Advertisement

भारत vs वेस्ट इंडीज, सुपर 8 - मैच 12 Match Summary

भारत vs वेस्ट इंडीज, 2026 - टी-20 Summary

भारत vs वेस्ट इंडीज स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
सुपर 8 - मैच 12, ईडन गार्डन्स, कोलकाता , Mar 01, 2026
भारत भारत
199/5 (19.2)
वेस्ट इंडीज वेस्ट इंडीज
195/4 (20.0)
भारत ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    संजू सैमसन
    97(50)
वेस्ट इंडीज 195/4
Bat टॉप बैट्समैन
रॉस्टन चेज
रॉस्टन चेज
40 (25)
  • 5x4s
  • 1x6s
  • 160SR
जेसन होल्डर
जेसन होल्डर
37 (22)
  • 2x4s
  • 3x6s
  • 168.18SR
Bowl टॉप बॉलर्स
भारत 199/5
Bat टॉप बैट्समैन
संजू सैमसन
संजू सैमसन
97 (50)
  • 12x4s
  • 4x6s
  • 194SR
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा
27 (15)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 180SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमी फाइनल मैच के साथ जो 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यू जीलैंड के बीच शाम 07.00 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि हमने करो या मरो वाले मैच को अपने नाम करते हुए सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई है| आगे स्काई ने कहा कि 200 रनों का लक्ष्य बड़ा होता है लेकिन हमने छोटी-छोटी साझेदारी की और मैच को जीता है| संजू के बारे में स्काई ने कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने इस अहम मुकाबले में अपनी बल्लेबाज़ी से ये साबित भी कर दिया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम कल सुबह मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे और वहां जाकर सेमी फ़ाइनल के लिए अपनी रणनीतियों को बनायेंगे|
वेस्ट इंडीज के कप्तान शाइ होप ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम अपनी बल्लेबाजी के दौरान कुछ रन कम बना गए| हाँ इस स्कोर में भी हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया लेकिन संजू ने जिस तरह की पारी खेली है वो काबिले तारीफ है| बुमराह उनके स्ट्राइक गेंदबाज हैं और उन्होंने आकर एक ही ओवर में हमें दो झटके दिए जिसकी वजह से बल्लेबाजी में हमारा मोमेंटम टूटा| हमने इस पूरी प्रतियोगिता में शानदार क्रिकेट खेला है| सभी ने अपना काम बखूबी निभाया| स्पिनर्स पर कहा कि उन्होंने इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन काम किया है| आगे कहा कि हमने अपने लिए जो मापदंड सेट किया है उसी के अनुसार आगे भी खेलते हुए नजर आयेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने आज अपने देश के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे मैं काफी ख़ुश हूँ| आगे संजू ने कहा कि मैं टी20 क्रिकेट को करीब 12 वर्षो से खेल रहा हूँ और मैंने विराट, रोहित के साथ मिलकर भी ऐसी पारी खेली है| तो मुझे पता है कि मुकाबले को कैसे समाप्त किया जाता है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने गेंद को देखते हुए उसे सही दिशा में खेलने की कोशिश की है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
तीसरे विकेट के लिए कप्तान ने संजू के साथ मिलकर 35 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को रन चेज में ऊपर लाया| शमर जोसफ ने आकर कप्तान सूर्यकुमार का विकेट लिया तो लगा कि भारत पर दबाव आएगा लेकिन फिर वहां से तिलक वर्मा (27) ने तेजी से रन्स बनाने का काम किया जबकि संजू सैमसन एंकर इनिंग्स खेलते नजर आये| इस बीच दोनों ने 26 गेंदों पर 42 रन जोड़ दिया| आखिरी के पांच ओवरों में 10 की औसत से भारत को 50 रन्स चाहिए थे| हार्दिक ने मोर्चा सम्भाला और टीम को फिनिशिंग टच देने की राह पर चल दिए| उन्होंने जरूरत अनुसार बड़े शॉट्स लगाये और उसके बाद सिंगल डबल पर भी ध्यान देते हुए रन चेज के और नजदीक आये| हाँ आखिरी समय पर हार्दिक का विकेट गिरा लेकिन फिर शिवम दुबे ने सही मौके पर चौका लगाया और टीम को राहत दिलाई और उसके बाद संजू के बल्ले से आया फिनिशिंग रन|
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत सही नहीं मिली| अभिषेक शर्मा (10) आज ध्यानपूर्वक खेलने को देख रहे थे लेकिन दूसरे एंड से संजू सैमसन (97) ने बड़े शॉट्स लगाने का ज़िम्मा अपने ऊपर लिया| तीसरे ओवर तक 10 की औसस्त से सब कुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद अकील ने आकर अभिषेक को अपना शिकार बनाया और उसके कुछ देर बाद जेसन होल्डर ने ईशान किशन (10) का विकेट लेकर भारत को दो बड़े झटके दिए| पॉवर प्ले समाप्त होने तक भारत ने 53 रन्स बना लिए थे| दो बल्लेबाजों को गंवाने के बाद कप्तान स्काई (18) ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी की सम्भाला है|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो वेस्ट इंडीज की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रन्स बनाए| शाइ होप (32) और रॉस्टन चेज (40) ने पहले विकेट के लिए समझ बूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर के भीतर 68 रन जोड़े| मध्य क्रम में जो भी बल्लेबाज आया वो अपने बल्ले से रन्स लगाता चला गया| शिमरन हेटमायर (27), रोवमन पॉवेल (34) और जेसन होल्डर (37) के बल्ले से तेजी के साथ रन्स आये जिसकी वजह से टीम एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ गई| इस बीच भारतीय गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन विंडीज की तरफ से बल्लेबाजी आज ज्यदा बेहतर देखने को मिली| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह को 2 जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
टीम इंडिया विजयी!!!! संजू सैमसन यू ब्यूटी!!! क्या सही समय पर फॉर्म पकड़ा और टीम को यादगार जीत दिलाई है| इंग्लैंड, न्यू जीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत, ये वो चार टीम हैं जो सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाई हैं| टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया की ये सबसे बड़ी और सफल रन चेज है और वो आई भी है एक अहम समय पर जहाँ भारत को इसकी सख्त दरकार थी| आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 52वें यानी सुपर-8 के 12वें मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमी फाइनल में अपनी जगह दर्ज की है वहीँ वेस्ट इंडीज का इस टूर्नामेंट में सफ़र यहीं पर समाप्त हो गया है| टॉस आज भारत के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस अहम मुकाबले में रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| वेस्ट इंडीज द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 195 रनों के जवाब में भारत की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| भारतीय टीम के लिए इस रन चेज में संजू सैमसन ने सबसे अधिक 97 रनों की नाबाद पारी खेली|
ओवर 19.2 : 199/5
10 रन
  • 619.1
  • 419.2
स. सैमसन
97 (50)
श. दुबे
8 (4)
र. शेफर्ड
2.2-0-34-0
19.2
4
रोमारियो शेफर्ड To संजू सैमसन
चौका!! इसी के साथ भारत अब आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाली चौथी टीम बन गई है!! जी हाँ भारत ने वेस्ट इंडीज़ टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! संजू के बल्ले से आया विनिंग शॉट यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गई गेंद चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया है|
19.1
6
रोमारियो शेफर्ड To संजू सैमसन
छक्का!! स्कोर अब बराबर होता हुआ!! संजू सैमसन के बल्ले से आया सिक्स यहाँ पर!! पोड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 5 गेंद पर 1 रन चाहिए|
ओवर 19 : 189/5
10 रन
  • 018.1
  • W 18.2
  • 418.3
  • 018.4
  • 418.5
  • 2 LB 18.6
श. दुबे
8 (4)
स. सैमसन
87 (48)
श. जोसेफ
4-0-42-2
18.6
lb
शमर जोसेफ To शिवम दुबे
लेग बाई के रूप में आया दो रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से 2 रन लेग बाई के रूप में मिल गया| ऐसे में अब भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 7 रनों की ज़रुरत है|
18.5
4
शमर जोसेफ To शिवम दुबे
चौका!!! 7 गेंद 9 रन की दरकार है अब| एक बार फिर से वाइड यॉर्कर डाली गई जिसपर इस बार गैप ढून्ढ लिया है| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर प्लेस कर दिया जिसके बाद गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.4
0
शमर जोसेफ To शिवम दुबे
एक अहम डॉट गेंद| दबाव दोनों तरफ है अब| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद जिसे पॉइंट की तरफ सही तरीके से प्लेस तो किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए| सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ चली गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
18.3
4
शमर जोसेफ To शिवम दुबे
चौका!!! बाउंड्री लगाकर दुबे जी ने भारत पर से दबाव को कम किया है| अब 9 गेंद 13 रन की दरकार है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ शॉट खेला| दो फील्डर को बीट करते हुए गैप से सीमा रेखा के पर निकल गई गेंद|
शिवम दुबे अब क्रीज पर आये हैं, 10 गेंद पर 17 रन की दरकार है...
18.2
W
शमर जोसेफ To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शमर जोसेफ के हाथ लगी दूसरी विकेट| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का मुँह जल्दी बंद कर बैठे हार्दिक| जिसके कारण बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| फील्डर जेसन होल्डर ने अपने बाँए ओर भागकर गेंद को देखा और इस दफ़ा कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 179/5 भारत, जीत के लिए 10 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
18.1
0
शमर जोसेफ To हार्दिक पंड्या
डॉट गेंद!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद एक टप्पे के साथ कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
ओवर 18 : 179/4
8 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 117.6
ह. पंड्या
17 (12)
स. सैमसन
87 (48)
ज. होल्डर
4-0-38-2
17.6
1
जेसन होल्डर To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है| ऐसे में अब भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
जेसन होल्डर To संजू सैमसन
आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.4
4
जेसन होल्डर To संजू सैमसन
चौका!! खूबसूरत शॉट संजू ने लगाया है यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के दाहिने तरफ से कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 14 गेंदों पर अब 19 रनों की ज़रुरत है|
17.3
1
जेसन होल्डर To हार्दिक पंड्या
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
17.2
0
जेसन होल्डर To हार्दिक पंड्या
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
17.1
1
जेसन होल्डर To संजू सैमसन
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
ओवर 17 : 171/4
11 रन
  • 1 WD 16.1
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 1 WD 16.4
  • 116.4
  • 1 WD 16.5
  • 116.5
  • 416.6
ह. पंड्या
15 (9)
स. सैमसन
81 (45)
र. शेफर्ड
2-0-24-0
16.6
4
रोमारियो शेफर्ड To हार्दिक पंड्या
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| 18 गेंदों पर अब 25 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
रोमारियो शेफर्ड To संजू सैमसन
ऑफ साइड की ओर गेंद को संजू ने खेलकर एक रन हासिल किया है|
16.5
wd
रोमारियो शेफर्ड To संजू सैमसन
एक और वाइड इस ओवर की यहाँ पर आती हुई!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
16.4
1
रोमारियो शेफर्ड To हार्दिक पंड्या
यॉर्कर लाइन की गेंद को हार्दिक ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
16.4
wd
रोमारियो शेफर्ड To हार्दिक पंड्या
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.3
1
रोमारियो शेफर्ड To संजू सैमसन
पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को सैमसन ने लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद| फील्डर तेजी से उसपर तो आये लेकिन एक रन लेने से रोक नहीं पाए|
19 OV
10 रन
श. जोसेफ to ह. पंड्या श. दुबे
  • 018.1
  • W 18.2
  • 418.3
  • 018.4
  • 418.5
  • 2 LB 18.6
18 OV
8 रन
ज. होल्डर to स. सैमसन ह. पंड्या
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
11 रन
र. शेफर्ड to ह. पंड्या स. सैमसन
  • 1 WD 16.1
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 1 WD 16.4
  • 116.4
  • 1 WD 16.5
  • 116.5
  • 416.6
16 OV
14 रन
श. जोसेफ to ह. पंड्या स. सैमसन
  • 415.1
  • 215.2
  • 1 WD 15.3
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 415.6
15 OV
10 रन
ज. होल्डर to स. सैमसन त. वर्मा ह. पंड्या
  • 114.1
  • 014.2
  • 414.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 414.6
14 OV
15 रन
र. चेज to स. सैमसन त. वर्मा
  • 413.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 213.5
  • 613.6
13 OV
17 रन
श. जोसेफ to स. सैमसन त. वर्मा
  • 412.1
  • 112.2
  • 412.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 012.6
12 OV
3 रन
र. चेज to स. सैमसन त. वर्मा
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 011.6
11 OV
3 रन
श. जोसेफ to स. सैमसन स. यादव त. वर्मा
  • 110.1
  • W 10.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
7 रन
ग. मोती to स. सैमसन स. यादव
  • 19.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
13 रन
र. शेफर्ड to स. सैमसन स. यादव
  • 18.1
  • 18.2
  • 68.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 18.6
8 OV
11 रन
ग. मोती to स. सैमसन स. यादव
  • 47.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 47.6
7 OV
14 रन
ज. होल्डर to स. यादव स. सैमसन
  • 16.1
  • 46.2
  • 16.3
  • 66.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
8 रन
म. फोर्ड to स. यादव स. सैमसन
  • 1 WD 5.1
  • 15.1
  • 45.2
  • 1 LB 5.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 05.6
5 OV
8 रन
ज. होल्डर to ई. किशन स. यादव
  • 04.1
  • 44.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 1 WD 4.5
  • 2 LB 4.5
  • 14.6
4 OV
8 रन
म. फोर्ड to स. सैमसन ई. किशन
  • 13.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 13.6
3 OV
17 रन
अ. हुसैन to स. सैमसन अ. शर्मा
  • 42.1
  • 62.2
  • 02.3
  • 62.4
  • 12.5
  • W 2.6
2 OV
7 रन
म. फोर्ड to अ. शर्मा स. सैमसन
  • 41.1
  • 1 WD 1.2
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 11.6
1 OV
5 रन
अ. हुसैन to अ. शर्मा
  • 00.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
  • अंपायर ऐलेक्स व्हार्फ, क्रिस गॅफने, रिचर्ड केटलबरो
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement