शाई होप को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मुकाबले के साथ जो 17 अक्टूबर को शाम 07.00 बजे बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
इसके बाद से गेंदबाजी टीम को मोमेंटम मिल गया और सही मौकों पर विकेट हासिल करते हुए उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों का ना केवल विकेट हासिल किया बल्कि रन रेट भी तेजी से ऊपर भागने दिया| मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा (43) और नीतीश रेड्डी (41) की 70 रनों की साझेदारी ने गेम को भारत के लिए बनाया लेकिन फिर तिलक के विकेट पतन के बाद फिर से सबकुछ मेहमान टीम की तरफ झुकता हुआ चला गया| 17 ओवर तक भारत गेम में था लेकिन तिलक के विकेट के बाद वेस्ट इंडीज ने इसपर ऐसी पकड़ बनाई कि भारत पूरी तरह से गेम से बाहर हो गया| गेंदबाजी में कीमो पॉल ने 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी| यानी अब इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला और भी रोमांचक होगा ये तो तय है|
पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा (29) और संजू सैमसन (56) ने महज 4 ओवर के खेल में 60 रनों की साझेदारी निभाई थी और भारत को इस रन चेज में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ला दिया था| इस दौरान अभिषेक सुलझी हुई पारी खेल रहे थे जबकि संजू आज अपने आक्रामक अवतार में दिख रहे थे| इस बीच महज 20 गेंदों में उन्होंने अपना अर्ध शतक भी पूरा कर लिया था| पांचवें ओवर में कप्तान होप ने कीमो पॉल को गेंद थमाई और उसी ओवर में उन्होंने पहले संजू और फिर ईशान किशन का विकेट लेकर अपनी टीम को गेम में वापसी कराई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो विंडीज की तरफ से आज बल्लेबाजी में शाई होप ने सबसे अधिक 102 रन बनाया जबकि उनके अलावा शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने 49, शिमरन हेटमायर ने 33 और रोवमन पॉवेल ने 24 रनों की शानदार और तेज तर्रार पारी खेली थी| हैदराबाद के इस मैदान को देखते हुए मेहमान टीम के लिए ये स्कोर डिफेंड करना उतना आसान नहीं था| 248 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत शानदार मिली|
टॉस आज एक बार फिर से भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| वेस्ट इंडीज द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 247 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में संजू सैमसन ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली|
वेस्ट इंडीज ने मारी है बाजी!!! बल्लेबाजी में कप्तान शाई होप का चला बल्ला तो गेंदबाजी में कीमो पॉल ने मचाया हल्ला| इस करो या मरो वाले मुकाबले में कप्तान के बल्ले से एक तरफ जहाँ शानदार शतक आया वहीँ कीमो पॉल ने फाईव विकेट हॉल लेकर गेम को पूरी तरह से अपने पाले में कर लिया| हैदराबाद में खेले गए पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के इस चौथे मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने भारत को 24 रन से मात दी है| इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और 2-2 से श्रृंखला में तगड़ी वापसी कर ली है| यानी अब इस श्रृंखला का पाचवां और आखिरी मुकाबला जो बेंगलुरु में खेला जाने वाला है वो सीरीज डिसाईडर होगा|
19.4
wd
शमर जोसेफ To अर्शदीप सिंह
वाईड के साथ चौका भी निकल गया| अभी भी काफी दर्द में नजर आये हैं अर्शदीप और इसी वजह से उन्हें रिटायर हर्ट किया गया है| इसी के साथ वेस्ट इंडीज ने 24 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| आगे आकर इस गेंद को खेलना चाहा था लेकिन डाउन द लेग निकल गई शॉर्टपिच गेंद जो बल्लेबाज के साथ-साथ कीपर को भी चकमा दे गई और बाउंड्री पार कर गई|
19.3
0
शमर जोसेफ To अर्शदीप सिंह
प्ले एंड मिस!! रूम बनाकर इस गेंद को खेलने गए थे लेकिन गति और उछाल से चकमा खाए| बाले को मिस करते हुए अर्शदीप के बाएँ कंधे पर जाकर लगी है गेंद| दर्द में नजर आये हैं वो और फिजियो उन्हें चेक कर रहे हैं|
19.2
0
शमर जोसेफ To अर्शदीप सिंह
रूम बनाकर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
19.2
wd
शमर जोसेफ To अर्शदीप सिंह
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
19.1
4
शमर जोसेफ To अर्शदीप सिंह
चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बड़े शॉट के लिए गए| आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन के ऊपर से निकल गई गेंद और बाउंड्री दे गई|
ओवर 19 : 213/9
8 रन
1 WD
18.1
618.1
W
18.2
W
18.3
118.4
W
18.5
018.6
म. यादव
0 (1)
अ. सिंह
1 (1)
क. पॉल
4-0-41-5
18.6
0
कीमो पॉल To मयंक यादव
डॉट गेंद के साथ एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.5
W
कीमो पॉल To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड बोल्ड कीमो पॉल| एक और बड़े विकेट का हुआ पतन और इसी के साथ कीमो पॉल ने फाईव विकेट हॉल पूरा किया है| कमाल की उपलब्धि है ये किसी भी तेज गेंदबाज के लिए| इस बार भी जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर मिनी हेलीकॉप्टर शॉट खेला जो सीधा फील्डर की गोद में चला गया| 213/9 भारत|
18.4
1
कीमो पॉल To अर्शदीप सिंह
हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
अर्शदीप सिंह क्रीज पर आये हैं...
18.3
W
कीमो पॉल To प्रिंस यादव OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! दो गेंद दो विकेट, हैट्रिक पर होंगे कीमो पॉल| प्रिंस यादव आये और प्रिंस यादव गए| अपनी लेग कटर से बल्लेबाज को चकमा दे दिया| लेग साइड पर बड़ा शॉट मारने गए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| बल्लेबाज खुद से काफी निराश दिखे हैं| 212/8 भारत|
प्रिंस यादव नए बल्लेबाज हैं...
18.2
W
कीमो पॉल To नीतीश कुमार रेड्डी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रोवमन पॉवेल बोल्ड कीमो पॉल| सातवें विकेट का हुआ पतन| 10 गेंद पर 36 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेलना चाहा| एलिवेशन नहीं मिल सका| हवा में गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑन फील्डर ने लपक लिया है| 212/7 भारत|
18.1
6
कीमो पॉल To नीतीश कुमार रेड्डी
छक्का!!! पहला इस पारी का| झन्नाटेदार हीव शॉट छह रन के लिए!! सामने वाला पैर हटाया और बल्लेबाज़ के पाले में आ गई गेंद| शॉट लगाया और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
18.1
wd
कीमो पॉल To नीतीश कुमार रेड्डी
वाइड!!! शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज के काफी ऊपर से निकली गेंद और कीपर एक पास गई| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
ओवर 18 : 205/6
5 रन
117.1
017.2
017.3
217.4
117.5
117.6
न. रेड्डी
35 (18)
अ. पटेल
3 (4)
श. स्प्रिंगर
4-0-40-1
17.6
1
शमर स्प्रिंगर To नीतीश कुमार रेड्डी
सिंगल के साथ एक कमाल के ओवर की हुई समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर उसे खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
17.5
1
शमर स्प्रिंगर To अक्षर पटेल
बड़े शॉट के लिए गए| मिस टाइम कर बैठे| इनर एज लेकर लेग साइड पर गई गेंद| सिंगल का ही मौका वहां पर बन पाया है|
17.4
2
शमर स्प्रिंगर To अक्षर पटेल
2 रन मिलेगा यहाँ पर| एक बार फिर से ऊपर डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेला| गैप में गई| फील्डर ने भागते हुए एक हाथ से उसे फील्ड किया और थ्रो किया|
17.3
0
शमर स्प्रिंगर To अक्षर पटेल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हो सका|
17.2
0
शमर स्प्रिंगर To अक्षर पटेल
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन सका|
17.1
1
शमर स्प्रिंगर To नीतीश कुमार रेड्डी
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
अक्षर पटेल नए बल्लेबाज हैं...
ओवर 17 : 200/6
11 रन
616.1
016.2
116.3
1 WD
16.4
116.4
216.5
W
16.6
त. वर्मा
43 (25)
न. रेड्डी
33 (16)
र. शेफर्ड
3-0-32-1
16.6
W
रोमारियो शेफर्ड To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रोवमन पॉवेल बोल्ड रोमारियो शेफर्ड| 70 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| स्लोवर गेंद यहाँ पर काम कर गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी| उसपर बड़ा शॉट मारने गए और अपना शेप होल्ड नहीं कर पाए| बल्ला हाथों में घूम गया और लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने आगे की तरफ भागकर आते हुए कैच को पूरा किया| 200/6 भारत|
16.5
2
रोमारियो शेफर्ड To तिलक वर्मा
2 रन मिलेगा यहाँ पर| डीप मिड विकेट पर फील्डर ने बढ़िया ढंग से डाईव लगाकर उसे फील्ड कर लिया| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
16.4
1
रोमारियो शेफर्ड To नीतीश कुमार रेड्डी
जोर से इस बार शॉट खेलने गए| एलिवेशन नहीं मिल सका| फील्डर के आगे से एक रन मिल गया|