स्मृति मंधाना को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अगले मैच के साथ जो दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ 21 जून को शाम 07.00 बजे मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
जिसके बाद मैदान पर आईं कप्तान बेबेट डी लीडे (28) ने कुछ देर क्रीज़ पर रहकर समझेदारी के साथ बल्लेबाज़ी की और अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने लगी| तभी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कप्तान कैच आउट हो गई| जिसके बाद तो विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया| ऐसे में एक के बाद एक करते हुए बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर लौटने लगी और पूरी नीदरलैंड की टीम बस 114 रनों पर ऑल आउट हो गई| इसी बीच भारत के लिए इस मैच में एन चरणी ने 4 विकेट निकालकर दिया जबकि शफाली वर्मा ने 3 तो नंदनी शर्मा ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 सफलता अपने नाम किया| जिसकी वजह से भारतीय टीम ने यहाँ पर एक बड़ी जीत हासिल की है|
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बड़ी जीत अपने नाम की है!! जी हाँ पहले बेहतरीन बल्लेबाज़ी तो अब शानदार गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने नीदरलैंड की टीम को 95 रनों से शिकस्त देते हुए बेहतर रनरेट को हाथों में रखकर अब पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुँच गई है!! ऐसे में 210 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी नीदरलैंड की सेना की शुरुआत बेहतर अंदाज़ में किया और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 34 रन जोड़ा| तभी गेंदबाज़ी करने आईं नंदनी शर्मा ने सेट बल्लेबाज़ हीदर सीजर्स (21) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया|
17.3
W
शफ़ाली वर्मा To इसाबेल वैन डेर वोनिंग OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ भारत ने नीदरलैंड की टीम को 95 रनों से बड़ी शिकस्त दे दी है!! इसाबेल वैन डेर वोनिंग बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटी हैं!! शफ़ाली वर्मा के हाथ लगी तीसरी विकेट| ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| जिसके बाद फील्डर जेमिमा रॉड्रिग्स ने अपने दाहिने तरफ भागकर एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा| ऐसे में पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.2
0
शफ़ाली वर्मा To इसाबेल वैन डेर वोनिंग
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
17.1
W
शफ़ाली वर्मा To सिल्वर सीजर्स OUT!
आउट!! स्टंप हो गई बल्लेबाज़ यहाँ पर!! सिल्वर सीजर्स भी अब पवेलियन लौट गई हैं!! शफ़ाली वर्मा को मिली दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकलकर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| जिसके बाद रिचा घोष ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर पाई गई| जिसके बाद आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 114/9 नीदरलैंड|
ओवर 17 : 114/8
1 रन
W
16.1
W
16.2
116.3
016.4
016.5
W
16.6
आ. ज़्विलिंग
8 (9)
स. सीजर्स
1 (1)
एन चरणी
4-0-19-4
16.6
W
एन चरणी To आइरिस ज़्विलिंग OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक ही ओवर में तीसरा विकेट एन चरणी के नाम हुआ है!! आइरिस ज़्विलिंग 8 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर जेमिमा रॉड्रिग्स ने आसान सा कैच पकड़ा| 114/8 नीदरलैंड|
16.5
0
एन चरणी To आइरिस ज़्विलिंग
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
16.4
0
एन चरणी To आइरिस ज़्विलिंग
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.3
1
एन चरणी To सिल्वर सीजर्स
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
16.2
W
एन चरणी To मायर्थे वैन डेन राड OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ बैक टू बैक विकेट एन चरणी के हाथ लगी है!! मायर्थे वैन डेन राड बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटी हैं!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले के करीब से होकर गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने आउट दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया और वो असफल साबित हुआ| 113/7 नीदरलैंड|
16.1
W
एन चरणी To फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क OUT!
आउट!! कैच आउट!! फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! एन चरणी के हाथ लगी विकेट| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर स्मृति मंधाना ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 113/6 नीदरलैंड|
ओवर 16 : 113/5
8 रन
115.1
115.2
015.3
115.4
115.5
415.6
आ. ज़्विलिंग
8 (6)
फ. ओवरडिज़्क
9 (6)
द. शर्मा
3-0-26-1
15.6
4
दीप्ति शर्मा To आइरिस ज़्विलिंग
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
15.5
1
दीप्ति शर्मा To फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
15.4
1
दीप्ति शर्मा To आइरिस ज़्विलिंग
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
15.3
0
दीप्ति शर्मा To आइरिस ज़्विलिंग
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
15.2
1
दीप्ति शर्मा To फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
15.1
1
दीप्ति शर्मा To आइरिस ज़्विलिंग
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
ओवर 15 : 105/5
7 रन
W
14.1
114.2
014.3
414.4
114.5
114.6
आ. ज़्विलिंग
2 (2)
फ. ओवरडिज़्क
7 (4)
एन चरणी
3-0-18-1
14.6
1
एन चरणी To आइरिस ज़्विलिंग
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.5
1
एन चरणी To फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
14.4
4
एन चरणी To फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.3
0
एन चरणी To फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
14.2
1
एन चरणी To आइरिस ज़्विलिंग
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.1
W
एन चरणी To रोबिन रिजके OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! नीदरलैंड टीम का रिव्यु हुआ असफल!! रोबिन रिजके 8 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! एन चरणी के हाथ लगी विकेट|आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| जिसके बाद गेंदबाज़ और कीपर ने एलबीडबल्यू की अपील किया, जिसको अम्पायर ने आउट दिया| इसी दौरान बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद ऑफ स्टंप को जाकर लग रही थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 98/5 नीदरलैंड|
ओवर 14 : 98/4
6 रन
213.1
113.2
013.3
113.4
W
13.5
213.6
फ. ओवरडिज़्क
2 (1)
र. रिजके
8 (7)
न. शर्मा
3-0-22-2
13.6
2
नंदनी शर्मा To फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क
दुग्गी!! फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
अगली बल्लेबाज़ फ़्रेडरिक ओवरडिज़्क हैं...
13.5
W
नंदनी शर्मा To बेबेट डी लीडे OUT!
आउट!!! स्टंप हो गई बल्लेबाज़ यहाँ पर!! ऐसे में नीदरलैंड टीम की कप्तान बेबेट डी लीडे 28 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! नंदनी शर्मा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद की गति और उछाल को बल्लेबाज़ परख नहीं सकी| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर रिचा घोष के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने बेल्स को उड़ा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर ही रह गई| 96/4 नीदरलैंड|
13.4
1
नंदनी शर्मा To रोबिन रिजके
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
13.3
0
नंदनी शर्मा To रोबिन रिजके
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को डिफेंड कर दिया|
13.2
1
नंदनी शर्मा To बेबेट डी लीडे
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|