श्री चरणी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के पहले सेमी फाइनल मुकाबले के साथ जो 10 सितम्बर को रात 08.00 बजे दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
दुबई की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर डिफेंड करना नामुमकिन सा था| 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी तो उन्हें भी शुरुआत तो ठीक मिली लेकिन फिर फातिमा सना ने गेंदबाजी में अपना जादू दिखाया| पहले विकेट के लिए टीम इंडिया ने 13 रन जोड़े लेकिन उसके बाद फातिमा ने एक के बाद एक तीन विकेट लेते हुए भारत को काफी हद तक बैक फुट पर ढकेलने का काम किया| हालाँकि उनके पास बैंक में रन काफी कम बचे थे इस वजह से टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस रन चेज को समझदारी के साथ पूरा कर लिया| वहीँ गेंदबाजी में जिस तरह से टीम इंडिया ने आज डॉमिनेट किया वो इस मैच की जीत का अहम कारण बना| अब इस शानदार और बड़ी जीत के आत्मविश्वास के साथ वीमेन इन ब्लू सेमी फाइनल में अपना कदम रखेगी| जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के लिए आगे का सफ़र काफी मुश्किलों भरा होने वाला है|
पाकिस्तान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए मात्र 55 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने समझदारी के साथ 9 ओवरों के अंदर जीत हासिल कर ली है| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 18 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से आज बल्लेबाजी में एक बड़ा कोलैप्स देखने को मिला| 27 रनों की शुरुआत तो टीम को मिली लेकिन उसके बाद विकेट पतन की झड़ी लगी जिसे कोई बल्लेबाज रोक नहीं पाई| इस कोलैप्स के बाद भारत के सामने 56 रनों का लक्ष्य रखा गया|
टीम इंडिया विजयी!! बतौर भारतीय कप्तान अपने 150वें टी20 मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने जीत हासिल की है| विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के 9वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिया है| इस बड़ी जीत की वजह से टीम इंडिया का नेट रन रेट और भी अच्छा हो गया है| टॉस आज पाकिस्तान की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी गेंदबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ|
8.4
6
नशरा संधू To हरमनप्रीत कौर
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ हरमनप्रीत कौर ने गेम को समाप्त किया है और 7 विकेट की बड़ी जीत हासिल की है| क़दमों का किया था इस्तेमाल और सामने की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए जो भारत की जीत तय कर गया|
8.3
4
नशरा संधू To हरमनप्रीत कौर
चौका!!! अप एंड ओवर!! मिड ऑन फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई गेंद और चौका दे गई| फील्डर ने उसे लपकने का भरसक प्रयास किया लेकिन गेंद उनके ठीक ऊपर से निकल गई| आगे आकर चिप शॉट इस गेंद पर खेल दिया था|
8.2
1
नशरा संधू To दीप्ति शर्मा
टर्न होकर अंदर की तरफ आई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.1
1
नशरा संधू To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| प्लेस किया इसे पॉइंट की तरफ| गैप मिला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
ओवर 8 : 45/3
4 रन
17.1
17.2
07.3
07.4
17.5
17.6
ह. कौर
7 (15)
द. शर्मा
11 (13)
उ. हनी
1-0-4-0
7.6
1
उम्मे हनी To हरमनप्रीत कौर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया| जीत से 11 रन दूर है भारत|
7.5
1
उम्मे हनी To दीप्ति शर्मा
क्विक सिंगल!! टैप एंड रन!! बल्लेबाज़ ने इस ऑफ़ स्पिन गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| वहीँ पर रह गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
7.4
0
उम्मे हनी To दीप्ति शर्मा
इस बार टर्न होते हुए बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और पॉइंट की तरफ कट कर दिया| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिला|
7.3
0
उम्मे हनी To दीप्ति शर्मा
डॉट गेंद!! बैक फुट से मिड ऑफ़ की तरफ इस गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाई| कोई रन नहीं हो सका|
7.2
1
उम्मे हनी To हरमनप्रीत कौर
ऑफ़ स्पिन गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.1
1
उम्मे हनी To दीप्ति शर्मा
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया लॉन्ग ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर 7 : 41/3
7 रन
46.1
06.2
16.3
26.4
06.5
06.6
ह. कौर
5 (13)
द. शर्मा
9 (9)
न. संधू
1-0-7-0
6.6
0
नशरा संधू To हरमनप्रीत कौर
डॉट गेंद के साथ ओवर हुई समाप्त| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 41/3 भारत, लक्ष्य से 15 रन दूर|
6.5
0
नशरा संधू To हरमनप्रीत कौर
ऊपर की तरफ डाली गई धीमी गति की गेंद| कौर ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
6.4
2
नशरा संधू To हरमनप्रीत कौर
2 रन भागकर पूरा कर लिया जाएगा| स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| फाइन एल्ग की तरफ स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया है|
6.3
1
नशरा संधू To दीप्ति शर्मा
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| थोड़ा नीचे भी रही| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड पर पुल करते हुए जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
6.2
0
नशरा संधू To दीप्ति शर्मा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| मिड ऑन फील्डर ने उसे फील्ड किया है| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
6.1
4
नशरा संधू To दीप्ति शर्मा
चौका!!! दीप्ति शर्मा ने नशरा संधू का स्वागत एक बाउंड्री के साथ किया है| स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने आगे आकर मिड विकेट की तरफ स्लॉग कर दिया| गैप से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई|
ओवर 6 : 34/3
3 रन
05.1
25.2
05.3
15.4
05.5
05.6
ह. कौर
3 (10)
द. शर्मा
4 (6)
फ़. सना
3-0-17-3
5.6
0
फ़ातिमा सना To हरमनप्रीत कौर
स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| हर्मन ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| बाक़ी का काम गेंदबाज ने किया है|
5.5
0
फ़ातिमा सना To हरमनप्रीत कौर
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह, रन नहीं मिल पायेगा|
5.4
1
फ़ातिमा सना To दीप्ति शर्मा
सिंगल!! स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को लेग साइड पर स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में ही आया है| जीत से 22 रन दूर है भारत|
5.3
0
फ़ातिमा सना To दीप्ति शर्मा
प्ले एंड मिस!! बल्ले के पास से होकर पैड्स को लगी गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे नकार दिया| शायद पिचिंग आउट साइड लेग ने बल्लेबाज को बचा लिया है| फ़ातिमा सना यहाँ पर शानदार गेंदबाजी कर रही हैं|
5.2
2
फ़ातिमा सना To दीप्ति शर्मा
2 रन मिलेगा यहाँ पर| स्टम्प लाइन की गेंद को लेग साइड पर स्लॉग किया| मिस टाइम हुआ| हवा में लेग साइड पर गई गेंद और नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
5.1
0
फ़ातिमा सना To दीप्ति शर्मा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर 5 : 31/3
2 रन
04.1
04.2
04.3
14.4
04.5
14.6
द. शर्मा
1 (2)
ह. कौर
3 (8)
स. इक़बाल
3-0-16-0
4.6
1
सादिया इक़बाल To दीप्ति शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से सामने की तरफ हलके हाथों की मदद से पुश करते हुए एक रन बटोरा है| 31/3 भारत|
4.5
0
सादिया इक़बाल To दीप्ति शर्मा
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| इसपर ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
4.4
1
सादिया इक़बाल To हरमनप्रीत कौर
इस बार गैप से सिंगल मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल से काम चलाया है|
4.3
0
सादिया इक़बाल To हरमनप्रीत कौर
एक और डॉट गेंद!! इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन के लिए नहीं गई|