तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के साथ जो 23 जनवरी को रायपुर के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक शर्मा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं रोज अपनी बल्लेबाजी पर काम करता हूँ| आगे अभिषेक ने कहा कि मैं कोशिश करता हूँ कि अपने स्ट्राइक रेट को 200 के करीब रखूँ| मैं शुरुआत के 6 ओवरों का फ़ायदा उठाने को देखता हूँ और सामने वाली टीम के अहम गेंदबाजों पर रन बनाने की सोच रखा हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी की वीडियो देखता हूँ और ये तलाश करता हूँ कि गेंदबाज़ मुझे कहाँ से आउट करने को देख रहे हैं जिसके बाद मैं उसपर काम करता हूँ|
विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि इस जीत से हमें काफी ख़ुशी हो रही है| जीत के साथ श्रृंखला का आगाज करना अच्छा है| आगे कहा कि जिस तरह से अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी की है उससे हम काफी राहत महसूस करते हैं| वर्ल्ड कप के लिए हमने प्लान बनाया हुआ है| पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना यहाँ काम आया है| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि जब मैं बल्लेबजी के लिए उतरा तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ| गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी| नेट्स में भी मेरे बल्ले पर गेंद सही तरह से आई थी| जाते-जाते अंत में फील्डिंग पर कहा कि कभी कभार ड्यू में ऐसा हो जाता है|
मैच गंवाकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि यहाँ पर आकर जीतना काफी मुश्किल होता है क्योंकि भारत एक शानदार टीम है| आगे सैंटनर ने कहा कि हमने गेंदबाज़ी में बेहतर नहीं किया और एक बड़े लक्ष्य को चेज़ करते हुए शुरुआत में विकटों को भी गंवा दिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं परिस्तिथि को देखते हुए बल्लेबाज़ी में ऊपर आता हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की जिसे वरुण चक्रवर्ती ने आकर रॉबिनसन के विकेट के साथ तोड़ा| फिलिप्स और मार्क चैपमैन की जोड़ी जब क्रीज पर थी तो आखिरी के दस ओवरों में जरूरी रन रेट 15 के ऊपर निकल गया था| यहाँ से फिलिप्स का ताबड़तोड़ रूप दिखा और बड़े-बड़े हिट्स हमें देखने को मिले| रन रेट काफी ऊपर निकल गया था और हर ओवर में तीन बाउंड्री चाहिए थी जिसे हासिल करने के चक्कर में फिलिप्स का विकेट भी गिरा| आखिरी के पांच ओवरों में रन रेट 18 के पार चला गया जिसे इनफॉर्म डैरेल मिचेल ने भी पकड़ने का प्रयास किया लेकिन डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की वजह से इसे हासिल करने से चूक गए|
239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने जब कीवी टीम आई तो शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से गेम पर अपना दबदबा बनाए रखा| अर्शदीप सिंह ने अपनी आदत अनुसार पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे का विकेट लिया जबकि दूसरे ओवर में हार्दिक पंड्या ने रचीन रवीन्द्र का विकेट लेकर न्यू जीलैंड टीम को महज 1 के स्कोर पर दो बड़े झटके दे दिए| उसके बाद टिम रॉबिनसन (21) ने इनफॉर्म ग्लेन फिलिप्स (78) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और तेजी के भाग रहे रन रेट को पकड़ने के चक्कर में पारी को आगे बढ़ाने लगे|
ऐसा लगा कि ये जोड़ी अब भारतीय टीम को गेम में तेजी के साथ ऊपर ले आएगी तभी सैंटनर ने स्काई का विकेट लेकर रन गति पर रोक लगाने का काम किया लेकिन ऐसा हो ना सका| एक एंड से अभिषेक लगातार बड़ा शॉट्स लगा रहे थे| इसी क्रम में वो अपने शतक से चूके| मध्य क्रम में हार्दिक पंडया (25) और लोअर ऑर्डर में रिंकू सिंह (44) ने अपनी उपयोगी पारी से टीम को 238 रनों तक पहुंचा दिया जो टी20 क्रिकेट में न्यू जीलैंड के सामने सबसे लम्बा स्कोर बन गया| इस दौरान कीवी टीम की तरफ से जेकब डफी और काइल जेमीसन ने 2-2 विकेट लिए जबकि क्रिस्टियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर को 1-1 सफलता हाथ लगी|
पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने महज 2 ओवर के भीतर 18 रन तो लगाए लेकिन काइल जेमीसन ने पहले ही ओवर में संजू का विकेट लेकर मेजबान टीम को बैक फुट पर ढकेलने का काम किया| इसके बाद इन्फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन (8) भी आये और तेजी के साथ रन्स बनाने को देखने को चक्कर में जेकब डफी को अपना विकेट दे बैठे| महज 27 रनों पर भारत ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे| वहां से अभिषेक और सूर्यकुमार यादव (32) ने मिलकर पारी को सम्भाला और तेजी से रन्स बनाने लगे| दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई| इस बीच स्काई ने भी अपने फॉर्म में आने के संकेत दिए|
टीम इंडिया विजयी!!! 48 रनों की जीत के साथ इस श्रृंखला का भारतीय टीम ने आगाज किया है| 1-0 से भारत अब आगे हो गया है| टॉस जीतकर आज न्यू जीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस पहले मैच में रन चेज करने का फैसला किया जो अंत में जाकर ग़लत साबित हुआ है| कप्तान सैंटनर ने भारत को नागपुर की इस पाटा विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| मेजबान टीम इस अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत करना चाहती थी और टी20 के नम्बर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (84) ने संजू सैमसन (10) के साथ मिलकर कुछ इसी तरह की शरूआत दिलाई|
ओवर 20 : 190/7
3 रन
119.1
119.2
W
19.3
W
19.4
019.5
119.6
क. जेमीसन
1 (2)
म. सैंटनर
20 (13)
श. दुबे
3-0-28-2
19.6
1
शिवम दुबे To काइल जेमीसन
सिंगल!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड टीम को 48 रनों से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| ऐसे में फील्डर ने वहां पर गेंद को पकड़ा लेकिन बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया था| तभी पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
शिवम दुबे To काइल जेमीसन
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
नए बल्लेबाज़ काइल जेमीसन हैं...
19.4
W
शिवम दुबे To क्रिस्टियन क्लार्क OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड शिवम दुबे| दो गेंद दो विकेट हासिल हुई है यहाँ पर| इस बार लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर रिंकू सिंह ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| क्रिस्टियन क्लार्क बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| लेंथ गेंद पर लॉन्ग ऑन की तारफ शॉट खेला| हवा में गई गेंद, फील्डर ने सीमा रेखा के आगे उसे लपका| 189/7 न्यू जीलैंड|
क्रिस्टियन क्लार्क अगले बल्लेबाज हैं...
19.3
W
शिवम दुबे To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कीवी टीम को लगता हुआ एक और झटका!! इस बार डैरेल मिचेल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! शिवम दुबे के हाथ लगी विकेट यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| तभी लॉन्ग ऑफ से अपने बाँए ओर भागकर फील्डर रवि बिश्नोई ने एक शानदार कैच पकड़ा| 189/6 न्यू जीलैंड|
19.2
1
शिवम दुबे To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| ऐसे में गेंद सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड से टकराई| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
19.1
1
शिवम दुबे To डैरेल मिचेल
सिंगल!! लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
ओवर 19 : 187/5
6 रन
118.1
118.2
118.3
118.4
218.5
018.6
म. सैंटनर
19 (12)
ड. मिचेल
27 (16)
अ. सिंह
4-0-31-1
18.6
0
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
18.5
2
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया| गैप से दो रन मिल गया है|
18.4
1
अर्शदीप सिंह To डैरेल मिचेल
सिंगल!! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| इसपर बल्ला फेंका और डीप पॉइंट की दिशा से सिंगल हासिल किया है|
18.3
1
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया डीप में गई गेंद जहाँ उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
18.2
1
अर्शदीप सिंह To डैरेल मिचेल
कैच ड्रॉप!! डैरेल मिचेल को 15 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! लेग स्टंप पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बाउंड्री लाइन से आगे भागकर फील्डर ईशान किशन ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर निकल गई और ज़मीन पर जा गिरी| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा किया|
18.1
1
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
ओवर 18 : 181/5
15 रन
417.1
417.2
117.3
117.4
117.5
417.6
ड. मिचेल
25 (14)
म. सैंटनर
15 (8)
ज. बुमराह
3-0-29-0
17.6
4
जसप्रीत बुमराह To डैरेल मिचेल
चौका!! डैरेल मिचेल के बल्ले से आई बाउंड्री!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| कीवी टीम को अब 12 गेंदों पर 58 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल कर लिया है|
17.4
1
जसप्रीत बुमराह To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.3
1
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.2
4
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
चौका!!! दो गेंद लगातार दो बाउंड्री यहाँ पर आई है| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला है|
17.1
4
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
चौका!! इसी बीच शानदार फील्डिंग रिंकू सिंह के द्वारा देखने को मिली है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी फील्डर रिंकू ने वहां पर हवा में उछलकर गेंद को पकड़ा और मैदान के अंदर फेका| इसी बीच वो खुद मैदान के बाहर गिरे जबकि बॉल भी टप्पा खाकर बाउंड्री लाइन से टकरा गई| फील्ड अम्पायर ने रिप्ले में इसको देखने के बाद चौका दिया|