भारत vs दक्षिण अफ्रीका, फाइनल Match Summary
भारत vs दक्षिण अफ्रीका, 2025 - वनडे Summary
मैच समाप्त
फाइनल, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , Nov 02, 2025
298/7 (50.0)
246 (45.3)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया
% Chance to Win
भारत
दक्षिण अफ्रीका
Inn Break
- प्लेयर ऑफ द मैचशफ़ाली वर्मा87(78)&2/36(7)
- प्लेयर ऑफ द सीरीजदीप्ति शर्मा
भारत 298/7
शफ़ाली वर्मा
87 (78)
- 7x4s
- 2x6s
- 111.53SR

दीप्ति शर्मा
58 (58)
- 3x4s
- 1x6s
- 100SR
दक्षिण अफ्रीका 246/10
लौरा वोल्वार्ट
101 (98)
- 11x4s
- 1x6s
- 103.06SR

एनेरी डर्क्सन
35 (37)
- 1x4s
- 2x6s
- 94.59SR
Advertisement
हरमनप्रीत कौर ने उस चमचमाती हुई ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया है जिसका ये टीम लम्बे समय से इन्तेजार कर रही थी| इसके बाद पूरी टीम इंडिया और उनके कोच और सपोर्टिंग स्टाफ ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाते हुए नजर आये हैं| पूरे भारत वर्ष में टीम इंडिया की इस जीत का जश्न मनाया जाएगा| तिरंगा हर तरफ लहराया जा रहा है और हर तरफ ख़ुशी का माहौल है| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस महा मुकाबले से महज इतना ही| अब हमें दीजिये इजाजत| एक बार फिर से आपसे होगी मुलाक़ात मेंस टीम इंडिया के टी20 मुकाबले साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आई भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि मैं सच बता रही हूँ मैं पूरी तरह से आपकी आवाज़ नहीं सुन पा रही हूँ लेकिन हमारे दर्शकों ने आकर पूरा माहौल बनाया है| आगे हरमन ने कहा कि हमने बीच के कुछ मुकाबले को गंवा दिया था लेकिन जिस तरह से सभी खिलाड़ियों ने अंतिम के मुकाबले में प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ बात है| हाँ आज लौरा वोल्वार्ट ने काफी शानदार बल्लेबाज़ी की लेकिन दीप्ति ने उन्हें आउट करते हुए टीम को मैच में आगे कर दिया| मैं जीत का श्रय अपनी सभी खिलाड़ियों को देना चाहती हूँ| हाँ फ़ाइनल मुकाबले में काफी दबाव होता है लेकिन हमने बोर्ड पर एक अच्छा टोटल खड़ा किया था जो टीम की जीत का कारण बना| उन्होंने बोला कि मैं वर्ल्ड कप में अपनी टीम से बात करती थी कि हमें जीतना है| पिछले दो सालों में हमने अपनी टीम पर काफी काम किया है| अंत में जाते-जाते कहा कि मैं अपने अभी स्पोर्ट स्टाफ़ का धन्यवाद करना चाहती हूँ|
दक्षिण अफ्रीकी टीम को मोमेंटो प्रदान किया गया जिसके बाद उनकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने बात करते हुए कहा कि हाँ हम इस हार से काफी दुखी हैं| आगे कहा कि मुझे अपनी टीम पर काफी गर्व है| हमने इस पूरी प्रतियोगिता में शानदार क्रिकेट खेला| हाँ भारत ने आज हमसे बेहतर क्रिकेट खेला जिस वजह से वो जीत की हक़दार हैं| टीम में सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई जो देखकर मुझे काफी अच्छा लगा| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि ये साल मेरे लिए उतना बेहतरीन नहीं गया था लेकिन इस वर्ल्ड कप में आते ही मैंने लय पकड़ी थी| रन चेज पर कहा कि मेरा वो फैसला बिलकुल सही था लेकिन बीच में हमने कई विकेट्स एक साथ गँवा दिए जिसकी वजह से हम रन चेज में पूरी तरह से पिछड़ गए| शफाली वर्मा पर कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज हैं और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| मारियेन कैप पर कहा कि वो एक बेमिसाल खिलाड़ी हैं और हम सब ये प्रतियोगिता ऊनके लिए जीतना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना पाया|
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दीप्ति शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि सच बोला जाए तो मैं अभी काफी इमोशनल हूँ और इससे बाहर नहीं निकल पा रही हूँ| आगे दीप्ति ने कहा कि हमने हर बार यही सोचा था कि अपना बेस्ट खेल दिखाना है| मैं दर्शकों के बारे में बोलना चाहती हूँ कि उनके बिना ये संभव नहीं था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी में जब भी मौका मिला उसमे मैंने बेहतर करने की कोशिश की| हाँ मैं काफी इंजॉय कर रही हूँ|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शफाली वर्मा को उनके हरफन मौला प्रदर्शन के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आई| उन्होंने इसे हासिल करते हुए बताया कि ये सब भगवान की वजह से हुआ है| उन्होंने मुझे यहाँ तक पहुंचाया और मुझे अपने इस प्रदर्शन पर काफी गर्व है| सबने मेरा काफी समर्थन किया जिससे मुझे बल्लेबाजी में काफी हिम्मत मिली है| मेरे लिए ये काफी यादगार पल हैं| जब मैंने सचिन सर को देखा तो मुझे और भी आत्मविश्वास आ गया|
भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने बोला कि मुझे अपनी सभी खिलाड़ियों पर गर्व है और मैं सभी खिलाड़ी को इस जीत का हिस्सा मानता हूँ| आगे कहा कि हम बीच के मुकाबले में हार गए थे लेकिन हमने फिर शानदार वापसी की और आज 2 नवम्बर को हम चैम्पियर बन गए हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि शफाली वर्मा जादुगार खिलाड़ी हैं वो इस लिए क्योंकि उनके टीम में आते ही हमने एक रिकॉर्ड रन चेज़ को अपने नाम किया और आज फ़ाइनल में उनका प्रदर्शन देखने लायक था|
स्मृति मंधाना ने बात करते हुए बोला कि मुझे नहीं पता कि किस तरह से मैं अपनी ख़ुशी को बताऊँ लेकिन बस इतना जानती हूँ कि सभी ने अपना बेस्ट दिया और हम जीत गए| आगे मंधाना ने कहा कि पिछले वर्ल्ड कप में हम बेहतर नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार हम पूरी तैयारी के साथ उतरे थे|
एक इन्टरव्यू के दौरान बात करने आई रिचा धोष ने बताया कि मैं अपने शब्दों में नहीं बता सकी हूँ कि मैं कितनी ख़ुश हूँ| आगे रिचा धोष ने बोला कि हम काफी समय से इस वर्ल्ड कप को जीतने का इंतज़ार कर रहे थे और आज वो दिन आ गया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम सब का यही मानना था कि आज के दिन अपना पूरा एफर्ट लगा लगाया जाए|
एक इन्टरव्यू के दौरान बात करने आईं अमनजोत कौर ने बताया कि सभी लोगों के लिए वो कैच काफी महत्वपूर्ण था| पहली बार में मेरे हाथ से गेंद निकल गई थी लेकिन मैंने अपनी नज़रें बॉल पर ही रखी और उसे पकड़ लिया| आगे अमनजोत कौर ने कहा कि मैं सभी दर्शकों का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने यहाँ आकर हमारे हौसले हो बढ़ाया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
शफाली ने उसके बाद खतरनाक मरियेन कैप को भी सस्ते में पवेलियन लौटाया और भारत को गेम में ऊपर ला दिया| बल्लेबाजी टीम को यहाँ से बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो एनेरी डर्क्सन (35) ने मिलकर कप्तान के साथ 61 रनों की निभाई और टीम को फिनिशिंग लाइन के करीब ले जाने लगी| भारत पर यहाँ दबाव बन रहा था लेकिन वो तब कम हुआ जब दीप्ति ने इसे कप्तान के विकेट के साथ तोड़ा और उसके बाद विकटों की झड़ी लगाकर विपक्षी टीम को गेम में ऊपर आने का मौका ही नहीं दिया| दीप्ति ने अंतिम के समय में कुछ अहम विकेट्स लिए और भारत को 52 रनों की शानदार जीत दिला दी| इस बीच उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर एक रन आउट भी किया जो टीम की जीत में अहम भूमिका निभा गया|
एक छोर से लौरा वोल्वार्ट (101) टिककर खेलती रही और दूसरे एंड से तजमिन ब्रिट्स (23) बड़ा शॉट लगाने को देख रही थी| दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े| अमनजोत कौर के शानदार रन आउट ने इस जोड़ी को तोड़ा और उसके तुरंत बाद आउट ऑफ़ फॉर्म चल रही एनिके बॉश को भी बिना खाता खोले भारतीय टीम ने पवेलियन भेज दिया| वहां से सुन लुस (25) ने कप्तान का साथ दिया और पारी को सम्भाला| दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई| भारत के लिए ये साझेदारी तकलीफ देह बन रही थी जिसे वीमेन विद द गोल्डन आर्म शफाली वर्मा ने तोड़ा|
हाँ अंतिम के ओवरों में अफ्रीकी टीम की गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और भारत को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया| जो स्कोर एक वक़्त 350 के पास जाता उसे 298 रनों पर ही रोक दिया| इस बीच दीप्ति शर्मा ने काफी देर बल्लेबाजी की लेकिन अंतिम के समय उनके बल्ले से बड़े शॉट्स नदारद हो गए| इस दौरान खाका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किया| 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब प्रोटियाज टीम उतरी तो उनकी कप्तान ने एक बार फिर से जीत का जिम्मा अपने सर पर उठाया|
इस बीच इस जोड़ी ने 104 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया और टीम को बड़े स्कोर की तरफ तेजी से बढ़ा दिया| क्लो ट्रायन ने आकर स्मृति का विकेट लिया और इस जोड़ी को तोड़ा और टीम को बैक फुट पर ढकेलने का काम किया| शफाली इस बीच कमाल की बल्लेबाजी कर रही थी और रन रेट को तेजी से आगे बढ़ा रही थी लेकिन उनके विकेट पतन के बाद रन गति में काफी गिरावट आई| मध्य क्रम में जेमिमा (24) और हरमनप्रीत कौर (20) को अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाई| लोअर ऑर्डर में दीप्ति शर्मा (58) ने रिचा घोष (34) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और 47 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा दिया|
टॉस जीतकर आज दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने इस महा मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो अंत में जाकर बिलकुल ग़लत साबित हो गया| कप्तान की सोच थी कि पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को कम से कम स्कोर पर रोका जाए और फिर अच्छी बल्लेबाजी करते हुए रन चेज को अंजाम दिया जाए| पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इस महा मुकाबले में बेमिसाल शुरुआत की थी| पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना (45) और शफाली वर्मा (87) ने अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह का पूरी तरह से फायदा उठाते हुए डटकर प्रोटियाज गेंदबाजों का सामना किया|
टीम इंडिया विजयी!! मेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब विमेंस एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भारत बना है चैंपियन| 25 साल बाद विमेंस वर्ल्ड कप को मिला एक नया चैंपियन| भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से मात देते हुए पहली बार इस चमचमाती हुई ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है| दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में निराशा हाथ लगी है| साल 2005 और 2017 में चूक गई थी भारतीय टीम लेकिन अब 2025 में ट्रॉफी को अपने नाम किया है| एक तरफ ख़ुशी के आंसू हैं तो दूसरी तरफ ग़मगीन माहौल बन गया है| अब इस वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए प्रोटियाज को फिर से करना पड़ेगा लम्बा इन्तेजार|
45.3
W
दीप्ति शर्मा To नैडीन डी क्लर्क OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 52 रनों से शिकस्त दे दी है!! ऐसे में भारतीय टीम ने आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप की चमचमाती हुई ट्रॉफी को अपने नाम किया है!! दीप्ति शर्मा ने हासिल की फाईफ़र यहाँ पर| नैडीन डी क्लर्क 18 रन बनाकर पवेलियन लौटी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में फील्डर हरमनप्रीत कौर ने उल्टा भागकर हवा में उछलकर अपने बाँए हाथ से कैच पकड़ा| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
45.2
0
दीप्ति शर्मा To नैडीन डी क्लर्क
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
45.1
0
दीप्ति शर्मा To नैडीन डी क्लर्क
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में तो गई गेंद लेकिन एक रन लेने के लिए नैडीन डी क्लर्क सोच नहीं रही हैं|
नॉनकुलुलेको म्लाबा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आईं हैं...
ओवर 45 : 246/9
14 रन
- 044.1
- 044.2
- 044.3
- 444.4
- 5 WD 44.5
- 1 WD 44.5
- 444.5
- W 44.6
डी क्लर्क
18 (16)
अ. ख़ाका
1 (7)
एन चरणी
9-0-48-1
44.6
W
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क OUT!
आउट!! रन आउट!! भारत अब वर्ल्ड कप ट्रॉफी से महज एक विकेट दूर| दीप्ति शर्मा का शार्प थ्रो कीपर रिचा घोष के पास आया और उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया| खाका क्रीज के बाहर रह गई| सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखना चाहती थी लेकिन बल्लेबाज क्रीज के अंदर नहीं आ पाई| बैक वार्ड पॉइंट पर इस गेंद को खेला था और रन भाग खड़ी हुई थी| 246/9 अफ्रीका|
44.5
4
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
चौका!!! तीसरी बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| रन्स काफी तेजी से डी क्लर्क हासिल कर ले रही हैं यहाँ पर| इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
44.5
wd
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
वाइड!!! एक और वाइड!! फिर से लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| भारत को अतिरिक्त रन नहीं देना है यहाँ पर|
44.5
wd
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
वाईड के साथ चौका मिल गया| डाउन द लेग निकल गई गेंद| बल्लेबाज उसपर बल्ला नहीं लगा पाई| कीपर भी चूकी और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
44.4
4
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए|
44.3
0
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
डॉट गेंद यहाँ पर भी आती हुई| गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| रन नहीं मिला है|
44.2
0
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
इस बार पैड्स पर डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
44.1
0
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर 44 : 232/8
3 रन
- 043.1
- 143.2
- 143.3
- 043.4
- 043.5
- 143.6
डी क्लर्क
10 (10)
अ. ख़ाका
1 (7)
र. सिंह
8-0-28-0
43.6
1
रेणुका सिंह To नैडीन डी क्लर्क
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
43.5
0
रेणुका सिंह To नैडीन डी क्लर्क
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाई|
45 OV
14 रन
एन चरणी to डी क्लर्क अ. ख़ाका
- 044.1
- 044.2
- 044.3
- 444.4
- 5 WD 44.5
- 1 WD 44.5
- 444.5
- W 44.6
44 OV
3 रन
र. सिंह to डी क्लर्क अ. ख़ाका
- 043.1
- 143.2
- 143.3
- 043.4
- 043.5
- 143.6
43 OV
8 रन
एन चरणी to डी क्लर्क अ. ख़ाका
- 242.1
- 442.2
- 2 NB 42.3
- 042.3
- 042.4
- 042.5
- 042.6
42 OV
1 रन
द. शर्मा to ल. वोल्वार्ट डी क्लर्क क. ट्रायॉन अ. ख़ाका
- W 41.1
- 041.2
- 141.3
- W 41.4
- 041.5
- 041.6
41 OV
9 रन
अ. कौर to ल. वोल्वार्ट क. ट्रायॉन
- 140.1
- 040.2
- 040.3
- 440.4
- 240.5
- 240.6
40 OV
4 रन
द. शर्मा to ए. डर्क्सन ल. वोल्वार्ट क. ट्रायॉन
- 139.1
- 139.2
- W 39.3
- 139.4
- 139.5
- 039.6
39 OV
9 रन
श. वर्मा to ए. डर्क्सन ल. वोल्वार्ट
- 038.1
- 038.2
- 138.3
- 038.4
- 438.5
- 438.6
38 OV
4 रन
द. शर्मा to ल. वोल्वार्ट ए. डर्क्सन
- 137.1
- 137.2
- 137.3
- 037.4
- 037.5
- 137.6
37 OV
8 रन
श. वर्मा to ए. डर्क्सन ल. वोल्वार्ट
- 436.1
- 136.2
- 136.3
- 036.4
- 136.5
- 136.6
36 OV
3 रन
र. सिंह to ए. डर्क्सन ल. वोल्वार्ट
- 135.1
- 135.2
- 035.3
- 035.4
- 035.5
- 135.6
35 OV
4 रन
एन चरणी to ल. वोल्वार्ट ए. डर्क्सन
- 134.1
- 034.2
- 134.3
- 134.4
- 134.5
- 034.6
34 OV
4 रन
र. सिंह to ए. डर्क्सन ल. वोल्वार्ट
- 133.1
- 133.2
- 133.3
- 033.4
- 133.5
- 033.6
33 OV
2 रन
एन चरणी to ल. वोल्वार्ट ए. डर्क्सन
- 132.1
- 032.2
- 032.3
- 132.4
- 032.5
- 032.6
32 OV
17 रन
र. यादव to ए. डर्क्सन ल. वोल्वार्ट
- 031.1
- 131.2
- 131.3
- 131.4
- 131.5
- 7 NB 31.6
- 631.6
31 OV
6 रन
श. वर्मा to ल. वोल्वार्ट ए. डर्क्सन
- 030.1
- 230.2
- 130.3
- 030.4
- 230.5
- 130.6
30 OV
4 रन
द. शर्मा to स. जाफ्ता ल. वोल्वार्ट ए. डर्क्सन
- 129.1
- 129.2
- W 29.3
- 129.4
- 129.5
- 029.6
29 OV
5 रन
श. वर्मा to स. जाफ्ता ल. वोल्वार्ट
- 228.1
- 028.2
- 028.3
- 128.4
- 128.5
- 128.6
28 OV
3 रन
द. शर्मा to स. जाफ्ता ल. वोल्वार्ट
- 127.1
- 027.2
- 027.3
- 027.4
- 227.5
- 027.6
27 OV
4 रन
एन चरणी to ल. वोल्वार्ट स. जाफ्ता
- 026.1
- 126.2
- 026.3
- 126.4
- 126.5
- 126.6
26 OV
7 रन
र. यादव to ल. वोल्वार्ट स. जाफ्ता
- 125.1
- 125.2
- 025.3
- 125.4
- 025.5
- 425.6
25 OV
2 रन
श. वर्मा to स. जाफ्ता ल. वोल्वार्ट
- 024.1
- 024.2
- 024.3
- 124.4
- 024.5
- 124.6
24 OV
1 रन
र. यादव to स. जाफ्ता
- 023.1
- 023.2
- 023.3
- 023.4
- 023.5
- 123.6
23 OV
1 रन
श. वर्मा to म. कैप स. जाफ्ता
- W 22.1
- 022.2
- 022.3
- 022.4
- 022.5
- 122.6
22 OV
5 रन
द. शर्मा to ल. वोल्वार्ट म. कैप
- 021.1
- 021.2
- 121.3
- 121.4
- 1 WD 21.5
- 121.5
- 121.6
21 OV
5 रन
श. वर्मा to ल. वोल्वार्ट स. लुस म. कैप
- 120.1
- W 20.2
- 120.3
- 120.4
- 120.5
- 120.6
20 OV
4 रन
द. शर्मा to स. लुस
- 019.1
- 019.2
- 019.3
- 419.4
- 019.5
- 019.6
19 OV
9 रन
र. यादव to स. लुस
- 018.1
- 018.2
- 018.3
- 418.4
- 418.5
- 118.6
18 OV
5 रन
एन चरणी to स. लुस ल. वोल्वार्ट
- 017.1
- 017.2
- 017.3
- 117.4
- 017.5
- 417.6
17 OV
11 रन
र. यादव to स. लुस ल. वोल्वार्ट
- 116.1
- 016.2
- 416.3
- 416.4
- 116.5
- 116.6
16 OV
6 रन
एन चरणी to स. लुस ल. वोल्वार्ट
- 1 WD 15.1
- 015.1
- 115.2
- 015.3
- 015.4
- 015.5
- 415.6
15 OV
7 रन
अ. कौर to स. लुस ल. वोल्वार्ट
- 014.1
- 414.2
- 114.3
- 114.4
- 014.5
- 114.6
14 OV
2 रन
एन चरणी to ल. वोल्वार्ट स. लुस
- 013.1
- 113.2
- 013.3
- 013.4
- 113.5
- 013.6
13 OV
7 रन
अ. कौर to ल. वोल्वार्ट स. लुस
- 412.1
- 012.2
- 112.3
- 112.4
- 012.5
- 112.6
12 OV
3 रन
एन चरणी to ल. वोल्वार्ट ऐ. बॉश स. लुस
- 011.1
- 211.2
- 111.3
- 011.4
- W 11.5
- 011.6
11 OV
7 रन
द. शर्मा to ल. वोल्वार्ट ऐ. बॉश
- 010.1
- 010.2
- 610.3
- 110.4
- 010.5
- 010.6
10 OV
1 रन
र. सिंह to त. ब्रिट्स ल. वोल्वार्ट ऐ. बॉश
- 09.1
- 09.2
- W 9.3
- 19.4
- 09.5
- 09.6
9 OV
7 रन
द. शर्मा to त. ब्रिट्स ल. वोल्वार्ट
- 18.1
- 18.2
- 08.3
- 48.4
- 18.5
- 08.6
8 OV
11 रन
अ. कौर to त. ब्रिट्स ल. वोल्वार्ट
- 07.1
- 27.2
- 07.3
- 17.4
- 47.5
- 47.6
7 OV
7 रन
र. सिंह to त. ब्रिट्स ल. वोल्वार्ट
- 06.1
- 66.2
- 06.3
- 06.4
- 16.5
- 06.6
6 OV
8 रन
क. गौड़ to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
- 45.1
- 15.2
- 05.3
- 15.4
- 25.5
- 05.6
5 OV
6 रन
र. सिंह to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
- 1 WD 4.1
- 04.1
- 04.2
- 04.3
- 44.4
- 14.5
- 04.6
4 OV
2 रन
क. गौड़ to त. ब्रिट्स ल. वोल्वार्ट
- 13.1
- 13.2
- 03.3
- 03.4
- 03.5
- 03.6
3 OV
3 रन
र. सिंह to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
- 2 WD 2.1
- 02.1
- 02.2
- 02.3
- 02.4
- 02.5
- 12.6
2 OV
6 रन
क. गौड़ to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
- 01.1
- 01.2
- 1 WD 1.3
- 11.3
- 01.4
- 41.5
- 01.6
1 OV
1 रन
र. सिंह to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
- 00.1
- 00.2
- 00.3
- 10.4
- 00.5
- 00.6
मैच की जानकारी
- स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
- मौसम साफ़
- टॉस दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच शफ़ाली वर्मा
- प्लेयर ऑफ द सीरीज दीप्ति शर्मा
- अंपायर Eloise Sheridan (AUS), जैकलिन विलियम्स, Sue Redfern (ENG)
- रेफ़री Michell Pereira (SL)


