भारत vs श्रीलंका, दूसरा टी-20 Match Summary
भारत vs श्रीलंका, 2022 - टी-20 Summary
मैच खत्म
दूसरा टी-20, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला , Feb 26, 2022
186/3 (17.1)
183/5 (20.0)
भारत ने श्रीलंका को 7 विकटों से हराया
% Chance to Win
भारत
श्रीलंका
Inn Break
- प्लेयर ऑफ द मैचश्रेयस अय्यर74(44)
श्रीलंका 183/5
पाथुम निसंका
75 (53)
- 11x4s
- 0x6s
- 141.50SR

दसुन शनाका
47 (19)
- 2x4s
- 5x6s
- 247.36SR
भारत 186/3
श्रेयस अय्यर
74 (44)
- 6x4s
- 4x6s
- 168.18SR

रवींद्र जडेजा
45 (18)
- 7x4s
- 1x6s
- 250SR
Advertisement
क्रिकेट फैन्स, कैसा लगा आपको आज का ये कड़क मुकाबला जहाँ भारत ने 17 गेंदों पहले ही श्रीलंका को 7 विकटों से करारी शिकस्त देते हुए 3 मैचों की टी20 सीरीज़ में 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया| उम्मीद करते हैं कि पसंद आया होगा हमारा साथ!! आज के लिए बस इतना ही, आपसे फिर 27 फरवरी यानी कल होगी मुलाकात भारत और श्रींलका के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले के साथ जो कि धर्मशाला के ही मैदान में खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसको हासिल करने के बाद उनका कहना है कि उन्हें क्रीज पर इधर-उधर घूमना पसंद है लेकिन कभी-कभी गेंदबाज इतना स्मार्ट होता है कि यॉर्कर फेंक सकता है। आगे कहते हैं कि गेंद को समय देना वास्तव में महत्वपूर्ण था। किशन आउट हो गए लेकिन सैमसन और जडेजा ने साझेदारी बनाने में मदद की। कुमारा द्वारा अपना तीसरा ओवर फेंकने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वो इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन पल है। मध्यक्रम का बाहर आना और जिम्मेदारी लेते हुए और खेल खत्म करना काफी अच्छा है। मैं गेंदबाजों पर ज्यादा कठोर नहीं होना चाहता। ऐसा कभी-कभी हो सकता है, लेकिन हमने उन्हें पहले 15 ओवरों में रोके रखा वो बड़ी बात थी। यह बल्लेबाजी के लिए भी अच्छी पिच थी। टीम में से बहुत से लोग प्रतिभाशाली हैं। उन्हें बस खुद को व्यक्त करने और हमारी तरफ से समर्थन करने का अवसर चाहिए।
श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का कहना था कि मौजूदा परिस्थितियों में यह एक अच्छा स्कोर था| हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन पावरप्ले में और अधिक करना चाहिए था। हमने पहले 6 ओवरों के बाद लाहिरू को गेंदबाजी कराने की योजना बनाई थी, शायद वह एक और ओवर ले सकते थे। विकेट शानदार था, बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आ रही थी। जाते-जाते कहा कि हम कल जीत के साथ सीरीज को समाप्त करना चाहेंगे|
संजू सैमसन बातचीत के लिए आये और उनका कहना है कि विकेट अच्छा खेल रहा था और बाउंड्री छोटी थी। उन्होंने महसूस नहीं किया कि स्कोर बहुत बड़ा था और अय्यर ने उन्हें अपनी लय हासिल करने में मदद की। आगे बताते हैं कि उन्हें क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है इसलिए उन्हें परिस्थितियों को भांपने की जरूरत थी। आगे कहा कि वहां ठंड थी। स्थिति कठिन थी लेकिन उनके पास पर्याप्त अनुभव है। जाते-जाते कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी बात है क्योंकि उन्होंने आज से 7 साल पहले पदार्पण किया था और वह अपनी टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए आभारी हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बने रहिये हमारे साथ...
इतनी आसानी से ये रन चेज़ हो जाएगा ऐसा लगा नहीं था एक समय लेकिन मैन इन फॉर्म जडेजा जो लम्बे समय के बाद चोट से वापसी कर रहे थे, कुछ ऐसा कारनामा अंजाम दिया कि भारत इस मुकाबले को नजाकत के साथ जीत गई| मेहमान टीम के सामने अब मान सम्मान बचाने वाला समय आ चुका है जिसे वो तीसरे मुकाबले में दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे| हालांकि अपनी पहली पारी में जिस तरह से श्रीलंकाई शेरों ने आखिरी के चार ओवरों में 72 रन लगाए थे उससे कुछ हद तक टीम इंडिया बैकफुट पर ज़रूर चली गई थी लेकिन यही तो क्रिकेट का असली मज़ा है दोस्तों|
आज टॉस भी कप्तान रोहित के पक्ष में गया, फील्डिंग करने का फैसला सही साबित हुआ| सामने वाली टीम ने 183 रनों का एक बड़ा लक्ष्य खड़ा किया लेकिन जिस आसानी से भारत ने 17 गेंद पहले इसे हासिल किया उससे सभी टीमों को ये सन्देश चला गया होगा कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ये टीम पूरी तरह से तैयार बैठी है|
भले ही भारतीय सलामी जोड़ी रोहित और ईशान फ्लॉप रहे आज लेकिन इन बल्लेबाजों ने मेहमान टीम को ऊपर आने का ज़रा भी मौका नहीं दिया| हाँ जब रोहित और ईशान सस्ते में निपटे थे तो ऐसा लगा कि आज मध्यक्रम पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी होगी लेकिन जिस तरह से इन तीन बल्लेबाजों ने अपना जलवा बिखेरा, सामने वाली टीम चारो खाने चित हो गई| एक और चमचमाती हुई ट्रॉफी जो भारत के हाथों में चली गई| पहले लखनऊ और धरमशाळा, टीम इंडिया एक के बाद एक टी20 के किले को फतह करती जा रही है साथ ही साथ इस फटाफट फ़ॉर्मेट में अपनी जीत के रेट को और बेहतर करती दिख रही है|
वैसे पहले मुकाबले में जहाँ टीम इंडिया से मिसफील्ड पर मिसफील्ड देखने को मिल रही थी ठीक वैसे ही आज श्रीलंका की तरफ से कुछ उसी तरह का नज़ारा देखने को मिला| खराब फील्डिंग, कुछ कैच ड्रॉप जो इस हार का मुख्य कारण बन गए| कप्तान रोहित के नाम एक और मुकाबला जो जीत के पलड़े में दर्ज हो गया है| 7 विकटों से श्रीलंका को हरा दिया है| जडेजा, सैमसन, श्रेयस आज इन बल्लेबाजों के बल्ले से आग उगलते शॉट्स देखे गए|
श्रीलंका के लिए भारतीय दौरा अबतक निराशाजनक ही रहा है| दो में से दो हार और श्रृंखला हाथों से गंवा दी| टीम इंडिया के नाम एक और सीरीज़ जीत!! 2-0 से इस टी20 सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाते हुए रोहित शर्मा एंड कम्पनी| श्रीलंका द्वारा बनाया गया एक बड़ा स्कोर भी भारतीय टीम को जीत हासिल करने से रोक नहीं सका| एक और बढ़िया जीत टीम इंडिया द्वारा| टी20 में लगातार जीत हासिल करते हुए अपनी ही रिकॉर्ड को तोड़ा जा रहा और उसपर कीर्तिमान बनाया जा रहा|
17.1
4
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
चौका!!! इसी के भारत ने 17 गेंदों पहले ही श्रीलंका को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए रोहित की सेना ने 3 मैचों की टी20 सीरीज़ में 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया| ऊपर डाली गई गेंद को सर जडेजा ने पूरी ताक़त के साथ लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर 17 : 182/3
7 रन
- 116.1
- 116.2
- 116.3
- 016.4
- 416.5
- 016.6
श. अय्यर
74 (44)
र. जडेजा
41 (17)
ब. फर्नान्डो
4-0-47-0
16.6
0
बिनुरा फर्नान्डो To श्रेयस अय्यर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 18 गेंदों पर 2 रनों की दरकार|
16.5
4
बिनुरा फर्नान्डो To श्रेयस अय्यर
चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| भारत को अब जीत के लिए बस 2 रन चाहिए|
16.4
0
बिनुरा फर्नान्डो To श्रेयस अय्यर
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| भारत को जीत के लिए 20 गेंदों पर 6 रन चाहिए|
16.3
1
बिनुरा फर्नान्डो To रवींद्र जडेजा
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन लिया| भारत को जीत के लिए 21 गेंदों पर 6 रन चाहिए|
16.2
1
बिनुरा फर्नान्डो To श्रेयस अय्यर
कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव किया, एक रन हो गया| भारत को जीत के लिए 22 गेंदों पर 7 रन चाहिए|
16.1
1
बिनुरा फर्नान्डो To रवींद्र जडेजा
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया| भारत को जीत के लिए 23 गेंदों पर 8 रन चाहिए|
ओवर 16 : 175/3
22 रन
- 215.1
- 615.2
- 415.3
- 415.4
- 415.5
- 1 WD 15.6
- 115.6
र. जडेजा
39 (15)
श. अय्यर
69 (40)
द. चमीरा
3-0-35-1
15.6
1
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली हुई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलकर एक रन ले लिया| भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 9 रन चाहिए|
15.6
wd
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.5
4
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री सर जडेजा के बल्ले से आती हुई!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर डीप पॉइंट की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.4
4
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
चौका!!! एक और बाउंड्री जडेजा के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!!! छोटी डाली गई एक बार फिर से गेंद जिसको जडेजा ने मिड विकेट की ओर पुल लगाया, गैप में गई बॉल मिला चार रन| भारतीय टीम को 15 रन जीत के लिए चाहिए|
15.3
4
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| भारत को अब जीत के लिए 19 रन चाहिए|
15.2
6
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
छक्का!!! ख़राब फील्डिंग श्रीलंकाई टीम के द्वारा देखने को मिल रही हैं!! कैच ड्रॉप तो किया ही साथ में छक्का भी दे दिया!! ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| हवा में ऊँची गई गेंद, लॉन्ग ऑन पर फील्डर ने कैच करने का प्रयास किया, गेंद हाथ में लगकर सीधे सीमा रेखा के बाहर चली गई, मिला सिक्स|
15.1
2
दुशमंथा चमीरा To रवींद्र जडेजा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर से हुई मिसफील्ड बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर 15 : 153/3
17 रन
- 5 NB 14.1
- 414.1
- 1 WD 14.2
- 214.2
- 114.3
- 214.4
- 114.5
- 114.6
र. जडेजा
18 (9)
श. अय्यर
69 (40)
ब. फर्नान्डो
3-0-40-0
14.6
1
बिनुरा फर्नान्डो To रवींद्र जडेजा
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! लेग साइड की ओर जडेजा ने खेलकर एक रन लिया| भारत को जीत के लिए 30 गेंदों पर 31 रन चाहिए|
14.5
1
बिनुरा फर्नान्डो To श्रेयस अय्यर
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेला, एक रन हो गया|
14.4
2
बिनुरा फर्नान्डो To श्रेयस अय्यर
यॉर्कर लाइन की गेंद को अय्यर ने डीप पॉइंट की ओर गाइड किया जहाँ से 2 रन मिल गया|
14.3
1
बिनुरा फर्नान्डो To रवींद्र जडेजा
पटकी हुई गेंद को पोइन्य की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
14.2
2
बिनुरा फर्नान्डो To रवींद्र जडेजा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
17 OV
7 रन
ब. फर्नान्डो to र. जडेजा श. अय्यर
- 116.1
- 116.2
- 116.3
- 016.4
- 416.5
- 016.6
16 OV
22 रन
द. चमीरा to र. जडेजा
- 215.1
- 615.2
- 415.3
- 415.4
- 415.5
- 1 WD 15.6
- 115.6
15 OV
17 रन
ब. फर्नान्डो to र. जडेजा श. अय्यर
- 5 NB 14.1
- 414.1
- 1 WD 14.2
- 214.2
- 114.3
- 214.4
- 114.5
- 114.6
14 OV
8 रन
च. करुणारत्ने to श. अय्यर र. जडेजा
- 113.1
- 413.2
- 113.3
- 113.4
- 013.5
- 113.6
13 OV
23 रन
ल. कुमारा to स. सैमसन
- 412.1
- 612.2
- 1 WD 12.3
- 612.3
- 012.4
- 612.5
- W 12.6
12 OV
14 रन
द. शनाका to श. अय्यर स. सैमसन
- 011.1
- 611.2
- 111.3
- 2 WD 11.4
- 111.4
- 1 WD 11.5
- 111.5
- 211.6
11 OV
11 रन
च. करुणारत्ने to श. अय्यर स. सैमसन
- 110.1
- 110.2
- 110.3
- 110.4
- 610.5
- 110.6
10 OV
10 रन
द. शनाका to स. सैमसन श. अय्यर
- 49.1
- 29.2
- 19.3
- 19.4
- 19.5
- 19.6
9 OV
14 रन
प. जयविक्रमा to श. अय्यर स. सैमसन
- 08.1
- 68.2
- 68.3
- 08.4
- 18.5
- 18.6
8 OV
5 रन
च. करुणारत्ने to श. अय्यर स. सैमसन
- 17.1
- 17.2
- 17.3
- 07.4
- 07.5
- 27.6
7 OV
5 रन
प. जयविक्रमा to श. अय्यर स. सैमसन
- 16.1
- 16.2
- 26.3
- 16.4
- 06.5
- 06.6
6 OV
2 रन
ल. कुमारा to ई. किशन स. सैमसन श. अय्यर
- W 5.1
- 05.2
- 05.3
- 05.4
- 15.5
- 15.6
5 OV
14 रन
ब. फर्नान्डो to श. अय्यर ई. किशन
- 14.1
- 14.2
- 04.3
- 44.4
- 44.5
- 44.6
4 OV
7 रन
ल. कुमारा to श. अय्यर ई. किशन
- 1 LB 3.1
- 03.2
- 13.3
- 43.4
- 13.5
- 03.6
3 OV
5 रन
द. चमीरा to ई. किशन श. अय्यर
- 1 WD 2.1
- 12.1
- 02.2
- 02.3
- 12.4
- 12.5
- 1 LB 2.6
2 OV
9 रन
ब. फर्नान्डो to ई. किशन श. अय्यर
- 01.1
- 41.2
- 01.3
- 11.4
- 41.5
- 01.6
1 OV
9 रन
द. चमीरा to र. शर्मा ई. किशन
- 10.1
- 20.2
- 40.3
- 00.4
- 1 WD 0.5
- 10.5
- W 0.6
मैच की जानकारी
- स्थान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
- मौसम साफ़
- टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम भारत ने श्रीलंका को 7 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर
- अंपायर जयरमन मदनगोपाल, केएन अनंथापद्मनाभन, अनिल चौधरी
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


