
12.6
0
एन चरणी To सुलीपोर्ण लोमी
शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
12.5
1
एन चरणी To नन्नापट कोनचरोएनकई
लो फुल टॉस गेंद| आगे आकर इसे खेलने गए| इन साइड एज लेकर विकटों को मिस करने के बाद फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.4
0
एन चरणी To नन्नापट कोनचरोएनकई
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
12.3
1
एन चरणी To सुलीपोर्ण लोमी
स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
12.2
0
एन चरणी To सुलीपोर्ण लोमी
शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|