प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एशिया के कप डबल हेडर मुकाबले के साथ जहाँ पहला मैच यूएई और ओमान के बीच शाम 05.30 बजे होगा और दूसरा मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग, चीन के बीच रात 08.00 बजे खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| मेरे जन्मदिन पर ये मैंने टीम को जीत का तोहफा दिया है| हम इस मुकाबले के लिए जिस प्लान के साथ आये थे उसी पर टिके रहे| हमने इस मुकाबले को एक आम मुकाबले की तरह लिया और अपना बेस्ट देने को देखा| चैंपियंस ट्रॉफी से हमने एक अच्छी लय पकड़ी हुई है| जाते-जाते कहा कि हम अपनी इस जीत को अपने देश के जवानों को समर्पित करते हैं|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कुलदीप यादव को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी रणनीति के हिसाब से गेंदबाज़ी की है| आगे कुलदीप ने कहा कि मैं बल्लेबाजों को हाथ खेलने नहीं देना चाहता हूँ और पहली गेंद से विकेट हासिल करने की कोशिश में रहता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अभी भी मुझे अपनी गेंदबाज़ी पर और काम करने की ज़रूरत है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
शाहीन अफरीदी की पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़ते हुए अभिषेक ने अपने इरादे साफ़ कर दिए थे| वहीँ शुभमन गिल ने भी उनका पूरा साथ दिया था लेकिन सैम अयूब की एक खूबसूरत गेंद पर गिल स्टम्प हो गए| वहां से अभिषेक ने अपना काउंटर अटैक जारी रखा और महज 13 गेंदों पर 31 रन जड़ते हुए भारत को जीत की तरफ बढ़ा दिया| उनके विकेट पतन के बाद कप्तान स्काई (47) और तिलक वर्मा (31) ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभाई और भारत को जीत की रेखा के काफी पास ला दिया| तिलक के विकेट के बाद वहीँ कप्तान स्काई ने एक बड़ा शॉट लगाकर 25 गेंद पहले इस मुकाबले को समाप्त किया और एशिया कप में अपनी दावेदारी पेश कर दी| इस दौरान बीच के ओवरों में उन्होंने और तिलक ने स्पिन गेंदबाजों का समझ बूझ के साथ सामना किया और उन्हें गेम में वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया|
इस अहम मुकाबले में टॉस पाकिस्तान टीम के कप्तान आगा सलमान ने जीता था और इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था| कप्तान सलमान को उनके बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया| लोअर ऑर्डर ने टीम को जैसे तैसे करते हुए 127 के स्कोर तक पहुंचाया| 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब टीम इंडिया उतरी तो ऐसा लगा था कि पाकिस्तान के गेंदबाज उन्हें खासा तंग करेंगे लेकिन अभिषेक शर्मा के काउंटर अटैक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को पहली ही गेंद से बैक फुट पर डाल दिया|
जी हाँ, वो तो भला हो शाहीन अफरीदी का जिन्होंने महज 16 गेंदों पर 33 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया| शाहीन के अलावा साहिबजादा फरहान ने 40 रनों की पारी खेली और काफी देर टॉप ऑर्डर को सम्भाले रखा था| वहीँ आज गेंदबाजी में भारत के लिए एक बार फिर से फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव चमके| कुलदीप ने अपनी फिरकी से पाकितान के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया जबकि उनके अलावा जस्सी और अक्षर ने 2-2, वरुण और हार्दिक ने 1-1 सफलता हासिल की|
अपने जन्मदिन पर स्काई ने दिया टीम इंडिया को जीत का तोहफा!! एशिया कप में टीम इंडिया का डॉमिनेटिंग प्रदर्शन जारी| पहले यूएई और अब पाकिस्तान को एक करारी शिकस्त दी है| एशिया कप के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकटों से मात देते हुए अंक तालिका में दो और अंक जोड़ दिया और पहले पायदान पर विराजमान है| पाकिस्तान की टीम ने आज उम्मीद अनुसार बेहतर क्रिकेट नहीं खेला| वो तो भला हो पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों का जिनके फाईट बैक की वजह से टीम 127 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई वरना महज 64 रनों पर टीम ने अपने छह बल्लेबाजों को गंवा दिया था|
ओवर 15.5 : 131/3
8 रन
115.1
115.2
015.3
015.4
615.5
स. यादव
47 (37)
श. दुबे
10 (7)
स. मुकीम
2.5-0-29-0
15.5
6
सुफियान मुकीम To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
15.4
0
सुफियान मुकीम To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
15.3
0
सुफियान मुकीम To सूर्यकुमार यादव
नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को किस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से अम्पायर्स कॉल हो गया और नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
15.2
1
सुफियान मुकीम To शिवम दुबे
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.1
1
सुफियान मुकीम To सूर्यकुमार यादव
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर 15 : 123/3
13 रन
414.1
014.2
214.3
014.4
114.5
614.6
श. दुबे
9 (6)
स. यादव
40 (33)
स. अयूब
4-0-35-3
14.6
6
सैम अयूब To शिवम दुबे
छक्का!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे आकर शिवम दुबे ने गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में जोर से खेला| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है|
14.5
1
सैम अयूब To सूर्यकुमार यादव
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
14.4
0
सैम अयूब To सूर्यकुमार यादव
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
14.3
2
सैम अयूब To सूर्यकुमार यादव
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर 2 रन लिया|
14.2
0
सैम अयूब To सूर्यकुमार यादव
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.1
4
सैम अयूब To सूर्यकुमार यादव
चौका!! कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर 14 : 110/3
10 रन
113.1
413.2
013.3
413.4
113.5
013.6
श. दुबे
3 (5)
स. यादव
33 (28)
म. नवाज
3-0-27-0
13.6
0
मोहम्मद नवाज To शिवम दुबे
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस पार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
13.5
1
मोहम्मद नवाज To सूर्यकुमार यादव
इस बार सिंगल से काम चलाया है| पैड्स पर आई गेंद| इसपर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
13.4
4
मोहम्मद नवाज To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट कवर्स बाउंड्री की तरफ!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
13.3
0
मोहम्मद नवाज To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| कोई रन नहीं मिलेगा|
13.2
4
मोहम्मद नवाज To सूर्यकुमार यादव
मिस फील्ड और चौका निकल गया! पॉइंट फील्डर गेंद की कट को परख नहीं सके| रूम बनाकर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| फील्डर के आगे टप्पा खाकर घूम गई गेंद और चकमा देते हुए सीमा रेखा के पार चली गई|
13.1
1
मोहम्मद नवाज To शिवम दुबे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
ओवर 13 : 100/3
3 रन
012.1
W
12.2
012.3
112.4
112.5
112.6
श. दुबे
2 (3)
स. यादव
24 (24)
स. अयूब
3-0-22-3
12.6
1
सैम अयूब To शिवम दुबे
सिंगल!! सीधे बल्ले से इस गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
12.5
1
सैम अयूब To सूर्यकुमार यादव
फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया|
12.4
1
सैम अयूब To शिवम दुबे
लेग स्टंप पकी गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए एक रन पूरा किया|
12.3
0
सैम अयूब To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| गेंद फील्डर के पास टप्पे के साथ गई| रन नहीं आ सका|