प्यारे दोस्तों, आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| हमें दीजिये इजाज़त, अब आपसे कल होगी मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ के बीच शाम 07.00 बजे मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है| आगे मार्करम ने कहा कि मिलर और ब्रेविस ने अच्छी साझेदारी की और गेंदबाजो ने भी अच्छा खेल दिखाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि लुंगी एनगिडी एक शानदार गेंदबाज़ हैं लेकिन परिस्तिथि को देखते हुए हम उन्हें पॉवर प्ले में गेंदबाज़ी करवाते हैं|
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने गेंद से शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन उनके मिडिल ऑर्डर ने काफी अच्छा काम किया| रन चेज में हमने पॉवर प्ले के दौरान काफी विकेट्स गंवा दिए थे जिसकी वजह से हम अपनी लय खो बैठे| जस्सी और अर्शदीप की गेंदबाजी पर कहा कि वो एक साथ काफी अच्छा काम करते हैं| आगे कहा कि हम अपनी ग़लतियों से सीखकर अगले मुकाबले में अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार डेविड मिलर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने शुरुआत में संभलकर खेला लेकिन मिले हुए मौकों पर मैंने पॉवर प्ले का भी फ़ायदा उठाया| आगे मिलर ने कहा कि मेरे और डेवाल्ड के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई जिसकी वजह से हम एक बेहतर टोटल तक पहुँच पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने इस बीच अपनी गति परिवर्तन की वजह से टॉप तीन बल्लेबाजों को पॉवर प्ले एक अंदर ही पवेलियन लौटा दिया है| अब यहाँ से कप्तान स्काई के ऊपर काफी कुछ निर्भर था| चौथे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव (18) और वॉशिंगटन सुंदर (11) ने साझेदारी को बुनना शुरू किया ही था कि कॉर्बिन बॉश ने आकर सुंदर को भी पवेलियन की राह दिखा दी| वहां से रन रेट काफी तेजी के साथ 12 के ऊपर निकल गया था| शिवम दुबे (42) और हार्दिक पंड्या (18) ने यहाँ से बड़ा शॉट लगाने की सोच ही नहीं दिखाई, शायद गेंदबाजी इस आला तरीके की हो रही थी| हार्दिक के आउट होने के बाद दुबे ने बड़े शॉट की सोच दिखाई लेकिन तबतक भारत गेम में काफी पीछे चला गया था जहाँ से वो वापसी नहीं कर पाया|
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली| जो हाल शुरुआत में प्रोटियाज टीम का था वही भारत का भी रहा| रन चेज के पहले ही ओवर में एक ऑफ़ स्पिनर आया जिसने भारत को झटका दिया| इस बार कप्तान एडन मार्करम ने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया| उसके बाद भारत को तिलक और अभिषेक के रूप में दो और झटका लगा| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 31 रनों पर भारत ने अपने 3 विकेट गंवा दिए| इस रन चेज में टीम इंडिया को जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो मिली नहीं|
शिवम दुबे ने आकर ब्रेविस का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा| लोअर ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से 24 गेंदों पर 44 रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| उसी बीच किलर मिलर ने अपना अर्ध शतक पूरा किया लेकिन अंतिम तक खेल नहीं पाए| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, अर्शदीप सिंह को 2 जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाज आज फ्लॉप रहे| महज 12 के स्कोर पर टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गँवा दिया था| प्रोटियाज इस सदमे से उभर पाती उससे पहले उन्हें रायन रिकेलटन के रूप में तीसरा झटका लगा और महज 20 रन पर तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए| वहां से डेवाल्ड ब्रेविस (45) और डेविड मिलर (63) ने पारी को सम्भाला और चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़े| इस बीच दोनों के बल्ले से बड़े हिट्स आये|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 43वें यानी सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से मात दी है| इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| अफ्रीका द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 187 रनों के जवाब में भारत की टीम की बल्लेबाजी आज चली नहीं| भारतीय टीम के लिए इस रन चेज में शिवम दुबे ने सबसे अधिक 42 रनों की पारी खेली|
ओवर 18.5 : 111/10
6 रन
618.1
018.2
018.3
W
18.4
W
18.5
ज. बुमराह
0 (1)
व. चक्रवर्ती
0 (3)
म. येन्सन
3.5-0-22-4
18.5
W
मार्को येन्सन To जसप्रीत बुमराह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड मार्को येन्सन| आखिरी विकेट का भी पतन हुआ है| इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया है| जसप्रीत बुमराह अपना खाता तक नहीं खोल पाए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर जोर से शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| बल्ले के आधे भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ उसे लपक लिया गया| जिसके बाद पूरी अफ़्रीकी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
भारत के लिए आखिरी बल्लेबाज़ जसप्रीत बुमराह हैं...
18.4
W
मार्को येन्सन To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! शिवम दुबे 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मार्को येन्सन के हाथ लगी तीसरी विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर लुंगी एनगिडी ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 111/9 भारत|
18.3
0
मार्को येन्सन To शिवम दुबे
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका|
18.2
0
मार्को येन्सन To शिवम दुबे
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|
18.1
6
मार्को येन्सन To शिवम दुबे
छक्का!! शिवम दुबे के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने अपने बाँए ओर भागकर कैच पकड़ना चाहा| तभी गेंद उनके बाँए हाथ को लगकर सीमा रेखा के बाहर गिरी| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
ओवर 18 : 105/8
3 रन
017.1
217.2
017.3
017.4
117.5
017.6
व. चक्रवर्ती
0 (3)
श. दुबे
36 (33)
ल. एनगिडी
4-0-15-0
17.6
0
लुंगी एनगिडी To वरुण चक्रवर्ती
डॉट गेंद!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
17.5
1
लुंगी एनगिडी To शिवम दुबे
सिंगल!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.4
0
लुंगी एनगिडी To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ|
17.3
0
लुंगी एनगिडी To शिवम दुबे
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| रन नहीं मिला|
17.2
2
लुंगी एनगिडी To शिवम दुबे
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गैप में शॉट लगाकर 2 रन निकाला है|
17.1
0
लुंगी एनगिडी To शिवम दुबे
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर 17 : 102/8
1 रन
016.1
016.2
016.3
016.4
116.5
016.6
व. चक्रवर्ती
0 (2)
श. दुबे
33 (28)
क. बॉश
3-0-12-2
16.6
0
कॉर्बिन बॉश To वरुण चक्रवर्ती
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.5
1
कॉर्बिन बॉश To शिवम दुबे
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
16.4
0
कॉर्बिन बॉश To शिवम दुबे
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
16.3
0
कॉर्बिन बॉश To शिवम दुबे
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
16.2
0
कॉर्बिन बॉश To शिवम दुबे
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला लेकिन भागकर रन नहीं लिया क्योंकि शिवम स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते हैं|
16.1
0
कॉर्बिन बॉश To शिवम दुबे
अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
ओवर 16 : 101/8
13 रन
615.1
615.2
015.3
015.4
115.5
015.6
व. चक्रवर्ती
0 (1)
श. दुबे
32 (23)
क. रबाडा
4-0-32-0
15.6
0
कगिसो रबाडा To वरुण चक्रवर्ती
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.5
1
कगिसो रबाडा To शिवम दुबे
कैच ड्रॉप!! शिवम दुबे को 31 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के ऊपर लगी गेंद और शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| तभी वहां पर मौजूद फील्डर ने कैच पकड़ा चाहा लेकिन बॉल उनके हाथों में लगकर ज़मीन पर गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|