तो क्रिकेट फैन्स आज के इस दूसरे सेमी फ़ाइनल मुकाबले से महज इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त| एक बार फिर से आपसे 6 फ़रवरी को होगी मुलाकात इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल मुकाबले के साथ जो भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे के मैदान में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार|
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है और वर्ल्ड कप के फ़ाइनल को खेलने के लिए हम तैयार हैं| आगे आयुष ने कहा कि हमने शुरुआत में बेहतर गेंदबाज़ी की थी लेकिन बीच के ओवरों में अफगानी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया| हाँ हमारे सामने एक बड़ा लक्ष्य था लेकिन एक बेहतर शुरुआत की वजह से हमने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया| एरोन जॉर्ज एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने खुद को आज साबित भी किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम फ़ाइनल मैच में बेस्ट खेलने दिखाने की कोशिश करेंगे|
अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हमने इस गेम में अच्छा स्कोर लगाया था| बल्लेबाजों ने आज सही काम किया था लेकिन डिफेंड करने के दौरान हमने शुरुआत में दो महत्वपूर्ण कैच टपकाए जो हमें काफी महंगा पड़ा| हमारे पास ऐसे गेंदबाज थे जो इसे डिफेंड कर सकते थे लेकिन आज हमारा दिन नहीं था| फैसल ने इस पूरी प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी की है और वो आगे चलकर और भी बेहतरीन बल्लेबाज बनेंगे| बतौर कप्तान मैं अपनी इस टीम पर काफी गर्व करता हूँ| हम जिस तरह से यहाँ तक पहुंचे हैं वो काबिले तारीफ है| अंत में महबूब ने अपनी भाषा में अपने फैन्स को कुछ सन्देश भी दिया|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एरोन जॉर्ज को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे यहाँ पर खेलने का मौका मिला इसके लिए मैं काफी ख़ुश हूँ| आगे एरोन ने कहा कि आज का मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था और मैंने उसमें बेहतर खेल दिखाया है इसलिए भी मुझे अच्छा लग रह है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने संभलकर खेला और मिले हुए मौकों पर शॉट खेला है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दूसरे विकेट के लिए एरोन वर्गीस ने कप्तान के साथ मिलकर 114 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को इस रन चेज की पटरी से एक पल के लिए भी उतरने नहीं दिया| नूरीस्तानी ने आकर भारत को दूसरा झटका भी दिया लेकिन तब तक टीम इंडिया लक्ष्य के काफी करीब आ गई थी| यहां से विहान मल्होत्रा और वर्गीस के साथ मिलकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचाया| हाँ इस बीच शुरुआत के समय में अफगानी फील्डरों की तरफ से वैभव और वर्गीस दोनों को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान दिया गया था जो उन्हें काफी महंगा पड़ा| अंतिम में 53 गेंद पहले विहान के बल्ले से आया विनिंग शॉट|
वैभव सूर्यवंशी और एरोन वर्गीस की जोड़ी ने मिलकर बड़े शॉट्स लगाये और टीम को पहले दस ओवरों में ही अच्छी परिस्थिति में पहुंचा दिया| दोनों ने मिलकर पहले 9 ओवरों के आस पास ही 90 रन का स्कोर खड़ा कर दिया और इस बीच अफगानी गेंदबाजों को हर ओवर में आड़े हाथ लिया| नूरीस्तानी ने आकर वैभव का विकेट लिया और इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ा| उनेक विकेट पतन के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने उस तेज तर्रार बल्लेबाजी वाली रणनीति को आगे बरकरार रखा|
अफगानी टीम के लिए इस अहम मुकाबले में फैसल शिनोजादा (110) और उजैरुल्लाह नियाजाई (101) ने अपने बल्ले से शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 310 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचने में मदद प्रदान की| इस बीच भारत के लिए दिपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 सफलता हासिल हुई| इस विकेट पर अफगानी बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी दिखाई थी और एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था| 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब मेन इन ब्लू उतरी तो उन्होंने पारी की शुरुआत से ही अपने इरादे साफ़ कर दिए|
भारत की तरफ से गेंदबाजी में दिपेश और कनिष्क ने इस मुकाबले में 2-2 विकेट हासिल किया था जबकि बल्ले से वैभव सूर्यवंशी (68), एरोन वर्गीस (115) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है| टॉस जीतकर इस महा मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से ग़लत साबित कर दिया|
भारत और इंग्लैंड, इनके बीच खेला जाएगा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला| जी हाँ दोस्तों आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकटों से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है| ऐसा दसवीं बार होगा जब भारत इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा है| पहले सेमी फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर अपनी जगह बनाई थी तो वहीँ अब भारत ने अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल तक का सफ़र तक किया है| इसी के साथ टीम इंडिया ने आज इस मैच में रिकॉर्ड रन चेज करते हुए अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है|
ओवर 41.1 : 311/3
1 रन
141.1
व. त्रिवेदी
5 (6)
व. मल्होत्रा
38 (47)
व. जादरान
7.1-0-67-1
41.1
1
वहीदुल्लाह जादरान To वेदांत त्रिवेदी
सिंगल के साथ भारत ने 7 विकेट से रिकॉर्ड चेज को अंजाम दे दिया है| पैड्स पर आई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| गैप से एक रन ले लिया है और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
ओवर 41 : 310/3
7 रन
040.1
040.2
140.3
040.4
440.5
240.6
व. मल्होत्रा
38 (47)
व. त्रिवेदी
4 (5)
र. अरब
4-0-35-0
40.6
2
रूहल्लाह अरब To विहान मल्होत्रा
2 रन के साथ स्कोर अब बराबर हो गया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया दो रनों के लिए| भारत जीत से बस एक रन दूर|
40.5
4
रूहल्लाह अरब To विहान मल्होत्रा
चौका!!! मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर शॉट खेला| फील्डर के ऊपर से निकली गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
40.4
0
रूहल्लाह अरब To विहान मल्होत्रा
ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| इसपर आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
40.3
1
रूहल्लाह अरब To वेदांत त्रिवेदी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
40.2
0
रूहल्लाह अरब To वेदांत त्रिवेदी
फ्रंट फुट डिफेन्स!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
40.1
0
रूहल्लाह अरब To वेदांत त्रिवेदी
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं मिलेगा|
ओवर 40 : 303/3
5 रन
139.1
139.2
W
39.3
239.4
139.5
039.6
व. मल्होत्रा
32 (44)
व. त्रिवेदी
3 (2)
व. जादरान
7-0-66-1
39.6
0
वहीदुल्लाह जादरान To विहान मल्होत्रा
डॉट गेंद यहाँ पर आई है| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
39.5
1
वहीदुल्लाह जादरान To वेदांत त्रिवेदी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
39.4
2
वहीदुल्लाह जादरान To वेदांत त्रिवेदी
2 रन मिल जाएगा| पैड्स पर आई गेंद| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल किया है|
अगले बल्लेबाज वेदांत त्रिवेदी हैं...
39.3
W
वहीदुल्लाह जादरान To एरोन वर्गीस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सब नज़ीफ़ुल्लाह अमीरी बोल्ड वहीदुल्लाह जादरान| एरोन वर्गीस की 115 रनों की शानदार शतकीय पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज ने उसपर दूर से ही कट शॉट खेला जो हवा में गया फील्डर की तरफ| गली में फील्डर तैनात था और गेंद उनके चेस्ट हाईट पर गई जहां से कैच को पूरा कर लिया गया| 300/3 भारत लक्ष्य से 11 रन दूर|
39.2
1
वहीदुल्लाह जादरान To विहान मल्होत्रा
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| सीधे बल्ले से इसपर शॉट खेला| सामने की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
39.1
1
वहीदुल्लाह जादरान To एरोन वर्गीस
ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| इसपर सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ पाया है|
ओवर 39 : 298/2
7 रन
138.1
138.2
138.3
4 LB
38.4
038.5
038.6
व. मल्होत्रा
31 (42)
ए. वर्गीस
114 (102)
न. ओमरज़ई
10-0-64-2
38.6
0
नूरिस्तानी ओमरज़ई To विहान मल्होत्रा
फ्रंट फुट डिफेन्स!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
38.5
0
नूरिस्तानी ओमरज़ई To विहान मल्होत्रा
फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान दिया है| कोई रन नहीं होगा|
38.4
lb
नूरिस्तानी ओमरज़ई To विहान मल्होत्रा
लेग बाईज के रूप में आई है बाउंड्री| पैड्स की फुल गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर तो नहीं आई लेकिन पैड्स को लगकर कीपर को छोड़ते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद|
38.3
1
नूरिस्तानी ओमरज़ई To एरोन वर्गीस
कवर की ओर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पंच शॉट लगाकर एक रन निकाला है|
38.2
1
नूरिस्तानी ओमरज़ई To विहान मल्होत्रा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
38.1
1
नूरिस्तानी ओमरज़ई To एरोन वर्गीस
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पंच करते हुए एक रन लिया है|