गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स, मैच 17 Match Summary
गुजरात vs पंजाब, 2024 - टी-20 Summary
मैच समाप्त
मैच 17, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , Apr 04, 2024
199/4 (20.0)
200/7 (19.5)
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकटों से हराया
% Chance to Win
गुजरात
पंजाब
Inn Break
- प्लेयर ऑफ द मैचशशांक सिंह61(29)
गुजरात 199/4
शुभमन गिल
89 (48)
- 6x4s
- 4x6s
- 185.41SR

साई सुदर्शन
33 (19)
- 6x4s
- 0x6s
- 173.68SR
पंजाब 200/7
शशांक सिंह
61 (29)
- 6x4s
- 4x6s
- 210.34SR

प्रभसिमरन सिंह
35 (24)
- 5x4s
- 1x6s
- 145.83SR
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो हैदराबाद और चेन्नई के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
शशांक सिंह को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए| बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सपने में ये सब सोचा था कि टीम को अपने बल्ले से जीत दिलाऊंगा लेकिन उसे सच करने के बाद मुझे बेहद अच्छा महसूस हो रहा है| बल्लेबाज़ी के लिए विकेट काफी अच्छी थी| हां उनकी तरफ काफी शानदार गेंदबाज़ थे लेकिन मैंने अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान उनको नहीं बल्कि गेंदों को देखा और अपने शॉट्स को बैक करता चला गया| मुझे टीम और सपोर्ट स्टाफ से काफी मदद मिली है जिसका मैं शुक्रिया अदा करना चाहूँगा|
विनिंग कप्तान शिखर धवन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| एक बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता लेकिन जिस तरह से युवा लड़कों ने काम किया है वो काबिले तारीफ है| हमें इस रन चेज़ मोमेंटम की दरकार थी और शशांक ने उसे जारी रखा| हाँ शुरुआत में मेरी विकेट गिरने से हम बैक फुट पर आ गए थे और फिर बीच में जल्दी विकेट गिरने से सामने वाली टीम गेम में ऊपर आई थी लेकिन फिर जिस तरह से युवा बल्लेबाजों ने काम किया उससे टीम का मनोबल काफी ऊपर जाएगा|
शुभमन गिल यहाँ पर बात करने आये और कहा कि ये एक शानदार मुकाबला था| हाँ हमने कुछ कैच यहाँ पर टपकाए जिसकी वजह से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं जा सका| गिल ने आगे कहा कि गेंदबाजों ने यहाँ पर काफी अच्छा काम किया लेकिन इस मैदान पर डिफेंड करना इतना आसान नहीं होता| गेंद से हमें मदद मिल रही थी और 200 रन डिफेंड करने के लिए काफी था| 15 ओवर तक हम गेम में बने हुए थे लेकिन फिर उनके बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए सैम करन (5) भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और अजमतुल्लाह ओमरजाई की गेंद पर कैच आउट हो गए| फिर कुछ देर बाद सिकंदर रजा (15) मोहित शर्मा की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए| यहाँ से लगा था कि मुकाबला पंजाब के हाथों से पूरी तरह से निकल गया है लेकिन फिर जो हुआ वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया| हालाँकि की एक तरफ से शशांक सिंह (61) और आशुतोष शर्मा (31) ने मिलकर खेल को आखरी ओवर तक लेकर गए| जबतक ये दोनों क्रीज़ पर थे टीम की जीत की उम्मीद बनाये रखा रखा और अंत में पंजाब को जीत का स्वाद चखा दिया| इसी बीच गुजरात के लिए नूर अहमद ने 2 निकालकर दिया जबकि मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह ओमरजाई, राशिद खान ,उमेश यादव और दर्शन नालकंडे के हाथ 1 -1 सफ़लता लगी|
टॉस जीतकर शिखर धवन का रन चेज़ करने का फैसला पूरी तरह से सही साबित हो गया| 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई पंजाब की टीम ने शुरुआत काफी धीमे अंदाज़ में किया और पंजाब ने अपना पहला विकेट कप्तान शिखर धवन (1) के रूप में 13 रन के स्कोर पर जल्दी ही खो दिया| वहीँ फिर जॉनी बेयरस्टो (22) ने प्रभसिमरन सिंह (35) के साथ मिलकर संभलकर खेला और स्कोर बोर्ड को चलाते रहे| फिर कप्तान गिल ने नूर अहमद को गेंद पकड़ाई और उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (22) को बोल्ड कर पवेलियन चलता किया| वहीँ फिर प्रभसिमरन सिंह (35) ज़्यादा देर मैदान पर टिक न सके और वो भी नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए|
शशांक सिंह यु ब्यूटी!! गुजरात के मुंह से जीत छीन ली है आपने| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी आज इस युवा से हमें देखने को मिली है| वहीँ आशुतोष शर्मा की 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी को भी नहीं भूलना चाहिए जिसकी वजह से पंजाब को इस रन चेज़ में मोमेंटम हासिल हुआ है| साथ ही साथ उमेश यादव का वो कैच ड्रॉप उनकी टीम को काफी महंगा पड़ गया इतना कि टीम को हार का स्वाद तक चखना पड़ गया| एक और बार पंजाब ने 200 रनों का रन चेज़ करते हुए बता दिया कि इस टीम को कभी भी हलके में नहीं लेना चाहिए| इससे पहले भी 200 रनों से भी अधिक लक्ष्य का सफल चेज़ इस टीम ने किया है और आज तो कमाल ही कर दिया|
ओवर 19.5 : 200/7
7 रन
- W 19.1
- 1 WD 19.2
- 019.2
- 119.3
- 419.4
- 1 LB 19.5
श. सिंह
61 (29)
ह. ब्रार
1 (2)
द. नलकंडे
0.5-0-6-1
19.5
lb
दर्शन नलकंडे To शशांक सिंह
लेग बाई का एक रन आ गया और इसी के साथ 3 विकेट से पंजाब ने जीत लिया ये रोमांचक मुकाबला| हालाँकि इस गेंद पर कप्तान गिल के द्वारा रिव्यु लिया गया था जहाँ से साफ़ पता चल गया कि लेग स्टम्प को काफी दूर से मिस करते हुए निकल रही थी बॉल| नॉट आउट के फैसले के साथ पंजाब की जीत सुनिश्चित हुई| लेग स्टम्प लाइन की गेंद पर फ्लिक शॉट लगाने गए थे लेकिन बल्ले पर नहीं ले पाये थे गेंद को इस बार| पैड्स को लगकर कीपर की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा कर लिया था|
19.4
4
दर्शन नलकंडे To शशांक सिंह
लीडिंग एज और चौका! अब 2 गेंद पर 1 रन की दरकार है| भाग्य भी यहाँ पर बलवान का साथ दे रहा है| इस बार लेग साइड पर फ्लिक शॉट लगाने गए थे और बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे| इस वजह से लीडिंग एज लेकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और बाउंड्री के पार चली गई जहाँ से स्कोर बराबर हो गया है|
19.3
1
दर्शन नलकंडे To हरप्रीत ब्रार
सिंगल!! अब 3 गेंद पर 5 रन की दरकार है| कमाल का ओवर डाल रहे हैं युवा दर्शन नलकंडे यहाँ पर| इस बार छोटी गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल कर दिया जहाँ से एक रन लेकर अब शशांक को स्ट्राइक पर ला दिया है|
19.2
0
दर्शन नलकंडे To हरप्रीत ब्रार
वाइड नहीं है ये!! फील्डिंग टीम का वाइड का रिव्यु सफल हो गया| अब 4 गेंद 6 रन की दरकार है| एक और शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ झुके थे उसपर और कीपर के पास गई थी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जो सफल हो गया|
19.2
wd
दर्शन नलकंडे To हरप्रीत ब्रार
वाइड! अब 5 गेंद 6 रन की दरकार है| शॉर्ट बॉल बाउंसर| बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकल गई ये गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है| मुकाबला रोमांचक हो गया है बिलकुल|
19.1
W
दर्शन नलकंडे To आशुतोष शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट राशिद खान बोल्ड दर्शन नलकंडे| अब 5 गेंद पर 7 रन की दरकार है| एक और बार मुकाबला घूम गया है| पहली ही गेंद पर धीमी गति से डाली बॉल जिसपर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में फ्लैट चली गई ये गेंद और फील्डर राशिद ने बड़े आराम से उसे लपक लिया| दोस्तों अगर ये शॉट ठीक तरह से बल्ले पर आ जाता तो मुकाबला यहीं पर समाप्त हो जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ| 193/7 पंजाब|
ओवर 19 : 193/6
18 रन
- 118.1
- 618.2
- 218.3
- 2 LB 18.4
- 118.5
- 618.6
श. सिंह
57 (27)
आ. शर्मा
31 (16)
म. शर्मा
4-0-38-1
18.6
6
मोहित शर्मा To शशांक सिंह
छक्का! ओहोहो, ये मुकाबला तो अब पूरी तरह से पंजाब की तरफ मुड़ गया है| अब 6 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है| स्लोवर गेंद को फिर से परख लिया| इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के बीच| ये मैच काफी रोमांचक हो गया है अब|
18.5
1
मोहित शर्मा To आशुतोष शर्मा
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.4
lb
मोहित शर्मा To आशुतोष शर्मा
लेग बाई के रूप में आया दो रन| लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई गेंद| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नकार दिया| बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए दो रन भाग लिया|
18.3
2
मोहित शर्मा To आशुतोष शर्मा
दुग्गी!! इस बार लेंथ गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से दो रन मिले|
18.2
6
मोहित शर्मा To आशुतोष शर्मा
छक्का! 10 गेंद 18 रनों की दरकार| मुकाबला फिर से पंजाब की तरफ मुड़ गया है| इस बार स्लोवर बाउंसर को काफी जल्दी पिक कर लिया| पुल किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी गेंद छह रनों के लिए|
18.1
1
मोहित शर्मा To शशांक सिंह
जड़ में डाली गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 18 : 175/6
16 रन
- 417.1
- 417.2
- 117.3
- 117.4
- 217.5
- 417.6
आ. शर्मा
22 (12)
श. सिंह
50 (25)
अ. ओमरज़ाई
4-0-41-1
17.6
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To आशुतोष शर्मा
टॉप एज और चौका! अब 12 गेंदों पर 25 रनों की दरकार है| इस बार छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| मुकाबला पूरी तरह से बराबरी पर आ गया है|
17.5
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To आशुतोष शर्मा
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| फील्डर साई का आगे की तरफ भागते हुए एक भरसक प्रयास था लेकिन बॉल उनके हाथों के आगे गिर गई|
17.4
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शशांक सिंह
सिंगल इसी के साथ शशांक सिंह का अर्ध शतक पूरा हुआ| मुकाबला इस बल्लेबाज़ ने बना दिया है| इस बार बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| ड्रेसिंग रूम से उनकी इस पारी की सराहना की गई है|
17.3
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To आशुतोष शर्मा
सिंगल!! इस बार मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
17.2
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To आशुतोष शर्मा
अपर कट शॉट और चौका मिल जायेगा! मुकाबला अभी भी बना हुआ है दोस्तों!! इस बार कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया कीपर के ऊपर से चार रनों के लिए|
17.1
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To आशुतोष शर्मा
चौका! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंदबाज़ पर आक्रमण किया| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और फाइन लेग से चौका बटोरा| ये मुकाबला अभी भी यहाँ पर बना हुआ है दोस्तों|
ओवर 17 : 159/6
6 रन
- 116.1
- 016.2
- 216.3
- 116.4
- 116.5
- 116.6
आ. शर्मा
7 (7)
श. सिंह
49 (24)
म. शर्मा
3-0-22-1
16.6
1
मोहित शर्मा To आशुतोष शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से 18 गेंदों पर 41 रनों की दरकार है| इस बार लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया|
16.5
1
मोहित शर्मा To शशांक सिंह
सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
16.4
1
मोहित शर्मा To आशुतोष शर्मा
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.3
2
मोहित शर्मा To आशुतोष शर्मा
दुग्गी!! कैच ड्रॉप कर बैठे स्क्वायर लेग बाउंड्री पर उमेश यादव| ठीक तरह से इस खिले हुए कैच को जज नहीं कर पाए और एक बड़ा मौका गंवा बैठे| इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| कैच ड्रॉप के बाद दो रन मिले|
20 OV
7 रन
द. नलकंडे to आ. शर्मा ह. ब्रार श. सिंह
- W 19.1
- 1 WD 19.2
- 019.2
- 119.3
- 419.4
- 1 LB 19.5
19 OV
18 रन
म. शर्मा to श. सिंह आ. शर्मा
- 118.1
- 618.2
- 218.3
- 2 LB 18.4
- 118.5
- 618.6
18 OV
16 रन
अ. ओमरज़ाई to आ. शर्मा श. सिंह
- 417.1
- 417.2
- 117.3
- 117.4
- 217.5
- 417.6
17 OV
6 रन
म. शर्मा to आ. शर्मा श. सिंह
- 116.1
- 016.2
- 216.3
- 116.4
- 116.5
- 116.6
16 OV
15 रन
र. खान to ज. शर्मा आ. शर्मा श. सिंह
- 615.1
- 615.2
- W 15.3
- 115.4
- 1 LB 15.5
- 115.6
15 OV
7 रन
म. शर्मा to ज. शर्मा श. सिंह
- 014.1
- 114.2
- 014.3
- 414.4
- 214.5
- 014.6
14 OV
12 रन
र. खान to श. सिंह ज. शर्मा
- 1 LB 13.1
- 113.2
- 213.3
- 113.4
- 113.5
- 613.6
13 OV
9 रन
म. शर्मा to श. सिंह स. रजा ज. शर्मा
- 112.1
- W 12.2
- 112.3
- 212.4
- 412.5
- 112.6
12 OV
10 रन
न. अहमद to स. रजा श. सिंह
- 211.1
- 111.2
- 011.3
- 411.4
- 1 LB 11.5
- 211.6
11 OV
17 रन
उ. यादव to स. रजा श. सिंह
- 010.1
- 210.2
- 110.3
- 410.4
- 610.5
- 410.6
10 OV
10 रन
न. अहमद to स. रजा श. सिंह
- 29.1
- 09.2
- 19.3
- 1 WD 9.4
- 09.4
- 69.5
- 09.6
9 OV
5 रन
अ. ओमरज़ाई to स. करन स. रजा श. सिंह
- 18.1
- 08.2
- 1 LB 8.3
- W 8.4
- 18.5
- 1 WD 8.6
- 18.6
8 OV
7 रन
न. अहमद to प. सिंह स. करन स. रजा
- 2 WD 7.1
- 17.1
- W 7.2
- 27.3
- 17.4
- 17.5
- 07.6
7 OV
7 रन
र. खान to प. सिंह स. करन
- 06.1
- 46.2
- 16.3
- 06.4
- 16.5
- 16.6
6 OV
6 रन
न. अहमद to ज. बेयरस्टो स. करन प. सिंह
- W 5.1
- 15.2
- 05.3
- 45.4
- 15.5
- 05.6
5 OV
9 रन
र. खान to ज. बेयरस्टो प. सिंह
- 24.1
- 1 LB 4.2
- 24.3
- 44.4
- 04.5
- 04.6
4 OV
12 रन
उ. यादव to प. सिंह ज. बेयरस्टो
- 63.1
- 03.2
- 43.3
- 03.4
- 13.5
- 13.6
3 OV
8 रन
अ. ओमरज़ाई to ज. बेयरस्टो प. सिंह
- 42.1
- 12.2
- 02.3
- 12.4
- 12.5
- 12.6
2 OV
6 रन
उ. यादव to श. धवन प. सिंह ज. बेयरस्टो
- W 1.1
- 11.2
- 11.3
- 01.4
- 01.5
- 41.6
1 OV
13 रन
अ. ओमरज़ाई to श. धवन ज. बेयरस्टो
- 10.1
- 40.2
- 00.3
- 40.4
- 40.5
- 00.6
मैच की जानकारी
- स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- मौसम साफ़
- टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच शशांक सिंह
- अंपायर विनीत कुलकर्णी, नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


