तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख्याल| अब आपसे होगी मुलाकात 17 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले के साथ जो वानखड़े में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
तो दोस्तों इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने काफी गर्व के साथ इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया...
विनिंग कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार सीरीज थी| शुरुआत से ही काफी मज़ा आ रहा था| खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स ने भी इसका पूरा मज़ा लिया है| ये एक अहम सीरीज थी हमारे लिए और अब इसके नतीजे से हम सभी बेहद खुश हैं| काफी सारे चैंलेंज हमारे सामने आये जहाँ हम डटकर खड़े रहे| हमें इस श्रृंखला को जीत के साथ शुरु करना था और हमने वो किया| खासकर जिस तरह से हमने दिल्ली वाले मुकाबले में पिछड़ने के बाद वहां से वापसी करते हुए उसे जीता वो मेरे लिए सबसे शानदार पल था| टीम में सभी की अलग-अलग भूमिका थी जहां सबने अपना काम पूरी तरह से किया| इस दौरान हमारे खिलाड़ियों ने टीम को कठिन परिस्थिति से भी बाहर निकाला जो हमारे लिये काफी सकारात्मक बात है| अपने बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से मैं भी काफी खुश हूँ, हाँ थोड़ा और बेहतर कर सकता था लेकिन खुद के कीर्तिमान को ना देखकर हम एक टीम के रूप में खेलने के देखते हैं|
मैन ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार रवीन्द्र जडेजा और आर अश्विन को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया| जिसके बाद अश्विन ने बताया कि मुझे काफ़ी आनंद आया इस सीरीज़ में और मैंने बेहतर करने की कोशिश की| इसी बीच जडेजा ने कहा कि गेंदबाज़ी करते हुए तो मैंने अपनी तरफ से बेस्ट दिया लेकिन बल्लेबाज़ी में मैं और भी बेहतर करना चाहता था|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद विराट ने बताया कि मैं काफी खुश हूँ| मैंने खुद से काफी उम्मीद लगाई हुई थी इस शतक के लिए| पिछले कुछ साल से मैं उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था लेकिन अब शतक लगाकर काफी अच्छा लग रहा है| हाँ मैं थोड़ा सा निराश था कि मैं टीम के लिए एक बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा था| मैं उस अंदाज़ में खेलना पसंद करता हूँ जैसा मैं खेलता आया हूँ| मैं किसी को सही या ग़लत साबित करने के बारे में नहीं सोचता, ये सब खेल का हिस्सा है| इस पारी के लिए मैं अलग अंदाज़ से खेलने को देख रहा था| श्रेयस चोटिल थे और हम एक बल्लेबाज़ कम थे इस वजह से मैं और भी लम्बा खेलने को देख रहा था|
मैच के बाद बात करने आए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि मैंने इस टेस्ट सीरीज़ को काफी इंजॉय किया है| आगे स्मिथ ने कहा कि अब हम वनडे सीरीज़ की ओर ध्यान दे रहे हैं| इस पूरी सीरीज में टीम में सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया| यहाँ का माहौल भी काफी शानदार था| जाते-जाते स्टीव स्मिथ ने बताया कि नाथन लायन काफी बेहतरीन गेंदबाज़ हैं और उन्हें पता होता है कि किस समय कैसी गेंदबाज़ी करनी है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ अगर श्रेयस अय्यर चोटिल न होते और बल्लेबाज़ी करने को आते तो विराट का ये शतक दोहरे शतक में भी तब्दील हो सकता था| वहीँ इस बल्लेबाज़ी ट्रैक पर अश्विन की पहली पारी की छह विकटों को कतई नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता है| वो भी किसी शतक से कम नहीं मानी जायेगी| इस बीच कुल चार दिनों का खेल समाप्त होने को आया था| मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 175 रन बनाए और स्टम्प्स से एक घंटा पहले हैण्ड शेक्स करते हुए इसे ड्रॉ पर समाप्त किया| काफी लम्बे समय के बाद हमने टीम इंडिया के किसी मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त होते हुए देखा है क्योंकि हमें उनकी जीत की आदत लग चुकी है|
दो शतक ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से आये तो दो भारत की ओर से जड़ दिए गए| कोच राहुल द्रविड़ भी अपनी टीम के इस प्रदर्शन से काफी खुश होंगे| अब अगर इस मुकाबले पर एक नज़र डाल लें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कंगारू टीम ने उस्मान ख्वाजा (180) और कैमरन ग्रीन (114) के शतकों की बदौलत बोर्ड पर 480 रन बनाकर भारत को दबाव में डाला| इस बड़े स्कोर के जवाब में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन किया और गिल (128) और कोहली (186) के शतकों की बदौलत 571 रन बोर्ड पर लगा दिए और 91 रनों की लीड हासिल कर ली|
वहीँ अब अगर इस टेस्ट श्रृंखला की बात की जाए तो पहला दो टेस्ट मैच भारत ने जीता तो तीसरा ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा जबकि ये आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ| वैसे तो इस सीरीज में टीम इंडिया की जीत के कई सूत्र रहे लेकिन उनमें कुछ बड़ा नाम आर अश्विन और अक्षर पटेल का रहेगा| एक ने गेंदबाजी से कमाल किया तो दूसरे ने बल्ले से अहम मुकाबलों में महत्वपूर्ण समय पर रन्स बनाए और जीत की ओर ले गए| अब अगर इस टेस्ट मुकाबले की बात करें तो इस मैच को ख्वाजा खवाजा, विराट कोहली, कैमरन ग्रीन और शुभमन गिल के शतकों के लिए याद रखा जायेगा|
अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर हुआ समाप्त!!! साथ ही साथ इस मुकाबले की समाप्ति के बाद 2-1 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया के पक्ष में गई| अपने घर में लगातार चार सीरीज जीत ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया ने जीती है| ये कमाल की उपलब्धि है इस इंडियन टीम के लिए| टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड और भी शानदार हुआ| वहीँ आज श्रीलंका को न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुँच गया है| जून में ओवल के मैदान पर होने वाले इस फाइनल में टीम इंडिया का सामना इसी ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा|
ओवर 78.1 : 175/2
0 रन
078.1
म. लबुशेन
63 (213)
स. स्मिथ
10 (59)
श. गिल
1.1-0-1-0
78.1
0
शुभमन गिल To मार्नस लबुशेन
सॉलिड डिफेन्स!! डॉट गेंद!!! इसी के साथ दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ मिलकर मुकाबले को यहीं पर समाप्त कर दिया!! चौथे टेस्ट मुकाबले का नतीजा रहा ड्रॉ!! दोनों फील्डर के साथ अम्पायर्स भी मैदान के बाहर जाते हुए दिखे हैं|
ओवर 78 : 175/2
1 रन
177.1
077.2
077.3
077.4
077.5
077.6
स. स्मिथ
10 (59)
म. लबुशेन
63 (212)
च. पुजारा
1-0-1-0
77.6
0
चेतेश्वर पुजारा To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
77.5
0
चेतेश्वर पुजारा To स्टीव स्मिथ
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
77.4
0
चेतेश्वर पुजारा To स्टीव स्मिथ
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं आ सका|
77.3
0
चेतेश्वर पुजारा To स्टीव स्मिथ
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
77.2
0
चेतेश्वर पुजारा To स्टीव स्मिथ
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
77.1
1
चेतेश्वर पुजारा To मार्नस लबुशेन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बलेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
चेतेश्वर पुजारा गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर 77 : 174/2
1 रन
076.1
076.2
076.3
176.4
076.5
076.6
स. स्मिथ
10 (54)
म. लबुशेन
62 (211)
श. गिल
1-0-1-0
76.6
0
शुभमन गिल To स्टीव स्मिथ
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
76.5
0
शुभमन गिल To स्टीव स्मिथ
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
76.4
1
शुभमन गिल To मार्नस लबुशेन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
76.3
0
शुभमन गिल To मार्नस लबुशेन
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
76.2
0
शुभमन गिल To मार्नस लबुशेन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
76.1
0
शुभमन गिल To मार्नस लबुशेन
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर 76 : 173/2
0 रन
075.1
075.2
075.3
075.4
075.5
075.6
स. स्मिथ
10 (52)
म. लबुशेन
61 (207)
अ. पटेल
19-8-36-1
75.6
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
75.5
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
75.4
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
75.3
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
75.2
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|