शफाली वर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अगले मैच के साथ जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 जून को शाम 07.00 बजे लंदन के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हालाँकि यस्तिका और शफाली दोनों को ही जीवनदान प्राप्त हुआ जिसका फ़ायदा दोनों ने उठाते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की| तभी शफाली के रूप में टीम को बड़ा झटका लग गया| वहीं कुछ देर बाद यस्तिका तो रिचा घोष (10) बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया| वहीं जेमिमा रॉड्रिग्स (26) ने आते ही चौके छक्के लगाकर अपनी टीम को लक्ष्य के काफी करीब कर दिया| हालाँकि मैच को जेमिमा समाप्त नहीं कर सकी और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गई| वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर (13) मने अंत तक बल्लेबाज़ी की और दीप्ति शर्मा (5) के साथ मिलकर अपनी टीम को लक्ष्य के पार पहुँचाया| इसी बीच बांग्लादेश के लिए इस मैच में रितु मोनी ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि मारुफा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर ने 1-1 सफलता अपने नाम किया|
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय टीम ने एक और बड़ी जीत अपने नाम की है!! जी हाँ पहले बेहतरीन गेंदबाज़ी तो अब शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने बांग्लादेश की टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए अब पॉइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ दूसरे नंबर पर अपना कब्ज़ा कर लिया है!! ऐसे में 137 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत बेहतर अंदाज़ में किया और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 31 रन जोड़ा| तभी गेंदबाज़ी करने आईं मारुफा अख्तर ने सेट बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (8) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| जिसके बाद मैदान पर आईं यस्तिका भाटिया (23) ने समझदारी के साथ खेलना शुरू किया और शफाली के साथ मिलकर रन बनाने लगी| इसी बीच शफाली वर्मा (53) ने तेज़ गति से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया|
16.5
4
नाहिदा अख्तर To दीप्ति शर्मा
चौका!! इसी के साथ दीप्ति शर्मा ने बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी है!! जी हाँ भारत ने बांग्लादेश की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद एक टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| इसी दौरान भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.4
1
नाहिदा अख्तर To हरमनप्रीत कौर
फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
16.3
4
नाहिदा अख्तर To हरमनप्रीत कौर
चौका!! कप्तान हरमनप्रीत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| भारत अब जीत से बस 3 रन दूर है|
16.2
0
नाहिदा अख्तर To हरमनप्रीत कौर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.1
0
नाहिदा अख्तर To हरमनप्रीत कौर
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
ओवर 16 : 130/5
11 रन
115.1
415.2
415.3
W
15.4
115.5
115.6
ह. कौर
8 (10)
द. शर्मा
1 (1)
र. मोनी
4-0-29-2
15.6
1
रितु मोनी To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| भारत को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 7 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
रितु मोनी To दीप्ति शर्मा
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
अगली बल्लेबाज़ दीप्ति शर्मा हैं...
15.4
W
रितु मोनी To जेमिमा रॉड्रिग्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच जेमिमा रॉड्रिग्स 26 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! रितु मोनी के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का मुँह जल्दी बंद कर बैठी| जिसकी वजह से बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गई| तभी वहां मौजूद फील्डर मारुफा अख्तर ने आसान सा कैच पकड़ा| 128/5 भारत|
15.3
4
रितु मोनी To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से आती हुई!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
15.2
4
रितु मोनी To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.1
1
रितु मोनी To हरमनप्रीत कौर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 15 : 119/4
15 रन
114.1
114.2
114.3
614.4
214.5
414.6
ज. रॉड्रिग्स
18 (12)
ह. कौर
6 (8)
स. मघला
3-0-39-0
14.6
4
संजीदा अख्तर मघला To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| भारत को जीत के लिए अब 30 गेंदों पर बस 18 रनों की ज़रुरत है|
14.5
2
संजीदा अख्तर मघला To जेमिमा रॉड्रिग्स
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन पूरा किया है|
14.4
6
संजीदा अख्तर मघला To जेमिमा रॉड्रिग्स
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
14.3
1
संजीदा अख्तर मघला To हरमनप्रीत कौर
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
14.2
1
संजीदा अख्तर मघला To जेमिमा रॉड्रिग्स
सिंगल!! पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
14.1
1
संजीदा अख्तर मघला To हरमनप्रीत कौर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया और रन लेने भागी| तभी फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| गेंद स्टंप को मिस करती हुई निकल गई| बल्लेबाज़ को एक रन मिल गया|
ओवर 14 : 104/4
3 रन
113.1
113.2
013.3
113.4
013.5
013.6
ज. रॉड्रिग्स
5 (8)
ह. कौर
4 (6)
न. अख्तर
3-0-15-1
13.6
0
नाहिदा अख्तर To जेमिमा रॉड्रिग्स
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| भारत को जीत के लिए 36 गेंदों पर अब 33 रनों की ज़रुरत है|
13.5
0
नाहिदा अख्तर To जेमिमा रॉड्रिग्स
डॉट बॉल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद थे| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद उनके हाथों में गई| रन नहीं मिल सका|
13.4
1
नाहिदा अख्तर To हरमनप्रीत कौर
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
13.3
0
नाहिदा अख्तर To हरमनप्रीत कौर
डॉट गेंद!! इस बार रन आउट का मौका बांग्लादेश टीम के पास बन गया था!! इसी बीच जेमिमा को मिला जीवनदान!! आगे डाली गई गेंद को हरमन ने लेग साइड की ओर खेला| ऐसे में जेमिमा रन लेने काफी तेज़ी से भागी| हरमन ने रन लेने से मना कर दिया| जिसके बाद फील्डर ने गेंद को नाहिदा अख्तर की तरफ थ्रो किया| ऐसे में गेंदबाज़ बॉल को पकड़ने में मिस जज कर बैठी और फिर जेमिमा ने तेज़ी से खुद को क्रीज़ में पहुँचाया| कोई रन नहीं हुआ और ना कोई नुकसान हुआ यहाँ पर|
13.2
1
नाहिदा अख्तर To जेमिमा रॉड्रिग्स
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.1
1
नाहिदा अख्तर To हरमनप्रीत कौर
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर 13 : 101/4
4 रन
112.1
W
12.2
112.3
112.4
012.5
112.6
ह. कौर
2 (3)
ज. रॉड्रिग्स
4 (5)
र. खान
3-0-19-1
12.6
1
राबेया खान To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
12.5
0
राबेया खान To हरमनप्रीत कौर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|