तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 07.30 बजे हैदराबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
तिलक वर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करते हुए वो काफी खुश नजर आये| तिलक ने बात करते हुए कहा कि पहला शतक लगाकर काफी गर्व महसूस कर रहा हूँ| ये जीत हमारी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण थी और सही समय पर आई है| पहली 20 गेंदों पर मैंने समझदारी के साथ खेला लेकिन फिर सेट होने के बाद मैंने अपने शॉट्स को बैक किया और उसमें सफल भी हुआ| अंत में जाते-जाते कहा कि नमन धीर ने जिस तरह से बीच के ओवरों में बल्लेबाजी की वो काफी अहम थी|
विनिंग कप्तान हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि हमें इसी तरह की जीत की तलाश थी जो आज हमें मिली है| अहमदाबाद में आकर खेलना काफी चुनौती भरा रहता है| हम यहाँ से तगड़ी वापसी करते हुए आगे की तरफ बढ़ना चाहेंगे| तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर कहा कि वो एक बेमिसाल खिलाड़ी हैं और आज जिस तरह से उनका बल्ला बोला है वो काबिले तारीफ है| आगे बताया कि उनके बल्ले से जिस तरह से गेंद निकल रही थी मैं उसे देखकर एन्जॉय कर रहा था| जस्सी के पहले ओवर पर कहा कि आज हमें नयी गेंद से इम्पैक्ट डालना था और उनसे बेहतर ये काम कोई नहीं कर सकता था| अश्विनी पर बताया कि युवाओं का इस तरह से आकर काम करना टीम के लिए सकारात्मक साबित होगा|
शुभमन गिल ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि हम अपने इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं| हमने गेंद से शुरुआत तो अच्छी की लेकिन मिडिल ओवर्स में अपनी लय से भटक गए| गिल ने आगे तिलक की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसने हमें गेम में काफी पीछे कर दिया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से बल्लेबाजी क्रम ने मुश्किल परिस्थिति से उभरना चाहा लेकिन फिर 8वें ओवर में सैंटनर ने एक के बाद एक दो विकेट लेकर गुजरात को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| इस बीच खुद सैंटनर और उससे पहले नमन धीर ने एक बेमिसाल कैच पकड़ा था और बेहतरीन फील्डिंग का नमूना पेश किया था| आज मुंबई के गेंदबाजों ने खासकर अश्विनी कुमार ने गुजरात के बल्लेबाजों को फ्रंट फुट पर आने का मौका ही नहीं दिया| एक के बाद एक विकेट मुंबई ने चटकाई और इस मुकाबले को शानदार तरीके से अपने नाम किया| कहीं ना कहीं जसप्रीत बुमराह से आज पहला ओवर करवाना हार्दिक को फायदा पहुंचा गया|
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब गुजरात की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| टीम को पहले दो ओवर में साई सुदर्शन (0) और जोस बटलर (5) के रूप में दो बड़ा झटका लगा| पारी की पहली ही गेंद पर जस्सी ने साई का विकेट लिया जबकि अपने पहले ओवर में कप्तान हार्दिक ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया| महज 5 रन पर अपने दो बल्लेबाजों को गंवाने के बाद कप्तान शुभमन गिल (14) ने वॉशिंगटन सुंदर (26) के साथ मिलकर अपनी टीम को आगे ले जाना चाहा लेकिन गिल के विकेट के साथ गुजरात पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई|
मुंबई इंडियंस द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 199 रनों के जवाब में गुजरात की टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से बिखर गई| गुजरात टीम के लिए इस रन चेज में वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक 26 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एमआई की तरफ से आज बल्लेबाजी में नमन धीर (45), तिलक वर्मा (101) और हार्दिक पंड्या (15) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 199 के स्कोर तक पहुँच पाई थी| विकेट को देखते हुए अहमदाबाद के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
टोटल डॉमिनेंस मुंबई इंडियंस द्वारा देखने को मिला है आज| अपना मेडेन आईपीएल शतक जड़ते हुए तिलक वर्मा ने टीम की जीत की नींव रखी और उसपर जीत का महल अश्विनी कुमार की गेंदबाजी ने बनाया| इन्डियन प्रीमियर लीग के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाईटन्स को 99 रन से मात दी है| इस जीत के साथ एमआई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में सातवें पायदान पर चली गई है| टॉस आज गुजरात टाईटन्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
15.5
W
अल्लाह गजनफर To मोहम्मद सिराज OUT!
आउट!!! एलबीडब्ल्यू!! बल्लेबाजी टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया| अल्लाह गजनफर को मिली दूसरी सफलता जिसके बाद महज 100 रनों पर ऑल आउट हो गई गुजरात की टीम| मुंबई ने 99 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| टर्न होकर अंदर आई| लेग साइड पर स्लॉग करने गए और बीट हुए| पैड्स को लगी जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में देखने पर पाया गया कि विकटों को जाकर हिट कर रही थी गेंद| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
15.5
wd
अल्लाह गजनफर To मोहम्मद सिराज
वाइड!!! बल्लेबाज की पहुँच से काफी दूर डाली गई गेंद| कीपर के पास गई जिसे वाइड करार दिया गया|
15.4
0
अल्लाह गजनफर To मोहम्मद सिराज
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाकी का काम कीपर ने किया|
15.3
0
अल्लाह गजनफर To मोहम्मद सिराज
ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ|
मोहम्मद सिराज आखिरी बल्लेबाज हैं...
15.2
W
अल्लाह गजनफर To कगिसो रबाडा OUT!
आउट!!! स्टंप क्विंटन डी कॉक बोल्ड अल्लाह गजनफर| 12 रन बनाकर कगिसो रबाडा बने अल्लाह गजनफर का पहला शिकार| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाना चाहा| टर्न से बीट हुए और आधे रास्ते में खड़े पाए गए| कीपर द्वारा बेहतरीन स्टम्पिंग का नमूना पेश किया गया| अपील हुई और स्क्वायर लेग अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| 99/9 गुजरात टाईटन्स|
15.1
0
अल्लाह गजनफर To कगिसो रबाडा
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर 15 : 99/8
9 रन
014.1
414.2
014.3
414.4
014.5
114.6
क. रबाडा
12 (12)
अ. शर्मा
1 (3)
अ. कुमार
4-0-24-4
14.6
1
अश्विनी कुमार To कगिसो रबाडा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्लोवर बाउंसर गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला| हवा में तो गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन ही मिल पाया| 30 गेंद पर 101 रन की दरकार है|
14.5
0
अश्विनी कुमार To कगिसो रबाडा
प्ले एंड मिस!! स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल करने गए और बीट हुए| टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
14.4
4
अश्विनी कुमार To कगिसो रबाडा
चौका!!! हवा में थी लेकिन गैप से निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर हवा में पंच कर दिया मिड ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए|
14.3
0
अश्विनी कुमार To कगिसो रबाडा
सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को टैप कर दिया| रन चाहते थे रबाड़ा लेकिन अशोक ने मना कर दिया|
14.2
4
अश्विनी कुमार To कगिसो रबाडा
चौका!!! इस बार रूम बनाकर गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.1
0
अश्विनी कुमार To कगिसो रबाडा
डॉट गेंद!! रूम बनाकर इस गेंद पर शॉट खेलना चाहा लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
ओवर 14 : 90/8
4 रन
013.1
113.2
013.3
1 WD
13.4
113.4
113.5
013.6
अ. शर्मा
1 (3)
क. रबाडा
3 (6)
ज. बुमराह
3-0-15-1
13.6
0
जसप्रीत बुमराह To अशोक शर्मा
शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज ने उसे ब्लॉक करना चाह| ग्लव्स से लगकर ऑन साइड पर हवा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी|
13.5
1
जसप्रीत बुमराह To कगिसो रबाडा
एक बार फिर से पैड्स को पकड़ने का प्रयास किया| रबाडा ने उसपर लेग साइड की तरफ शॉट खेला और एक रन हासिल किया है|
13.4
1
जसप्रीत बुमराह To अशोक शर्मा
शरीर लाइन पर डाली गई गेंद| अशोक ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
13.4
wd
जसप्रीत बुमराह To अशोक शर्मा
वाइड!!! इस बार बल्लेबाज के काफी दूर से निकली गेंद| कीपर ने उसे पकड़ा| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
13.3
0
जसप्रीत बुमराह To अशोक शर्मा
डॉट गेंद यहाँ पर आई है| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं होगा|
13.2
1
जसप्रीत बुमराह To कगिसो रबाडा
सिंग मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
13.1
0
जसप्रीत बुमराह To कगिसो रबाडा
हार्ड लेंथ गेंद!! तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|