टीम इंडिया तीसरी बार इस चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है| हर तरफ वन्दे मातरम की गूँज है और फैन्स अभी भी स्टेडियम में नजर आ रहे हैं| तो क्रिकेट फैन्स इस प्रतियोगिता की हिंदी कमेंटरी से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, अब आपसे होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव यहाँ पर बात करने आये| स्काई इस बीच काफी मुस्कुराते हुए दिखे| बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| मुझे गर्व है कि हमने टाइटल को डिफेंड किया है| ये सफ़र 2024 टी20 वर्ल्ड कप के साथ शुरू हुआ था और आज इस चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्ज़ा करते हुए हमने इतिहास रचा है| ये पूरी टीम की मेहनत थी जिसकी वजह से हम आज यहाँ खड़े हैं| खिलाड़ी क्या कर सकते हैं ये आपको समझना होता है और मुझे अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है| जसप्रीत बुमराह पर कहा कि वो एक नेशनल ट्रेज़र हैं|
न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मैं अपने खिलाड़ियों पर गर्व करता हूँ जिन्होंने पूरी प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया है| आगे सैंटनर ने कहा कि यहाँ के दर्शकों ने पूरे मैच को काफी इंजॉय किया और सभी के हौंसले को बढ़ाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने सुपर-8 से लेकर सेमी फ़ाइनल तक कड़ी चनौतियों को पार किया था|
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने सबसे पहले भगवान का शुकिया अदा किया| आगे कहा कि मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| ये भी बताया कि ऐसा लग रहा कि सपना पूरा हुआ| मेरे पास अलफ़ाज़ नहीं है कि मैं अपने शब्दों को बयान कर सकूं| न्यू जीलैंड टीम के खिलाफ हुई सीरीज के दौरान जिस तरह का मेरा प्रदर्शन रहा उससे मैं पूरी तरह से टूट गया था और लगा कि मेरा वर्ल्ड कप खेलने का सपना चूर हो गया| मुझे इस बीच काफी समर्थन मिला और सचिन तेंदुलकर सर ने मुझसे बातचीत की और मेरा मनोबल बढ़ाया|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है| आगे बुमराह ने कहा कि फ़ाइनल मुकाबला मेरे घरेलु मैदान पर हो रहा था जहाँ मैंने बेहतर प्रदर्शन किया जिससे मैं खुश हूँ| बुमराह ने ये भी बोला कि मैं गेंदबाज़ी के दौरान अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि सभी खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जीत में सभी का बराबर योगदान है| हाँ मैं यहाँ पर आए हुए सभी दर्शकों का भी आभारी हूँ जिन्होंने हमारे हौंसले को बढ़ाया है|
एक इंटरव्यू के दौरान बात करने आए अभिषेक शर्मा ने बताया कि एक बात मैं क्लियर करना चाहता हूँ कि मेरे कोच और कप्तान ने मेरा काफी सपोर्ट किया और मुझे लगातार बोलते रहे कि तुम एक बड़े मैच के खिलाड़ी हो| जिसके बाद वहीँ पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि आज के अहम मैच में अभिषेक ने महत्वपूर्ण रन बनाया है| जाते-जाते चक्रवर्ती ने कहा कि हम सब इस पल को इंजॉय कर रहे हैं|
तिलक वर्मा ने यहाँ पर जीत हासिल करने के बाद बात करते हुए कहा कि हम सब इस जीत से काफी खुश हैं| अपनी बल्लेबाजी पर बताया कि हमने बल्लेबाजी क्रम में परिथिति को देखते हुए ऊपर नीचे करने का प्रयास किया और उसमें सफल भी हुए हैं| टीम ने इसके लिए काफी मेहनत की थी और दो साल से हमने जो सपना देखा था आज उसे पूरा किया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालांकि टिम सीफर्ट (52) एक छोर से खड़े रहे और तेजी से बड़े शॉट्स लगते हुए अपने अर्ध शतक तक पहुंचे| मार्क चैपमैन (3) ने उनका साथ देना चाहा लेकिन पहले उनका और फिर सीफर्ट का विकेट गिरा और महज 72 रनों पर टीम ने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया| यहाँ से भारत पूरी तरह से गेम पर अपनी पकड़ बना चुका था| यहाँ से कप्तान मिचेल सैंटनर (43) के साथ डैरेल मिचेल (17) ने मिलकर पारी को सम्भाला और स्कोर को आगे बढ़ाने लगे| दोनों ने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़े| इस दौरान ज़रूरी रन रेट 18 के ऊपर निकल गया था जिसे नीचे लाने के चक्कर में डैरेल के विकेट का पतन हुआ| आखिरी के 6 ओवरों में कीवी टीम को 122 रनों की दरकार थी जहाँ से कीवी टीम के लिए जीत लगभग ना मुमकिन सी हो गई थी| कप्तान ने एक छोर से टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से विकेट पतन जारी रहा| अंत में सटीक गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने बड़े आराम से इस मुकाबले को जीत लिया|
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब न्यू जीलैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं मिली| हालाँकि पहले ही ओवर में पिछले मैच के शतकवीर फिन ऐलेन (9) को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला जिसका वो आज फायदा नहीं उठा पाए| अक्षर ने अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर में उनका विकेट लिया| टीम इस झटके से उभर पाती उससे पहले जस्सी ने एक बार फिर से अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर रचीन रवीन्द्र (1) का विकेट लेकर कीवी टीम को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| भारत इससे नहीं रुका और अक्षर ने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेकर पॉवर प्ले को भारत के नाम कर दिया|
अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन (54) ने आकर पारी को सम्भाला और संजू के साथ मिलकर पॉवर प्ले को भारत के लिए बेहतरीन बनाया| दोनों ने मिलकर काउंटर अटैक को जारी रखा और दस ओवर के भीतर 12 के ऊपर की औसत से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचा दिया| दूसरे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 105 रनों की इस साझेदारी हुई जिसे नीशम ने संजू के विकेट के साथ तोड़ा| 16वें ओवर में एक के बाद एक तीन विकेट लेकर नीशम ने भारत की गाड़ी पर रोक लगाना चाहा लेकिन अंतिम ओवरों में शिवम दुबे (26), हार्दिक पंड्या (18) और तिलक वर्मा (8) ने कम गेंदों पर महत्वपूर्ण पारियां खेली और टीम को इस अहम मुकाबले में 255 के एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान न्यू जीलैंड टीम के लिए जिमी नीशम को 3 जबकि मैट हेनरी और रचीन रवीन्द्र को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही रही| टॉप ऑर्डर में आज अभिषेक शर्मा (52) का बल्ला चला जिसकी सबको काफी लम्बे समय से तलाश थी| अपने एंड से संजू सैमसन (89) तेजी से रन्स बटोर रहे थे| पहले विकेट के लिए इस सलामी जोड़ी ने 7 ओवर तक 14 रन प्रति ओवर की औसत से बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को 98 तक ले गए| वहां तक सब कुछ ठीक चला लेकिन रचीन रवीन्द्र ने आकर अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर अभिषेक को अपना शिकार बनाया|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यू जीलैंड को 96 रन से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने आज इतिहास रच दिया है| टॉस आज न्यू जीलैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 255 रनों के जवाब में न्यू जीलैंड की टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से बिखर गई| कीवी टीम के लिए इस रन चेज में टिम सीफर्ट ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली|
चक दे, चक दे इंडिया!! टीम इंडिया एक बार फिर से बनी चैंपियन!! पहली बार न्यू जीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में मात दी और क्या सही समय पर ये कारनामा अंजाम दिया है!!! मेन इन ब्लू ने 96 रनों से जीता है ये मुकाबला| बल्लेबाजों ने इस जीत की रखी थी नींव और गेंदबाजों ने उसपर जीत की इमारत बना ली है| 55 मुकाबले, 20 टीम और एक चैंपियन और वो चैंपियन है भारतीय टीम| जी हाँ दोस्तों, इतिहास रचा जा चुका है| भारत ने तीसरी बार इस टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती हुई ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया है| भारत वो पहली टीम बनी है जिसने ना केवल इस ट्रॉफी को डिफेंड किया है बल्कि होस्ट करते हुए इसे जीता भी है|
ओवर 19 : 159/10
5 रन
118.1
118.2
118.3
118.4
118.5
W
18.6
ज. डफी
3 (5)
ल. फर्ग्यूसन
6 (7)
अ. शर्मा
1-0-5-1
18.6
W
अभिषेक शर्मा To जेकब डफी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड की टीम को 96 रनों से शिकस्त देते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन गई है!! अभिषेक शर्मा के हाथ लगी पहली विकेट| जेकब डफी 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर तिलक वर्मा ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा लेकिन जब अपने पैर को बाउंड्री लाइन के करीब जाता हुआ देखा तो उन्होंने बॉल को हवा में उछाल दिया| जिसके बाद सामने की तरफ भागकर गेंद को लपका| ऐसे में पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5
1
अभिषेक शर्मा To लॉकी फर्ग्यूसन
गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
18.4
1
अभिषेक शर्मा To जेकब डफी
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.3
1
अभिषेक शर्मा To लॉकी फर्ग्यूसन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के पास गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.2
1
अभिषेक शर्मा To जेकब डफी
इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
18.1
1
अभिषेक शर्मा To लॉकी फर्ग्यूसन
सिंगल!! पटकी हुई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 18 : 154/9
2 रन
017.1
017.2
W
17.3
117.4
117.5
017.6
ज. डफी
1 (2)
ल. फर्ग्यूसन
3 (4)
ज. बुमराह
4-0-15-4
17.6
0
जसप्रीत बुमराह To जेकब डफी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| रूम बनाकर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
17.5
1
जसप्रीत बुमराह To लॉकी फर्ग्यूसन
विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला इसे जहाँ से एक रन मिल गया है|
17.4
1
जसप्रीत बुमराह To जेकब डफी
लो फुल टॉस डाली गई गेंद| लेग साइड पर इसपर शॉट खेला| डीप मिड विकेट पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिल गया है|
जेकब डफी आखिरी बल्लेबाज़ हैं...
17.3
W
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! भारत अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने से एक विकेट दूर है!! मिचेल सैंटनर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी चौथी विकेट| इस बार फिर से बुमराह ने विकटों पर धीमी गति की गेंद डाली| तभी बल्लेबाज़ ने देखा और लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाने गए| तभी गेंद की लाइन और गति से बीट हो गए| जिसके बाद बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| बुमराह ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की| 152/9 न्यू जीलैंड|
17.2
0
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
17.1
0
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर 17 : 152/8
9 रन
016.1
1 WD
16.2
116.2
016.3
116.4
416.5
1 WD
16.6
116.6
म. सैंटनर
43 (32)
ल. फर्ग्यूसन
2 (3)
अ. सिंह
4-0-32-0
16.6
1
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला है|
16.6
wd
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.5
4
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
चौका!! मिचेल सैंटनर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस दफ़ा भी फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस बार मिड विकेट की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल टप्पा खाती हुई गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|