जेसन होल्डर को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए गेम के साथ जहाँ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच शाम 07.30 बजे मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
वहीं एक तरफ से साई सुदर्शन (57) ने खेलकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया लेकिन विजयकुमार वैशाख की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| ऐसे में एक छोड़ पकड़कर वॉशिंगटन सुंदर (40) ने बल्लेबाज़ी की और समय-समय पर बाउंड्री लगाने लगे| हालाँकि दूसरे तरफ से विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया| तभी अंतिम 6 गेंदों पर जब जीत के लिए 11 रनों की ज़रुरत थी तब अरशद खान (8) ने एक बाउंड्री लगाया जबकि 2 गेंदों पर 3 रनों की ज़रुरत थी तब वॉशिंगटन सुंदर ने सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दिया|
जिसके बाद मैदान पर आए जोस बटलर (26) ने एक तरफ से संभलकर खेला जबकि साई सुदर्शन के साथ मिलकर बड़े-बड़े शॉट भी लगाने लगे| इसी बीच दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की| तभी गेंदबाज़ी करने आए विजयकुमार वैशाख ने सेट बल्लेबाज़ बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| जिसके बाद निशांत सिंधु (15) ने अपने डेब्यू मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और कैच आउट हो गए|
गुजरात की पलटन ने किया है पलटवार यहाँ पर!! जी हाँ इससे पहले जब ये दोनों टीमें आमने-सामने इस सीज़न में हुई थी तब अपने घर पर पंजाब ने गुजरात को शिकस्त दिया था लेकिन आज गुजरात ने अपने घर पर पंजाब को हराकर हिसाब बराबर किया है!! पहले गेंदबाज़ी में गुजरात ने दिखाया अपना दम तो अब बल्लेबाज़ी शानदार अंदाज़ में करते हुए इस सीज़न की छठी जीत जीटी की टीम के हाथ लग गई है!! ऐसे में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स की टीम को 4 विकटों से शिकस्त दे दिया है!! हालाँकि 164 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई जीटी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभलकर खेला लेकिन कप्तान शुभमन गिल (5) के रूप में टीम को पहला झटका जल्दी लग गया|
19.5
6
मार्कस स्टोइनिस To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!! वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया सिक्स और अपनी टीम को जीत दिला दिया है!! जी हाँ गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स की टीम को 4 विकटों से शिकस्त दे दी है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप पर शफल करते हुए फाइन लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में पूरी गुजरात की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.4
1
मार्कस स्टोइनिस To अरशद खान
सिंगल!! इस बार यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को लगी और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| अब 2 गेंद पर 3 रन चाहिए|
19.3
0
मार्कस स्टोइनिस To अरशद खान
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 3 गेंदों पर 4 रनों की ज़रुरत है|
19.2
2
मार्कस स्टोइनिस To अरशद खान
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला| ऐसे में फील्डर ने वहां पर अपने बाँए ओर डाईव लगाया| तभी बॉल उसके हाथ में एक टप्पा खाकर लगी| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया| 4 गेंदों पर 4 रनों की ज़रुरत है|
19.1
4
मार्कस स्टोइनिस To अरशद खान
चौका!! अरशद खान ने लगाया बाउंड्री!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 5 गेंदों पर अब 6 रनों की ज़रुरत है|
19.1
wd
मार्कस स्टोइनिस To अरशद खान
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर| 6 गेंदों पर अब 10 रन चाहिए|
ओवर 19 : 153/6
6 रन
118.1
218.2
118.3
118.4
W
18.5
118.6
अ. खान
1 (1)
व. सुंदर
34 (22)
अ. सिंह
4-0-24-2
18.6
1
अर्शदीप सिंह To अरशद खान
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है| गुजरात को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 11 रनों की ज़रूरत है|
अगले बल्लेबाज़ अरशद खान हैं...
18.5
W
अर्शदीप सिंह To जेसन होल्डर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच कूपर कोन्नोल्ली ने एक शानदार रनिंग कैच पकड़ते हुए मुकाबले को अपनी टीम को ओर कुछ हद तक कर लिया है!! जेसन होल्डर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अर्शदीप सिंह के हाथ विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी फील्डर कूपर कोन्नोल्ली ने अपने बाँए ओर भागकर हवा में डाईव लगाया और एक बेहतरीन कैच पकड़ा| 152/6 गुजरात|
18.4
1
अर्शदीप सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है| 8 गेंदों पर अब 12 रनों की ज़रुरत है|
18.3
1
अर्शदीप सिंह To जेसन होल्डर
सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को हलके हाथों से खेलते हुए एक रन बटोरा|
18.2
2
अर्शदीप सिंह To जेसन होल्डर
दुग्गी!! इसी जे साथ गुजरात टीम का 150 रन पूरा हुआ!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर दो रन लिया| फील्डर ने इसी बीच कीपर की तरफ थ्रो किया लेकिन होल्डर आसानी से क्रीज़ में पहुँच गए|
18.1
1
अर्शदीप सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है| 11 गेंदों पर अब 16 रन चाहिए|
ओवर 18 : 147/5
7 रन
417.1
117.2
217.3
017.4
017.5
017.6
ज. होल्डर
2 (4)
व. सुंदर
32 (20)
ज. बार्टलेट
4-0-38-0
17.6
0
जेवियर बार्टलेट To जेसन होल्डर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर हुआ है!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका| जीटी को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
17.5
0
जेवियर बार्टलेट To जेसन होल्डर
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
17.4
0
जेवियर बार्टलेट To जेसन होल्डर
डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
17.3
2
जेवियर बार्टलेट To जेसन होल्डर
दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर पंच शॉट खेलकर 2 रन हासिल किया है|
17.2
1
जेवियर बार्टलेट To वॉशिंगटन सुंदर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
17.1
4
जेवियर बार्टलेट To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और लगाते गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज़ जेसन होल्डर हैं...
ओवर 17 : 140/5
12 रन
116.1
416.2
416.3
216.4
116.5
W
16.6
र. तेवतिया
2 (6)
व. सुंदर
27 (18)
म. येन्सन
4-0-33-1
16.6
W
मार्को येन्सन To राहुल तेवतिया OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मार्को येन्सन के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गेंद सीधा वहां पर खड़े फील्डर के पास गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 140/5 गुजरात| ऐसे में जीटी को जीत के लिए अब 18 गेंदों पर 24 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
मार्को येन्सन To वॉशिंगटन सुंदर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.4
2
मार्को येन्सन To वॉशिंगटन सुंदर
फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
16.3
4
मार्को येन्सन To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री सुंदर के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| तभी फील्डर गेंद को पकड़ने भागे और डाईव लगाकर गेंद को रोकने लगे| हालाँकि जब वो गेंद को फील्ड कर रहे थे तब उनका शरीर बाउंड्री लाइन से लगा हुआ था| इसी वजह से रिप्ले में चेक करने के बाद थर्ड अम्पायर ने चार रन दिया|
16.2
4
मार्को येन्सन To वॉशिंगटन सुंदर
चौका! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|