तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात भारत और न्यू जीलैंड के बीच होने वाला तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के साथ जो राजकोट के मैदान पर 14 जनवरी को खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता है की मैंने अब तक कितनी बार इस पुरस्कार को हासिल किया है| आगे विराट ने कहा कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी पर काम करते रहता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करता हूँ तो मुझे पता होता है कि किस तरह से खेल को आगे बढ़ाना है|
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि सभी ने काफी अच्छा खेल दिखाया है| आगे गिल ने कहा कि पिछले सीरीज में अर्शदीप खेल रहे थे तो इस बार हमने सिराज को शामिल किया है|
मैच गंवाकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान माईकल ब्रेसवेल ने बताया कि मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है क्योंकि सभी ने अपनी तरफ से बेहतर प्रदर्शन किया है| आगे ब्रेसवेल ने कहा कि हम अपने टोटल स्कोर में 20 से 30 रन कम रह गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अगले मैच में बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीं हर्षित राणा (29) ने राहुल का पूरा साथ दिया और एक बार जीवनदान मिलने के बाद बड़ा शॉट खेलने को देखने लगे| हालाँकि जब भारतीय टीम जीत से 22 रन दूर थी| तभी हर्षित कैच आउट होकर पवेलियन की ओर लौट गए| जिसके बाद तो लोकेश राहुल (29) ने ज़िम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए वॉशिंगटन सुंदर (7) के साथ मिलकर टीम को 6 गेंद पहले ही लक्ष्य के पार पहुँचाया और जीत का जश्न मनाया| इसी बीच न्यू जीलैंड के लिए काइल जेमीसन ने 4 विकेट निकालकर दिया जबकि क्रिस्टियन क्लार्क और आदित्य अशोक के हाथ 1-1 सफलता लगी| हालाँकि कुछ कैच ड्रॉप न्यू जीलैंड टीम की तरफ से देखने को मिला और वो उनके मैच गंवाने का बड़ा कारण भी बन गया|
जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने आकर पारी को संभाला और विराट के साथ टीम को लक्ष्य की ओर ले जाने लगे| इसी दौरान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के एक और शतक से बस 7 रन दूर थे तभी काइल जेमीसन ने आकर विराट कोहली (93) को पवेलियन की ओर लौटाया जबकि उसी ओवर की अंतिम गेंद पर रवींद्र जड़ेजा (4) को भी आउट कर दिया| जिसके कुछ देर बाद फिर से जेमीसन गेदबाजी करने आए और सेट बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (49) को भी अपना शिकार बना लिया| ऐसे में भारतीय टीम बैक फुट पर आ गई थी लेकिन लोकेश राहुल ने समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करना शुरू किया और धीरे-धीरे करते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया|
तभी मैदान पर किंग कोहली ने आते ही तेज़ी से रन बनाना शुरू कर दिया जबकि दूसरी तरफ से कप्तान शुभमन गिल (56) ने भी उनका पूरा साथ देते हुए मिल रहे मौको पर बड़ा शॉट लगाया| ऐसे में पहले किंग कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया| तो उसके कुछ देर बाद ही गिल ने भी अर्धशतक जड़ दिया और देखते ही देखते दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की शतकीय साझेदारी हुई| इसी दौरान गेंदबाज़ी करने आए युवा आदित्य अशोक ने अपनी फिरकी के जाल में शुभमन गिल को फसाया और पनपती हुई साझेदारी का अंत कर दिया|
एक बार फिर से चेज़ मास्टर ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को जीत के पार पहुँचाया है!! कोहली, कोहली और कोहली की आवाज़ वडोदरा के मैदान पर सुनाई दी है!! जी हाँ दोस्तों विराट कोहली के द्वारा खेली गई 93 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यू जीलैंड की टीम को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए इस तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है!! वैसे तो 301 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत संभलकर की और पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े| इसी बीच रोहित शर्मा (26) के रूप में टीम को बड़ा झटका लगा|
ओवर 49 : 306/6
17 रन
148.1
148.2
148.3
448.4
448.5
648.6
ल. राहुल
29 (21)
व. सुंदर
7 (7)
क. क्लार्क
10-0-73-1
48.6
6
क्रिस्टियन क्लार्क To लोकेश राहुल
छक्का!! इसी के साथ मुकाबले को समाप्त किया लोकेश राहुल ने सिक्स लगाकर यहाँ पर!! ऐसे में भारत ने न्यू जीलैंड की टीम को 4 विकटों से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
48.5
4
क्रिस्टियन क्लार्क To लोकेश राहुल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री लोकेश राहुल के बल्ले से आती हुई!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! भारतीय टीम का 300 रन भी पूरा हुआ| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
48.4
4
क्रिस्टियन क्लार्क To लोकेश राहुल
चौका!! जिस शॉट की ज़रुरत थी यहाँ पर वो लोकेश राहुल के बल्ले से आ गई है!! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद फाइन लेग पार कर गई चार रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए बस 5 रन चाहिए|
48.3
1
क्रिस्टियन क्लार्क To वॉशिंगटन सुंदर
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
48.2
1
क्रिस्टियन क्लार्क To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
48.1
1
क्रिस्टियन क्लार्क To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! ओवर थ्रो की वजह से आया है!! इस बार बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| ऐसे में राहुल क्रीज़ से बाहर रन लेने को आए| तभी फील्डर ने गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइकर की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई लॉन्ग ऑन की ओर गई| जिसके बाद बल्लेबाजों ने ओवर थ्रो की वजह से एक रन भागकर लिया|
ओवर 48 : 289/6
6 रन
147.1
147.2
147.3
147.4
147.5
147.6
व. सुंदर
5 (5)
ल. राहुल
14 (17)
ज. फ़ॉल्क्स
10-0-49-0
47.6
1
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| ऐसे में अब 12 गेंदों पर 12 रनों की ज़रुरत है|
47.5
1
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To लोकेश राहुल
छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
47.4
1
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To वॉशिंगटन सुंदर
कैच ड्रॉप!! इस बार वॉशिंगटन सुंदर को मिला जीवनदान!! छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट नो लुक शॉट खेला| तभी शॉर्ट फाइन लेग फील्डर ने उल्टा भागकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफ़ल रहे| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
47.3
1
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To लोकेश राहुल
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है| 15 गेंदों पर अब 15 रनों की ज़रुरत है|
47.2
1
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 16 गेंदों पर 16 रनों की ज़रुरत है|
47.1
1
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
ओवर 47 : 283/6
8 रन
446.1
W
46.2
146.3
146.4
146.5
146.6
ल. राहुल
11 (14)
व. सुंदर
2 (2)
क. क्लार्क
9-0-56-1
46.6
1
क्रिस्टियन क्लार्क To लोकेश राहुल
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन ले लिया| भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रनों की ज़रुरत है|
46.5
1
क्रिस्टियन क्लार्क To वॉशिंगटन सुंदर
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
46.4
1
क्रिस्टियन क्लार्क To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
46.3
1
क्रिस्टियन क्लार्क To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| तभी फील्डर गेंद के पीछे भागे और बाउंड्री लाइन तक गेंद को जाने से रोकने में सफल हो गए| हालाँकि सुंदर चोटिल है इस वजह से भागकर ज़्यादा रन नहीं ले सके और बस एक रन ही मिल सका|
अगले बल्लेबाज़ वॉशिंगटन सुंदर हैं...
46.2
W
क्रिस्टियन क्लार्क To हर्षित राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगता हुआ छठा झटका!! हर्षित राणा 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! क्रिस्टियन क्लार्क के हाथ लगी पहली विकेट| छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में गति से चकमा खा गए और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर मिचेल हे के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 279/6 भारत|
46.1
4
क्रिस्टियन क्लार्क To हर्षित राणा
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर 46 : 275/5
8 रन
145.1
145.2
145.3
245.4
145.5
245.6
ल. राहुल
9 (12)
ह. राणा
25 (21)
म. ब्रेसवेल
8-0-56-0
45.6
2
माईकल ब्रेसवेल To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 26 रनों की ज़रुरत है|
45.5
1
माईकल ब्रेसवेल To हर्षित राणा
लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|