शुभमन गिल इस बीच चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाते हुए दिखाई दिए जिसके बाद भारतीय टीम भी उनके साथ जुड़ी है| तो क्रिकेट फैन्स सीरीज के इस आखिरी मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अगले मैच के साथ जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शाम 07.00 बजे मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमारी टीम ने शानदार खेल दिखाया है| आगे गिल ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की है और बल्लेबाज़ी में भी सभी ने अपना-अपना योगदान दिया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम आगे भी बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आये| बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| अपनी गेंदबाजी पर बताया कि मैंने इसके लिए काफी तैयारी की है| नेट्स में अपनी लाइन और लेंथ पर काफी मेहनत की है जिसकी वजह से सफलता हाथ लगी है| जब आपके पास एक बढ़िया गेंदबाजी ग्रुप होता है तो आपको उससे सीखने को काफी कुछ मिलता है|
मैच गंवाकर बात करने आए अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताया कि हमने बल्लेबाज़ी बेहतर नहीं की और शुरुआत में विकटों को जल्दी गंवा दिया| आगे शाहिदी ने कहा कि मैंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया है तो मैं खुश हूँ और कोशिश करूंगा कि आगे भी अपनी टीम के लिए ऐसी ही बल्लेबाज़ी करूं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने वनडे क्रिकेट लगातार नहीं खेल पाते| हमने काफी महीने पहले बांग्लादेश के साथ एकदिवसीय सीरीज खेली थी जिसके बाद अब भारत से खेली है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ शुरुआत में रोहित को मिसजज कैच ड्रॉप के रूप में एक जीवनदान मिला था लेकिन उसके बाद हिटमैन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी पारी को आगे बढ़ाते दिखे जबकि दूसरे एंड से जायसवाल अपने आक्रामक क्रिकेट को बैक कर रहे थे| आज की अपनी इस पारी में रोहित शर्मा ने राशिद खान को पूरी तरह से आड़े हाथ लिया था और ये बताया कि क्यों उन्हें इस गेम का लेजेंड कहा जाता है| 170 रन इस सलामी जोड़ी ने बनाया जिसके बाद मोहम्मद नबी का शिकार बने हिटमैन| वहां से बल्लेबाजी क्रम में श्रेयस अय्यर (20) को तीसरे नम्बर पर भेजा गया| उपकप्तान ने जायसवाल का साथ निभाया और दोनों ने मिलकर काफी तेजी के साथ महज 28.4 ओवरों में ही टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| इस दौरान यशस्वी ने अपना एक और एकदिवसीय शतक पूरा किया और टीम की जीत सुनिश्चित की|
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत बेहद तगड़ी मिली| सलामी जोड़ी ने इस विकेट को परखा और अपने अंदाज़ में रन चेज का पीछा करते हुए दिखे| इस रन चेज में इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी भी निभाई| भारतीय सलामी जोड़ी ने इस रन चेज को पूरी तरह से अपने पाले में कर लिया है| यशस्वी जायसवाल (110) एक एंड से तेजी के साथ खेल रहे जबकि रोहित शर्मा (79) अपने पुराने वाले अंदाज़ में बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं| इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने समझ बूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना-अपना अर्ध शतक पूरा किया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो अफगानिस्तान की तरफ से आज बल्लेबाजी में उनके कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कमाल की कप्तानी पारी खेली और अपना पहला एकदिवसीय शतक जड़ा था| इस दौरान उन्होंने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला और 36/4 से 200 के पार ले गए| उनके अलावा बल्लेबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई (50) और मोहम्मद नबी (21) के बल्ले से महत्वपूर्ण रन्स आये| वहीँ मेहमान टीम को शुरुआत में लगातार चार झटके देने के बाद आखिरी विकेट भी प्रसिद्ध कृष्णा ने हासिल की और अपने करियर में एक और फाइफर हासिल किया| कप्तान के विकेट पतन के साथ 218 रनों पर 34 गेंद शेष रहते सिमट गई अफगानी टीम| चेन्नई की इस विकेट को देखते हुए ये स्कोर बड़े आराम से चेज करने लायक था और टीम इंडिया ने वही किया|
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 3-0 से किया क्लीन स्वीप!! डॉमिनेटिंग प्रदर्शन टीम इंडिया के द्वारा इस पूरी सीरीज में देखने को मिला है| मेहमान टीम को किसी भी मुकाबले में फ्रंट सीट पर आने का एक भी मौका नहीं दिया और उन्हें चारो खाने चित कर दिया है| चेन्नई में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ मेज़बान टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की है| टॉस आज अफगानिस्तान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| अफगानिस्तान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 218 रनों के जवाब में मेजबान टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 110 रनों की पारी खेली|
ओवर 28.4 : 224/1
16 रन
628.1
028.2
428.3
628.4
य. जायसवाल
110 (86)
श. अय्यर
20 (19)
म. नबी
7.4-1-47-1
28.4
6
मोहम्मद नबी To यशस्वी जायसवाल
छक्का!! इसी के साथ भारत ने अफगानिस्तान टीम को 9 विकटों से शिकस्त देते हुए इस एकदिवसीय श्रंखला को 3-0 से अपने नाम कर लिया है!! ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बल्ले को लगकर गेंद मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
28.3
4
मोहम्मद नबी To यशस्वी जायसवाल
चौका!!! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा है|
28.2
0
मोहम्मद नबी To यशस्वी जायसवाल
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
28.1
6
मोहम्मद नबी To यशस्वी जायसवाल
छक्का!! इसी के साथ यशस्वी जायसवाल ने अपना शतक यहाँ पर पूरा किया है!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर 28 : 208/1
19 रन
427.1
127.2
627.3
227.4
027.5
627.6
श. अय्यर
20 (19)
य. जायसवाल
94 (82)
फ. अहमद
5-0-55-0
27.6
6
फरीद अहमद To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! बेहतरीन शॉट श्रेयस अय्यर के बल्ले से आता हुआ!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर जा गिरी सीमा रेखा के पार| फील्डर बस गेंद को मैदान से बाहर जाता हुआ देखते ही रह गए| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
27.5
0
फरीद अहमद To श्रेयस अय्यर
नॉट आउट!! इसी के साथ अफगानिस्तान टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| तभी बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर के पास गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| ऐसे में अल्ट्रा एज में चेक किया गया तो पता लगा कि गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हुआ था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
27.4
2
फरीद अहमद To श्रेयस अय्यर
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| तभी नो मेंस लैंड में गिरी गेंद और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन पूरा किया|
27.3
6
फरीद अहमद To श्रेयस अय्यर
छक्का!! इसी के साथ भारतीय टीम का 200 रन पूरा हुआ!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर सीधा शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
27.2
1
फरीद अहमद To यशस्वी जायसवाल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
27.1
4
फरीद अहमद To यशस्वी जायसवाल
चौका!!! शानदार स्ट्रेट ड्राइव के साथ 90 के स्कोर के पार गए हैं जायसवाल| ऊपर डाली गई थी गेंद| सामने की तरफ खेला शॉट जो गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर 27 : 189/1
5 रन
126.1
126.2
126.3
026.4
126.5
126.6
य. जायसवाल
89 (80)
श. अय्यर
6 (15)
म. नबी
7-1-31-1
26.6
1
मोहम्मद नबी To यशस्वी जायसवाल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
26.5
1
मोहम्मद नबी To श्रेयस अय्यर
इस बार टर्न होकर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और गैप से एक रन हासिल किया है|
26.4
0
मोहम्मद नबी To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
26.3
1
मोहम्मद नबी To यशस्वी जायसवाल
क्विक सिंगल यहाँ पर हासिल किया गया है| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, फील्डर के आगे से एक रन मिल गया है|
26.2
1
मोहम्मद नबी To श्रेयस अय्यर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
26.1
1
मोहम्मद नबी To यशस्वी जायसवाल
सिंगल!! धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया है|
ओवर 26 : 184/1
7 रन
025.1
025.2
025.3
025.4
2 WD
25.5
425.5
125.6
य. जायसवाल
86 (77)
श. अय्यर
4 (12)
फ. अहमद
4-0-36-0
25.6
1
फरीद अहमद To यशस्वी जायसवाल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले का लीडिंग एज लेकर हवा में गई और फील्डर कैच पकड़ने भागकर आए| ऐसे में गेंद खिलाड़ी के हाथ में एक टप्पा खाकर गई| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
25.5
4
फरीद अहमद To यशस्वी जायसवाल
चौका!!! विकेट लाइन पर पटकी गई बॉल को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेला| बॉल गई कीपर के ऊपर से फाइन लेग की दिशा में जहाँ कोई फील्डर वहां मौजूद नहीं थे| टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
25.5
wd
फरीद अहमद To श्रेयस अय्यर
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में मिला एक और रन!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के पास गई| तभी कीपर के दाँए हाथ में लगकर बॉल निकल गई| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर बाई के रूप में 1 रन लिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड के साथ बाई का इशारा किया|
25.4
0
फरीद अहमद To श्रेयस अय्यर
एक और डॉट गेंद!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
25.3
0
फरीद अहमद To श्रेयस अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|