Advertisement
Advertisement

भारत vs श्रीलंका, पहला टी20 Match Summary

भारत vs श्रीलंका, 2023 - टी-20 Summary

भारत vs श्रीलंका स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पहला टी20, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Jan 03, 2023
भारत भारत
162/5 (20.0)
श्रीलंका श्रीलंका
160 (20.0)
भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    दीपक हूडा
    41(23)
भारत 162/5
Bat टॉप बैट्समैन
दीपक हूडा
दीपक हूडा
41 (23)
  • 1x4s
  • 4x6s
  • 178.26SR
ईशान किशन
ईशान किशन
37 (29)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 127.58SR
Bowl टॉप बॉलर्स
श्रीलंका 160/10
Bat टॉप बैट्समैन
दसुन शनाका
दसुन शनाका
45 (27)
  • 3x4s
  • 3x6s
  • 166.66SR
कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस
28 (25)
  • 5x4s
  • 0x6s
  • 112SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स इस महामुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, दूसरे मुकाबले के साथ होगी आपसे मुलाकात जो 5 जनवरी को पुणे के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अक्षर को आखिरी ओवर देने पर बताया कि मैं इस टीम को मुश्किल हालात में डालना चाहता हूँ क्योंकि इन्हीं सब चीजों से हमें आगे बड़े मुकाबले में बेहतर करने की सीख मिलेगी| आगे हार्दिक ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ियों ने आज टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला है जो काबिले तारीफ है| जाते-जाते हार्दिक पंड्या ने बताया कि शिवम मावी ने इंडियन लीग में बेहतर गेंदबाज़ की है और मुझे पता है कि उनकी ताकत क्या है|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दीपक हूडा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद कहा कि मैं हर नंबर के लिए बल्लेबाज़ी का अभ्यास करता हूँ ताकि परिस्थिति के अनुसार खेल सकुं| अक्षर से बात करने पर कहा कि दो तीन हिट की बात थी और उससे हम मुकाबले में रह सकते थे| अपने बड़े शॉट्स पर बताया कि मैं अभी डोमेस्टिक खेलकर आ रहा इसलिए स्पिनरों के खिलाफ शॉट्स लगाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं हो रही थी|
मैच गंवाकर बात करने आए श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका ने बताया कि जिस तरह से हमने अंत में खेला और बस 2 रनों से चूक गए उससे हमें निराशा हुई है| वानखड़े के मैदान पर अगर बड़ा शॉट लगाना है तो बल्लेबाज़ का क्रीज़ पर टिकना ज़रूरी है| जाते-जाते शनाका ने बोला कि हम अब सीरीज़ के अगले मुकाबले में बेहतर करने को कोशिश करेंगे|
शिवम मावी ने बात करते हुए कहा कि गेंदबाजी रन अप वाला एरिया थोड़ा फिसलन भरा था जहाँ मैं अधिक ध्यान दे रहा था| आगे कहा कि अंडर-19 खेलने के बाद छह साल से इस पल का मैं इंतजार कर रहा था और इस दौरान मैंने काफी मेहनत भी की है। कुछ देर के लिए तो ऐसा लगा कि मेरा सपना सपना ही रह जाएगा। आगे बताया कि पावर प्ले के दौरान मैं अटैक करना और आउट करने को देख रहा था।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए वो अपनी टीम को जीत की रेखा के पास लेकर जा रहे थे लेकिन उमरान मलिक ने सही समय पर 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से डाली गेंद पर उनका विकेट हासिल करते हुए भारत को जीत का प्रबल दावेदार बना दिया| फिर एक वक़्त ऐसा लगा कि भारत अब यहाँ से आसानी से मुकाबले को जीत जाएगा लेकिन तब करुणारत्ने ने 16 गेंदों पर 23 रन जड़कर गेम को फिर से घुमा दिया| आखिरी ओवर में अक्षर ने एक छक्का खाने के बाद भी जिस तरह से उन 12 रनों को डिफेंड किया वो काबिले तारीफ है| कप्तान हार्दिक द्वारा फील्ड पर किया गया एक्सपेरिमेंट सफल हुआ| इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी लेकिन युवाओं से भरी ये टीम हर तरह से लड़ती हुई दिखी जो कि आगे के लिए काफी अच्छी बात है|
काउंटर अटैक का एक बेहतरीन नमूना मेहमान टीम के कप्तान ने पेश किया यहाँ पर| पूरी तरह से भारतीय टीम के मुंह से जीत को छीनकर अपनी टीम की झोली में डालने ही वाले थे कि उमरान ने उनका काम तमाम कर दिया| महज़ 27 गेंदों पर 45 रनों की लाजवाब पारी खेलते हुए शनाका ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया था| 163 रनों के जवाब में 108 रनों पर ही अपने 6 विकेट्स गंवाने के बाद मेहमान टीम पूरी तरह से अपनी लय गँवा बैठी थी लेकिन कप्तान के रूप में उनकी आखिरी उम्मीद क्रीज़ पर टिकी हुई थी|
साल 2023 का अपना पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरू किया| 2 रनों की ही सही लेकिन ये जीत काफी अहमियत रखती है| साथ ही साथ वानखेड़े के मैदान पर एक छोटा टोटल भी डिफेंड करने में कामयाब हो पाई टीम इंडिया| कप्तान दसुन शनाका ने खेली कप्तानी पारी लेकिन टीम को जीत की रेखा के पार नहीं ले जा पाए| कमाल का डेब्यू मुकाबला रहा शिवम मावी का यहाँ पर| 4 विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी| भारत ने अब 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है|
ओवर 20 : 160/10
10 रन
  • 1 WD 19.1
  • 119.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 019.4
  • W 19.5
  • W 19.6
च. करुणारत्ने
23 (16)
द. मदुशंका
0 (0)
अ. पटेल
3-0-31-0
19.6
W
अक्षर पटेल To चामिका करुणारत्ने OUT!
आउट!! रन आउट!!! इसी के साथ भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से शिकस्त दे दी है!!! श्रीलंकाई टीम का अंतिम विकेट भी यहाँ पर गिरता हुआ!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और पहला रन तेज़ी से लिया| इसी बीच दूसरे छोर से बल्लेबाज़ रन लेने भागे लेकिन करुणारत्ने ने रन लेने से मनाया किया| फील्डर दीपक हूडा ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| ईशान किशन ने बॉल को पकड़ा और स्टंप पर लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर रह गए| अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी के साथ भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
W
अक्षर पटेल To चामिका करुणारत्ने OUT!
आउट!!! रन आउट!! अब 1 गेंद पर 4 रनों की दरकार| दीपक हूडा का शार्प थ्रो और अक्षर पटेल ने रन आउट करते हुए काम कर दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| स्ट्राइक अभी भी करुणारत्ने के पास| इस गेंद पर मिड विकेट की तरफ हीव किया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा फील्डर की तरफ गई थी| स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे करुणारत्ने इसलिए दूसरे रन के चक्कर में नॉन स्ट्राइकर एंड के बल्लेबाज़ को अपनी विकेट गंवानी पड़ी|
19.4
0
अक्षर पटेल To चामिका करुणारत्ने
डॉट गेंद!!! एक बार फिर से बल्लेबाज़ ने वाइड समझकर गेंद को लीव किया लेकिन अम्पायर ने कोई इशारा नहीं किया| श्रीलंका को अब जीत के लिए 2 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है|
19.3
6
अक्षर पटेल To चामिका करुणारत्ने
छक्का! ये लीजिये, मुकाबले में अभी भी जान बाक़ी है दोस्तों| पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| 3 गेंदों पर अब 5 रन चाहिए| मुकाबला एक बार फिर से रोचक हो गया है| जैसे ही छोटी गेंद देखा बल्लेबाज़ उसपर जमकर बरसे और स्टैंड्स में भेज दिया| दबाव अब दोनों ही टीमों के ऊपर बनता हुआ|
19.2
0
अक्षर पटेल To चामिका करुणारत्ने
डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| 4 गेंद पर अब 11 रन की दरकार है|
19.1
1
अक्षर पटेल To कसुन राजिता
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 5 गेंदों पर अब 11 रनों की दरकार|
19.1
wd
अक्षर पटेल To कसुन राजिता
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| 6 गेंदों पर अब 12 रनों की दरकार होगी|
ओवर 19 : 150/8
16 रन
  • 018.1
  • 3 NB 18.2
  • 118.2
  • 1 WD 18.3
  • 318.3
  • 618.4
  • 118.5
  • 118.6
क. राजिता
4 (3)
च. करुणारत्ने
15 (11)
ह. पटेल
4-0-41-2
18.6
1
हर्षल पटेल To कसुन राजिता
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 13 रनों की दरकार|
18.5
1
हर्षल पटेल To चामिका करुणारत्ने
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.4
6
हर्षल पटेल To चामिका करुणारत्ने
छक्का!! उम्मीद अभी भी जिंदा है मेहमान टीम की यहाँ पर!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| इस ओवर ने मुकाबले को पूरी तरह से पलटकर रख दिया है|
18.3
3
हर्षल पटेल To कसुन राजिता
मिसफील्ड हुई चहल से यहाँ पर और एक की जगह तीन दे दिया| वो तो शुक्र मनाओ मावी का कि उन्होंने पीछे से आते हुए बाउंड्री लाइन पर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला था| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
18.3
wd
हर्षल पटेल To कसुन राजिता
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई|
18.2
1
हर्षल पटेल To चामिका करुणारत्ने
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.2
nb
हर्षल पटेल To चामिका करुणारत्ने
नॉट आउट और साथ में नो बॉल भी मिल जाएगी!!! अगली गेंद फ्री हिट होगी बल्लेबाज़ के लिए!!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद जिसको लेग अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया और तेज़ी से पहला रन लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| फील्डर ने गेंद को कीपर की ओर दिया जहाँ से ईशान ने गेंद पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| रन आउट की अपील हुई, लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे जब ईशान ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया था तो| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.1
0
हर्षल पटेल To चामिका करुणारत्ने
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| डीप कवर्स की तरफ उसे खेला लेकिन रन नहीं लिया बल्लेबाज़ ने यहां पर|
ओवर 18 : 134/8
3 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 1 LB 17.5
  • 117.6
च. करुणारत्ने
5 (6)
क. राजिता
0 (1)
श. मावी
4-0-22-4
17.6
1
शिवम मावी To चामिका करुणारत्ने
सिंगल के साथ मावी का शानदार स्पेल हुआ समाप्त| अब श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन लिया|
17.5
lb
शिवम मावी To कसुन राजिता
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
17.4
W
शिवम मावी To महीश थीक्षाना OUT!
आउट!! कैच आउट!!! आठवां विकेट यहाँ पर मेहमान टीम का गिरता हुआ!! शिवम मावी के हाथ लगी चौथी विकेट!!! महीश थीक्षाना 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाज़ चकमा खा गए और बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा फील्डर के हाथ में गई जहाँ से स्काई ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 132/8 श्रीलंका|
17.3
0
शिवम मावी To महीश थीक्षाना
कवर की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
17.2
0
शिवम मावी To महीश थीक्षाना
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
शिवम मावी To चामिका करुणारत्ने
सिंगल से काम चलाना होगा| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर वहां तैनात, सिंगल ही मिल पायेगा|
20 OV
10 रन
अ. पटेल to क. राजिता च. करुणारत्ने द. मदुशंका
  • 1 WD 19.1
  • 119.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 019.4
  • W 19.5
  • W 19.6
19 OV
16 रन
ह. पटेल to च. करुणारत्ने क. राजिता
  • 018.1
  • 3 NB 18.2
  • 118.2
  • 1 WD 18.3
  • 318.3
  • 618.4
  • 118.5
  • 118.6
18 OV
3 रन
श. मावी to च. करुणारत्ने म. थीक्षाना क. राजिता
  • 117.1
  • 017.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 1 LB 17.5
  • 117.6
17 OV
8 रन
उ. मलिक to द. शनाका म. थीक्षाना च. करुणारत्ने
  • 016.1
  • 616.2
  • 016.3
  • W 16.4
  • 116.5
  • 116.6
16 OV
13 रन
ह. पटेल to द. शनाका च. करुणारत्ने
  • 615.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 115.6
15 OV
3 रन
श. मावी to द. शनाका व. हसरंगा च. करुणारत्ने
  • 014.1
  • 114.2
  • W 14.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 114.6
14 OV
17 रन
य. चहल to द. शनाका व. हसरंगा
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 613.4
  • 613.5
  • 213.6
13 OV
10 रन
उ. मलिक to व. हसरंगा द. शनाका
  • 112.1
  • 412.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 412.6
12 OV
12 रन
अ. पटेल to द. शनाका व. हसरंगा
  • 211.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 611.4
  • 011.5
  • 211.6
11 OV
2 रन
ह. पटेल to भ. राजपक्षे व. हसरंगा
  • 010.1
  • 210.2
  • 010.3
  • W 10.4
  • 010.5
  • 010.6
10 OV
9 रन
अ. पटेल to भ. राजपक्षे द. शनाका
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 49.6
9 OV
10 रन
ह. पटेल to क. मेंडिस द. शनाका भ. राजपक्षे
  • 48.1
  • W 8.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 18.6
8 OV
3 रन
उ. मलिक to क. मेंडिस च. असलंका भ. राजपक्षे
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • W 7.5
  • 07.6
7 OV
9 रन
य. चहल to क. मेंडिस च. असलंका
  • 16.1
  • 66.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
6 OV
6 रन
उ. मलिक to क. मेंडिस च. असलंका
  • 1 WD 5.1
  • 45.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
5 रन
ह. पंड्या to क. मेंडिस च. असलंका
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 44.6
4 OV
8 रन
श. मावी to डी सिल्वा च. असलंका
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 43.4
  • W 3.5
  • 03.6
3 OV
4 रन
ह. पंड्या to क. मेंडिस
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 02.6
2 OV
9 रन
श. मावी to क. मेंडिस प. निसंका डी सिल्वा
  • 01.1
  • 41.2
  • 41.3
  • 11.4
  • W 1.5
  • 01.6
1 OV
3 रन
ह. पंड्या to प. निसंका क. मेंडिस
  • 00.1
  • 1 WD 0.2
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच दीपक हूडा
  • अंपायर अनिल चौधरी, केएन अनंथापद्मनाभन, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement