इसी बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पूरी टीम के साथ ट्रॉफी उठाते हुए नज़र आए हैं!! तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात भारत के नए सीरीज़ के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने इतने समय के बाद अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है| आगे स्काई ने कहा कि ये मेरे लिए एक बेहतरीन सीरीज़ थी खासकर टी20 वर्ल्ड कप से पहले| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मेरी कोशिश होगी कि मैं वर्ल्ड कप के मैचों में भी इसी तरह से बेहतर प्रदर्शन करूं|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ईशान किशन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं बस परिस्तिथि के अनुसार खेलने की कोशिश करता हूँ| आगे ईशान ने कहा कि मेरी कोशिश रहती है कि गेंद अगर मेरे पाले में होगी तो उसे मैदान के बाहर भेज दूं| जाते-जाते ईशान ने कहा कि मैं अब वर्ल्ड कप की तैयारी करूंगा|
मैच गंवाकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मुझे लगता है कि हमने पूरी सीरीज़ में भारत को चुनौती दी है| आगे सैंटनर ने कहा कि भारत शानदार टीम है और मैंने ये बात शुरुआत में ही बोला था कि भारत में आकर उनकी परिस्थितियों में रहते हुए उन्हें हराना बेहद मुश्किल है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इसी बीच डैरेल मिचेल (26) ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाया लेकिन अर्शदीप की रफ़्तार के आगे उनकी भी एक ना चली और वो भी आउट होकर पवेलियन लौट गए| तभी अंत में ईश सोढ़ी (33) ने कुछ बड़े-बड़े शॉट लगाकर टीम के स्कोर को 220 रनों के पार पहुँचाया लेकिन रिंकू सिंह की बॉल को मैदान के बाहर भेजने की कोशिश में वो कैच आउट हो गए और पूरी कीवी टीम 225 रनों पर ऑल आउट हो गई| इसी बीच अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट निकालकर दिया जबकि अक्षर पटेल ने 3 सफलता अपने नाम किया| वहीं वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह के हाथ 1-1 सफलता लगी| जिसके कारण भारतीय टीम ने न्यू जीलैंड की सेना को 46 रनों से शिकस्त देते हुए श्रंखला को 4-1 से जीत लिया है|
जिसके बाद फिन ऐलेन (80) ने एक तरफ से चौके और छक्के की बौछार कर दिया और रचीन रवींद्र (30) ने भी उनका पूरा साथ देते हुए नज़र आए| तभी फिन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और दूसरे विकेट के लिए रचीन के साथ मिलकर 100 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की| तभी गेंदबाज़ी करने आए अक्षर पटेल ने ख़तरनाक दिख रहे फिन ऐलेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया जबकि अर्शदीप ने रचीन रवींद्र को अपना शिकार बनाते हुए कीवी टीम को बैक फुट पर ला दिया| जिसके बाद तो विकटों के गिरने का सिलसिला जारी हो गया और एक के बाद एक बल्लेबाज़ बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट होते गए|
पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम ने 4-1 से श्रंखला को अपने नाम कर लिया है!! जी हाँ पहले बल्लेबाज़ी तो बाद में शानदार गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने न्यू जीलैंड टीम को 46 रनों से शिकस्त देते हुए सीरीज़ को जीत लिया है!! वैसे तो भारतीय टीम के लिए बल्लेबाज़ी में जहाँ ईशान किशन ने शतक लगाया!! तो गेंदबाज़ी में अर्शदीप सिंह ने फाईफ़र लेकर विपक्षी टीम को मैच से बाहर कर दिया| हालाँकि कीवी टीम के लिए फिन ऐलेन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके| ऐसे में 272 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई कीवी टीम को पहले ही ओवर में टिम सीफर्ट (5) के रूप में बड़ा झटका जल्दी लग गया|
19.4
W
रिंकू सिंह To ईश सोढ़ी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड टीम को 46 रनों से शिकस्त दे दी है!! ईश सोढ़ी 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! रिंकू सिंह के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर जोर से खेलना चाहा| तभी बल्ले के ऊपरी भाग को लगाकर पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद थे अर्शदीप सिंह जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.3
0
रिंकू सिंह To ईश सोढ़ी
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
19.2
6
रिंकू सिंह To ईश सोढ़ी
छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
19.1
1
रिंकू सिंह To जेकब डफी
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर 19 : 218/9
14 रन
218.1
218.2
618.3
1 LB
18.4
118.5
218.6
ईश सोढ़ी
27 (12)
ज. डफी
8 (4)
अ. शर्मा
1-0-13-0
18.6
2
अभिषेक शर्मा To ईश सोढ़ी
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.5
1
अभिषेक शर्मा To जेकब डफी
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.4
lb
अभिषेक शर्मा To ईश सोढ़ी
नॉट आउट!! भारतीय टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और ऑफ साइड की तरफ गई| ऐसे में बल्लेबाजों ने भाग कर एक रन लेग बाई के रूप में लिया| ऐसे में एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारा| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
18.3
6
अभिषेक शर्मा To ईश सोढ़ी
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
18.2
2
अभिषेक शर्मा To ईश सोढ़ी
दुग्गी!! इस बार भी बल्लेबाज़ ने गैप में शॉट खेलकर 2 रन हासिल किया है|
18.1
2
अभिषेक शर्मा To ईश सोढ़ी
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
ओवर 18 : 204/9
13 रन
417.1
117.2
217.3
117.4
117.5
417.6
ज. डफी
7 (3)
ईश सोढ़ी
15 (7)
ज. बुमराह
4-0-58-0
17.6
4
जसप्रीत बुमराह To जेकब डफी
चौका! बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई|
17.5
1
जसप्रीत बुमराह To ईश सोढ़ी
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया और इसे थर्ड मैन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
17.4
1
जसप्रीत बुमराह To जेकब डफी
छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिय है|
17.3
2
जसप्रीत बुमराह To जेकब डफी
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
17.2
1
जसप्रीत बुमराह To ईश सोढ़ी
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.1
4
जसप्रीत बुमराह To ईश सोढ़ी
चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
ओवर 17 : 191/9
10 रन
116.1
116.2
116.3
616.4
116.5
W
16.6
ल. फर्ग्यूसन
3 (4)
ईश सोढ़ी
9 (4)
अ. पटेल
4-0-33-3
16.6
W
अक्षर पटेल To लॉकी फर्ग्यूसन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! लॉकी फर्ग्यूसन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अक्षर पटेल को मिली तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर की ओर जोर से खेलना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई और बल्ले को बीट करती हुई स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौट गए| 191/9 न्यू जीलैंड|
16.5
1
अक्षर पटेल To ईश सोढ़ी
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.4
6
अक्षर पटेल To ईश सोढ़ी
छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
16.3
1
अक्षर पटेल To लॉकी फर्ग्यूसन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
16.2
1
अक्षर पटेल To ईश सोढ़ी
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|