तो क्रिकेट फैन्स आज के इस दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के फ़ाइनल मैच के साथ जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाईटन्स के बीच 31 मई को शाम 07.30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान शुभमन गिल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद गिल बेहद खुश नजर आये और कहा कि हाँ टॉस के समय कुछ कनफ्यूजन हुआ था लेकिन इस नतीजे को पाकर मैं खुश हूँ| साई के साथ बल्लेबाजी करने पर कहा कि हमारा ताल मेल काफी शानदार है| साई के हिट विकेट बोल्ड पर कहा कि लगातार इस तरह से आउट होते हुए देखना बेहद तकलीफ देने वाला है| मजाक में कहा कि मैं उनका ग्लव्स बल्ले की हैंडल में चिपकाने की राय दूंगा| गेंदबाजी में एक समय हम उन्हें 180-190 के आस पास रोक सकते थे लेकिन ऐसा हो ना सका| हमारे पास 6-7 गेंदबाजी विकल्प होते हैं जिसकी वजह से मुझे गेंदबाजों को रोटेट करने में आसानी होती है| अहमदाबाद में खेलना मेरे लिए काफी अच्छा रहता है और फाइनल वहां है तो मैं और भी बेहतर महसूस करूँगा|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने बताया कि मुझे लगता है कि हम अपने टोटल स्कोर में कुछ रन पीछे रह गए क्योंकि इस पिच पर 230 से 240 रनों का लक्ष्य अच्छा साबित हो सकता था| आगे पराग ने कहा कि 215 रनों का लक्ष्य इस मैदान पर डिफेंड होने लायक था लेकिन हमें शुरुआत में विकटों को ज़रुरत थी जिसको हम हासिल नहीं कर पाए| रियान ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कहा कि वैभव बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके बारे में बोलने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अगले साल बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ इस बीच 14 के स्कोर पर साई सुदर्शन को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| वहां से सलामी जोड़ी ने कमाल का काम किया और अपनी टीम को इस रन चेज में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ला दिया| एक बड़ी शतकीय साझेदारी के बाद पहले साई और फिर गिल के विकेट का तो पतन हुआ लेकिन तब तक गुजरात की टीम लक्ष्य के बेहद नजदीक पहुँच चुकी थी| जोस बटलर (9) ने एक एंड सम्भालकर रखा और बाकी बचे रनों को राहुल तेवतिया (17) के साथ मिलकर 8 गेंद पहले हासिल किया और अपनी टीम को तीसरी बार इस लीग के फाइनल में पहुंचा दिया|
215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब गुजरात टाईटन्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (58) की सलामी जोड़ी ने अपने ही ट्रेडिशनल अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी का आगाज किया| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई जिसे 13वें ओवर में ब्रिजेश शर्मा ने तोड़ा| साई आज एक बार फिर से उसी हिट विकेट बोल्ड के अंदाज में आउट हुए जिस तरह से पिछले मैच में हुए थे| इससे पहले दोनों ने मिलकर बड़े शॉट तो नहीं लेकिन जमीनी शॉट्स पर अधिक ध्यान दिया और गैप हासिल करते हुए स्कोर बोर्ड को पहले 6 ओवेरों में 12 रन प्रति ओवर की औसत के साथ आगे बढ़ाते चले गए|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो आरआर की तरफ से आज बल्लेबाजी की शुरुआत खराब रही और मात्र 9 रन पर 2 विकेट गंवा दिए लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने खुलकर बल्लेबाजी की और रवीन्द्र जडेजा ने उनका बखूबी साथ दिया| जडेजा भी आज अपनी पारी में तेजी के साथ स्कोर करते नजर आये| इस साझेदारी ने उन्हें मुकाबले में वापस ला खड़ा किया| वहीँ इस पारी में वैभव सूर्यवंशी (96), रवीन्द्र जडेजा (45) और डोनोवन फरेरा (38) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस करो या मरो वाले मुकाबले में 214 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई| वैभव की एक फ्लाइंग स्टार्ट के बाद बीच के ओवरों में आरआर गड़बड़ाई लेकिन फरेरा ने उन्हें तगड़ा फिनिश प्रदान किया| विकेट को देखते हुए न्यू चंडीगढ़ के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था और ऐसा ही कुछ हुआ भी|
गुजरात टाईटन्स ने दिया है जीत को अंजाम और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए ये हुई है इस सीजन की आखिरी शाम| जी हाँ दोस्तों इन्डियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाईटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी है और फाइनल मुकाबले की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उनका बेसब्री से इन्तेजार कर रही है| टॉस आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस नॉक आउट मुकाबले में पहले बल्लेबाजी ही करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| राजस्थान रॉयल्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 214 रनों के जवाब में गुजरात टाईटन्स की टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में कमाल कर गई| जीटी टीम के लिए इस रन चेज में उनके कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 104 रनों की पारी खेली|
18.4
6
ब्रिजेश शर्मा To राहुल तेवतिया
छक्का!! इसी के साथ राहुल तेवतिया ने विनिंग शॉट लगा दिया है!! ऐसे में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए आईपीएल के मैदान मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर लिया है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतरीन ताल मेल और बॉल मैदान के बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी गुजरात की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.3
0
ब्रिजेश शर्मा To राहुल तेवतिया
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं मिल सका|
18.2
4
ब्रिजेश शर्मा To राहुल तेवतिया
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| 10 गेंद पर अब 2 रनों की ज़रुरत है|
18.1
4
ब्रिजेश शर्मा To राहुल तेवतिया
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 11 गेंद पर 6 रन चाहिए|
ओवर 18 : 205/3
4 रन
W
17.1
017.2
017.3
017.4
1 WD
17.5
217.5
117.6
र. तेवतिया
3 (5)
ज. बटलर
9 (9)
न. बर्गर
4-0-35-1
17.6
1
नंद्रे बर्गर To राहुल तेवतिया
सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है| 12 गेंदों पर अब 10 रनों की ज़रुरत है|
17.5
2
नंद्रे बर्गर To राहुल तेवतिया
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
17.5
wd
नंद्रे बर्गर To राहुल तेवतिया
वाइड!! राजस्थान की टीम के द्वारा वाइड बचाने के लिए रिव्यु लिया गया था जो असफ़ल हो गया है!! इस बार बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेलना चाहा तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद अम्पायर ने उसे वाइड दिया| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान पराग ने वाइड बचाने के लिए रिव्यु लिया| जिसको थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद सर के काफी ऊपर से जा रही थी| इसी वजह से वाइड आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.4
0
नंद्रे बर्गर To राहुल तेवतिया
एक और डॉट गेंद!! इस बार बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं आ सका|
17.3
0
नंद्रे बर्गर To राहुल तेवतिया
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर अपनी नज़रें बल्लेबाज़ ने जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.2
0
नंद्रे बर्गर To राहुल तेवतिया
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
जीटी के लिए अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाज़ी करने राहुल तेवतिया आए हैं...
17.1
W
नंद्रे बर्गर To वॉशिंगटन सुंदर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच वॉशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! नंद्रे बर्गर के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल हवा में ऊँची गई| तभी लॉन्ग ऑन से अपने बाँए ओर भागकर फील्डर डोनोवन फरेरा ने कैच पकड़ा| 201/3 गुजरात, लक्ष्य से 14 रन दूर|
ओवर 17 : 201/2
12 रन
116.1
016.2
416.3
616.4
116.5
016.6
ज. बटलर
9 (9)
व. सुंदर
16 (8)
ज. आर्चर
4-0-45-1
16.6
0
जोफ्रा आर्चर To जोस बटलर
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बटलर ने देखा और लीव कर दिया| रन नहीं आ सका| ऐसे में गुजरात की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
जोफ्रा आर्चर To वॉशिंगटन सुंदर
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन पूरा किया है|
16.4
6
जोफ्रा आर्चर To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!! इसी के साथ गुजरात की टीम का 200 रन पूरा हुआ!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
16.3
4
जोफ्रा आर्चर To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! सुंदर ने लगाया बेहतरीन शॉट यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
16.2
0
जोफ्रा आर्चर To वॉशिंगटन सुंदर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.1
1
जोफ्रा आर्चर To जोस बटलर
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन पूरा किया है|
ओवर 16 : 189/2
7 रन
115.1
015.2
115.3
115.4
015.5
415.6
व. सुंदर
5 (4)
ज. बटलर
8 (7)
त. देशपांडे
3-0-34-0
15.6
4
तुषार देशपांडे To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर मिड विकेट की ओर गैप में शॉट खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर बॉल मैदान के बाहर गई चार रनों के लिए| गुजरात को जीत के लिए अब 24 गंदी पर 26 रनों की ज़रुरत है|
15.5
0
तुषार देशपांडे To वॉशिंगटन सुंदर
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर फ्लिक किया लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
15.4
1
तुषार देशपांडे To जोस बटलर
एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन पूरा किया है|
15.3
1
तुषार देशपांडे To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|