Advertisement

भारत vs इंग्लैंड, दूसरा सेमीफाइनल Match Summary

भारत vs इंग्लैंड, 2026 - टी-20 Summary

भारत vs इंग्लैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
दूसरा सेमीफाइनल, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Mar 05, 2026
भारत भारत
253/7 (20.0)
इंग्लैंड इंग्लैंड
246/7 (20.0)
भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    संजू सैमसन
    89(42)
भारत 253/7
Bat टॉप बैट्समैन
संजू सैमसन
संजू सैमसन
89 (42)
  • 8x4s
  • 7x6s
  • 211.90SR
शिवम दुबे
शिवम दुबे
43 (25)
  • 1x4s
  • 4x6s
  • 172SR
Bowl टॉप बॉलर्स
इंग्लैंड 246/7
Bat टॉप बैट्समैन
जैकब बेथेल
जैकब बेथेल
105 (48)
  • 8x4s
  • 7x6s
  • 218.75SR
विल जैक्स
विल जैक्स
35 (20)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 175SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स इस दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के साथ जो भारत और न्यू जीलैंड के बीच 8 मार्च को शाम 07.00 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बात करते हुए कहा कि विकेट काफी अच्छी थी| हम पहली पारी में थोड़ी टर्न की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं| हमने जिस तरह का क्रिकेट खेला उसपर मुझे गर्व है| हाँ मैंने संजू का कैच टपका दिया था जिसका मुझे काफी अफ़सोस है| हम गेंदबाजी में अपने प्लान पर टिक नहीं पाए जिसकी वजह से भारत एक बड़े स्कोर तक जा सका| बेथेल पर कहा कि वो एक बेमिसाल खिलाड़ी हैं और आज उन्होंने बताया भी है कि क्यों हम उनकी सराहना करते रहते हैं| जाते-जाते कह गए कि हम इसी तरह का क्रिकेट खेलते रहेंगे|
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि हमने मैच को जीत लिया है और अब हम अहमदाबाद फ़ाइनल खेलने जाने वाले हैं| आगे स्काई ने कहा कि आज की पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार थी लेकिन बुमराह, अर्शदीप और अक्षर ने काफी बेहतरीन गेंदबाज़ी की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अक्षर पटेल ने जिस तरह से कैच पकड़ा है उसका पूरा श्रेय फील्डिंग कोच को जाना चाहिए| स्काई ने ये भी कहा कि मैं अंतिम ओवरों में काफी घबराया हुआ था और मेरी सांसे तेज़ चल रही थी लेकिन अंत में हमें जीत हासिल हुई जिससे मैं ख़ुश हूँ|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि हमारी टीम ने जीत हासिल की है| आगे संजू ने कहा कि मैंने अपने फॉर्म को पिछले मैच में पा लिया था जिसके बाद आज अपने देश के लिए फिर से बेहतर खेल दिखाते हुए मुझे ख़ुशी हो रही है| हाँ आज इंग्लैंड की टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया और मैच को रोमांचक बनाए रखा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जसप्रीत बुमराह ने आज जिस तरह की गेंदबाज़ी की है वो काबिले तारीफ बात है| अंत में कहा कि आज की जीत हमारे गेंदबाजों के नाम रही है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच उन्हें विल जैक्स (35) का साथ मिला और पांचवें विकेट के लिए महज 39 गेंदों पर 77 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाई जिससे टीम इस रन चेज में बराबरी पर बन गई| अक्षर पटेल के एक शानदार कैच ने जैक्स की पारी अंत किया लेकिन खतरा बेथेल के रूप में आखिरी तक भारत के लिए बना रहा| बेथेल इस समय अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारी खेल रहे थे लेकिन अंतिम के कुछ ओवरों में टीम इंडिया की तरफ से सटीक गेंदबाजी हुई| आखिरी ओवर में 30 रन की दरकार थी जहाँ से बेथेल का विकेट रन आउट के रूप में आया और वहां से भारत के पक्ष में जीत झुक गई| हाँ जोफ्रा आर्चर ने तीन छक्के ज़रूर लगाए लेकिन टीम को फिनिशिंग लाइन के पार नहीं पहुंचा पाए और अंत में भारत के हाथ 7 रनों की जीत लगी|
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत उन्हें उम्मीद अनुसार नहीं मिली| फिलिप साल्ट आज नहीं चले और पारी के दूसरे ओवर में हार्दिक का शिकार बने हैं| उसके बाद नम्बर-3 पर आये कप्तान हैरी ब्रूक को जस्सी ने अपनी स्लोवर गेंद से चकमा दिया और विकेट लिया| टीम यहाँ से सम्भल पाती तब जोस बटलर के विकेट का भी पतन हुआ लेकिन एक एंड से जैकब बेथेल (105) कमाल की पारी खेलते हुए रन रेट को संतुलन में बनाकर रखे हुए थे|
दोनों ने मिलकर काउंटर अटैक को जारी रखा और दस ओवर के भीतर 12 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचा दिया| 97 रनों की इस साझेदारी को आदिल ने ईशान के विकेट के साथ तोड़ा| हाँ इस बीच संजू को महज 15 के स्कोर पर कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला जो इंग्लैंड को मंहगा पड़ा था| संजू के अलावा मध्य क्रम में शिवम दुबे (43), हार्दिक पंड्या (27) और तिलक वर्मा (21) ने कम गेंदों पर महत्वपूर्ण पारियां खेली और टीम को इस अहम मुकाबले में 253 के एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान इंग्लैंड टीम के लिए विल जैक्स और आदिल रशीद को 2-2 जबकि जोफ्रा आर्चर को 1 सफलता हाथ लगी थी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही नहीं रही| टॉप ऑर्डर में एक बार फिर से अभिषेक शर्मा (9) का बल्ला नहीं चला| अपने एंड से संजू सैमसन (89) तेजी से रन्स बटोर रहे थे लेकिन अभिषेक आज फिर सबको निराश करते हुए पवेलियन लौट गए| पहले दो ओवर तक 10 की औसत से सब कुछ ठीक चला लेकिन विल जैक्स ने आकर अभिषेक को अपना शिकार बनाया| अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन (39) ने आकर पारी को सम्भाला और संजू के साथ मिलकर पॉवर प्ले को भारत के लिए बेहतरीन बनाया|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में एंट्री की है और अब उनका सामना न्यू जीलैंड से खिताब के लिए होगा| टॉस आज इंग्लैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो लगभग सही होते-होते रह गया| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 253 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही लेकिन अंत में फिनिशिंग लाइन के पार नहीं जा सकी| इंग्लिश टीम के लिए इस रन चेज में जैकब बेथेल ने सबसे अधिक 105 रनों की पारी खेली|
न्यू जीलैंड बनाम भारत!!! इनके बीच होगा इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला!!!! इंग्लैंड अब यहाँ से जायेंगे घर और भारतीय टीम जाएगी अहमदाबाद फाइनल खेलने!!! जैकब बेथेल, इस खिलाड़ी का नाम लम्बे समय तक इस प्रतियोगिता के इतिहास में लिया जाएगा| इंग्लैंड जो अभी तक बेमिसाल प्रदर्शन करती आई थी वो आज भारत से एक नेल बाइटिंग मुकाबले में मात खा गई है| सबसे ज्यादा चौथी बार भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँचने वाली टीम बन गई है|
ओवर 20 : 246/7
22 रन
  • W 19.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 1 WD 19.5
  • 619.5
  • 619.6
ज. आर्चर
19 (4)
ज. ओवरटन
2 (3)
श. दुबे
1-0-22-0
19.6
6
शिवम दुबे To जोफ्रा आर्चर
छक्का!! इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड की टीम को 7 रनों से शिकस्त देते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है!! इस बार आगे डाली गई गेंद को आर्चर ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी और फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया| इसी बीच पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
6
शिवम दुबे To जोफ्रा आर्चर
छक्का!! आर्चर के बल्ले से आया हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
19.5
wd
शिवम दुबे To जोफ्रा आर्चर
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है|
19.4
6
शिवम दुबे To जोफ्रा आर्चर
छक्का!! जोफ्रा आर्चर के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
19.3
1
शिवम दुबे To जेमी ओवरटन
एक और बार जड़ में डाली गई गेंद| बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक ही रन मिला है यहाँ पर|
19.2
1
शिवम दुबे To जोफ्रा आर्चर
सिंगल ही मिलेगा अब!! 4 गेंद 28 रन की दरकार है| जीत यहाँ से भारत के खाते में लगभग गिर चुकी है| जड़ की गेंद को खेलने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिला|
जोफ्रा आर्चर अगले बल्लेबाज हैं, अब 5 गेंद 29 रन की दरकार है...
19.1
W
शिवम दुबे To जैकब बेथेल OUT!
आउट!! रन आउट!! इसी बीच भारत अब मुकाबले में ऊपर आ गया है!! जैकब बेथेल 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| तभी फील्डर हार्दिक पंड्या ने गेंद को पकड़कर कीपर की तरफ थ्रो किया| तभी बल्लेबाज़ ने डाईव लगाया लेकिन तब तक कीपर संजू सैमसन ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया था और बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए थे| 225/7 इंग्लैंड, जीत के लिए अब 5 गेंदों पर 29 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 224/6
9 रन
  • 618.1
  • 118.2
  • W 18.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 018.6
ज. ओवरटन
1 (2)
ज. बेथेल
104 (47)
ह. पंड्या
4-0-38-2
18.6
0
हार्दिक पंड्या To जेमी ओवरटन
डॉट गेंद!! 6 गेंद पर 30 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज इसपर रूम बनाकर शॉट लगाना चाहा लेकिन लाइन से दूर रह गए| उनको लगा कि वाइड होगी लेकिन वो वाइड लाइन के अंदर से निकल गई थी|
18.5
1
हार्दिक पंड्या To जैकब बेथेल
सिंगल!! अब 7 गेंद 30 रन की दरकार है| वाइड लाइन पर डाली गई यॉर्कर गेंद| शॉर्ट कवर्स की तरफ इसपर शॉट खेला| उसे फील्ड किया गाय लेकिन एक रन ले लिया गया|
18.4
1
हार्दिक पंड्या To जेमी ओवरटन
सिंगल!! 8 गेंद 31 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ इसपर शॉट खेला जिसे डीप लॉन्ग ऑन पर फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
जेमी ओवरटन अगले बल्लेबाज हैं, 9 गेंद 32 रन की दरकार है...
18.3
W
हार्दिक पंड्या To सैम करन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ सैम करन की 18 रनों की पारी का हुआ अंत!! भारत अब मुकाबले में अपनी पकड़ मज़बूत करता हुआ दिख रहा है!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी विकेट| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर तिलक वर्मा के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 222/6 इंग्लैंड, जीत के लिए अभी 9 गेंदों पर 32 रनों की ज़रुरत है|
18.2
1
हार्दिक पंड्या To जैकब बेथेल
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
18.1
6
हार्दिक पंड्या To जैकब बेथेल
छक्का!! इसी के साथ जैकब बेथेल ने अपना शतक पूरा किया है!! कमाल की पारी अभी तक बेथेल ने करके दिखाया है और अपनी टीम को मैच में बनाएं रखा है!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| तभी अक्षर पटेल लॉन्ग ऑफ से भागे और अपने दाहिने हाथ से कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी उँगलियों में लगकर मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| 11 गेंदों पर अब 33 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 18 : 215/5
6 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 117.6
ज. बेथेल
96 (44)
स. करन
18 (13)
ज. बुमराह
4-0-33-1
17.6
1
जसप्रीत बुमराह To जैकब बेथेल
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति!! जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से अपनी टीम को मैच में लगभग आगे कर दिया है!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है| ऐसे में अब इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 39 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
जसप्रीत बुमराह To सैम करन
सिंगल!! इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
17.4
2
जसप्रीत बुमराह To सैम करन
दुग्गी!! इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
17.3
1
जसप्रीत बुमराह To जैकब बेथेल
एक रन!! इस बार धीमी गति की डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| ऐसे में बुमराह ने खुद भागकर गेंद को पकड़ा| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया|
20 OV
22 रन
श. दुबे to ज. बेथेल ज. आर्चर ज. ओवरटन
  • W 19.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 1 WD 19.5
  • 619.5
  • 619.6
19 OV
9 रन
ह. पंड्या to ज. बेथेल स. करन ज. ओवरटन
  • 618.1
  • 118.2
  • W 18.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 018.6
18 OV
6 रन
ज. बुमराह to स. करन ज. बेथेल
  • 017.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
16 रन
अ. सिंह to ज. बेथेल स. करन
  • 1 WD 16.1
  • 016.1
  • 116.2
  • 216.3
  • 116.4
  • 1 WD 16.5
  • 616.5
  • 416.6
16 OV
8 रन
ज. बुमराह to स. करन ज. बेथेल
  • 115.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
13 रन
व. चक्रवर्ती to ज. बेथेल स. करन
  • 214.1
  • 414.2
  • 1 WD 14.3
  • 114.3
  • 014.4
  • 414.5
  • 114.6
14 OV
12 रन
अ. सिंह to ज. बेथेल व. जैक्स
  • 413.1
  • 213.2
  • 013.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 1 WD 13.6
  • 1 WD 13.6
  • 1 WD 13.6
  • W 13.6
13 OV
15 रन
अ. पटेल to ज. बेथेल व. जैक्स
  • 112.1
  • 612.2
  • 412.3
  • 112.4
  • 212.5
  • 112.6
12 OV
14 रन
व. चक्रवर्ती to व. जैक्स ज. बेथेल
  • 111.1
  • 411.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 611.6
11 OV
12 रन
ज. बुमराह to व. जैक्स ज. बेथेल
  • 1 WD 10.1
  • 410.1
  • 110.2
  • 210.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 010.6
10 OV
6 रन
अ. पटेल to व. जैक्स ज. बेथेल
  • 09.1
  • 19.2
  • 1 WD 9.3
  • 19.3
  • 2 LB 9.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
14 रन
व. चक्रवर्ती to ज. बेथेल व. जैक्स
  • 48.1
  • 48.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 18.6
8 OV
16 रन
अ. पटेल to ट. बैंटन व. जैक्स
  • 67.1
  • 67.2
  • W 7.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 47.6
7 OV
15 रन
ह. पंड्या to ज. बेथेल ट. बैंटन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 1 WD 6.4
  • 66.4
  • 46.5
  • 26.6
6 OV
23 रन
व. चक्रवर्ती to ज. बेथेल ज. बटलर ट. बैंटन
  • 65.1
  • 65.2
  • 65.3
  • 15.4
  • W 5.5
  • 45.6
5 OV
7 रन
ज. बुमराह to ह. ब्रूक ज. बेथेल
  • W 4.1
  • 04.2
  • 64.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
4 OV
13 रन
ह. पंड्या to ह. ब्रूक ज. बटलर
  • 13.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 63.6
3 OV
10 रन
अ. सिंह to ज. बटलर
  • 02.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 42.6
2 OV
2 रन
ह. पंड्या to फ. सॉल्ट ह. ब्रूक ज. बटलर
  • W 1.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 1 LB 1.6
1 OV
13 रन
अ. सिंह to फ. सॉल्ट ज. बटलर
  • 40.1
  • 10.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
  • अंपायर क्रिस गॅफने, अल्लाउद्दीन पलेकर, एड्रियन होल्डस्टॉक
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement