तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के चौथे मुकाबले के साथ जो 28 जनवरी को विशाखापटनम के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी खुश हूँ कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया| आगे जसप्रीत ने कहा कि मुझे अपने देश के लिए खेलते हुए 10 वर्ष हो गए हैं और मैं एक तेज़ गेंदबाज़ की भूमिका में टीम के साथ रहा हूँ|
विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि इस तरह की जीत से हम काफी खुश हैं| हम जिस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं वो सफल हो रहा और ये हमारे लिए काफी सकारात्मक बात है| आगे कहा कि हमने आपस में बात की है कि हम खुलकर क्रिकेट खेलेंगे| ऊपर के टॉप तीन बल्लेबाजों ने इस तरह की बल्लेबाजी करते हुए मेरा काम आसान किया है| रवी बिश्नोई पर कहा कि उन्होंने काफी लम्बे समय बाद टीम में वापसी की और जिस तरह से आज उन्होंने गेंदबाजी की है वो काबिले तारीफ है|
मैच गंवाकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि भारतीय टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छा किया है| आगे सैंटनर ने कहा कि इस पिच पर हमें 180 से 190 रन बनाना चाहिए था लेकिन हम ऐसा करने में असफल रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी कोशिश रहेगी कि अगले मैच में अच्छा खेल दिखाया जाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस रेंज हिटिंग की वजह से दबाव पूरी मेहमान टीम पर आ गया| फिर ईश सोढ़ी ने किशन का विकेट लेकर रन गति पर रोक लगानी चाही लेकिन पिछले मैच के हीरो स्काई ने आकर अपना आक्रामक रूप दिखाया और महज 26 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलते हुए भारतीय टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| इस बीच जिस तरह से अभिषेक, ईशान और स्काई ने बल्लेबाजी की उससे कीवी गेंदबाज पूरी तरह से बिखरते हुए नजर आये| अंत में भारत ने 60 गेंद पहले मुकाबले को समाप्त करते हुए टी20 वर्ल्ड कप की बाकी टीमों को एक कड़ा सन्देश दे दिया है|
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम आई तो पहली ही गेंद पर कीवी गेंदबाज ने संजू सैमसन का विकेट लेकर अपना दबदबा बनाया| यहाँ से ऐसा लगा कि भारत शायद थोड़ा दबाव में होगा लेकिन ईशान किशन (28) ने आकर मोर्चा सम्भाला और अभिषेक शर्मा (68) के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी| हर ओवर में बड़े शॉट्स लगाते हुए इस जोड़ी ने तीन ओवर में ही भारत के स्कोर को 50 के पार पहुँचा दिया|
इस बीच ये जोड़ी काफी सम्भलकर खेलती हुई आगे बढ़ रही थी जिसे 12वें ओवर में रवी बिश्नोई ने चैपमैन का विकेट हासिल करते हुए तोड़ा| मिडिल ऑर्डर में इन फॉर्म बल्लेबाज डैरेल मिचेल (14) एक बार फिर से बड़ी पारी नहीं खेल पाए| वहीँ आज लोअर ऑर्डर में कप्तान मिचेल सैंटनर ने महज 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 153 रनों के स्कोर तक पहुंचाया| इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3, रवी बिश्नोई और हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट जबकि हर्षित राणा को 1 सफलता हाथ लगी|
टीम इस सदमे से उभर पाती उससे पहले अगले ही ओवर में हार्दिक ने रचीन रवीन्द्र का विकेट लेकर मेहमान टीम को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| वहां से टिम सीफर्ट (12) ने पारी को सम्भालना चाहा लेकिन जस्सी ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें भी पवेलियन की राह दिखा दी| महज 34 रनों पर कीवी टीम ने अपने तीन विकेट्स गँवा दिए थे| वहां से चौथे विकेट के लिए मार्क चैपमैन (32) ने इन फॉर्म ग्लेन फिलिप्स (48) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और तेजी से रन्स बनाने लगे| दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 52 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई|
टॉस जीतकर आज भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस तीसरे मैच में रन चेज करने का ही फैसला किया जो अंत में जाकर सही साबित हुआ है| कप्तान स्काई ने मेहमान टीम को गुवाहाटी की इस फ्लैट विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| चूँकि टॉस के समय ही थोड़ी ड्यू आती हुई दिखी थी इस वजह से कप्तान ने रन चेज करने का ही फैसला किया था| मेजबान टीम इस अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत करना चाहती थी लेकिन एक बार फिर से हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे (1) का शिकार करते हुए कीवी टीम को शुरूआती झटका दे दिया|
टीम इंडिया यू ब्यूटी!! क्या कमाल की बल्लेबाजी की है भारतीय टीम ने यहाँ पर| महज 10 ओवरों में 150 से अधिक का टोटल चेज करना ही बता रहा है कि ये टीम किस रूप में बल्लेबाजी कर रही है| 8 विकेट की इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है| अभिषेक शर्मा बन गए दूसरे सबसे तेज टी20 अंतर्राष्ट्रीय अर्ध शतक लगाने वाली बल्लेबाज| अपने गुरु युवराज सिंह से ही पीछे रहे हैं अभिषेक|
ओवर 10 : 155/2
16 रन
09.1
69.2
19.3
19.4
49.5
49.6
स. यादव
57 (26)
अ. शर्मा
68 (20)
ग. फिलिप्स
1-0-16-0
9.6
4
ग्लेन फिलिप्स To सूर्यकुमार यादव
चौका!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड टीम को 10 ओवरों पहले ही 8 विकटों से करारी शिकस्त दे दी है!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को स्काई ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया| इसी दौरान पूरे भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
9.5
4
ग्लेन फिलिप्स To सूर्यकुमार यादव
चौका!! इसी के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी स्काई ने की है यहाँ पर!! मैदान पर आते ही चौके और छक्के की बारिश कर करते हुए अपनी टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाया है!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गेंद टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
9.4
1
ग्लेन फिलिप्स To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल किया|
9.3
1
ग्लेन फिलिप्स To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
9.2
6
ग्लेन फिलिप्स To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! कप्तान स्काई ने गेंद को आकाश में पहुँचाया है!! आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9.1
0
ग्लेन फिलिप्स To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिल सका|
ओवर 9 : 139/2
17 रन
18.1
48.2
18.3
48.4
68.5
18.6
स. यादव
42 (21)
अ. शर्मा
67 (19)
म. सैंटनर
2-0-28-0
8.6
1
मिचेल सैंटनर To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को डीप कवर्स की ओर शॉट खेला और एक रन ले लिया| भारत को अब जीत के लिए 15 रनों की ज़रुरत है|
8.5
6
मिचेल सैंटनर To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! सूर्यकुमार यादव अपने शानदार फॉर्म का नमूना यहाँ पर पेश कर रहे हैं!! आगे आकर इस बार सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई और छह रन मिल गया|
8.4
4
मिचेल सैंटनर To सूर्यकुमार यादव
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
8.3
1
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
मिड ऑफ़ की ओर गेंद को ड्राइव किया गया जहाँ से सिंगल मिल पाया|
8.2
4
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
चौका!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इस बार पटकी हुई गेंद को खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
8.1
1
मिचेल सैंटनर To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 8 : 122/2
17 रन
47.1
47.2
07.3
27.4
17.5
67.6
अ. शर्मा
62 (17)
स. यादव
30 (17)
ईश सोढ़ी
2-0-28-1
7.6
6
ईश सोढ़ी To अभिषेक शर्मा
छक्का!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए बस 32 रनों की ज़रुरत है|
7.5
1
ईश सोढ़ी To सूर्यकुमार यादव
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन पूरा हुआ|
7.4
2
ईश सोढ़ी To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर 2 रन पूरा किया है|
7.3
0
ईश सोढ़ी To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.2
4
ईश सोढ़ी To सूर्यकुमार यादव
चौका!! कप्तान स्काई के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7.1
4
ईश सोढ़ी To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! कमाल की बल्लेबाजी हो रही है भारत की तरफ से यहाँ पर| स्काई स्पेशल स्वीप शॉट यहाँ पर आ गया है| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा है|
ओवर 7 : 105/2
11 रन
46.1
16.2
16.3
06.4
16.5
46.6
अ. शर्मा
56 (16)
स. यादव
19 (12)
म. सैंटनर
1-0-11-0
6.6
4
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जीत से 49 रन दूर भारत| शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|