तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के तीसरे मुकाबले के साथ जो 25 जनवरी को गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ईशान किशन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने गेंद को देखकर बड़ा शॉट खेला और पॉवर प्ले का फ़ायदा उठाया| आगे ईशान ने कहा कि मैं अपनी टीम की जीत से काफी ख़ुश हूँ| जाते-जाते उन्होंने कहा कि मैं डोमेस्टिक में अच्छा खेलकर आ रहा हूँ तो मुझमें काफी आत्मविश्वास था जिसका मैंने आज फ़ायदा उठाते हुए रन बनाया है|
विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हां हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि मुझे पता नहीं ईशान ने दिन में क्या खाना खाया था लेकिन महज 6 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि बड़ा रन बनाकर मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है| हाँ गेंदबाजों ने आज अच्छा कम बैक कराया| एक समय वो 10 ओवर के आस पास 110 के स्कोर के करीब थे लेकिन अंतिम के ओवरों में जिस तरह से गेंदबाजों ने कम बैक कराया उससे पूरी टीम का आत्मविश्वास काफी ऊपर आया है|
मैच गंवाकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि हमने बल्ले और गेंद से बेहतर खेल दिखाया है लेकिन भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की है| आगे सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ में खेली है| हाँ हमें भी अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान थोड़ी तेज़ गति से रन बनाने की ज़रुरत थी क्योंकि अब भारत के सामने 200 या 210 रन काफी नहीं हो रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी कोशिश होगी कि अगले मैच में अच्छा खेल दिखाया जाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसा लगा कि भारत इस रन चेज में काफी पीछे रह जाएगा लेकिन तब वहां से ईशान किशन (76) और कप्तान स्काई (82) ने मिलकर पारी को सम्भाला| कप्तान समझदारी के साथ खेलते रहे जबकि दूसरे एंड से पॉकेट डाईनामाईट नामक ईशान ने काफी तेजी के साथ अपना अर्ध शतक पूरा किया| इस बीच उन्होंने अपने एंड से एक के बाद एक लगातार कई कड़ाकेदार शॉट्स लगाये जिससे गेंदबाजी टीम पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई| इस दौरान भारत ने महज 8 ही ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था| तीसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने करीब 15 रन प्रति ओवर की औसत से बल्लेबाजी करते हुए महज 48 गेंदों पर 122 रनों की साझेदारी कर दी| हाँ इसके बाद ईशान का विकेट तो गिरा लेकिन फिर उनके बाद बल्लेबाजी करने आये शिवम दुबे ने उस काउंटर अटैक को जारी रखा और महज 18 गेंदों पर 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 28 गेंद शेष रहते फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम आई तो शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से गेम पर अपना दबदबा बनाए रखा| भारतीय सलामी जोड़ी आज इस रन चेज में चल नहीं पाई| संजू सैमसन को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला जिसके बाद वो कुछ ख़ास नहीं कर सके| वहीँ दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा आज अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए| महज 6 रनों पर टीम इंडिया ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज को गँवा दिया था|
43 रनों पर कीवी टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे| वहां से रचीन रवीन्द्र (44) ने इन फॉर्म ग्लेन फिलिप्स (19) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और तेजी से रन्स बनाने लगे| दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई| रचीन का विकेट हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने मिडिल ऑर्डर पर तो रोक लगे लेकिन लोअर ऑर्डर में कप्तान मिचेल सैंटनर ने महज 27 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 208 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया| इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए जबकि शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और हार्दिक पंड्या को 1-1 सफलता हाथ लगी|
मेजबान टीम इस अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत करना चाहती थी और डेवोन कॉनवे (19) ने टिम सीफर्ट (24) के साथ मिलकर कुछ इसी तरह की शरूआत दिलाई| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने महज 3 ओवर के आस पास 43 रन बना दिए थे| ऐसा लगा कि ये जोड़ी टीम को काफी बड़े स्कोर तक लेकर जायेगी तभी हर्षित राणा ने आकर अपने पहले ही ओवर में कॉनवे का विकेट लेकर मेहमान टीम को बैक फुट पर ढकेलने का काम किया| इस दौरे पर हर्षित ने चौथी बार डेवोन का शिकार किया है| इसके बाद अगले ही ओवर में वरुण ने दूसरे सलामी बल्लेबाज सीफर्ट को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया|
बैक टू बैक विन टीम इंडिया के खाते में दर्ज हुई!!! 7 विकटों की इस शानदार जीत के साथ इस श्रृंखला में भारतीय टीम ने 2-0 से अपनी बढ़त बना ली है| वहीँ 200 रनों के ऊपर की सबसे तेज रन चेज जीत का इतिहास अपने नाम दर्ज करा लिया है| टॉस जीतकर आज भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस दूसरे मैच में रन चेज करने का ही फैसला किया जो अंत में जाकर सही साबित हुआ है| कप्तान स्काई ने मेहमान टीम को रायपुर की इस फ्लैट विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| चूँकि टॉस के समय ही ड्यू आती हुई दिखी थी इस वजह से कप्तान ने रन चेज करने का ही फैसला किया था|
15.2
1
डैरेल मिचेल To शिवम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.1
1
डैरेल मिचेल To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! इसी के साथ अब स्कोर बराबर होता हुआ!! छोटी गेंद को स्काई ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन मिल गया है|
ओवर 15 : 207/3
11 रन
014.1
614.2
1 WD
14.3
214.3
114.4
014.5
114.6
स. यादव
81 (36)
श. दुबे
35 (17)
ज. डफी
4-0-38-1
14.6
1
जेकब डफी To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड की ओर खेलते हुए एक रन लिया| भारत अब जीत से बस 2 रन दूर है|
14.5
0
जेकब डफी To सूर्यकुमार यादव
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| तभी बॉल टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल सका|
14.4
1
जेकब डफी To शिवम दुबे
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन लिया|
14.3
2
जेकब डफी To शिवम दुबे
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
14.3
wd
जेकब डफी To शिवम दुबे
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| तभी लेग अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
14.2
6
जेकब डफी To शिवम दुबे
छक्का!!! भारत को अब जीत के लिए बस 7 रनों की ज़रुरत है| शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
14.1
0
जेकब डफी To शिवम दुबे
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की तरफ पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
ओवर 14 : 196/3
18 रन
113.1
013.2
613.3
213.4
413.5
1 WD
13.6
413.6
स. यादव
80 (34)
श. दुबे
26 (13)
ज. फ़ॉल्क्स
3-0-67-0
13.6
4
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To सूर्यकुमार यादव
चौका!! कप्तान स्काई के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की भारत को अब जीत के लिए 13 रनों की ज़रुरत है|
13.6
wd
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To सूर्यकुमार यादव
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड दिया|
13.5
4
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To सूर्यकुमार यादव
चौका!! स्काई ने लगाया एक और बेहतरीन शॉट!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को देखा और थर्ड मैन की तरफ कट शॉट लगाकर चार रन बटोरा|
13.4
2
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद को फ्लिक करने का प्रयास किया| तभी बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद पॉइंट फील्डर के ऊपर से हवा में निकली| जिसके बाद फील्डर उल्टा भागकर कैच पकड़ने गए लेकिन गेंद उनके हाथों से दूर गिरी रही और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
13.3
6
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
13.2
0
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To सूर्यकुमार यादव
कैच ड्रॉप!! 64 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव को मिला जीवनदान| मिड ऑफ़ पर कप्तान मिचेल से हुई एक बड़ी चूक| अपने दाहिने तरफ भागते हुए एक आसान सा कैच टपका दिया है| हार्ड लेंथ गेंद थी| स्काई ने खड़े-खड़े मिड ऑफ़ के ऊपर से पंच करना चाहा| उछाल को परख नहीं सके और मिस टाइम शॉट लगा बैठे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में गई गेंद| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर निकल गई गेंद| इसके बाद कप्तान ने गेंदबाज से आकर शायद माफ़ी मांगी है|
13.1
1
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To शिवम दुबे
पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद| फील्डर तेजी से उसपर तो आये लेकिन एक रन लेने से रोक नहीं पाए|
ओवर 13 : 178/3
14 रन
612.1
112.2
412.3
112.4
012.5
212.6
स. यादव
64 (29)
श. दुबे
25 (12)
म. हेनरी
3-0-41-1
12.6
2
मैट हेनरी To सूर्यकुमार यादव
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| भारत अब जीत से महज 31 रन दूर| शॉर्ट बॉल बौंकार डाली गई गेंद| स्काई ने इसपर अपने अंदाज में झुकते हुए अपर कट का इस्तेमाल किया और थर्ड मैन से डबल हासिल किया|
12.5
0
मैट हेनरी To सूर्यकुमार यादव
एक रेयर डॉट गेंद!! इस बार स्काई ने अपने लिए रूम बनाकर शॉट खेलना चाहा| गेंदबाज ने जान बूझकर बाहर की तरफ डाली गई गेंद| खेलने गे स्काई और बीट हो गए|
12.4
1
मैट हेनरी To शिवम दुबे
सिंगल!! इस बार आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
12.3
4
मैट हेनरी To शिवम दुबे
चौका!! शिवम दुबे ने अपना शक्ति प्रदर्शन यहाँ पर दिखाया है| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे फील्ड करना चाहा लेकिन चूक गए|