Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटन्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 45 Match Summary

गुजरात vs बेंगलुरु, 2024 - टी-20 Summary

गुजरात टाइटन्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 45, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , Apr 28, 2024
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
200/3 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
206/1 (16.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    विल जैक्स
    100(41)
गुजरात 200/3
Bat टॉप बैट्समैन
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन
84 (49)
  • 8x4s
  • 4x6s
  • 171.42SR
शाहरुख खान
शाहरुख खान
58 (30)
  • 3x4s
  • 5x6s
  • 193.33SR
Bowl टॉप बॉलर्स
बेंगलुरु 206/1
Bat टॉप बैट्समैन
विल जैक्स
विल जैक्स
100 (41)
  • 5x4s
  • 10x6s
  • 243.90SR
विराट कोहली
विराट कोहली
70 (44)
  • 6x4s
  • 3x6s
  • 159.09SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो दोस्तों, आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| आइये अब हम रुख करते हैं आज के इस दूसरे मुकाबले की तरफ जहाँ चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| 
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस हार से हम काफी निराश हुए हैं| मेरी मानें तो उनकी तरफ से आज शानदार बल्लेबाज़ी हुई जिसकी वजह से हम मुकाबले में पीछे हो गए| अब हमें अपने अगले मुकाबले में कुछ नए प्लान्स के साथ मैदान पर उतरना होगा| मुझे लगा था कि 200 रन इस विकेट पर काफी होंगे लेकिन हमारी तरफ से बीच के ओवरों में गेंदबाजी वैसी नहीं हो पायी जिसकी वजह से हमें हार का स्वाद चखना पड़ा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
24 गेंद पहले बेंगलुरु ने इस मुकाबले को जीतकर अपने आप में एक बड़ा आत्मविश्वास भरा होगा| कोहली ने इस रन चेज़ में एंकर इनिंग्स खेली लेकिन दूसरे छोर से विल ने वो कर दिखाया जो फाफ की आर्मी को लम्बे समय से दरकार थी| वाह जी वाह, क्या शानदार बल्लेबाज़ी की है| क्या राशिद खान और क्या नूर अहमद, गुजरात की इस स्पिन जोड़ी को जिस तरह से इन दोनों बल्लेबाजों ने आड़े हाथ लिया वो काबिले तारीफ है| वहीँ राशिद खान के एक ही ओवर में जिस तरह से जैक्स ने एक के बाद एक चार छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन जड़े उससे वो अपने शतक की दहलीज़ पर जा सके| 166 रनों की इस साझेदारी की बदौलत बेंगलुरु की टीम ने इस मुकाबले को एक तरफ़ा कर दिया| सबसे बड़ी ये रही कि बेंगलुरु ने इस रन चेज़ में गुजरात के स्पिनरों के बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेने दी जिसकी वजह से वो बैक फुट पर चले गए|
बेंगलुरु विजयी!! हार के छक्के के बाद लगाई है अब जीत की दुग्गी| जी हाँ दोस्तों लगातार दो जीत हासिल करते हुए फाफ एंड कम्पनी ने सही समय पर मोमेंटम हासिल किया है| 9 विकटों की इस बड़ी जीत से ना केवल टीम को मोमेंटम हासिल होगा बल्कि दो अंकों के साथ नेट रन रेट भी और बेहतर हो जायेगा| रन चेज़ हो और चेज़ मास्टर विराट कोहली (70) की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है| विराट को इस विशाल रन चेज़ में एक बल्लेबाज़ का साथ चाहिए था और विक जैक्स ने 41 गेंदों पर 100 रनों की धुन्वाधार पारी खेलते हुए उनका पूरा साथ दिया और अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार लेकर गए|
ओवर 16 : 206/1
29 रन
  • 115.1
  • 615.2
  • 615.3
  • 415.4
  • 615.5
  • 615.6
व. जैक्स
100 (41)
व. कोहली
70 (44)
र. खान
4-0-51-0
15.6
6
राशिद खान To विल जैक्स
छक्का!! इसी के साथ विल जैक्स ने इंडियन टी20 लीग में अपना पहला शतक जड़ दिया है!! जी हाँ दोस्तों, साथ ही साथ बेंगलुरु टीम ने गुजरात को 9 विकटों शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की बॉल को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी बीच बल्लेबाज़ विल जैक्स, विराट कोहली और पूरी बेंगलुरु की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.5
6
राशिद खान To विल जैक्स
छक्का!! अब अपने शतक से एक हिट दूर हैं जैक्स!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| बेंगलुरु टीम को जहाँ जीत के लिए 1 रन चाहिए तो वहीँ विल जैक्स को अपना शतक पूरा करने के लिए 6 रनों की ज़रुरत है|
15.4
4
राशिद खान To विल जैक्स
चौका!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरी ताक़त के साथ मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| बेंगलुरु टीम को अब जीत के लिए 7 रन चाहिए|
15.3
6
राशिद खान To विल जैक्स
छक्का!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर विल जैक्स के बल्ले से आती हुई!! बेंगलुरु अब जीत से बस 11 रन दूर है!! लेंथ में एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
15.2
6
राशिद खान To विल जैक्स
छक्का!!! एक और बेहतरीन शॉट विल जैक्स के बल्ले से आता हुआ!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर ईशान किशन ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर जा गिरी सीमा रेखा के पार| फील्डर बस गेंद को मैदान से बाहर जाता हुआ देखते ही रह गए| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
15.1
1
राशिद खान To विराट कोहली
सिंगल!! लेग साइड की ओर विराट ने गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया यहाँ पर|
ओवर 15 : 177/1
29 रन
  • 414.1
  • 614.2
  • 7 NB 14.3
  • 214.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 014.6
व. जैक्स
72 (36)
व. कोहली
69 (43)
म. शर्मा
2-0-41-0
14.6
0
मोहित शर्मा To विल जैक्स
डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| बेंगलुरु टीम को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है|
14.5
4
मोहित शर्मा To विल जैक्स
चौका!! विल जैक्स ने लगाया एक और बेहतरीन शॉट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद बाउंड्री लाइन के पार एक टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए|
14.4
6
मोहित शर्मा To विल जैक्स
छक्का!! विल जैक्स के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
14.3
2
मोहित शर्मा To विल जैक्स
दुग्गी!! इस फ्री हिट गेंद का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाए| बाहर डाली गई खिची हुई गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में शॉट खेला| मिस टाइम हुआ, नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद, दो रन मिल गया|
14.3
nb
मोहित शर्मा To विल जैक्स
नो बॉल और छक्का! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| इस हाई फुल टॉस गेंद को जैक्स ने फाइन लेग की तरफ दिशा दिखा दी| बल्ले से लगने के बाद गोली की रफतार से निकल गई गेंद छह रनों के लिए|
14.2
6
मोहित शर्मा To विल जैक्स
छक्का! इसी के साथ विल जैक्स का अर्ध शतक पूरा हुआ है यहाँ पर| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी की है आज अपनी टीम के लिए| इस बार धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और सामने की तरफ ताक़त के साथ हीव शॉट खेल दिया छह रनों के लिए|
14.1
4
मोहित शर्मा To विल जैक्स
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! पूरी ताक़त के साथ इस धीमी गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर 14 : 148/1
14 रन
  • 213.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 4 B 13.4
  • 613.5
  • 113.6
व. जैक्स
44 (29)
व. कोहली
69 (43)
न. अहमद
4-0-43-0
13.6
1
नूर अहमद To विल जैक्स
सिंगल के सतह हुई ओवर की समाप्ति| अब 36 गेंदों पर 53 रनों की दरकार है| इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
13.5
6
नूर अहमद To विल जैक्स
छक्का! सेट बल्लेबाज़ को अब आप इस तरह से पैर पर गेंद नहीं डाल सकते| जैक्स अब पूरी तरह से सेट हो चुके हैं| इस फुल गेंद पर उन्होंने अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
13.4
b
नूर अहमद To विल जैक्स
एक और प्ले एंड मिस लेकिन इस बार बाईज के रूप में चौका आ गया| इस घूमती हुई गेंद को बल्लेबाज़ के साथ-साथ कीपर भी चकमा खा गए| कीपर के पैरों के बीच से निकल गई गेंद और बड़ी तेज़ी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई|
13.3
0
नूर अहमद To विल जैक्स
प्ले एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर गेंद को कवर्स की तरफ खेलने गए बल्लेबाज़ और टर्न से बीट हो गए|
13.2
1
नूर अहमद To विराट कोहली
इस बार सिंगल से ही काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
13.1
2
नूर अहमद To विराट कोहली
दुग्गी!! टर्न होकर बाहर की तरफ निकलती गेंद को बैक फुट से कवर्स की तरफ कट शॉट खेला| राशिद ने डीप में अपने दाहिने तरफ भागते हुए गेंद को फील्ड किया लेकिन दो रन से नहीं रोक सके|
ओवर 13 : 134/1
11 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 612.6
व. जैक्स
37 (25)
व. कोहली
66 (41)
स. किशोर
3-0-30-1
12.6
6
साई किशोर To विल जैक्स
छक्का! पांच सिंगल के बाद एक बड़ा शॉट लगाकर इस ओवर को बड़ा बना दिया है विल जैक्स ने यहाँ पर| कमाल की बल्लेबाज़ी यहाँ पर चल रही है बस नज़र ना लगे| इस गेंद पर बैक फुट पर जाकर अपने लिए रूम बनाया और मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगा दिया| ताक़त बहुत है इस बल्लेबाज़ के पास और उसी वजह से दर्शकों के बीच जाकर गिरी ये गेंद छह रनों के लिए| इस रन चेज़ में 10 के औसत से लगातार जा रही है बेंगलुरु टीम| अब 42 गेंदों पर 67 रनों की दरकार है|
12.5
1
साई किशोर To विराट कोहली
पांच गेंद पांच सिंगल यहाँ पर आया है| अभी तक सस्ता रहा है ये ओवर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12.4
1
साई किशोर To विल जैक्स
एक और समझदारी भरा सिंगल विल जैक्स के बल्ले से आता हुआ| इस बार लॉन्ग ऑफ़ की तरफ फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
12.3
1
साई किशोर To विराट कोहली
सिंगल यहाँ भी हासिल हो पायेगा| इस बार बल्लेबाज़ विराट ने इस गेंद को ऑफ़ साइड पर लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
12.2
1
साई किशोर To विल जैक्स
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.1
1
साई किशोर To विराट कोहली
सिंगल!! छोटी गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
16 OV
29 रन
र. खान to व. कोहली व. जैक्स
  • 115.1
  • 615.2
  • 615.3
  • 415.4
  • 615.5
  • 615.6
15 OV
29 रन
म. शर्मा to व. जैक्स
  • 414.1
  • 614.2
  • 7 NB 14.3
  • 214.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 014.6
14 OV
14 रन
न. अहमद to व. कोहली व. जैक्स
  • 213.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 4 B 13.4
  • 613.5
  • 113.6
13 OV
11 रन
स. किशोर to व. कोहली व. जैक्स
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 612.6
12 OV
13 रन
न. अहमद to व. कोहली व. जैक्स
  • 011.1
  • 411.2
  • 611.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 211.6
11 OV
12 रन
म. शर्मा to व. जैक्स व. कोहली
  • 110.1
  • 110.2
  • 610.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 010.6
10 OV
8 रन
र. खान to व. कोहली व. जैक्स
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 49.6
9 OV
9 रन
न. अहमद to व. कोहली व. जैक्स
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 48.5
  • 18.6
8 OV
7 रन
र. खान to व. कोहली व. जैक्स
  • 17.1
  • 17.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
11 रन
न. अहमद to व. जैक्स व. कोहली
  • 1 WD 6.1
  • 16.1
  • 46.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 46.5
  • 06.6
6 OV
15 रन
स. किशोर to व. जैक्स व. कोहली
  • 15.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 65.4
  • 05.5
  • 25.6
5 OV
7 रन
र. खान to व. जैक्स व. कोहली
  • 24.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 04.6
4 OV
4 रन
स. किशोर to व. कोहली डु प्लेसिस व. जैक्स
  • 13.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 03.4
  • W 3.5
  • 13.6
3 OV
17 रन
अ. ओमरज़ाई to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 02.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 62.4
  • 62.5
  • 42.6
2 OV
15 रन
स. वॉरियर to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 11.1
  • 1 WD 1.2
  • 01.2
  • 11.3
  • 1 WD 1.4
  • 41.4
  • 11.5
  • 61.6
1 OV
5 रन
अ. ओमरज़ाई to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 4 LB 0.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच विल जैक्स
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, नितिन मेनन, विनीत कुलकर्णी
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement