तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज इतना ही| अब हमें दीजिये इजाजत| एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस प्रतियोगिता के पहले सेमी फ़ाइनल मुकाबले के साथ जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 फरवरी को क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो के मैदान में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार|
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बताया कि एरोन वर्गीस और वैभव सूर्यवंशी ने हमें काफी अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन बीच के ओवरों में हमारी पारी लड़खड़ाती हुई नज़र आई| आगे म्हात्रे ने कहा कि वेदांत त्रिवेदी ने जिस तरफ से टीम की पारी को संभाला उसे देखकर काफी अच्छा लगा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम सेमी फ़ाइनल को जीतकर फ़ाइनल में अपनी जगह बनाना चाहते हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए पाकिस्तान टीम के कप्तान फरहान युसूफ ने बताया कि हाँ हमने शुरुआत में काफी शानदार गेंदबाज़ी की और बीच के ओवरों में हमने जल्दी-जल्दी तीन विकेट भी हासिल किया लेकिन फिर हम साझेदारी को पनपने से रोक नहीं सके इसी वजह से भारत ने बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया| जाते-जाते फरहान ने कहा कि हमारी पहली योजना जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की थी लेकिन रनरेट काफी ऊपर आ गया था| जिसके कारण हमने बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विकटों को भी गंवाना शुरू कर दिया| हाँ मैं इस हार से काफी निराश हूँ लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कनिष्क चौहान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि जब मैं मैदान पर बल्लेबाज़ी करने गया तो मेरे साथी खिलाड़ी ने मुझे समय लेकर बल्लेबाज़ी करने को कहा क्योंकि इस पिच पर आते ही बड़ा शॉट लगाना आसान नहीं था| आगे कनिष्क ने कहा कि हम 230 से 240 रनों के स्कोर तक पहुँचना चाहते थे लेकिन जिस तरह से हमने बल्लेबाज़ी किया हम बेहतर टोटल तक पहुँच गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं गेंदबाज़ी में विकेट टू विकेट रखने की कोशिश करता हूँ जिसमे मुझे सफलता भी मिलती है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में गेंदबाज़ी करने आए भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने फरहान को अपना शिकार बनाते हुए कैच आउट कर दिया| जिसके बाद तो पाकिस्तान टीम की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाती हुई नज़र आई और एक-एक करते हुए बल्लेबाज़ अपना विकेट गंवाते चले गए| जिसके बाद पूरी पाकिस्तान की टीम बस 194 रनों पर ऑल आउट हो गई और भारत ने मैच को 58 रनों से अपने नाम कर लिया| इसी बीच भारत के लिए आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि कनिष्क चौहान, अंबरीश आर एस, हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा को 1-1 सफलता मिली|
जिसके बाद हमजा ज़हूर (42) ने एक तरफ से शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की जबकि उनका पूरा साथ उस्मान खान ने दिया| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई| हालाँकि हमजा और उस्मान खान को एक-एक बार जीवनदान भी प्राप्त हुआ लेकिन उसका ये दोनों ही बल्लेबाज़ कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके| इसी बीच गेंदबाज़ी करने आए कनिष्क चौहान ने हमजा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| हालाँकि उसके बाद कप्तान फरहान युसूफ (38) ने आकर तेज़ गति से रन बनाया| तो दूसरे तरफ से उस्मान खान (66) ने भी संभलकर खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया| तभी दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई|
जीत गई भारतीय टीम यहाँ पर!! आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमी फ़ाइनल में भारतीय टीम ने अपनी जगह बना ली है!! वहीं पाकिस्तान टीम का सफ़र यहीं पर समाप्त हो गया है| ऐसे में अब भारत का सामना सेमी फ़ाइनल में अफगानिस्तान की टीम के साथ होगा| हालाँकि पाकिस्तान टीम के पास भी मौका था कि वो 253 रनों के लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल करते हुए सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बना ले लेकिन उनके बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज़ गति से रन नहीं बनाया और जब बाउंड्री लगाना शुरू किया तब तक काफी देर हो गई थी| जी हाँ भारतीय टीम ने पहले बेहतरीन बल्लेबाज़ी तो बाद में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पाकिस्तान टीम को 58 रनों से बड़ी शिकस्त दे दी है| हालाँकि 253 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहतर नहीं हो सकी और हेनिल पटेल के ओवर में समीर मिन्हास (9) के रूप में पाकिस्तान की टीम को पहला झटका जल्दी लग गया|
46.2
W
खिलान पटेल To हुज़ैफ़ा एहसान OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान की टीम को 58 रनों से शिकस्त दे दी है!! हुज़ैफ़ा एहसान 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! खिलान पटेल के हाथ लगी तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और स्टंप्स को जा लगी| तभी पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
46.1
0
खिलान पटेल To हुज़ैफ़ा एहसान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर 46 : 194/9
3 रन
045.1
045.2
245.3
045.4
145.5
045.6
अ. रज़ा
0 (5)
ह. एहसान
14 (28)
आ. म्हात्रे
8-0-21-3
45.6
0
आयुष म्हात्रे To अली रज़ा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
45.5
1
आयुष म्हात्रे To हुज़ैफ़ा एहसान
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
45.4
0
आयुष म्हात्रे To हुज़ैफ़ा एहसान
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
45.3
2
आयुष म्हात्रे To हुज़ैफ़ा एहसान
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेलकर 2 रन हासिल किया है|
45.2
0
आयुष म्हात्रे To हुज़ैफ़ा एहसान
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
45.1
0
आयुष म्हात्रे To हुज़ैफ़ा एहसान
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर 45 : 191/9
0 रन
044.1
W
44.2
044.3
044.4
044.5
044.6
अ. रज़ा
0 (4)
ह. एहसान
11 (23)
ख. पटेल
9-1-35-2
44.6
0
खिलान पटेल To अली रज़ा
डॉट गेंद!! इसी के साथ विकेट मेडेन ओवर की हुई समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
44.5
0
खिलान पटेल To अली रज़ा
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
44.4
0
खिलान पटेल To अली रज़ा
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर अपनी नज़रें बल्लेबाज़ ने जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
44.3
0
खिलान पटेल To अली रज़ा
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
अगले बल्लेबाज़ अली रज़ा हैं...
44.2
W
खिलान पटेल To मोहम्मद सय्याम OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ पाकिस्तान टीम का एक और विकेट गिरता हुआ यहाँ पर!! भारत अब जीत से बस 1 विकेट दूर है!! मोहम्मद सय्याम 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! खिलान पटेल को मिली दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने दूर से ही स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर अभिज्ञान कुंडू के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 191/9 पाकिस्तान|
44.1
0
खिलान पटेल To मोहम्मद सय्याम
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
ओवर 44 : 191/8
4 रन
143.1
043.2
043.3
143.4
143.5
143.6
म. सय्याम
3 (9)
ह. एहसान
11 (23)
आ. म्हात्रे
7-0-18-3
43.6
1
आयुष म्हात्रे To मोहम्मद सय्याम
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|
43.5
1
आयुष म्हात्रे To हुज़ैफ़ा एहसान
आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को डीप कवर्स की ओर खेला और एक रन ले लिया है|
43.4
1
आयुष म्हात्रे To मोहम्मद सय्याम
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
43.3
0
आयुष म्हात्रे To मोहम्मद सय्याम
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
43.2
0
आयुष म्हात्रे To मोहम्मद सय्याम
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
43.1
1
आयुष म्हात्रे To हुज़ैफ़ा एहसान
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 43 : 187/8
3 रन
042.1
142.2
142.3
042.4
142.5
042.6
म. सय्याम
1 (5)
ह. एहसान
9 (21)
ख. पटेल
8-0-35-1
42.6
0
खिलान पटेल To मोहम्मद सय्याम
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|