Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 23 Match Summary

गुजरात vs राजस्थान, 2023 - टी-20 Summary

गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 23, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , Apr 16, 2023
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
177/7 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
179/7 (19.2)
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शिमरन हेटमायर
    56(26)
गुजरात 177/7
Bat टॉप बैट्समैन
डेविड मिलर
डेविड मिलर
46 (30)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 153.33SR
शुभमन गिल
शुभमन गिल
45 (34)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 132.35SR
Bowl टॉप बॉलर्स
राजस्थान 179/7
Bat टॉप बैट्समैन
संजू सैमसन
संजू सैमसन
60 (32)
  • 3x4s
  • 6x6s
  • 187.50SR
शिमरन हेटमायर
शिमरन हेटमायर
56 (26)
  • 2x4s
  • 5x6s
  • 215.38SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो बैंगलोर और चेन्नई के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शिमरन हेटमायर को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए और कहा कि ये एक अच्छा मुकाबला था| खुद पर गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मैं टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेल पाया| जब मैं क्रीज़ पर उतरा था तो परिस्थिति काफी गंभीर थी लेकिन मैंने समय लेकर खेला और सही मौके पर शॉट्स लगाता चला गया|
विनिंग कप्तान संजू सैमसन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक अच्छा मुकाबला रहा हमारे लिए| आगे कहा कि जब आप एक उम्दाह टीम के खिलाफ इस तरह की क्रिकेट खेलते हैं तो आपको हमेशा अच्छा लगता है| हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और उनकी टीम को 177 रनों पर रोका| अपनी बल्लेबाज़ी पर कहा कि हाँ हमें वैसी शुरुआत नहीं मिली लेकिन हमने खुद पर से भरोसा नहीं खोया और समझदारी से क्रिकेट खेलते रहे| ये भी कहा कि हाँ ज़म्पा अगर वो कैच पकड़ लेते तो इतना स्कोर नहीं बन पाता लेकिन ये सब खेल का हिस्सा है| जाते-जाते बताया कि हम इस जीत के मोमेंटम को आगे भी जारी रखना चाहेंगे|
हार्दिक पांड्या ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि सच बताऊँ तो जिस तरह से पॉवर प्ले हमारी तरफ झुका था उसके बाद हार की उम्मीद नहीं थी| लेकिन यही इस खेल की खूबसूरती है। खेल खत्म होने तक कभी खत्म नहीं होता| ये हमारे लिए एक सबक होगा जिससे हम काफी कुछ सीखना चाहेंगे। जाते-जाते हार्दिक ने कहा कि यह काफी लंबा टूर्नामेंट है और हम वापसी करना जानते हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इसी बीच हार्दिक ने करामाती खान के हाथों में गेंद दी और उन्होंने पहले देवदत तो बाद में पराग का विकेट लेकर अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया| अब यहाँ से ऐसा लगा कि गेम पूरी तरह से राजस्थान से दूर चला गया है और ऐसा हुआ भी था| लेकिन फिर वो करिश्मा हुआ जो हम सब लम्बे समय तक याद रखेंगे| हेटमायर नामक तूफ़ान आया और अपने बहाव में गुजरात की टीम को बहा ले गया| हाँ इस बीच ध्रुव और अश्विन की छोटी लेकिन इम्पैक्ट पारी को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता क्योंकि उसने मोमेंटम को राजस्थान के लिए बनाए रखा था और अंत में शिमरन ने विनिंग शॉट लगाकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया|
इसी के साथ राजस्थान की टीम ने 3 विकटों से जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह नंबर एक पर बना ली है!! 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई राजस्थान की टीम ने शुरुआत में ही अपने दोनों ख़तरनाक सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया| दूसरे ओवर में यशस्वी जयसवाल (1) ने अपना विकेट गंवाया| तो तीसरे ओवर में जोस बटलर (0) भी शमी का शिकार बन गए| महज़ 4 रनों पर 2 विकेट गंवाने के बाद देवदत्त पडिकल (26) ने सैमसन (60) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम के स्कोर को आगे की ओर बढ़ाया|
वाओ वाट अ फिनिश!! क्या लाजवाब रन चेज़ देखने को मिला है हमें| जिस तरह से राजस्थान का पॉवर प्ले गुज़रा था किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये टीम 4 गेंद पहले 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत जायेगी लेकिन हेटमायर है तो मुमकिन है| लाजवाब पारी खेली अपनी टीम के लिए और फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| साथ ही साथ कप्तान संजू सैमसन ने भी कमाल किया| एक बेहतरीन अर्धशतक जड़कर टीम की जीत की नींव रखी और उसपर जीत का महल शिमरन ने तैयार किया| पहली जीत इस सीज़न चेज़ करते हुए राजस्थान के खाते में गई|
19.2
6
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
छक्का! इसी के साथ राजस्थान ने 4 गेंद पहले 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| हेटमायर रहे जीत के नायक| दबाव में होशो हवास से बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को छक्का लगाकर फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| गुगली गेंद को काफी जल्दी पढ़ा और मिड विकेट बाउंड्री के बाहर मार दिया|
19.1
2
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
दुग्गी!! अब 5 गेंदों पर 5 रनों की दरकार| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
ओवर 19 : 171/7
16 रन
  • 618.1
  • W18.2
  • 418.3
  • 618.4
  • W18.5
  • 018.6
ट. बोल्ट
0 (1)
श. हेटमायर
48 (24)
म. शमी
4-1-25-3
18.6
0
मोहम्मद शमी To ट्रेंट बोल्ट
डॉट बॉल!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अब 6 गेंदों पर 7 रनों की दरकार|
18.5
W
मोहम्मद शमी To रविचंद्रन अश्विन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट राहुल तेवतिया बोल्ड मोहम्मद शमी| मुकाबला फिर से घूम गया| पॉइंट की तरफ स्लाइस कर दिया इस गेंद को और फील्डर के हाथों में कैच थमा दिया| खैर जाते-जाते अश्विन ने अपना काम कर दिया| 7 रन जीत से दूर राजस्थान| शमी ने इस ओवर में 16 रन दिए लेकिन दो विकेट भी लिए| अश्विन खुद से निराश तो दिखे लेकिन काम कर गए हैं|
18.4
6
मोहम्मद शमी To रविचंद्रन अश्विन
छक्का! ओहोहो!! अश्विन यु ब्यूटी!! इन्होंने मुकाबले को पूरी तरह से घुमा दिया है| इस बार छोटी गेंद के लिए तैयार थे| जैसे ही वो आई उसे पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और छह रन हासिल किया| लक्ष्य से अब 7 रन दूर राजस्थान|
18.3
4
मोहम्मद शमी To रविचंद्रन अश्विन
चौका! अश्विन ने आते ही बाउंड्री लगा दी| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
18.2
W
मोहम्मद शमी To ध्रुव जुरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मोहित शर्मा बोल्ड मोहम्मद शमी| 47 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| एक कमाल का मुकाबला यहाँ पर घट रहा है| 10 गेंद 17 रनों की दरकार| छोटी पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| गति और उछाल से चकमा खाए और बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने उसे लपक लिया| 161/6 राजस्थान|
18.1
6
मोहम्मद शमी To ध्रुव जुरेल
शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| 11 गेंद 17 रनों की दरकार| यॉर्कर डालने गए शमी लेकिन मिस कर गए| बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए|
ओवर 18 : 155/5
13 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 017.4
  • 617.5
  • 217.6
श. हेटमायर
48 (24)
ध. जुरेल
12 (8)
र. खान
4-0-46-2
17.6
2
राशिद खान To शिमरन हेटमायर
दो रनों के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया| 12 गेंद पर 23 रनों की दरकार|
17.5
6
राशिद खान To शिमरन हेटमायर
छक्का! ओहोहो!! मैच में अभी भी रोमांच बाकी है| हेटमायर इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले| इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेल दिया और छह रन हासिल किया|
17.4
0
राशिद खान To शिमरन हेटमायर
इस बार गुगली डाली गई गेंद पर क्रॉस बल्ले से शॉट लगाया लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद|
17.3
4
राशिद खान To शिमरन हेटमायर
चौका! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| फाइन लेग की दिशा में खेला उसे और गैप से बाउंड्री हासिल कर ली|
17.2
0
राशिद खान To शिमरन हेटमायर
एक अहम डॉट गेंद| कवर्स की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हो सका|
17.1
1
राशिद खान To ध्रुव जुरेल
गुगली गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
ओवर 17 : 142/5
8 रन
  • 416.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 1 WD16.5
  • 116.5
  • 116.6
ध. जुरेल
11 (7)
श. हेटमायर
36 (19)
न. अहमद
2-0-21-1
16.6
1
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 18 गेंद पर 36 रनों की दरकार|
16.5
1
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.5
wd
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने देखा परखा और वाइड करार दिया|
16.4
1
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
नॉट आउट!! बाल-बाल बचे हेटमायर!! सही समय पर करी के अंदर आ गए| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ ध्रुव ने इस गेंद को खेला था और रन के लिए भागे थे| इस बीच फील्डर का थ्रो कीपर के पास आया जिसके बाद बेल्स उड़ाई गई| रन आउट चेक करने ऊपर गए अम्पायर और रिप्ले में देखने पर पाया कि बल्लेबाज़ सही समय पर अंदर आ गए थे|
16.3
0
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
डॉट गेंद, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कट लगाने गए थे और बीट हो गए|
16.2
0
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
इस बार अपनी टर्न होती गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
16.1
4
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
ओवर 16 : 134/5
20 रन
  • 215.1
  • 615.2
  • 115.3
  • 415.4
  • 115.5
  • 615.6
श. हेटमायर
35 (18)
ध. जुरेल
5 (2)
अ. जोसफ
3-0-47-0
15.6
6
अल्जारी जोसफ To शिमरन हेटमायर
छक्का! एक और झन्नाटेदार शॉट और गेंद सीधा दूसरे टियर में जाकर गिरी| ये बल्लेबाज़ जबतक क्रीज़ में रहेगा मुकाबले में जान बाक़ी रहेगी| इस बार काफी ज्यादा ऊपर हवा में फुल गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| अब 24 गेंदों पर 44 रनों की दरकार|
19 OV
16 रन
म. शमी to ध. जुरेल र. अश्विन ट. बोल्ट
  • 618.1
  • W18.2
  • 418.3
  • 618.4
  • W18.5
  • 018.6
18 OV
13 रन
र. खान to ध. जुरेल श. हेटमायर
  • 117.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 017.4
  • 617.5
  • 217.6
17 OV
8 रन
न. अहमद to ध. जुरेल श. हेटमायर
  • 416.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 1 WD16.5
  • 116.5
  • 116.6
16 OV
20 रन
अ. जोसफ to श. हेटमायर ध. जुरेल
  • 215.1
  • 615.2
  • 115.3
  • 415.4
  • 115.5
  • 615.6
15 OV
13 रन
न. अहमद to श. हेटमायर स. सैमसन
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 614.4
  • 414.5
  • W14.6
14 OV
15 रन
अ. जोसफ to श. हेटमायर स. सैमसन
  • 613.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 213.5
  • 113.6
13 OV
20 रन
र. खान to स. सैमसन श. हेटमायर
  • 012.1
  • 612.2
  • 612.3
  • 612.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
4 रन
म. शर्मा to श. हेटमायर स. सैमसन
  • 011.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
9 रन
र. खान to र. पराग स. सैमसन श. हेटमायर
  • 110.1
  • 110.2
  • W10.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 610.6
10 OV
3 रन
म. शर्मा to र. पराग स. सैमसन
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
4 रन
र. खान to स. सैमसन द. पडिक्कल र. पराग
  • 18.1
  • 08.2
  • W8.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
8 रन
ह. पंड्या to द. पडिक्कल स. सैमसन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 47.5
  • 17.6
7 OV
12 रन
अ. जोसफ to स. सैमसन द. पडिक्कल
  • 06.1
  • 66.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 46.5
  • 16.6
6 OV
6 रन
ह. पंड्या to द. पडिक्कल
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 65.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
7 रन
म. शमी to द. पडिक्कल
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 64.5
  • 14.6
4 OV
9 रन
ह. पंड्या to द. पडिक्कल स. सैमसन
  • 43.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
1 रन
म. शमी to द. पडिक्कल ज. बटलर स. सैमसन
  • 02.1
  • 1 LB2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • W2.5
  • 02.6
2 OV
1 रन
ह. पंड्या to य. जयसवाल द. पडिक्कल
  • 01.1
  • 01.2
  • W1.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 11.6
1 OV
2 रन
म. शमी to य. जयसवाल ज. बटलर
  • 1 WD0.1
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शिमरन हेटमायर
  • अंपायर अनिल चौधरी, क्रिस गॅफने, नंद किशोर
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement