तो क्रिकेट फैन्स फिलहाल भारतीय टीम ने इस वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है!! तो इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, आपसे एक बार फिर से होगी मुलाकात भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले के साथ जो 9 दिसम्बर को कटक के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान लोकेश राहुल ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम सब इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि ये पूरी टीम की जीत है| टॉस जीतने पर कहा कि पूरी टीम ने मेरी तरफ देखा और मुस्कुराए और तब ऐसा लगा कि मैंने कोई बहुत बड़ा काम किया हो| आगे कहा कि ये काफी अच्छी विकेट थी| हमने गुच्छों में विकेट्स हासिल किये जिसकी वजह से कम स्कोर पर रोक पाए| बीच के ओवरों में प्रसिद्ध और कुलदीप ने अच्छी वापसी कराई और सही समय पर विकेट्स हासिल किये| डी कॉक जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब ऐसा लगा कि बड़े स्कोर के लिए जायेंगे लेकिन उनके विकेट पतन के साथ हमने अच्छी वापसी की| हम टॉस के बारे में अधिक नहीं सोच रहे थे बल्कि हमने जो प्लान बनाया था उसपर टिके रहे|
प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने इस सीरीज़ में जिस तरह से खेला है उससे मैं काफी खुश हूँ| आगे विराट ने कहा कि मैं काफी आज़ादी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहा था और मैंने पिछले 2-3 सालों से ऐसा नहीं खेला था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जब सीरीज़ 1-1 से बराबर हो गई थी तो मैं टीम के लिए कुछ खास करना चाहता था और आज हम सीरीज़ जीत गए तो मैं काफी खुश हूँ|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार यशस्वी जायसवाल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने एक बाद वो काफी खुश नजर आये| आगे बात करते हुए कहा कि मैं अपनी इस पारी से काफी खुश हूँ| ये भी कहा कि मेरी और रोहित भाई की बात हुई और उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पास लम्बी पारी खेलने का मौका है| मुझे समय लेकर खेलना होगा और मैंने वही किया| बल्लेबाजी के दौरान मुझे अपने आप पर काबू रखना था जो मैंने किया| विराट भाई जब बल्लेबाजी के लिए आये तो बड़े शॉट्स के लिए गए| उस दौरान मुझपर से दबाव कम हुआ और मैं शतक तक पहुँच पाया|
मैच गंवाकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा ने बताया कि हमने बोर्ड पर एक बड़ा टोटल खड़ा नहीं किया था और दूसरी पारी में हमें शुरुआत में विकेट हासिल नहीं की जिसके कारण हमने मैच को गंवा दिया| आगे बवुमा ने कहा कि वनडे क्रिकेट में एक अच्छी शुरुआत के साथ-साथ बीच के ओवरों में साझेदारी की भी ज़रुरत होती है जो हम नहीं कर पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि भारतीय टीम ने गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों में ही शानदार खेल दिखाया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से लगा कि रोहित अपने शतक की तरफ बढ़ेंगे लेकिन केशव महाराज की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए और टॉप एज के चलते अपनी विकेट गँवा बैठे| निराश क़दमों से हिटमैन पवेलियन की तरफ चल रहे थे तभी विराट कोहली (65) का क्रीज में आगमन हुआ| वो जिस फॉर्म में थे मेहमान टीम को उनसे सबसे ज्यादा खतरा था और वही हुआ| इसके बाद कोहली और जायसवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की शतकीय साझेदारी हुई जिसने टीम इंडिया को 9 विकटों की एक बड़ी जीत दिला दी| इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने अफ्रीकी गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में रखा और 61 गेंद पर इस रन चेज में फिनिशिंग लाइन को पार कर लिया| अब इस मुकाबले के बाद भारत का अगला वनडे मैच कुछ हफ़्तों बाद न्यू जीलैंड के खिलाफ होना है जहाँ टीम इंडिया इस जीत के हौंसले और आत्मविश्वास के साथ जायेगी|
271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी तो उनकी शुरुआत तगड़ी हुई| भारतीय सलामी जोड़ी यानी रोहित शर्मा (75) और यशस्वी जायसवाल (116) ने इस रन चेज की शुरुआत में काफी समय लिया और सोच समझकर बल्लेबाजी की| इस बीच इस जोड़ी ने पहले चार पांच ओवर को देखा परखा और सम्मान दिया और उसके बाद अपना रंग दिखाना शुरू किया| जायसवाल समय ले रहे थे जबकि दूसरे एंड से रोहित अपने हिटमैन अवतार में दिखे| दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 26 ओवरों के भीतर ही 155 रनों की शानदार साझेदारी को अंजाम दिया|
हालाँकि अपने पहले स्पेल में कृष्णा ने दो ओवरों में काफी रन्स लुटाये थे लेकिन फिर नए स्पेल में जब उन्हें लाया गया तो एक अलग लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए दिखे| इस बीच उन्होंने ब्रीट्जके, फिर सेट बल्लेबाज डी कॉक और पिछले मैच के शतकवीर एडन मार्करम का बड़ा विकेट लिया| डी कॉक इस बीच शतक लगाने के बाद और भी खतरनाक रूप अपनाते उससे पहले कृष्णा ने उन्हें क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन लौटाया| अंत में केशव महाराज की 20 रनों की पारी की बदौलत मेहमान टीम जैसे तैसे करते हुए 270 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई| इस बीच भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप और प्रसिद्ध ने 4-4 जबकि अर्शदीप और जड्डू को 1-1 सफलता हाथ लगी|
इस बीच इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 20 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों की साझेदारी को अंजाम दे दिया| ऐसा लग रहा था कि ये जोड़ी बड़े स्कोर को और भी पुख्ता कर देगी तभी जड्डू ने आकर इस जोड़ी को कप्तान बवुमा के विकेट के साथ तोड़ा| इसके बाद मध्य क्रम में इन्फॉर्म बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके (24) और डेवाल्ड ब्रेविस (29) को अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए विकेट्स हासिल किये और रन गति पर रोक भी लगाई|
एक लम्बे समय बाद आज टीम इंडिया ने एकदिवसीय क्रिकेट में टॉस जीता| भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने तीन मैचों की सीरीज के इस तीसरे और फाइनल मैच में रन चेज करने का ही फैसला किया जो अंत में जाकर सही साबित हुआ है| कप्तान राहुल ने मेहमान टीम को विशाखापटनम की इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| प्रोटियाज टीम के लिए रायन रिकेलटन (0) इस मैच में अच्छी शरूआत नहीं दिला पाए और पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए| वहां से क्विंटन डी कॉक (106) और कप्तान टेम्बा बवुमा (48) ने इस अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर शानदार बल्लेबाजी दिखाई और टीम को मुश्किल परिस्थिति से उभारते हुए मजबूती प्रदान की|
टीम इंडिया विजयी!! चेज मास्टर के बल्ले से आया जीत का हस्ताक्षर!! टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला यहाँ वनडे सीरीज में लिया है| रांची में भारत की जीत तो रायपुर में दक्षिण अफ्रीकी टीम का पलटवार देखने को मिला| अब विशाखापटनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को भारत ने 9 विकटों के साथ जीतकर श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है| ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद रोको की जोड़ी ने यहाँ भी अपने उसी शानदार फॉर्म को बरक़रार रखा है| यशस्वी जायसवाल के द्वारा लगाया गया उनके वनडे करियर का पहला शतक टीम को जीत की रेखा के पार ले गया| वैसे गेंदबाजी में इस जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी थी जबकि बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने उसपर जीत का महल तैयार किया है|
39.5
4
लुंगी एनगिडी To विराट कोहली
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री लगाते हुए विराट कोहली ने भारत को 9 विकटों से जीत दिला दी है!! इसी के साथ भारत ने इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
39.4
4
लुंगी एनगिडी To विराट कोहली
चौका!! विराट कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
39.3
0
लुंगी एनगिडी To विराट कोहली
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
39.2
lb
लुंगी एनगिडी To यशस्वी जायसवाल
लेग बाई के रूप में आया एक रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद की लाइन से बीट हो गए और बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|
39.1
4
लुंगी एनगिडी To यशस्वी जायसवाल
चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गेंद को गैप में खेला| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
ओवर 39 : 258/1
16 रन
438.1
638.2
138.3
038.4
438.5
138.6
य. जायसवाल
112 (119)
व. कोहली
57 (42)
ओ. बार्टमैन
7-0-60-0
38.6
1
ओटनील बार्टमैन To यशस्वी जायसवाल
बैक फुट से गेंद को व्बल्लेबज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
38.5
4
ओटनील बार्टमैन To यशस्वी जायसवाल
चौका!! यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! शानदार| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया|
38.4
0
ओटनील बार्टमैन To यशस्वी जायसवाल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
38.3
1
ओटनील बार्टमैन To विराट कोहली
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
38.2
6
ओटनील बार्टमैन To विराट कोहली
छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
38.1
4
ओटनील बार्टमैन To विराट कोहली
चौका!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का एक और अर्धशतक पूरा किया!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर 38 : 242/1
12 रन
1 WD
37.1
037.1
037.2
637.3
037.4
437.5
137.6
व. कोहली
46 (39)
य. जायसवाल
107 (116)
क. बॉश
6-0-53-0
37.6
1
कॉर्बिन बॉश To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| शॉर्ट बॉल बाउंसर लेकिन ऑफ़ स्टम्प के बाहर| इस बार अपर कट का इस्तेमाल, थर्ड मैन से सिंगल हासिल हुआ है|
37.5
4
कॉर्बिन बॉश To विराट कोहली
चौका!!! एक और बार कॉर्बिन बॉश को कोहली ने आड़े हाथ लिया है| इस बार आगे आकर लेंथ गेंद को मिड विकेट के खाली स्थान की तरफ पुल कर दिया| एक बड़ा गैप था उस तरफ जहाँ से एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
37.4
0
कॉर्बिन बॉश To विराट कोहली
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया है|
37.3
6
कॉर्बिन बॉश To विराट कोहली
छक्का!!! करारा पुल शॉट विराट कोहली द्वारा!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| फैन्स की तरफ से ख़ुशी की लहर दिखी है|
37.2
0
कॉर्बिन बॉश To विराट कोहली
इस बार टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| विराट ने क्रीज़ में रहकर गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
37.1
0
कॉर्बिन बॉश To विराट कोहली
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| रन नहीं होगा|
37.1
wd
कॉर्बिन बॉश To विराट कोहली
वाइड!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! विराट उसपर पुल शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| लेग अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|