प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भारतीय कप्तान शुभमन गिल को उनकी शतकीय पारी के लिए दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स फिलहाल श्रृंखला 2-0 से भारतीय टीम की तरफ झुकी हुई है और अब सीरीज का फाइनल मुकाबला एक डेड रबर गेम के रूप में हो सकता है| इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले के साथ होगी आपसे मुलाकात जो 20 जून को चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
ऐसा लगा ही नहीं कि मेहमान टीम आज इस रन चेज का पीछा करने उतरी है बल्कि जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लगा कि टीम ने पूरे पचास ओवर खेलने का मन बनाया है| इस बीच सेदिकुल्लाह अटल (42) और रहमत शाह (79) ने तो कुछ रन्स बनाये लेकिन उनके अलावा निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज 15 के स्कोर वाले आंकड़े को भी पार नहीं कर सका| भारत की तरफ से इस पारी के दौरान अर्शदीप सिंह और गुरनूर ब्रार ने 3-3 विकेट लिया जबकि अपना पहला मैच खेल रहे प्रिंस यादव को 2 और वॉशिंगटन सुंदर को 1 सफलता हाथ लगी| अब इस बड़ी जीत के बाद दोनों ही टीमों का काफिला चेन्नई की तरफ रुख करेगा जहाँ तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मुकाबाला खेला जाना है|
403 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने जब अफगानिस्तान की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| पहले विकेट के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज (41) और इब्राहिम जाद्रान (21) की जोड़ी ने समझ बूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर के अंदर 52 रन जोड़ दिया| यहाँ से विकेट पतन का सिलसिला जारी हुआ जो नियमित अंतराल पर बरकरार रहा| एक बड़े स्कोर को चेज करने के दौरान अफगानी टीम की तरफ से लगातार बड़े शॉट्स का इंटेंट नहीं दिखा|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) की आतिशी शतकीय पारी का जलवा दिखा| 96 रनों पर अपने दो बल्लेबाजों को गंवाने के बाद इस जोड़ी ने 224 रनों की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को 36 ओवर के आस पास 300 के स्कोर के पार पहुंचा दिया था| उनके अलावा श्रेयस अय्यर (26) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 402 के विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| भारत द्वारा लगाया गया ये बड़ा स्कोर निश्चित ही डिफेंड करने लायक था और उन्होंने उसे किया भी|
लखनऊ में खेले गए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से मात दी है| इस जीत के साथ मेज़बान टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली है| टॉस आज अफगानिस्तान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 402 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में मेहमान टीम की बल्लेबाजी आज लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई| टीम अफगानिस्तान के लिए इस रन चेज में रहमत शाह ने सबसे अधिक 79 रनों की पारी खेली|
44.3
W
प्रिंस यादव To रहमत शाह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट गुरनूर ब्रार बोल्ड प्रिंस यादव| 9वें विकेट का हुआ पतन| इसी के साथ मुकाबला समाप्त हो जाएगा क्योंकि दरवेश रसूली चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आयेंगे| भारत ने 170 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेला जो फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गया| फील्डर गुरनूर ने आगे की तरफ भागकर आते हुए एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा है|
44.2
lb
प्रिंस यादव To बिलाल सामी
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| शरीर लाइन पर डाली गई गेंद| इसे खेलने गए लेकिन बीट हुए और शरीर से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से लेग बाई का एक रन भाग लिया गया|
44.1
1
प्रिंस यादव To रहमत शाह
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| नीचे रखते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिल गया है|
ओवर 44 : 230/8
3 रन
1 LB
43.1
043.2
1 WD
43.3
043.3
043.4
143.5
043.6
ब. सामी
2 (13)
र. शाह
78 (87)
ग. ब्रार
10-0-60-3
43.6
0
गुरनूर ब्रार To बिलाल सामी
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| उछाल और गति से पूरी तरह से चकमा खा गए बल्लेबाज|
43.5
1
गुरनूर ब्रार To रहमत शाह
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
43.4
0
गुरनूर ब्रार To रहमत शाह
सटीक यॉर्कर!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
43.3
0
गुरनूर ब्रार To रहमत शाह
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
43.3
wd
गुरनूर ब्रार To रहमत शाह
वाइड! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| उनसे काफी दूर थी जिसकी वजह से वाइड दिया गया है|
43.2
0
गुरनूर ब्रार To रहमत शाह
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
43.1
lb
गुरनूर ब्रार To बिलाल सामी
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! विकेट्स मिसिंग ने बचा लिया है यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कीपर और गेंदबाज के कहने पर कप्तान ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि स्टम्प्स मिस कर रही थी इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया| गुड लेंथ से अंदर आती हुई इन स्विंग गेंद पर फ्लिक करने गए थे| इनस्विंग से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| अंत में लेग बाई का एक रन भी मिल गया|
ओवर 43 : 227/8
2 रन
042.1
142.2
042.3
042.4
142.5
042.6
र. शाह
77 (83)
ब. सामी
2 (11)
प. यादव
7-0-55-1
42.6
0
प्रिंस यादव To रहमत शाह
लो फुल टॉस डाली गई गेंद| इसपर सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
42.5
1
प्रिंस यादव To बिलाल सामी
जड़ में डाली गई गेंद| स्लॉग किया इस बार स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
42.4
0
प्रिंस यादव To बिलाल सामी
एक और स्विंग एंड मिस!! इस बार पुल शॉट के लिए बल्ला चलाया जहाँ से गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हो सका| बाकी का काम कीपर ने किया है|
42.3
0
प्रिंस यादव To बिलाल सामी
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ है|
42.2
1
प्रिंस यादव To रहमत शाह
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
42.1
0
प्रिंस यादव To रहमत शाह
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर 42 : 225/8
2 रन
041.1
141.2
041.3
041.4
1 NB
41.5
041.5
041.6
ब. सामी
1 (8)
र. शाह
76 (80)
ग. ब्रार
9-0-58-3
41.6
0
गुरनूर ब्रार To बिलाल सामी
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ गेंद थी| उसे डिफेंड करने गए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में गई गेंद लेकिन सामने की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी|
41.5
0
गुरनूर ब्रार To बिलाल सामी
स्विंग एंड मिस! रूम बनाकर काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज|
41.5
nb
गुरनूर ब्रार To बिलाल सामी
नो बॉल!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंद| जड़ में डाली गई थी गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| एजी अगली गेंद फ्री हिट होगी|
41.4
0
गुरनूर ब्रार To बिलाल सामी
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|
41.3
0
गुरनूर ब्रार To बिलाल सामी
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर तेज़ी के साथ आये, रन नहीं मिल पाएगा|
41.2
1
गुरनूर ब्रार To रहमत शाह
लो फुल टॉस गेंद| लेग साइड पर उसे खेला जहाँ से एक ही रन हासिल कर पाए बल्लेबाज|
41.1
0
गुरनूर ब्रार To रहमत शाह
फ्रंट फुट डिफेन्स!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
ओवर 41 : 223/8
3 रन
040.1
140.2
040.3
140.4
140.5
040.6
ब. सामी
1 (3)
र. शाह
75 (78)
य. जायसवाल
1-0-3-0
40.6
0
यशस्वी जायसवाल To बिलाल सामी
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
40.5
1
यशस्वी जायसवाल To रहमत शाह
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|