स्मृति मंधाना को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस विमेंस एशिया कप टी20, 2026 में टीम इंडिया के अगले मैच के साथ जो पाकिस्तान के खिलाफ 5 सितम्बर को रात 08.00 बजे दुबई के इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब हांगकांग, चीन की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें पूरी तरह से बांधकर रखा और शॉट्स लगाने ही नहीं दिए| टीम ने बल्ले से पहले चार ओवर में महज 4 ही रन्स लगाए जबकि दूसरे ओवर में 2 के स्कोर पर उन्हें पहला झटका भी लगा| इस बड़े रन चेज में हांगकांग को बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें मिल ही ना सकी| कप्तान के अलावा बल्लेबाजी में मरीना ठीक ठाक बल्लेबाजी करती दिखी लेकिन उनके अलावा कोई और बैटर भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक ही नहीं पाई| ऐसे में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक बड़ी जीत हासिल की| वहीँ टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी जबकि दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड फिर से अपने नाम कर लिया| अब यहाँ से भारतीय टीम का अगला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से है और इस विशाल जीत के मोमेंटम के साथ अब वीमेन इन ब्लू उस मुकाबले में जीत हासिल करने उतरेगी|
भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 193 रनों के जवाब में हांगकांग, चीन टीम की बल्लेबाजी आज बिखर गई| हांगकांग, चीन टीम के लिए इस रन चेज में कप्तान नताशा माइल्स ने सबसे अधिक 15 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना के बल्ले से 124 रनों की शानदार पारी आई जिसकी वजह से टीम 193 के विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| दुबई की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर डिफेंड करने लायक था जो भारतीय टीम ने बड़े आराम से किया|
विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के सातवें मुकाबले में भारत ने हांगकांग, चीन को 137 रन से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए सेमी फाइनल में अपनी टिकेट बुक कर ली है| इस बड़ी जीत की वजह से टीम इंडिया का नेट रन रेट बेशक ही काफी अच्छा हो गया है| टॉस आज हांगकांग, चीन की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ|
16.2
W
एन चरणी To शानज़ीन शहज़ाद OUT!
आउट!!! स्टंप रिचा घोष बोल्ड एन चरणी| 56 रनों पर ऑल आउट हो गई हांगकांग, चीन| इसी के साथ टीम इंडिया ने 137 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है और सेमी फाइनल का टिकेट हासिल कर लिया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर ऑफ़ साइड पर शॉट खेलना चाहा और बीट हुई| कीपर के पास गई गेंद प्ले एंड मिस के बाद| ऐसे में कीपर ने एक झटके में बेल्स उतार दी| थर्ड अम्पायर ने उसे चेक किया और स्टम्प आउट पाया|
16.1
0
एन चरणी To शानज़ीन शहज़ाद
डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
रुचिता आखिरी बल्लेबाज हैं...
ओवर 16 : 56/9
1 रन
W
15.1
015.2
015.3
W
15.4
115.5
W
15.6
श. शहज़ाद
2 (4)
ज. कौर
1 (1)
द. शर्मा
3-0-9-3
15.6
W
दीप्ति शर्मा To शानज़ीन शहज़ाद OUT!
आउट!!! रन आउट!! 9वें विकेट का हुआ है पतन| स्टम्प लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला और रन के लिए आगे आई| ऐसे में फील्डर स्मृति मंधाना ने गेंद को पकड़ा और कीपर रिचा घोष के पास गेंद को दिया| ऐसे में कीपर के दस्तानों से बेल्स पहले ही निकल गई थी लेकिन उसके बाद भी बल्लेबाज क्रीज के बाहर पाई गई इस वजह से रन आउट हो गई| 56/9 हांगकांग, चीन|
15.5
1
दीप्ति शर्मा To जॉयलीन कौर
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आया है|
15.4
W
दीप्ति शर्मा To इक़रा सहर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिचा घोष बोल्ड दीप्ति शर्मा| एक और विकेट का हुआ पतन| दीप्ति शर्मा के नाम फिर से इतिहास दर्ज हो गया है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली सूची में सबसे ऊपर निकल गई हैं| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड पर शॉट खेलने गई| ऐसे में टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद| कीपर ने पीछे की तरफ भागते हुए कैच को पूरा किया है| 55/8 हांगकांग, चीन|
15.3
0
दीप्ति शर्मा To इक़रा सहर
इस बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गई बल्लेबाज़ और उसे ऑफ़ साइड पर प्लेस कर दिया लेकिन फील्डर को बीट नहीं कर पाई| गैप नहीं मिल सका|
15.2
0
दीप्ति शर्मा To इक़रा सहर
डॉट गेंद!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.1
W
दीप्ति शर्मा To एलिसन सिउ OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! दीप्ति शर्मा के नाम एक और सफलता| एलिसन सिउ एक रैश शॉट खेलने के चक्कर में पवेलियन लौट गई हैं| स्टम्प लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड पर स्लॉग करना चाहा| ऐसे में टर्न हुई गेंद और बल्ले को मिस करते हुए लेग स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 55/7 हांगकांग, चीन|
ओवर 15 : 55/6
2 रन
114.1
014.2
014.3
W
14.4
014.5
114.6
ए. सिउ
1 (2)
श. शहज़ाद
2 (3)
एन चरणी
3-0-16-1
14.6
1
एन चरणी To एलिसन सिउ
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.5
0
एन चरणी To एलिसन सिउ
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
एलिसन सिउ नयी बल्लेबाज हैं...
14.4
W
एन चरणी To मरीना लैम्पलो OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट नंदनी शर्मा बोल्ड एन चरणी| पिछली गेंद पर बच गई थी बल्लेबाज लेकिन इस बार नहीं बच पाएंगी| 14 रन बनाकर मरीना लैम्पलो बनी एन चरणी का पहला शिकार| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| टप्पा खाकर बाहर की तरफ घूमी| बल्लेबाज उसे खेलने गई लेकिन पिच से रुककर आई गेंद और उसी फ्लो में बल्ला चला बैठी| ऐसे में बल्ले से लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने आगे की तरफ भागते हुए आकर फुल स्ट्रेच डाईव लगाई और कैच को पूरा किया| 54/6 हांगकांग, चीन|
14.3
0
एन चरणी To मरीना लैम्पलो
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गई बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर क्रीज के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दी गई| कवर्स की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुई थी बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
14.2
0
एन चरणी To मरीना लैम्पलो
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर स्वीप करना चाहा| बल्ले को मिस करते हुए शरीर से जा लगी गेंद और उसके बाद कीपर के हेलमेट से लगी और लेग साइड पर गई| रन का मौका नहीं बन सका| कीपर के कनकशन टेस्ट के लिए फिजियो मैदान पर आई हैं|
14.1
1
एन चरणी To शानज़ीन शहज़ाद
सिंगल!! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| फाइन लेग की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक रन का मौका बन गया| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
ओवर 14 : 53/5
3 रन
213.1
013.2
W
13.3
013.4
113.5
013.6
म. लैम्पलो
14 (12)
श. शहज़ाद
1 (2)
न. शर्मा
3-0-6-2
13.6
0
नंदनी शर्मा To मरीना लैम्पलो
ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका| 36 गेंद पर 141 रनों की दरकार है|
13.5
1
नंदनी शर्मा To शानज़ीन शहज़ाद
स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| बल्लेबाज ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है|
13.4
0
नंदनी शर्मा To शानज़ीन शहज़ाद
डॉट गेंद!! इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
शानज़ीन शहज़ाद अगली बल्लेबाज हैं...
13.3
W
नंदनी शर्मा To मरियम बीबी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शफ़ाली वर्मा बोल्ड नंदनी शर्मा| पांचवें विकेट का हुआ पतन| आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है| 7 रन बनाकर मरियम बीबी बनी नंदनी शर्मा का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर लॉन्ग ऑन की तरफ स्लॉग किया जो गति परिवर्तन की वजह से मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑन फील्डर ने लपक लिया| 52/5 हांगकांग, चीन|
13.2
0
नंदनी शर्मा To मरियम बीबी
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई आउट स्विंगर गेंद| इस गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई है|
13.1
2
नंदनी शर्मा To मरियम बीबी
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से उसे खेलने गई| स्विंग हुई गेंद इस वजह से इन साइड एज लेकर फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से दो रन मिल गया|
ओवर 13 : 50/4
10 रन
012.1
112.2
012.3
112.4
412.5
412.6
म. लैम्पलो
14 (11)
म. बीबी
5 (7)
एन चरणी
2-0-14-0
12.6
4
एन चरणी To मरीना लैम्पलो
बैक टू बैक चौका मरीना के बल्ले से निकलता हुआ!!! स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर करारा शॉट मिड विकेट के ऊपर से खेला गया चार रनों के लिए| इसी के साथ टीम का 50 रन भी पूरा हो गया|
12.5
4
एन चरणी To मरीना लैम्पलो
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
12.4
1
एन चरणी To मरियम बीबी
इस बार लेग साइड पर गैप मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|