Advertisement

भारत vs संयुक्त अरब अमीरात, मैच 2 Match Summary

भारत vs संयुक्त अरब अमीरात, 2025 - टी-20 Summary

भारत vs संयुक्त अरब अमीरात स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 2, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई , Sep 10, 2025
भारत भारत
60/1 (4.3)
संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात
57 (13.1)
भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 9 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कुलदीप यादव
    4/7(2.1)
संयुक्त अरब अमीरात 57/10
Bat टॉप बैट्समैन
आलीशान शराफु
आलीशान शराफु
22 (17)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 129.41SR
मुहम्मद वसीम
मुहम्मद वसीम
19 (22)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 86.36SR
Bowl टॉप बॉलर्स
भारत 60/1
Bat टॉप बैट्समैन
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा
30 (16)
  • 2x4s
  • 3x6s
  • 187.50SR
शुभमन गिल
शुभमन गिल
20 (9)
  • 2x4s
  • 1x6s
  • 222.22SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एशिया कप के एक और नए मैच के साथ जो बांग्लादेश और हांगकांग, चीन के बीच रात 08.00 बजे अबू धाबी के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मैंने विकेट को देखते हुए गेंदबाज़ी का फैसला किया था जो सही भी साबित हुआ| आगे स्काई ने कहा कि हमने कुछ समय पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी को जीता था तो सभी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि पॉवर प्ले में अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाज़ी करते हैं और उन्हें ऐसा खेलता हुआ देखकर अच्छा लगता है|
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हमने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन बीच में गुच्छों में विकेट गंवाते चले गए| भारत एक तगड़ी टीम है और उनकी गेंदबाजी कमाल की रहती है| वो हर बल्लेबाज के खिलाफ प्लान बनाते हैं और उसपर टिके रहते हैं इसलिए वो नम्बर-1 टीम है| जाते-जाते कह गए कि हमने इस मुकाबले से काफी कुछ सीखा है और अगले मैच में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कुलदीप यादव को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी और फिटनेस पर काफी काम किया है| जाते-जाते कुलदीप ने कहा कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में लाइन और लेंथ को बेहतर रखने की कोशिश किया और बल्लेबाज़ को चकमा दिया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
कुलदीप यादव ने इस दौरान 4 जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट निकाली और यूएई के मिडिल और लोअर ऑर्डर को तहस नहस कर दिया| इस बीच 26 के स्कोर पर यूएई ने अपना पहला विकेट गंवाया था जबकि बाकी के 9 विकेट 31 रनों के भीतर ही गंवा बैठी और महज 57 रनों पर ऑल आउट हो गई| ये उनके टी20 करियर का सबसे छोटा टोटल भी हो गया| 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (30) और शुभमन गिल (20) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर महज 4.3 ओवरों के भीतर ही अपने पाले में कर लिया| पहले विकेट के लिए भारत ने 48 रनों की साझेदारी की थी| अभिषेक के आउट होने के बाद स्काई ने आकर गिल का साथ दिया और गिल ने बाउंड्री लगाकर गेम को समाप्त किया| अब इस जीत के बाद भारत 14 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा|
इस दौरान इस सलामी जोड़ी ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन ज्यादा देर जस्सी के सामने बच नहीं सके| जस्सी ने अपनी शानदार यॉर्कर से आलीशान शराफु को क्लीन बोल्ड किया जिसके बाद बल्लेबाजी टीम पूरी तरह से बिखर गई और फिर कुलदीप यादव और शिवम दुबे की गेंदबाजी के सामने पनप नहीं पाई|
करीब 15 मुकाबलों के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने आज यहाँ टॉस जीता और गेंदबाजी को मदद प्रदान करने वाली सतह पर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया| यूएई की तरफ से उनकी सलामी जोड़ी आलिशान शराफु (22) और कप्तान मुहम्मद वसीम (19) ने शानदार सोच के साथ बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 4 ओवरों के भीतर 26 रन जोड़ दिए| यहाँ से ऐसा लगा कि भारत पर दबाव बढ़ेगा तब जस्सी ने आकर खेल को पलटा|
टीम इंडिया विजयी!! टोटल डॉमिनेंस भारत के द्वारा!! एशिया कप में एक तगड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ने अपने सफ़र का आगाज किया है| अपने आक्रामक क्रिकेट से यूएई की टीम को पूरी तरह से चारो खाने चित कर दिया| वहीँ इस बड़ी जीत के साथ भारत को ना केवल दो अंक मिले बल्कि उनका नेट रन रेट काफी अधिक हो गया होगा जो बाद में काम आ सकता है| दूसरी तरफ यूएई की टीम अक्सर अपने बेबाक अंदाज में क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है लेकिन आज भारतीय टीम के सामने वो पूरी तरह से बिखर गई|
4.3
4
सिमरनजीत सिंह To शुभमन गिल
चौका!! इसी के साथ भारत ने 9 विकटों से यूएई टीम को शिकस्त दे दी है!! शुभमन गिल के बल्ले से आया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इस बार दौड़ने की भी ज़रुरत नहीं पड़ी यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को बैक फुट से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गैप में खेला| ऐसे में गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारतीय टीम ने फिर जीत का जश्न मनाया|
4.2
1
सिमरनजीत सिंह To सूर्यकुमार यादव
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
4.1
1
सिमरनजीत सिंह To शुभमन गिल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर 4 : 54/1
16 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 1 WD 3.3
  • 13.3
  • 63.4
  • W 3.5
  • 63.6
स. यादव
6 (1)
श. गिल
15 (7)
ज. सिद्दीकी
1-0-16-1
3.6
6
जुनैद सिद्दीकी To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! कप्तान स्काई ने आते ही सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! बैक फुट से लगाया गया पिक अप शॉट| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| भारत को अब जीत के लिए 4 रनों की दरकार है|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
3.5
W
जुनैद सिद्दीकी To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! अभिषेक शर्मा 30 रन बनैकर पवेलियन लौटे!! जुनैद सिद्दीकी के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद इनस्विंग हुई और तेज़ी से बल्ले का टॉप एज लेती हुई लेग साइड की ओर हवा में गई| ऐसे में वहां पर फील्डर हैदर अली ने आकर आसान सा कैच पकड़ा| 48/1 भारत|
3.4
6
जुनैद सिद्दीकी To अभिषेक शर्मा
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए बस 10 रनों की ज़रुरत है|
3.3
1
जुनैद सिद्दीकी To शुभमन गिल
मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
3.3
wd
जुनैद सिद्दीकी To शुभमन गिल
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.2
1
जुनैद सिद्दीकी To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
3.1
1
जुनैद सिद्दीकी To शुभमन गिल
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
ओवर 3 : 38/0
13 रन
  • 02.1
  • 1 WD 2.2
  • 22.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 62.5
  • 42.6
अ. शर्मा
23 (13)
श. गिल
13 (5)
ध. पाराशर
1-0-13-0
2.6
4
ध्रुव पाराशर To अभिषेक शर्मा
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ अभिषेक ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| 38/0 भारत, लक्ष्य से 19 रन दूर|
2.5
6
ध्रुव पाराशर To अभिषेक शर्मा
छक्का!!! रूम बनाकर अपनी ताक़त लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा| विकटों के बीच डाली गई थी गेंद| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
2.4
0
ध्रुव पाराशर To अभिषेक शर्मा
फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है|
2.3
0
ध्रुव पाराशर To अभिषेक शर्मा
डॉट बॉल!! इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं मिल पाया|
2.2
2
ध्रुव पाराशर To अभिषेक शर्मा
2 रन मिल पायेगा यहाँ पर| हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी है| इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से दो रन मिले|
2.2
wd
ध्रुव पाराशर To अभिषेक शर्मा
वाइड!!! डाउन द लेग निकल गई गेंद| जोर से इसपर शॉट लगाने गए थे और बीट हुए| बाकी का काम कीपर ने किया| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया|
2.1
0
ध्रुव पाराशर To अभिषेक शर्मा
डॉट बॉल!!, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ध्रुव पाराशर को अब गेंद थमाई गई है...
ओवर 2 : 25/0
15 रन
  • 01.1
  • 1 WD 1.2
  • 41.2
  • 21.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 61.6
श. गिल
13 (5)
अ. शर्मा
11 (7)
म. रोहिद
1-0-15-0
1.6
6
मुहम्मद रोहिद To शुभमन गिल
छक्का!!! ओहोहो, शुभमन गिल यू ब्यूटी!! आगे आकर एक शानदार शॉट लगाया छह रनों के लिए| फुलर लेंथ गेंद बनाई| इसपर फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| 2 के बाद 25/0 भारत|
1.5
1
मुहम्मद रोहिद To अभिषेक शर्मा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर शॉट खेलना चाहा| लीडिंग एज लेकर थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद| एक टप्पा बाद फील्डर ने उसे फील्ड किया| सिंगल ही मिल पाया|
4 OV
16 रन
ज. सिद्दीकी to श. गिल अ. शर्मा स. यादव
  • 13.1
  • 13.2
  • 1 WD 3.3
  • 13.3
  • 63.4
  • W 3.5
  • 63.6
3 OV
13 रन
ध. पाराशर to अ. शर्मा
  • 02.1
  • 1 WD 2.2
  • 22.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 62.5
  • 42.6
2 OV
15 रन
म. रोहिद to श. गिल अ. शर्मा
  • 01.1
  • 1 WD 1.2
  • 41.2
  • 21.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 61.6
1 OV
10 रन
ह. अली to अ. शर्मा
  • 60.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 9 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव
  • अंपायर गाज़ी सोहेल, इज़ातुल्लाह सफी, रुचिरा पल्लीयागुरुगे
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement