तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अगले मैच के साथ जो नीदरलैंड के खिलाफ 17 जून को शाम 07.00 बजे लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आईं भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमने मैच को जीत लिया है| आगे हरमनप्रीत ने कहा कि मैं यहाँ आए हुए सभी भारतीय समर्थकों का भी धन्यवाद करना चाहती हूँ जिन्होंने हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी के साथ-साथ फील्डिंग भी काफी शानदार हुई है जिससे मैं खुश हूँ|
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने बताया कि हमने बल्ले से अच्छा काम नहीं किया| हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है| हां हमारी गेंदबाजी के दौरान हमने आखिरी के दो ओवरों में फील्ड रेस्ट्रिकशन की वजह से काफी रन्स लुटाये जिसकी वजह से मोमेंटम गँवा बैठे| फील्डिंग में हमें और भी अच्छा करने की जरूरत है| रन चेज में हमें शुरुआत अच्छी मिली थी लेकिन उसके बाद हम कोलैप्स कर गए जिसे आगे चलकर सुधारना होगा|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दीप्ति शर्मा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर खेल दिखाया| आगे दीप्ति ने कहा कि पिच से गेंद टर्न हो रही थी और मैंने उसका फ़ायदा उठाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि बल्लेबाज़ी में हरमन और स्मृति के बीच जो साझेदारी हुई उसके कारण हम एक बेहतर स्कोर बोर्ड पर लगा सके|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब पाकिस्तान की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| मुनिबा अली (41) और गुल फिरोजा (12) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए कमाल की बल्लेबाजी की| इस जोड़ी ने समझ बूझ के साथ खेलते हुए पहले विकेट के लिए 5 ओवर के भीतर 38 रन जड़ दिए और टीम को इस रन चेज में एक शानदार शुरुआत दिलाई| यहाँ से लगा था कि पाकिस्तानी टीम अपनी बल्लेबाजी से इस मुकाबले को जीतकर भारत को शिकत देने में कामयाब हो जायगी लेकिन फिर आया एक बड़ा ट्विस्ट और कोलैप्स| सलामी जोड़ी को दीप्ति शर्मा ने गुल के रूप में तोड़ा जिसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बिखर गया| 38 के स्कोर पर टीम ने अपना पहला विकेट गंवाया था लेकिन फिर अगले 68 रन पर बाकी के सभी बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन की तरफ लौट गए| इस बीच दीप्ति शर्मा ने अपना फाइफर लेकर विपक्षी टीम को चारों खाने चित कर दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से आज बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना (68), हरमनप्रीत कौर (36) और ऋचा घोष (34) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 170 के स्कोर तक पहुँच पाई| हाँ इस बीच पाकिस्तानी फील्डरों द्वारा फील्ड पर कुछ कैच ड्रॉप भी किये गए जो उन्हें काफी हद तक महंगा भी पड़ा| विकेट को देखते हुए एजबैसटन के इस मैदान पर ये स्कोर डिफेंड करने लायक था और भारतीय गेंदबाजों ने उसे सही भी साबित किया|
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चली गई है| पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ये रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है| टॉस आज भारत की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 170 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से बिखर गई| पाकिस्तान टीम के लिए इस रन चेज में मुनिबा अली ने सबसे अधिक 41 रनों की पारी खेली|
ओवर 17 : 106/10
2 रन
116.1
W
16.2
016.3
W
16.4
116.5
W
16.6
न. संधू
4 (5)
स. इक़बाल
1 (1)
द. शर्मा
4-0-10-5
16.6
W
दीप्ति शर्मा To नशरा संधू OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ दीप्ति शर्मा ने फाईफ़र लेकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है!! ऐसे में भारत ने पाकिस्तान की टीम को 64 रनों से शिकस्त देते हुए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज़ किया है!! नशरा संधू 4 रन बनाकर पवेलियन लौटी है| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले ने निचले भाग को लगकर बॉल शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में गई| तभी वहां पर मौजूद फील्डर हरमनप्रीत कौर ने दोनों हाथों से आसान सा कैच पकड़ा| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.5
1
दीप्ति शर्मा To सादिया इक़बाल
इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
सादिया इकबाल हैं आखिरी बल्लेबाज हैं...
16.4
W
दीप्ति शर्मा To तस्मिया रुबाब OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जेमिमा रॉड्रिग्स बोल्ड दीप्ति शर्मा| 9वें विकेट का हो गया पतन| दीप्ति शर्मा ऑन फायर| बिना खाता खोले तस्मिया रुबाब बनी दीप्ति शर्मा का चौथा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने उसे लेग साइड पर स्लॉग किया जो डीप मिड विकेट फील्डर की तरफ चला गया| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने उसे दोनों हाथों से लपक लिया है| 105/9 पाकिस्तान|
16.3
0
दीप्ति शर्मा To तस्मिया रुबाब
धीमी गति से डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन पूरी तरह से बल्ले पर नहीं ले पाई|
अगली बल्लेबाज तस्मिया रुबाब हैं...
16.2
W
दीप्ति शर्मा To आलिया रियाज़ OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ आलिया रियाज़ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! दीप्ति शर्मा के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद बाउंड्री पर मौजूद फील्डर जेमिमा रॉड्रिग्स की ओर हवा में गई| तभी जेमिमा ने वहां पर कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 105/8 पाकिस्तान|
16.1
1
दीप्ति शर्मा To नशरा संधू
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया है|
ओवर 16 : 104/7
12 रन
115.1
315.2
115.3
015.4
1 WD
15.5
415.5
215.6
आ. रियाज़
18 (16)
न. संधू
3 (3)
श. वर्मा
3-0-22-1
15.6
2
शफ़ाली वर्मा To आलिया रियाज़
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
15.5
4
शफ़ाली वर्मा To आलिया रियाज़
चौका!! आलिया रियाज़ ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! इसी के साथ पाकिस्तान टीम का 100 रन पूरा हुआ है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
15.5
wd
शफ़ाली वर्मा To आलिया रियाज़
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.4
0
शफ़ाली वर्मा To आलिया रियाज़
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
15.3
1
शफ़ाली वर्मा To नशरा संधू
लेग साइड की ओर गेंद को स्लॉग स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया है|
15.2
3
शफ़ाली वर्मा To आलिया रियाज़
तीन रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर आगे की गेंद को खेला| फील्डर वहां पर भागकर आई और अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने ऐसे में भागकर 3 रन ले लिया|
15.1
1
शफ़ाली वर्मा To नशरा संधू
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
ओवर 15 : 92/7
3 रन
114.1
114.2
014.3
W
14.4
114.5
014.6
आ. रियाज़
9 (12)
न. संधू
1 (1)
एन चरणी
4-0-21-3
14.6
0
एन चरणी To आलिया रियाज़
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप क्ले बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| रन नहीं मिल सका|
14.5
1
एन चरणी To नशरा संधू
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
अगली बल्लेबाज़ नशरा संधू हैं...
14.4
W
एन चरणी To रमीन शमीम OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट श्रेयंका पाटिल बोल्ड एन चरणी| एक और विकेट का पतन हो गया है| पॉइंट पर अपने दाहिने तरफ भागते हुए श्रेयंका पाटिल ने डाईव लगाकर एक बेहतरीन कैच को अंजाम दिया है| 4 रन बनाकर रमीन शमीम बनी एन चरणी का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने आगे आकर उसपर बड़ा शॉट खेलना चाहा| टर्न से चकमा खाई| बल्ले का आउट साइड एज लेकर हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने शानदार अंदाज में लपक लिया| 91/7 पाकिस्तान|
14.3
0
एन चरणी To रमीन शमीम
डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका| फील्डर ने उसे बड़े आराम से फील्ड कर लिया|
14.2
1
एन चरणी To आलिया रियाज़
सिंगल!! हवा में खेला गया शॉट लेकिन गेंदबाज से काफी दूर से निकल गया| सामने की तरफ गेंद को चिप करते हुए एक रन हासिल किया है|
14.1
1
एन चरणी To रमीन शमीम
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया गया है|